अकाउंट सेंटर में अपने अकाउंट जोड़ना या हटाना

अकाउंट सेंटर में WhatsApp की सुविधा हर जगह उपलब्ध नहीं है.

आप अपने मोबाइल डिवाइस पर जो अकाउंट जोड़ना चाहते हैं, अगर आपने उसमें लॉग इन नहीं किया हुआ है, तो आपने जिस अकाउंट से लॉग इन किया हुआ है, हम उससे ईमेल एड्रेस और मोबाइल नंबर लेकर उस अकाउंट के लिए पहले से जानकारी भर देंगे जिसे आप जोड़ना चाहते हैं.

अपना अकाउंट सेंटर सेट करने और कनेक्टेड अनुभव चालू करने के लिए आपके पास कम से कम 2 अकाउंट (अकाउंट सेंटर में Facebook, Instagram, Meta और/या WhatsApp अकाउंट में से कोई भी दो या दो से ज़्यादा अकाउंट हो सकते हैं, लेकिन एक WhatsApp अकाउंट के साथ सिर्फ़ एक Meta अकाउंट नहीं हो सकता) होने चाहिए.

अकाउंट जोड़ें

अपने मोबाइल, टैबलेट या कंप्यूटर पर अकाउंट सेंटर में अकाउंट जोड़ने के लिए:

  1. अकाउंट सेंटर पर जाएँ.
  2. अकाउंट पर टैप या क्लिक करें.
  3. अगर आपके अकाउंट सेंटर में कोई अकाउंट जुड़ा हुआ नहीं है, तो अकाउंट जोड़ें पर टैप या क्लिक करें और स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें.

अकाउंट हटाना

अपने मोबाइल, टैबलेट या कंप्यूटर पर अकाउंट सेंटर से अकाउंट जोड़ने के लिए:

  1. अकाउंट सेंटर पर जाएँ.
  2. अकाउंट पर टैप या क्लिक करें.
  3. उस प्रोफ़ाइल पर टैप करें, जिसे आप हटाना चाहते हैं.
  4. अकाउंट हटाएँ पर टैप करें.

जब आप अकाउंट सेंटर से किसी अकाउंट को हटाएँगे, तो उस अकाउंट से जुड़ी सभी प्रोफ़ाइल को भी हटा दिया जाएगा.

अकाउंट सेंटर से अपने Instagram AI अकाउंट को हटाना

AI अकाउंट ऐसे अकाउंट होते हैं, जिनका उपयोग तभी किया जा सकता है जब वे किसी Instagram अकाउंट से कनेक्ट हों. आपको अपना AI अकाउंट उसी अकाउंट सेंटर में जोड़ना होगा, जिसमें वह Instagram अकाउंट जुड़ा है, जिसका उपयोग करके आपने AI अकाउंट बनाया था. अगर आपने किसी AI अकाउंट को हटाया, तो हम आपसे यह पूछेंगे कि क्या आप उस AI अकाउंट को डिलीट करना चाहते हैं. और अगर आपने उस Instagram अकाउंट को हटाया, जिससे आपने AI अकाउंट बनाया था, तो हम आपसे पूछेंगे कि क्या आप अपना AI अकाउंट डिलीट करना चाहते हैं.

अगर आप अपने Instagram अकाउंट और AI अकाउंट को अपने अन्य अकाउंट के अकाउंट सेंटर से अलग किसी दूसरे अकाउंट सेंटर में ले जाना चाहते हैं और साथ ही यह भी चाहते हैं कि आपका AI अकाउंट डिलीट न हो, तो बेहतर होगा कि आप Facebook, WhatsApp या Meta में लॉग इन करें और अकाउंट सेंटर से अन्य अकाउंट को हटा दें.

उदाहरण के लिए, अगर आपका Facebook अकाउंट, Instagram अकाउंट (AI अकाउंट वाला) और WhatsApp अकाउंट, एक ही अकाउंट सेंटर में हैं और आप अपने Instagram अकाउंट (AI अकाउंट वाले) को अलग रखना चाहते हैं, तो आप अपने Facebook और WhatsApp अकाउंट को उस अकाउंट सेंटर से हटा सकते हैं. इससे आपका Instagram अकाउंट (AI अकाउंट वाला), एक अलग अकाउंट सेंटर में रहेगा. अगर आपको अपने Facebook और WhatsApp अकाउंट को कनेक्टेड रखना है, तो आप किसी भी समय उन्हें किसी दूसरे अकाउंट सेंटर में जोड़ सकते हैं.

हम अकाउंट से जुड़े ये सुझाव दे सकते हैं:

जब आप अपना अकाउंट सेंटर सेट करेंगे, तो हम आपको कोई अकाउंट जोड़ने का सुझाव दे सकते हैं. उदाहरण के लिए, अगर आप अपने मोबाइल डिवाइस पर Instagram में अपना अकाउंट सेंटर सेट करते हैं और उसी डिवाइस में आपने Facebook पर लॉग इन किया हुआ है, तो हम आपको उस Facebook अकाउंट को अपने अकाउंट सेंटर में जोड़ने का सुझाव दे सकते हैं.

नोट: आप अपने अकाउंट सेंटर में सिर्फ़ एक Facebook अकाउंट जोड़ सकते हैं. अगर आप अपने अकाउंट सेंटर में कोई दूसरा Facebook अकाउंट जोड़ना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले अपना मौजूदा Facebook अकाउंट हटाना होगा. इसके बाद, आप कोई दूसरा Facebook अकाउंट जोड़ सकते हैं.

Share

क्या इस लेख से मदद मिली?

हाँ
नहीं