सुरक्षा टूल्स और पॉलिसी
सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है और इसकी ज़िम्मेदारी हम सभी पर है. जानें कि सुरक्षा के लिए Meta क्या कदम उठाता है. साथ ही, आपके लिए उपलब्ध टूल्स और रिसोर्स के बारे में जानें.
बच्चे की ऑनलाइन सुरक्षा
हमारे सभी ऐप्स और प्रोडक्ट्स पर बच्चे की सुरक्षा के प्रति Meta के व्यापक नज़रिए के बारे में जानें. इसमें बच्चों के ऑनलाइन शोषण को रोकने की हमारी कोशिशें भी शामिल हैं.
मानसिक स्वास्थ्य और अच्छी सेहत
ऑनलाइन वेल-बीइंग, किसी व्यक्ति की सेहत का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है. आपके परिवार, आपकी कम्युनिटी और अपनी डिजिटल वेल-बीइंग को सपोर्ट करने के लिए बनाए गए टूल और रिसोर्स के बारे में जानें.
धमकाने से जुड़ी घटना और उत्पीड़न
Meta धमकी और उत्पीड़न से जुड़ी रिपोर्ट को बहुत गंभीरता से लेता है. धमकाने की घटना और निजी पलों की फ़ोटो के दुरुपयोग को रोकने से जुड़े टूल और एक्सपर्ट की सलाह लेकर तैयार किए गए रिसोर्स के बारे में जानें.
डिजिटल साक्षरता
Meta में डिजिटल साक्षरता से संबंधित ऐसे रिसोर्स हैं जिनसे लोगों को डिजिटल दुनिया में आगे बढ़ने के लिए ज़रूरी हुनर और जानकारी मिलती है. युवाओं, माता-पीता और एजुकेटर्स के लिए क्षेत्र की ज़रूरतों के हिसाब से उपलब्ध रिसोर्स के बारे में जानें.
निजी पलों की फ़ोटो का दुरुपयोग और ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन)
Meta पर बिना-सहमति के ली गई निजी पलों की फ़ोटो (NCII) शेयर करने पर सख्त पाबंदी है. अगर किसी व्यक्ति ने आपकी निजी फ़ोटो शेयर करके आपको परेशान किया है—या कोई व्यक्ति ऐसा करने की धमकी दे रहा है—तो यह पेज इस पर तुरंत एक्शन लेने का तरीका बताता है.
दवाओं का गलत उपयोग और दुरुपयोग
ये रिसोर्स उन लोगों के लिए हैं जो नशीले पदार्थ के सेवन की रोकथाम और उनसे छुटकारा पाना चाहते हैं. साथ ही, इन रिसोर्स को पार्टनरशिप टू ऐंड एडिक्शन और सॉन्ग फ़ॉर चार्ली के साथ कोलेबरेट करके बनाया गया है.
महिलाएँ
हमारे प्लेटफ़ॉर्म को महिलाओं के लिए एक सुरक्षित जगह बनाने हेतु Meta के व्यापक नज़रिए के बारे में जानें.
LGBTQ+
LGBTQ+ कम्युनिटी हमेशा से ही Meta कम्युनिटी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रही है. LGBTQ+ कम्युनिटी की ऑनलाइन सुरक्षा से संबंधित सपोर्ट और रिसोर्सेज़ के बारे में जानें.
माता-पिता
Meta में, हम युवाओं को ऑनलाइन सुरक्षित रखने और उनकी अच्छी सेहत के लिए पॉलिसीज़, रिसोर्सेज़ और टूल्स के ज़रिए माता-पिता और देखभाल करने वालों की मदद करते हैं.
युवाओं की सुरक्षा
युवाओं को सुरक्षित रहने की जानकारी देने और सशक्त बनाने, उनकी अच्छी सेहत को प्राथमिकता देने, उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने, और धमकाए जा रहे या आत्महत्या से जुड़े विचारों से जूझ रहे लोगों को रोकने या उनकी मदद करने के लिए Meta के टूल और रिसोर्स के बारे में जानें.
एजुकेटर्स
डिजिटल दुनिया में सफलता हासिल करने के लिए ज़रूरी स्किल्स और जानकारी पाने में स्टूडेंट की मदद करने का तरीका जानें.
कानून लागू करने वाली संस्था
Meta ऑनलाइन और असल ज़िंदगी, दोनों में सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है. हमारी प्राइवेसी सुरक्षा, कानून लागू करने वाली संस्था से जुड़ी गाइडलाइन और अन्य सपोर्ट संबंधी रिसोर्स के बारे में पढ़ें.
पत्रकार, समाजसेवी और सार्वजनिक हस्तियाँ
इस बारे में जानें कि Meta पत्रकारों, मानवाधिकारों के लिए आवाज़ उठाने वाले लोगों और सार्वजनिक हस्तियों के लिए सुरक्षित अनुभव देने में किस तरह अपना योगदान देता है.

एजुकेटर्स

एक्सपर्ट और भरोसेमंद संगठनों की ओर से मुहैया कराए गए रिसोर्सेज़ और सुझाव, जिनकी मदद से स्टूडेंट्स सुरक्षित तरीके से, ज़िम्मेदारी के साथ और अच्छे काम के लिए टेक्नोलॉजी का उपयोग कर सकते हैं.

ओवरव्यू

एक एजुकेटर के रूप में, आप डिजिटल दुनिया में सफलता हासिल करने के लिए ज़रूरी स्किल्स और जानकारी पाने में स्टूडेंट्स की मदद करने में अहम भूमिका निभाते हैं. Meta में, हम समझते हैं कि सभी के लिए एक ही नज़रिया काम नहीं करता है. हमने आपके लिए डिजिटल साक्षरता से जुड़े ऐसे फ़्री रिसोर्सेज़ तैयार किए हैं, जिनकी मदद से आप अपने स्टूडेंट्स को सक्षम और ज़िम्मेदार डिजिटल नागरिक बनने के लिए गाइड कर सकते हैं. इसके अलावा, हम धमकाने, आत्महत्या की रोकथाम और बिना सहमति के फ़ोटो शेयर करने जैसे विषयों पर आपको जानकारी देते हैं. साथ ही, एक्सपर्ट की मदद से ऐसे रिसोर्सेज़ उपलब्ध कराते हैं जिन्हें ख़ास तौर पर एजुकेटर्स के लिए बनाया गया है.

डिजिटल सिटिज़नशिप और अच्छी सेहत से जुड़ी ज़रूरी बातें (पिलर्स)

आपके स्टूडेंट्स को डिजिटल सिटिज़नशिप और अच्छी सेहत से जुड़ी सबसे अहम बातें सिखाने के लिए, हमने अपने पाँच कंटेंट पिलर के लिए अलग-अलग उपयोग करने के लिए पहले से तैयार लेसन, एक्टिविटी, वीडियो और रिसोर्सेज़ तैयार किए हैं:

  • डिजिटल फ़ाउंडेशन: निजी जानकारी और डेटा की सुरक्षा के लिए बुनियादी स्किल का उपयोग करना
  • डिजिटल वेलनेस: टेक्नोलॉजी का उपयोग करते समय स्वास्थ्य, अच्छी सेहत और मुश्किलों से उबरने की क्षमता को बढ़ावा देना
  • डिजिटल एंगेजमेंट: मीडिया सोर्स का मूल्यांकन करना और सुरक्षित, हर तरह के लोगों को शामिल करने वाली कम्युनिटी बनाना
  • डिजिटल सशक्तीकरण: अच्छे बदलाव लाने के लिए टेक्नोलॉजी और सोशल मीडिया की ताकत का उपयोग करना
  • डिजिटल अवसर: टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भविष्य में करियर बनाने के लिए डिजिटल स्किल्स विकसित करना

Get Digital के रिसोर्सेज़ का उपयोग करें.

Get Digital, Meta का ख़ास तौर पर डिजिटल सिटिज़नशिप और अच्छी सेहत से जुड़ा प्रोग्राम है. इसमें हमारे पाँच पिलर के लिए अलग-अलग लेसन प्लान तैयार किए गए हैं. यहाँ स्टूडेंट्स और माता-पिता के लिए भी रिसोर्स दिए गए हैं, जिन्हें आप घर पर सीखने के लिए शेयर कर सकते हैं.

My Digital World के रिसोर्सेज़ एक्सेस करें.

आसानी से उपयोग किए जाने वाले ये लर्निंग मॉड्यूल उप-सहारा अफ़्रीका और MENA (मध्य पूर्व और उत्तरी अफ़्रीका) क्षेत्रों में एजुकेटर्स के लिए डिज़ाइन किए गए थे. इस प्रोग्राम को हाई-टेक और लो-टेक (सीमित डिजिटल सुविधाओं के साथ), दोनों तरह के माहौल में पूरे पाठ्यक्रम या अलग-अलग लेसन के रूप में डिलीवर किया जा सकता है.

We Think Digital के रिसोर्सेज़ देखें.

यह प्रोग्राम गंभीर सोच-विचार, सहानुभूति और सम्मानजनक डिजिटल बातचीत के महत्व को हाइलाइट करता है. APAC (एशिया-पैसिफ़िक) क्षेत्र के अकैडमिक, गैर-सरकारी संगठनों, एक्सपर्ट और नागरिक समाज संगठनों ने लोकलाइज़ किए गए रिसोर्सेज़ बनाने में Meta की मदद की है. विषयों में प्राइवेसी, सुरक्षा और अच्छे डिजिटल फ़ुटप्रिंट छोड़ना शामिल है.

Soy Digital के रिसोर्सेज़ एक्सप्लोर करें.

Soy Digital लैटिन अमेरिका और कैरिबियाई देशों में डिजिटल सिटिज़नशिप को बढ़ावा देता है. यह प्रोग्राम सीखने की चाहत रखने वाले इस क्षेत्र के लोगों की ख़ास ज़रूरतों के मुताबिक और लोकल पार्टनर्स के साथ मिलकर तैयार की गई सामग्री उपलब्ध कराता है. रिसोर्स का उपयोग आप अपनी सुविधा के अनुसार कर सकते हैं. इसके लिए आपको अतिरिक्त मेहनत करने की ज़रूरत नहीं है.

माता-पिता के साथ रिसोर्सेज़ शेयर करें.

अगर माता-पिता आपसे इस बारे में सलाह पाना चाहते हैं कि वे किस तरह अपने बच्चे को ऑनलाइन सुरक्षा दें, तो हमारा फ़ैमिली सेंटर एजुकेशन हब शेयर करें. इसमें ऑनलाइन सुरक्षा, मीडिया की समझ और डिजिटल वेलनेस विषयों के लिए एक्सपर्ट से मिली सलाह शामिल है.

संबंधित पेज

धमकाने की घटनाओं की रोकथाम

मुश्किलों में फँसे स्टूडेंट की मदद करना

एजुकेटर्स के लिए ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन)

धमकाने की घटनाओं की रोकथाम

एक एजुकेटर के रूप में, आप ऐसी जगहों पर एक सुरक्षित माहौल बनाए रखने के महत्व को समझते हैं, जहाँ आपके स्टूडेंट सफलता हासिल कर सकते हैं. धमकाने की घटनाओं की रोकथाम के लिए एजुकेटर्स, माता-पिता और टीनएजर्स के लिए एक्सपर्ट के बनाए गए रिसोर्सेज़ और उनके दिए गए सुझाव एक्सप्लोर करें.

धमकाने की घटनाओं की रोकथाम के लिए रिसोर्सेज़

मुश्किलों में फँसे स्टूडेंट की मदद करना

आत्महत्या, दुनिया भर में युवाओं की मौत का एक मुख्य कारण है. एजुकेटर्स के लिए इस विषय पर तैयार की गई जानकारी और एक्सपर्ट से मिले रिसोर्सेज़ एक्सप्लोर करें.

आत्महत्या की रोकथाम से जुड़े रिसोर्सेज़

एजुकेटर्स के लिए ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन)

स्टूडेंट्स की ज़िंदगी में आपकी अहम भूमिका होती है. जैसे-जैसे नए खतरे सामने आ रहे हैं, उनसे निपटने के लिए एक कदम आगे रहना बहुत ज़रूरी हो जाता है. अपने स्टूडेंट्स को ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन) जैसी स्थितियों से बचाने के लिए आप यहाँ बताए गए कुछ तरीके अपना सकते हैं.

आपके लिए आगे के स्टेप: ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन) के बारे में ज़्यादा जानें और उसके बारे में बात करें.

एजुकेटर्स के लिए ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन) रोकने से जुड़े रिसोर्सेज़

संबंधित रिसोर्सेज़:

Meta का लोगो, होमपेज का लिंक

हमें फ़ॉलो करें

facebook का आइकन
Instagram का आइकन
YouTube का आइकन
Twitter का आइकन
LinkedIn का आइकन