
महिलाओं की सुरक्षा
Meta में, हमारा मानना है कि महिलाओं को इंटरनेट पर उपलब्ध सभी आर्थिक अवसरों, शैक्षिक और सामाजिक जुड़ाव के अवसरों के लिए बराबरी की एक्सेस मिलनी चाहिए. हम समझते हैं कि किसी कम्युनिटी में सार्थक रूप से शामिल होने के लिए आपका सुरक्षित महसूस करना ज़रूरी है. उन टूल्स के बारे में ज़्यादा जानें, जिनके ज़रिए आप भरोसेमंद तरीके से परिवार, दोस्तों और महत्वपूर्ण मुद्दों से जुड़ कर सकते हैं.
हमारा नज़रिया
Meta एक ऐसी जगह होनी चाहिए, जहाँ महिलाएँ सुरक्षित महसूस कर सकें. पाँच चीज़ों से मिलकर बना हमारा नज़रिया, दुर्व्यवहार को हमारे प्लेटफ़ॉर्म से दूर रखने के लिए काम करता है.
कम्युनिटी स्टैंडर्ड में साफ़ तौर पर बताया गया है कि हमारे प्लेटफ़ॉर्म पर किस तरह के कंटेंट की परमिशन है. इन गाइडलाइन की मदद से यूज़र्स खुद के विचार सामने रख पाते हैं और प्लेटफ़ॉर्म को सुरक्षित और सुखद बनाने में मदद मिलती है.
हमारे फ़ीचर्स और टूल्स की मदद से आप अनचाहे कंटेंट और संपर्कों से खुद को सुरक्षित रख सकते हैं. आप Instagram पर अपनी Facebook प्रोफ़ाइल की एक्सेस को सीमित कर सकते हैं या संभावित आपत्तिजनक डायरेक्ट मैसेज को फ़िल्टर कर सकते हैं. आप हमेशा सीधे हमारी टीम से उल्लंघनों की रिपोर्ट कर सकते हैं.
हम महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाए गए रिसोर्सेज़ की 24/7 एक्सेस देते हैं. Facebook हेल्प सेंटर में खुद को खतरनाक या असुरक्षित कंटेंट से बचाने के लिए सिलसिलेवार तरीके से निर्देश दिए गए हैं.
हमारी पॉलिसी, टूल्स और रिसोर्सेज़, उन सुरक्षा विशेषज्ञों, शिक्षा विशेषज्ञों, गैर-लाभकारी संगठनों, मानवाधिकार के लिए आवाज़ उठाने वाले कार्यकर्ताओं और पॉलिसी मेकर्स (पॉलिसी बनाने वाले लोगों) की सलाह से बनाए गए हैं, जो हमारे ग्लोबल वुमेन्स सेफ़्टी एक्सपर्ट एडवाइज़र्स ग्रुप का हिस्सा हैं.
यह सबकी भागीदारी वाली कम्युनिटी है और आपका अनुभव हमारे लिए मायने रखता है. महिलाओं की ऑनलाइन सुरक्षा को प्रमोट करने वाली पॉलिसीज़, टूल्स और रिसोर्सेज़ बनाने के लिए हम आपसे इनपुट लेते हैं.
दुर्व्यवहार की शिकार
महिला पत्रकार और समाजसेवी
महिला लीडर्स

दुर्व्यवहार की शिकार
Meta में, हम दुर्व्यवहार का शिकार हो चुकी महिलाओं की मदद करना चाहते हैं, ताकि वे दोस्तों और परिवार के साथ जुड़ी रहें या दुर्व्यवहार करने वाले पार्टनर से अलग होने के बाद प्रियजनों के साथ फिर से जुड़ सकें. हमारे टूल्स की मदद से आप अपने ऑनलाइन अनुभव को कंट्रोल कर सकती हैं.
और पढ़ें

महिला पत्रकार और समाजसेवी
लोगों से कनेक्ट करने और कहानियाँ शेयर करने के लिए पत्रकार और समाजसेवी Meta का उपयोग करती हैं. महिलाओं को लिंग आधारित ऑनलाइन हिंसा का ज़्यादा सामना करना पड़ सकता है, इसलिए हमने Meta पर सुरक्षित इंटरैक्शन को प्रोत्साहित करने के लिए कदम उठाए हैं, ताकि महिला पत्रकार और समाजसेवी अपना ज़रूरी काम बिना किसी रोक-टोक के कर सकें.
और पढ़ें

महिला लीडर्स
महिलाएँ हर कामयाब कम्युनिटी का एक अहम हिस्सा हैं. चाहे आप किसी पद के लिए चुनाव लड़ रही हों, कोई सेलिब्रिटी होंं या किसी प्रमुख नेतृत्व वाले पद पर हों, हम महिलाओं को उनकी ऑनलाइन मौजूदगी को सुरक्षित रूप से बढ़ाने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
और पढ़ें
महिलाओं के सुरक्षा पार्टनर्स
Meta के ग्लोबल वुमेन्स सेफ़्टी एक्सपर्ट एडवाइज़र्स के साथ पार्टनरशिप करके हमने महिलाओं को ऑनलाइन दुर्व्यवहार से बचाने के लिए पॉलिसी, रिसोर्स और टूल तैयार किए हैं और अपने ऑनलाइन अनुभव को कंट्रोल करने में उनकी मदद की है.
महिलाओं की सुरक्षा के लिए हमारी प्रतिबद्धता लंबे समय से चली आ रही है. पिछले कुछ सालों में हमने अपने प्लेटफ़ॉर्म को महिलाओं के लिए सुरक्षित करने के उद्देश्य से इस क्षेत्र के विशेषज्ञों से मदद ली है और ये उपलब्धियाँ हासिल की हैं:
दुनिया भर के 400 से ज़्यादा सुरक्षा संगठनों और विशेषज्ञों के साथ काम करने के बाद हमने सलाहकारों का एक खास ग्रुप बनाया है. इन विशेषज्ञों ने महिलाओं की सुरक्षा को ऑनलाइन और ऑफ़लाइन, दोनों तरीकों से बेहतर करने में योगदान दिया है और वे इस क्षेत्र में माहिर हैं. यह ग्रुप महिलाओं की ऑनलाइन सुरक्षा को बेहतर करने के लिए हमारी हर तिमाही बैठकों में शामिल होता है.
वैश्विक सलाहकारों के हमारे मौजूदा ग्रुप में ये शामिल हैं: