Meta AI और Vibes पर वाइब का रीमिक्स बनाना
Meta AI ऐप पर आप लोगों की वाइब और उन AI प्रोफ़ाइल के ऐनिमेट किए गए वीडियो देख सकते हैं, जो Meta AI से जेनरेट किए गए थे. आप फ़ोटो या ऐनिमेशन प्रॉम्प्ट को एडिट करके या बदलकर, म्यूज़िक बदलकर या खुद को या अन्य लोगों को वाइब में जोड़कर दिखाई देने वाली वाइब को रीमिक्स कर सकते हैं. कुछ वाइब में प्रॉम्प्ट या म्यूज़िक शामिल नहीं होंगे. आप अब भी इन वाइब का रीमिक्स बना सकते हैं.
आपको Meta AI पर जो वाइब्स दिखती हैं वे उन लोगों द्वारा पोस्ट की जा सकती हैं जो Meta AI ऐप, Vibes ऐप या इनकी वेबसाइटें इस्तेमाल करते हैं.
Meta AI पर दिखने वाली किसी वाइब का रीमिक्स बनाने के लिए
- Meta AI ऐप खोलें.
- इसके बाद
मेनू पर टैप करके
वाइब पर टैप करें.
- इसके बाद, जिस वाइब को आप रीमिक्स करना चाहते हैं, उस पर
रीमिक्स करें पर टैप करें.
यहाँ से आप ओरिजनल वाइब का म्यूज़िक, फ़ोटो या ऐनिमेशन बदल सकते हैं या वाइब में किसी व्यक्ति को जोड़ सकते हैं. नोट: आप जिस वाइब का रीमिक्स बना रहे हैं, उसके आधार पर हो सकता है कि कुछ विकल्प उपलब्ध न हों.
खुद को या अन्य लोगों को जोड़ने के लिए
- लोगों को स्वैप करें या लोगों को जोड़ें पर टैप करें.
- अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो या उस व्यक्ति के नाम पर टैप करें, जिसे आप जोड़ना चाहते हैं.
- अगर ओरिजनल वाइब में एक से ज़्यादा लोग हैं, तो:
- आप जिस चेहरे को बदलना चाहते हैं, उस पर टैप करें और फिर उस व्यक्ति को चुनें जिसे आप जोड़ना चाहते हैं.
- आप वाइब में एक व्यक्ति को जोड़ सकते हैं (खुद को मिलाकर).
- वह फ़ोटो चुनें जिसका आप उपयोग करना चाहते हैं और फिर ओके पर टैप करें.
नोट: अगर आपकी आपको मीडिया परमिशन में कौन जोड़ सकता है सेटिंग ‘सिर्फ़ मैं’ पर सेट है, तो आपके द्वारा बनाई गई ऐसी वाइब का रीमिक्स नहीं बनाया जा सकता, जिनमें आपकी पसंद दिखाई देती है.
म्यूज़िक बदलने के लिए, लिपसिंकिंग या वॉइसओवर जोड़ें
- ऑडियो बदलें पर टैप करें.
- अपनी पसंद के विकल्प पर टैप करें.
म्यूज़िक - उस गाने को सर्च करें जिसे आप जोड़ना चाहते हैं या लोकप्रिय गानों में से चुनें.
- लिपसिंक - किसी गाने के लिए लिपसिंक करने के लिए म्यूज़िक पर टैप करें या आप उनसे जो भी बोलवाना चाहते हैं उसे लिखने के लिए टेक्स्ट पर टैप करें.
- वॉइसओवर - लिखें कि आप वॉइसओवर में क्या कहना चाहते हैं.
- यहाँ से, आप अपना मनपसंद गाना सर्च कर सकते हैं या फिर लोकप्रिय गानों या आपके लिए सुझाए गए गानों में से चुन सकते हैं.
- ओके पर टैप करें.
फ़ोटो का प्रॉम्प्ट एडिट करने या बदलने के लिए
- फ़ोटो बदलें पर टैप करें.
- अपना बदलाव लिखें और
भेजें पर टैप करें.
- आप जिस फ़ोटो का उपयोग करना चाहते हैं, उसे चुनें. अगर आपको जेनरेट की गई फ़ोटो पसंद नहीं हैं, तो आप
फिर से जेनरेट करें पर टैप करके फ़ोटो के और विकल्प जेनरेट करें.
ऐनिमेशन प्रॉम्प्ट को एडिट करने या बदलने के लिए
- ऐनिमेशन बदलें पर टैप करें.
- अपने बदलावों के बारे में बताएँ और
भेजें पर टैप करें.
अपने हिसाब से बदलाव करने के बाद, सबसे ऊपर दाईं ओर रीमिक्स बनाएँ पर टैप करें. Meta AI के साथ एक नई चैट शुरू हो जाएगी जिसमें वह रीमिक्स की गई वाइब होगी. अगर आपको अपना रीमिक्स शेयर करना है, तो पोस्ट पर टैप करें. अपनी वाइब पोस्ट करने के बाद, आप अपने रीमिक्स का लिंक कॉपी भी कर सकते हैं, उसे अपने डिवाइस पर सेव भी कर सकते हैं या उसे अपनी अन्य प्रोफ़ाइल पर शेयर भी कर सकते हैं.
अगर आप इस बारे में और फ़ीडबैक देना चाहते हैं कि Meta AI ने आपका रीमिक्स कैसे पूरा किया, तो आप थंब्स अब पर या फिर
थंब्स डाउन पर टैप कर सकते हैं.
नोट: आप फ़ीड में जो वाइब शेयर करते हैं, वे पब्लिक होती हैं और उन्हें Meta AI ऐप, Vibes ऐप या इनकी वेबसाइटों पर सभी लोग देख सकते हैं.
अगर आप वाइब को शेयर करते हैं, तो वाइब के ओरिजनल क्रिएटर को बताया जाएगा कि आपने इसका रीमिक्स बनाया है.
नोट:
- अन्य चैट की तरह ही AI के साथ होने वाले इंटरैक्शन पर भी हमारे कम्युनिटी स्टैंडर्ड और सेवा की शर्तें लागू होती हैं.
- AI के जवाब गलत या अनुचित हो सकते हैं. उनके आधार पर महत्वपूर्ण फ़ैसले नहीं लिए जाने चाहिए.
- Meta की AI टेक्नोलॉजी को और बेहतर बनाने के लिए, Meta आपके AI के साथ किए गए इंटरैक्शन का उपयोग करता है. अगर कोई AI आपके सवाल का जवाब नहीं दे पाता है, तो आपको बेहतर परिणाम देने के लिए, Meta आपके द्वारा AI को भेजे गए मैसेज और आपकी कुछ सामान्य जानकारी, जैसे कि आपके क्षेत्र की जानकारी को कुछ चुनिंदा पार्टनर्स के साथ शेयर करता है. ज़्यादा जानकारी के लिए, हमारी Meta AI की सेवा की शर्तें देखें.
- आपको ज़्यादा प्रासंगिक जवाब देने के लिए Meta AI आपकी लोकेशन की जानकारी का उपयोग करता है. आपकी लोकेशन की जानकारी, आपके द्वारा अपने डिवाइस में चुनी गई सेटिंग या हमारे सभी प्रोडक्ट पर की गई आपकी एक्टिविटी पर आधारित होती है. प्राइवेसी सेंटर में जाकर अपनी लोकेशन को मैनेज करने के बारे में और जानें.
- आपकी प्रोफ़ाइल में मौजूद अन्य जानकारी, जैसे कि उम्र और लिंग तथा हमारे सभी प्रोडक्ट पर की गई आपकी एक्टिविटी (जैसे कि आप विज्ञापनों सहित किस तरह का कंटेंट देखते हैं और किस तरह के कंटेंट के साथ कैसे इंटरैक्ट करते हैं) से संबंधित दिलचस्पियों का उपयोग AI के साथ आपके इंटरैक्शन को पर्सनलाइज़ करने के लिए किया जाएगा. प्राइवेसी सेंटर में जाकर इस बारे में और जानें कि Meta इस जानकारी का उपयोग कैसे करता है. आप यह भी देख सकते हैं कि एक ही अकाउंट सेंटर में मौजूद आपके सभी अकाउंट की जानकारी का उपयोग कैसे किया जाता है और आप अपनी जानकारी को एक्सपोर्ट भी कर सकते हैं. अपनी जानकारी की कॉपी एक्सपोर्ट करने का तरीका जानें.
- आपके प्रॉम्प्ट के आधार पर जेनरेट हुए कंटेंट से Meta प्लेटफ़ॉर्म के कम्युनिटी स्टैंडर्ड या सेवा की शर्तों का उल्लंघन हो सकता है. इन स्टैंडर्ड का उल्लंघन करने वाले, AI-जेनरेटेड कंटेंट को हमारे प्लेटफ़ॉर्म पर शेयर करने पर उसे हमारे स्टैंडर्ड का उल्लंघन करने वाले अन्य कंटेंट जैसा ही माना जाएगा. अगर आप हमारे स्टैंडर्ड का उल्लंघन करने वाला, AI-जेनरेटेड कंटेंट शेयर करते हैं, तो आपके कंटेंट को हटाया जा सकता है और आपके अकाउंट को प्रतिबंधित या बंद किया जा सकता है. कम्युनिटी स्टैंडर्ड और सेवा की शर्तों के बारे में और जानकारी पाने के लिए इन लिंक पर जाएँ:
- आपके क्षेत्र के आधार पर, AI प्रोडक्ट के साथ आपके इंटरैक्शन का उपयोग कंटेंट और विज्ञापनों को पर्सनलाइज़ करने में किया जा सकता है.
इस बारे में और जानें कि जेनरेटिव AI मॉडल के लिए जानकारी का उपयोग Meta कैसे करता है.