अकाउंट सेंटर में अपने सभी अकाउंट पर कनेक्टेड अनुभव मैनेज करना
अपने सभी अकाउंट में स्टोरीज़ या पोस्ट अपने आप शेयर करना
अपने आप पोस्ट या स्टोरी शेयर करने की सुविधा सेट करने से पहले आपको किन चीज़ों के बारे में पता होना चाहिए
- अपनी Facebook पोस्ट या स्टोरीज़ को Instagram पर शेयर करते समय, आप सिर्फ़ अपनी निजी प्रोफ़ाइल से ही पोस्ट शेयर कर सकते हैं. अगर आपके एक या एक से ज़्यादा Facebook बिज़नेस पेज हैं, तो आप अपने द्वारा अपने पेज पर की गई किसी भी पोस्ट या स्टोरीज़ को शेयर नहीं कर सकते हैं.
- अगर आपकी निजी Facebook प्रोफ़ाइल और एक या उससे ज़्यादा Facebook बिज़नेस पेज हैं, तो आप Facebook पर अपनी Instagram पोस्ट शेयर करते समय, यह चुन सकते हैं कि आप अकाउंट सेंटर में जोड़े गए किसी भी Instagram अकाउंट से किस प्रोफ़ाइल या पेज पर शेयर करना चाहेंगे. आपके इसमें बदलाव करने तक, इन Instagram अकाउंट से आपकी स्टोरी और पोस्ट उसी Facebook प्रोफ़ाइल या पेज पर शेयर होती रहेंगी.
- अगर आपकी निजी Facebook प्रोफ़ाइल और एक से ज़्यादा Facebook बिज़नेस पेज हैं, तो आप अकाउंट सेंटर में जोड़े गए किसी भी Instagram अकाउंट से यह चुन सकते हैं किस प्रोफ़ाइल या पेज पर शेयर करना है. आपके इसमें बदलाव करने तक, इन Instagram अकाउंट से आपकी स्टोरी और पोस्ट उसी Facebook प्रोफ़ाइल या पेज पर शेयर होती रहेंगी.
पोस्ट या स्टोरी को अपने आप शेयर करने की सुविधा सेट करना
- अकाउंट सेंटर में कनेक्टेड अनुभव पर टैप या क्लिक करें और फिर सभी प्रोफ़ाइल में शेयर करना पर टैप या क्लिक करें.
- आप जिस प्रोफ़ाइल से कंटेंट शेयर करना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें और फिर उस प्रोफ़ाइल पर टैप या क्लिक करें, जिस पर आप उसे शेयर करना चाहते हैं.
- ऑटोमेटिक तरीके से शेयर करें के नीचे,
टाॅगल पर क्लिक करके आपने जो प्रोफ़ाइल चुनी हैं, उनमें अपनी Facebook या Instagram पोस्ट या स्टोरीज़ शेयर करना शुरू करें या बंद करें.
अपने WhatsApp स्टेटस को अपनी Facebook या Instagram Stories में शेयर करना
जब आप अपने WhatsApp अकाउंट को उस अकाउंट सेंटर में जोड़ते हैं जिसमें आपका Facebook या Instagram अकाउंट है, तो आप अपने WhatsApp स्टेटस को Facebook या Instagram Stories में शेयर कर सकते हैं.
अपने आप पोस्ट या स्टोरी शेयर करने की सुविधा सेट करना:- अकाउंट सेंटर में कनेक्टेड अनुभव और फिर सभी प्रोफ़ाइल में शेयर करें पर टैप करें.
- उस प्रोफ़ाइल पर टैप करें जिससे आप शेयर करना चाहते हैं. इसके बाद, वह प्रोफ़ाइल चुनें जिस पर आप शेयर करना चाहते हैं.
- शेयर करने की सुविधा चालू या बंद करने के लिए अपने आप शेयर करें को चालू या बंद करें.
अकाउंट में लॉग इन करने से जुड़ी जानकारी मैनेज करना
अगर आप यह कनेक्टेड अनुभव बंद करते हैं, तो आपको अपने अकाउंट के लिए पासवर्ड डालने के लिए कहा जाएगा. आप तब तक अपने अकाउंट में लॉग इन नहीं कर पाएँगे, जब तक आप पासवर्ड नहीं बनाते.
अलग-अलग अकाउंट से लॉग इन करना मैनेज करना
- अकाउंट सेंटर में, अलग-अलग अकाउंट से लॉग इन करना पर टैप या क्लिक करें. इसके बाद, सभी अकाउंट को एक-दूसरे में लॉग इन करने दें पर या फिर चुनें कि किन अकाउंट्स से अन्य अकाउंट्स में लॉग इन किया जा सकता है पर टैप या क्लिक करें.
- उस Facebook, Instagram और/या Meta अकाउंट पर टैप करें या क्लिक करें जहाँ आप अकाउंट सेटिंग के साथ लॉग इन करना मैनेज करना चाहते हैं.
अगर आपने Facebook अकाउंट से Instagram या Meta अकाउंट बनाया था और आप अपने Facebook अकाउंट के रूप में उसी अकाउंट सेंटर से अकाउंट हटाने का फ़ैसला करते हैं, तो आपसे Instagram या अपने Meta अकाउंट के लिए पासवर्ड बनाने के लिए कहा जाएगा.
सभी प्रोफ़ाइल में अपना नाम, यूज़रनेम, प्रोफ़ाइल फ़ोटो या अवतार सिंक करें
Facebook, Instagram और/या Meta Horizon प्रोफ़ाइल पर अपनी प्रोफ़ाइल की जानकारी सिंक करने से पहले आपको कौन-सी चीज़ें जाननी चाहिए:
- अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो, यूज़रनेम या अवतार सिंक करने के लिए, आपको अपना नाम भी सिंक करना होगा. इसका मतलब है कि:
- जब आप अपना नाम सिंक करते हैं, तो आपका नाम आपके द्वारा सिंक की गई सभी प्रोफ़ाइल पर एक जैसा हो जाएगा.
- लोग Facebook, Instagram और Meta Horizon पर आपको इस नाम व यूज़रनेम से देख पाएँगे और सर्च कर पाएँगे.
- लोगों को Facebook, Instagram और Meta Horizon पर नाम, यूज़रनेम, अवतार व प्रोफ़ाइल फ़ोटो से जुड़े सुझाव (जैसे आपको दोस्त के रूप में जोड़ना या आपको फ़ॉलो करना) भी दिखाई दे सकते हैं.
- अगर आप अपनी Facebook, Instagram या Meta Horizon प्रोफ़ाइल पर प्रोफ़ाइल की जानकारी सिंक करते हैं, तो आपके द्वारा अपनी प्रोफ़ाइल की जानकारी में किए गए बदलाव (जैसे कि आपका नाम, यूज़रनेम, प्रोफ़ाइल फ़ोटो और अवतार) सिंक की गई जानकारी के साथ आपकी सभी प्रोफ़ाइल में दिखाई देंगे.
- अगर आप अकाउंट सेंटर से कोई अकाउंट हटाते हैं, तो उस अकाउंट की प्रोफ़ाइल के लिए आपकी प्रोफ़ाइल की जानकारी सिंक नहीं होगी.
- नोट: आप किसी Facebook, Instagram या Meta Horizon प्रोफ़ाइल की प्रोफ़ाइल जानकारी को एक ही प्रोडक्ट पर किसी अन्य प्रोफ़ाइल में सिंक नहीं कर सकते (उदाहरण के लिए, आप दो Instagram प्रोफ़ाइल या दो Facebook प्रोफ़ाइल सिंक नहीं कर सकते).
- जब आप अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो सिंक करते हैं, तो आप अपने सभी अकाउंट में Facebook या Instagram की प्रोफ़ाइल फ़ोटो का उपयोग कर सकते हैं. डिफ़ॉल्ट फ़ोटो वह फ़ोटो होगी, जिसे आपने हाल ही में अपडेट किया है. अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो सिंक करने के लिए, आपको अपना नाम भी सिंक करना होगा.
- यूज़रनेम सिंक करने के लिए, उस यूज़रनेम का Facebook, Instagram या Meta Horizon की उन प्रोफ़ाइल पर उपलब्ध होना ज़रूरी है जिन पर आप उसे सिंक करने की कोशिश कर रहे हैं.
- अगर आपकी प्रोफ़ाइल की पहुँच बहुत ज़्यादा है, तो हो सकता है कि यूज़रनेम में बदलाव करने पर उसे रिव्यू किया जाए. अगर रिव्यू हुआ, तो रिव्यू पूरा होने के बाद आपको नोटिफ़िकेशन मिलेगा. अगर रिव्यू नहीं किया जाता है और अगर यूज़रनेम उपलब्ध होता है, तो उसे तुरंत बदल दिया जाएगा. आपके फ़ॉलोअर्स को आपके यूज़रनेम में बदलाव के बारे नोटिफ़िकेशन मिल सकता है.
- अपना यूज़रनेम बदलने से आपका Instagram अकाउंट और Facebook प्रोफ़ाइल के URL भी बदल जाएँगे.
अपनी प्रोफ़ाइल जानकारी सिंक करना
- अकाउंट सेंटर में प्रोफ़ाइल पर टैप या क्लिक करें.
- अपनी Facebook, Instagram या Meta Horizon प्रोफ़ाइल पर टैप या क्लिक करें.
- नाम, यूज़रनेम, प्रोफ़ाइल फ़ोटो और अवतार को सिंक करना बंद या चालू करने के लिए
प्रोफ़ाइल जानकारी सिंक करें के आगे टाॅगल पर टैप या क्लिक करें.
- सिंक करने की सुविधा चालू करने के बाद, आप अपना नाम या अपने नाम और प्रोफ़ाइल फ़ोटो को सिंक कर सकते हैं.
- किसी अन्य प्रोफ़ाइल फ़ोटो का उपयोग करने के लिए, प्रोफ़ाइल फ़ोटो बदलें पर टैप या क्लिक करें. इसके बाद, उस अकाउंट के आगे वाले सर्कल पर टैप करें जिसे आप अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो के लिए उपयोग करना चाहते हैं.
सभी अकाउंट में अपनी शॉपिंग एक्टिविटी सिंक करना
अपनी शॉपिंग एक्टिविटी सिंक या अन-सिंक करना
- अकाउंट सेंटर में कनेक्टेड अनुभव पर टैप या क्लिक करें.
- शॉपिंग एक्टिविटी पर टैप या क्लिक करें.
- Facebook और Instagram पर अपनी शॉपिंग एक्टिविटी को सिंक करने की सुविधा चालू या बंद करने के लिए
शॉपिंग एक्टिविटी सिंक करें के आगे टाॅगल पर टैप या क्लिक करें.
- अगर आपके पास 2 से ज़्यादा अकाउंट हैं, तो उन अकाउंट पर टैप करें जिन्हें आप सिंक में शामिल नहीं करना चाहते हैं.
Meta Horizon पर लोगों को अपने आप फ़ॉलो करना
- अकाउंट सेंटर में Horizon पर लोगों को फ़ॉलो करना पर टैप या क्लिक करें.
- Meta Horizon पर अपने Facebook फ़्रेंड्स को अपने आप फ़ॉलो रिक्वेस्ट भेजने के लिए, अपनी Facebook प्रोफ़ाइल के आगे
टाॅगल पर टैप या क्लिक करें.
- आप Instagram पर जिन लोगों को फ़ॉलो करते हैं, उन्हें Meta Horizon पर अपने आप फ़ॉलो रिक्वेस्ट भेजने के लिए, अपने Instagram अकाउंट के आगे
टाॅगल पर टैप या क्लिक करें.
नोट: आप सिर्फ़ उन लोगों को अपने आप फ़ॉलो रिक्वेस्ट भेज सकते हैं, जो आपके Facebook फ़्रेंड्स हैं या जिन्हें आप Instagram पर फ़ॉलो करते हैं और जिन्होंने अपनी Meta Horizon प्रोफ़ाइल के साथ अपनी Facebook और/या Instagram प्रोफ़ाइलों को दिखाने का ऑप्शन चुना है.
अपनी प्रोफ़ाइलों के लिंक दिखाना
- अकाउंट सेंटर पर जाएँ और फिर अपनी प्रोफ़ाइलों के लिंक दिखाना पर टैप करें.
- उस प्रोफ़ाइल पर टैप करें, जिस पर आप अपनी अन्य प्रोफ़ाइलों के लिंक दिखाना चाहते हैं (जैसे अगर आप अपनी Facebook प्रोफ़ाइल पर अपनी अन्य प्रोफ़ाइलों के लिंक, जैसे कि अपनी Instagram प्रोफ़ाइलों के लिंक दिखाना चाहते हैं, तो अपनी Facebook प्रोफ़ाइल पर टैप करें).
- अपनी चुनी गई प्रोफ़ाइल पर आप कौन-से लिंक दिखाना चाहते हैं, यह चुनने के लिए
इन लिंक के आगे टाॅगल पर टैप करें. अगर आपके पास दिखाने के लिए कोई लिंक नहीं है, तो आप अपने सभी अकाउंट को उस अकाउंट सेंटर में जोड़ सकते हैं.
- अपनी प्रोफ़ाइल पर दिखाने के लिंक चुनने के बाद, प्रोफ़ाइल के प्रकार के आधार पर आपके पास विज़िबिलिटी से संबंधित अन्य प्राथमिकताएँ चुनने की सुविधा हो सकती है:
- Facebook प्रोफ़ाइलों पर आप यह चुन सकते हैं कि आपकी Instagram प्रोफ़ाइल के लिंक पर आपके फ़ॉलोअर्स की संख्या दिखाई दे या नहीं.
- Meta Horizon प्रोफ़ाइलों पर आप यह चुन सकते हैं कि क्या कोई भी व्यक्ति आपका Facebook लिंक देख सकता है या फिर सिर्फ़ Horizon का उपयोग करने वाले Facebook फ़्रेंड्स को ही आपका Facebook लिंक दिखाई देगा.
- अकाउंट सेंटर पर जाएँ और फिर कनेक्टेड अनुभव पर क्लिक करें.
- अपनी प्रोफ़ाइलों के लिंक दिखाना पर क्लिक करें, फिर उस प्रोफ़ाइल पर क्लिक करें, जिस पर आप अपनी अन्य प्रोफ़ाइलों के लिंक दिखाना चाहते हैं (जैसे अगर आप अपनी Facebook प्रोफ़ाइल पर अपनी अन्य प्रोफ़ाइलों के लिंक, जैसे कि अपनी Instagram प्रोफ़ाइलों के लिंक दिखाना चाहते हैं, तो अपनी Facebook प्रोफ़ाइल पर क्लिक करें).
- अपनी चुनी गई प्रोफ़ाइल पर आप कौन-से लिंक दिखाना चाहते हैं, यह चुनने के लिए
इन लिंक के आगे टाॅगल पर क्लिक करें. अगर आपके पास दिखाने के लिए कोई लिंक नहीं है, तो आप अपने सभी अकाउंट को उस अकाउंट सेंटर में जोड़ सकते हैं.
- अपनी प्रोफ़ाइल पर दिखाने के लिंक चुनने के बाद, प्रोफ़ाइल के प्रकार के आधार पर आपके पास विज़िबिलिटी से संबंधित अन्य प्राथमिकताएँ चुनने की सुविधा हो सकती है:
- Facebook प्रोफ़ाइलों पर आप यह चुन सकते हैं कि आपकी Instagram प्रोफ़ाइल के लिंक पर आपके फ़ॉलोअर्स की संख्या दिखाई दे या नहीं
- Meta Horizon की प्रोफ़ाइलों पर आप यह चुन सकते हैं कि क्या कोई भी व्यक्ति आपका Facebook लिंक देख सकता है या फिर सिर्फ़ Horizon का उपयोग करने वाले Facebook फ़्रेंड्स को ही आपका Facebook लिंक दिखाई देगा