Meta में, हम आपसी जुड़ाव के भविष्य की नींव रख रहे हैं और इसे मुमकिन करने वाली टेक्नोलॉजी बना रहे हैं.
जब काम इतना अहम हो, तो इसके साथ हम एक-दूसरे के लिए, जिन कम्युनिटी को हम अपनी सेवाएँ देते हैं, उनके लिए और दुनिया भर में सभी के लिए और भी ज़्यादा ज़िम्मेदार हो जाते हैं. मुझे लगता है कि अगर हम इस ज़िम्मेदारी को अच्छे से निभाएँगे, तो इससे हम बेहतर तरीके से नए बदलाव कर पाएँगे—साथ ही, एक बेहतर कंपनी बन पाएँगे.
इस आचार संहिता में बताया गया है कि हम किस तरह के व्यवहार की अपेक्षा करते हैं और इसके लिए हम किस तरह के कदम उठाते हैं और फ़ैसले लेते हैं. अगर हमारे मन में कोई सवाल आए या हमें दुविधा भरे फ़ैसलों और ऐसे हालातों का सामना करना पड़े जिसमें सही या गलत तय कर पाना मुश्किल हो, तो हमें यह आचार संहिता देखनी चाहिए.
हमारे लिए हमारा काम महत्वपूर्ण है, जिसका मतलब है कि हम सभी को अपना हर काम पूरी ज़िम्मेदारी और प्रतिबद्धता के साथ सोच-समझकर करना चाहिए. इस वजह से मैं उम्मीद करता हूँ कि Meta में काम करने वाले सभी लोग— लीडर, मैनेजर, योगदान करने वाले लोग, अस्थायी कर्मचारी— हमारी आचार संहिता का पालन करें, ये सभी लोग अन्य लोगों को भी इसका पालन करने की सलाह दें. साथ ही, मदद लेने या किसी सवाल का जवाब पाने के लिए अपनी बात कहने के लिए सहज महसूस करें.
आइए, ज़िम्मेदारी के साथ क्रिएट करने के लिए इस आचार संहिता का उपयोग करें.
धन्यवाद,
मार्क
आचार संहिता
सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए हम आचार संहिता को आधार मानते हैं. इससे Meta में काम करने वाले हर व्यक्ति को यह समझने में मदद मिलती है कि हमारी ज़िम्मेदारियाँ क्या हैं.