अपने Meta AI और AI ग्लासेज़ डिवाइस की जानकारी की कॉपी एक्सपोर्ट करें
अगर आप अपने Meta AI अकाउंट से अपनी जानकारी की कॉपी पाना चाहते हैं, तो आप अपनी जानकारी को मशीन से रीड किए जा सकने वाले HTML या JSON फ़ॉर्मेट में एक्सपोर्ट करने की रिक्वेस्ट कर सकते हैं.
रिपोर्ट में आपकी इनके बारे में जानकारी शामिल होगी:
- Meta AI ऐप
- Meta.ai वेबसाइट
- Vibes ऐप
- Meta AI ग्लासेज़
यह जानकारी पाने की रिक्वेस्ट करने के लिए आपके पास अपने Meta अकाउंट से जुड़े ईमेल एड्रेस या अपने अकाउंट के पासवर्ड की एक्सेस होनी चाहिए.
अपनी जानकारी की कॉपी को अकाउंट सेंटर से किसी डिवाइस पर एक्सपोर्ट करें
- Meta AI ऐप में, सबसे ऊपर बाईं ओर
मेनू पर टैप करें.
- सबसे नीचे बाईं ओर
सेटिंग्स पर टैप करें और फिर
डेटा और प्राइवेसी पर टैप करें.
- अपनी जानकारी मैनेज करें पर टैप करें और फिर अपनी जानकारी डाउनलोड करें पर टैप करें.
- अपनी जानकारी एक्सपोर्ट करें पर टैप करें.
- एक्सपोर्ट बनाएँ पर टैप करें.
- वह प्रोफ़ाइल चुनें, जिससे आप जानकारी एक्सपोर्ट करना चाहते हैं.
- आगे बढ़ें पर टैप करें.
- डिवाइस में एक्सपोर्ट करें चुनें.
- यहाँ से, आप एक्सपोर्ट करने के लिए खास तरह की जानकारी चुन सकते हैं. साथ ही आप तिथि सीमा, फ़ॉर्मेट, नोटिफ़िकेशन ईमेल और मीडिया की क्वालिटी भी चुन सकते हैं.
- डेटा लॉग और डिवाइस लॉग एक्सपोर्ट करने के बारे में ज़्यादा जानें.
- अपना एक्सपोर्ट कस्टमाइज़ करने के बाद, एक्सपोर्ट शुरू करें पर टैप करें.
अपनी जानकारी की कॉपी को अकाउंट सेंटर से किसी बाहरी सर्विस पर एक्सपोर्ट करना
- Meta AI ऐप में, सबसे ऊपर बाईं ओर
मेनू पर टैप करें.
- सबसे नीचे बाईं ओर
सेटिंग्स पर टैप करें और फिर
डेटा और प्राइवेसी पर टैप करें.
- अपनी जानकारी मैनेज करें पर टैप करें और फिर अपनी जानकारी डाउनलोड करें पर टैप करें.
- अपनी जानकारी एक्सपोर्ट करें पर टैप करें.
- एक्सपोर्ट बनाएँ पर टैप करें.
- वह प्रोफ़ाइल चुनें, जिससे आप जानकारी एक्सपोर्ट करना चाहते हैं.
- आगे बढ़ें पर टैप करें.
- बाहरी सर्विस पर एक्सपोर्ट करें चुनें.
- अपनी जानकारी एक्सपोर्ट करने के लिए कोई बाहरी सर्विस चुनें और आगे बढ़ें पर टैप करें.
- आपको अपनी चुनी गई बाहरी सर्विस से कनेक्ट करना होगा.
- चुनें कि आप कितनी बार एक्सपोर्ट करना चाहते हैं और फिर आगे बढ़ें पर टैप करें.
- अपनी प्रोफ़ाइल का पासवर्ड डालें और आगे बढ़ें पर टैप करें.
- यहाँ से, आप अपना एक्सपोर्ट कस्टमाइज़ कर सकते हैं, अपना नोटिफ़िकेशन ईमेल और फ़ॉर्मेट चुन सकते हैं.
- डेटा लॉग और डिवाइस लॉग एक्सपोर्ट करने के बारे में और जानें.
- अपना एक्सपोर्ट कस्टमाइज़ करने के बाद, एक्सपोर्ट शुरू करें पर टैप करें.
आपका एक्सपोर्ट तैयार होने के बाद, आपके पास अकाउंट सेंटर में 'अपनी जानकारी एक्सपोर्ट करें' टूल के उपलब्ध डाउनलोड सेक्शन में से अपनी जानकारी डाउनलोड करने के लिए 4 दिन का समय होगा. आप अपना एक्सपोर्ट डिलीट भी कर सकते हैं या पिछली एक्टिविटी सेक्शन में पिछली फ़ाइल रिक्वेस्ट देख भी सकते हैं.
नोट: आपको ईमेल के ज़रिए डाउनलोड लिंक भेजने में हमें 30 दिन तक लग सकते हैं. आपकी फ़ाइल में वह कंटेंट शामिल नहीं होगा, जिसे आपने अपने Meta AI अकाउंट से डिलीट कर दिया है.