www.meta.ai पर Meta AI के साथ टेक्स्ट डॉक्यूमेंट बनाना

Updated:28 सप्ताह पहले
Meta.ai वेबसाइट फ़िलहाल सभी के लिए उपलब्ध नहीं है. अगर आपके लिए Meta.ai वेबसाइट उपलब्ध है, तो हो सकता है इसके कुछ फ़ीचर फ़िलहाल आपकी लोकेशन पर उपलब्ध न हों.

आप www.meta.ai पर Meta AI का उपयोग करके टेक्स्ट डॉक्यूमेंट बना सकते हैं. Meta AI आपके लिए डॉक्यूमेंट जेनरेट कर सकता है और आप मनचाहे तरीके से उसे एडिट कर सकते हैं. आप अलग-अलग उद्देश्यों (जैसे कि लेटर, ट्रैवल प्लानर, कहानियाँ वगैरह) के लिए Meta AI से अपने लिए डॉक्यूमेंट जेनरेट करवा सकते हैं.

नोट: टेक्स्ट डॉक्यूमेंट बनाने का फ़ीचर अभी बीटा वर्जन में उपलब्ध है और इसे उपयोग करने में आपको तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं. टेक्स्ट डॉक्यूमेंट बनाने के लिए आपको अपने Meta, Facebook या Instagram अकाउंट से www.meta.ai में लॉग इन करना होगा.

Meta AI पर टेक्स्ट डॉक्यूमेंट बनाना

  1. अपने ब्राउज़र में www.meta.ai पर जाएँ.
  2. Meta AI से पूछें... पर क्लिक करें और यह प्रॉम्प्ट लिखें कि आप क्या बनाना चाहते हैं. उदाहरण: छुट्टियों पर जाने से पहले सामान की पैकिंग लिस्ट बनवाने के लिए, "समुद्र किनारे की ट्रिप के लिए सामान की पैकिंग लिस्ट बनाने में मेरी मदद करो" जैसा कुछ लिखें.
  3. टेक्स्ट डॉक्यूमेंट बनाना चालू करने के लिए बनाएँ और फिर कैनवास पर क्लिक करें.
  4. प्रॉम्प्ट सबमिट करने के लिए भेजें पर क्लिक करें. Meta AI, एडिटर में जवाब देगा.

जब आपका डॉक्यूमेंट बन जाएगा, तब आप Meta AI के द्वारा जेनरेट किए गए डॉक्यूमेंट को सीधे एडिट कर सकते हैं. आप डॉक्यूमेंट में सबसे ऊपर दिए गए टेक्स्ट फ़ॉर्मेटिंग विकल्पों का उपयोग कर सकते हैं. आप फिर से लिखें पर क्लिक करके और फिर इस पर क्लिक करके कि आप Meta AI से इसे फिर से कैसे लिखवाना चाहते हैं, Meta AI को आपके टेक्स्ट डॉक्यूमेंट का स्टाइल बदलने के लिए कह सकते हैं. (जैसे: फ़ॉर्मल बनाओ या कैज़ुअल बनाओ.)

एडिट करते समय, अगर आप टेक्स्ट के किसी सेक्शन को हाइलाइट करेंगे, तो आपको फ़्लोटिंग टूलबार दिखाई देगा. टूलबार में Meta AI से हाइलाइट किए गए टेक्स्ट के बारे में पूछने और Meta AI द्वारा कल्पना की गई फ़ोटो को डालने के विकल्प मौजूद होते हैं.

फ़्लोटिंग टूलबार में उपलब्ध टूल

  • Meta AI से पूछें - सीधे Meta AI से सवाल पूछें या उसे आपका डॉक्यूमेंट एडिट करने दें.
  • कल्पना करो - आपने जो टेक्स्ट चुना था, उसके आधार पर Meta AI के द्वारा जेनरेट की गई फ़ोटो डालें.

जब Meta AI या आप अपने टेक्स्ट को एडिट करेंगे, तो वह अपने आप अलग-अलग वर्जन में सेव हो जाएगा. आप अलग-अलग वर्जन देखने के लिए पिछला वर्जन और अगला वर्जन पर क्लिक करें. अगर आप अपने डॉक्यूमेंट के पिछले वर्जन को एडिट करेंगे, तो नया वर्जन अपने आप सेव हो जाएगा.

नोट:

  • अन्य चैट की तरह ही AI के साथ होने वाले इंटरैक्शन पर भी हमारे कम्युनिटी स्टैंडर्ड और सेवा की शर्तें लागू होती हैं.
  • AI के जवाब गलत या अनुचित हो सकते हैं. उनके आधार पर महत्वपूर्ण फ़ैसले नहीं लिए जाने चाहिए.
  • Meta की AI टेक्नोलॉजी को और बेहतर बनाने के लिए, Meta आपके AI के साथ किए गए इंटरैक्शन का उपयोग करता है. अगर कोई AI आपके सवाल का जवाब नहीं दे पाता है, तो आपको बेहतर परिणाम देने के लिए, Meta आपके द्वारा AI को भेजे गए मैसेज और आपकी कुछ सामान्य जानकारी, जैसे कि आपके क्षेत्र की जानकारी को कुछ चुनिंदा पार्टनर्स के साथ शेयर करता है. ज़्यादा जानकारी के लिए, हमारी Meta AI की सेवा की शर्तें देखें.
  • आपको ज़्यादा प्रासंगिक जवाब देने के लिए Meta AI आपकी लोकेशन की जानकारी का उपयोग करता है. आपकी लोकेशन की जानकारी, आपके द्वारा अपने डिवाइस में चुनी गई सेटिंग या हमारे सभी प्रोडक्ट पर की गई आपकी एक्टिविटी पर आधारित होती है. प्राइवेसी सेंटर में जाकर अपनी लोकेशन को मैनेज करने के बारे में और जानें.
  • आपकी प्रोफ़ाइल में मौजूद अन्य जानकारी, जैसे कि उम्र और लिंग तथा हमारे सभी प्रोडक्ट पर की गई आपकी एक्टिविटी (जैसे कि आप विज्ञापनों सहित किस तरह का कंटेंट देखते हैं और किस तरह के कंटेंट के साथ कैसे इंटरैक्ट करते हैं) से संबंधित दिलचस्पियों का उपयोग AI के साथ आपके इंटरैक्शन को पर्सनलाइज़ करने के लिए किया जाएगा. प्राइवेसी सेंटर में जाकर इस बारे में और जानें कि Meta इस जानकारी का उपयोग कैसे करता है. आप यह भी देख सकते हैं कि एक ही अकाउंट सेंटर में मौजूद आपके सभी अकाउंट की जानकारी का उपयोग कैसे किया जाता है और आप अपनी जानकारी को एक्सपोर्ट भी कर सकते हैं. अपनी जानकारी की कॉपी एक्सपोर्ट करने का तरीका जानें.
  • आपके प्रॉम्प्ट के आधार पर जेनरेट हुए कंटेंट से Meta प्लेटफ़ॉर्म के कम्युनिटी स्टैंडर्ड या सेवा की शर्तों का उल्लंघन हो सकता है. इन स्टैंडर्ड का उल्लंघन करने वाले, AI-जेनरेटेड कंटेंट को हमारे प्लेटफ़ॉर्म पर शेयर करने पर उसे हमारे स्टैंडर्ड का उल्लंघन करने वाले अन्य कंटेंट जैसा ही माना जाएगा. अगर आप हमारे स्टैंडर्ड का उल्लंघन करने वाला, AI-जेनरेटेड कंटेंट शेयर करते हैं, तो आपके कंटेंट को हटाया जा सकता है और आपके अकाउंट को प्रतिबंधित या बंद किया जा सकता है. कम्युनिटी स्टैंडर्ड और सेवा की शर्तों के बारे में और जानकारी पाने के लिए इन लिंक पर जाएँ:
  • आपके क्षेत्र के अनुसार, AI प्रोडक्ट के साथ आपके इंटरैक्शन का उपयोग कंटेंट और विज्ञापनों को पर्सनलाइज़ करने में किया जा सकता है.

इस बारे में और जानें कि जेनरेटिव AI मॉडल के लिए जानकारी का उपयोग Meta कैसे करता है.

Share

क्या इस लेख से मदद मिली?

हाँ
नहीं