सुरक्षा टूल्स और पॉलिसी
सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है और इसकी ज़िम्मेदारी हम सभी पर है. जानें कि सुरक्षा के लिए Meta क्या कदम उठाता है. साथ ही, आपके लिए उपलब्ध टूल्स और रिसोर्स के बारे में जानें.
बच्चे की ऑनलाइन सुरक्षा
हमारे सभी ऐप्स और प्रोडक्ट्स पर बच्चे की सुरक्षा के प्रति Meta के व्यापक नज़रिए के बारे में जानें. इसमें बच्चों के ऑनलाइन शोषण को रोकने की हमारी कोशिशें भी शामिल हैं.
मानसिक स्वास्थ्य और अच्छी सेहत
ऑनलाइन वेल-बीइंग, किसी व्यक्ति की सेहत का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है. आपके परिवार, आपकी कम्युनिटी और अपनी डिजिटल वेल-बीइंग को सपोर्ट करने के लिए बनाए गए टूल और रिसोर्स के बारे में जानें.
धमकाने से जुड़ी घटना और उत्पीड़न
Meta धमकी और उत्पीड़न से जुड़ी रिपोर्ट को बहुत गंभीरता से लेता है. धमकाने की घटना और निजी पलों की फ़ोटो के दुरुपयोग को रोकने से जुड़े टूल और एक्सपर्ट की सलाह लेकर तैयार किए गए रिसोर्स के बारे में जानें.
डिजिटल साक्षरता
Meta में डिजिटल साक्षरता से संबंधित ऐसे रिसोर्स हैं जिनसे लोगों को डिजिटल दुनिया में आगे बढ़ने के लिए ज़रूरी हुनर और जानकारी मिलती है. युवाओं, माता-पीता और एजुकेटर्स के लिए क्षेत्र की ज़रूरतों के हिसाब से उपलब्ध रिसोर्स के बारे में जानें.
निजी पलों की फ़ोटो का दुरुपयोग और ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन)
Meta पर बिना-सहमति के ली गई निजी पलों की फ़ोटो (NCII) शेयर करने पर सख्त पाबंदी है. अगर किसी व्यक्ति ने आपकी निजी फ़ोटो शेयर करके आपको परेशान किया है—या कोई व्यक्ति ऐसा करने की धमकी दे रहा है—तो यह पेज इस पर तुरंत एक्शन लेने का तरीका बताता है.
दवाओं का गलत उपयोग और दुरुपयोग
ये रिसोर्स उन लोगों के लिए हैं जो नशीले पदार्थ के सेवन की रोकथाम और उनसे छुटकारा पाना चाहते हैं. साथ ही, इन रिसोर्स को पार्टनरशिप टू ऐंड एडिक्शन और सॉन्ग फ़ॉर चार्ली के साथ कोलेबरेट करके बनाया गया है.
महिलाएँ
हमारे प्लेटफ़ॉर्म को महिलाओं के लिए एक सुरक्षित जगह बनाने हेतु Meta के व्यापक नज़रिए के बारे में जानें.
LGBTQ+
LGBTQ+ कम्युनिटी हमेशा से ही Meta कम्युनिटी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रही है. LGBTQ+ कम्युनिटी की ऑनलाइन सुरक्षा से संबंधित सपोर्ट और रिसोर्सेज़ के बारे में जानें.
माता-पिता
Meta में, हम युवाओं को ऑनलाइन सुरक्षित रखने और उनकी अच्छी सेहत के लिए पॉलिसीज़, रिसोर्सेज़ और टूल्स के ज़रिए माता-पिता और देखभाल करने वालों की मदद करते हैं.
युवाओं की सुरक्षा
युवाओं को सुरक्षित रहने की जानकारी देने और सशक्त बनाने, उनकी अच्छी सेहत को प्राथमिकता देने, उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने, और धमकाए जा रहे या आत्महत्या से जुड़े विचारों से जूझ रहे लोगों को रोकने या उनकी मदद करने के लिए Meta के टूल और रिसोर्स के बारे में जानें.
एजुकेटर्स
डिजिटल दुनिया में सफलता हासिल करने के लिए ज़रूरी स्किल्स और जानकारी पाने में स्टूडेंट की मदद करने का तरीका जानें.
कानून लागू करने वाली संस्था
Meta ऑनलाइन और असल ज़िंदगी, दोनों में सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है. हमारी प्राइवेसी सुरक्षा, कानून लागू करने वाली संस्था से जुड़ी गाइडलाइन और अन्य सपोर्ट संबंधी रिसोर्स के बारे में पढ़ें.
पत्रकार, समाजसेवी और सार्वजनिक हस्तियाँ
इस बारे में जानें कि Meta पत्रकारों, मानवाधिकारों के लिए आवाज़ उठाने वाले लोगों और सार्वजनिक हस्तियों के लिए सुरक्षित अनुभव देने में किस तरह अपना योगदान देता है.

ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन) और निजी पलों की फ़ोटो के दुरुपयोग से निपटना

ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन) में निजी पलों की फ़ोटो दिखाकर आपको कुछ ऐसा काम करवाने के लिए धमकाया जाता है, जिसे आप नहीं करना चाहते हैं. सहमति के बिना निजी पलों की फ़ोटो शेयर करना या शेयर करने की धमकी देना Meta पॉलिसी के खिलाफ़ है. कभी भी किसी को ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन) के अनुभव से गुज़रना न पड़े. हम इस तरह के व्यवहार को रोकने के लिए काम करते हैं और जब हमें इसका पता चलता है, तो हम एक्शन लेते हैं. इस पेज में यह जानकारी शामिल है कि हम इस दुर्व्यवहार से निपटने के लिए कैसे काम करते हैं और अगर आपके साथ ऐसा होता है, तो आप किस तरह तुरंत एक्शन ले सकते हैं.

ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन) से निपटने के लिए Meta की तैयारी

अगर कोई व्यक्ति किसी ऐसे काम को करवाने के लिए निजी पलों की फ़ोटो का उपयोग करके आपको डराने-धमकाने की कोशिश करता है, जो आप नहीं करना चाहते हैं—जैसे पैसे भेजना, ऐसी और फ़ोटो शेयर करना या यौन संबंध बनाना—तो यह एक अपराध है, जिसे ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन) माना जाता है. हमने इस दुर्व्यवहार को रोकने और इससे निपटने के लिए सुरक्षा उपाय और टेक्नोलॉजी बनाई हैं—और इन अपराधियों पर रोक लगाई है, ताकि वे आपको नुकसान न पहुँचा पाएँ.


हमारी पॉलिसी और एन्फ़ोर्समेंट

हमने लोगों का शोषण करने वाले कंटेंट या व्यवहार के खिलाफ़ सख्त नियम बनाए हैं, जिनमें किसी व्यक्ति की निजी पलों की फ़ोटो शेयर करना या शेयर करने की धमकी देना शामिल है. हम उन सभी लोगों को हमारे नियमों का उल्लंघन करने वाले कंटेंट की रिपोर्ट करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं, जो उसे देखते हैं—और अगर कोई व्यक्ति प्राइवेट फ़ोटो शेयर कर रहा है, तो हमारे पास उपयोग करने के लिए एक खास रिपोर्टिंग विकल्प है. जब हमें इस कंटेंट के बारे में पता चलता है, तो हम उस पर एक्शन लेते हैं.

हमारे पास ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन) से निपटने के लिए खास टीमें हैं. हमने इस व्यवहार से जुड़े पैटर्न की पहचान की है और ऑटोमेटेड सिस्टम बनाए हैं, जो बड़े पैमाने पर इन अकाउंट का पता लगाते हैं और उन्हें हटाते हैं. हमारे पास ऐसी खास टीमें भी हैं, जो जाँच-पड़ताल करती हैं और इन अपराधियों को हटा देती हैं. साथ ही, हम ज़रूरी होने पर अधिकारियों को उनकी रिपोर्ट करते हैं. इसमें कानून लागू करने वाली संस्था और नेशनल सेंटर फ़ॉर मिसिंग एंड एक्सप्लॉइटेड चिल्ड्रेन (NCMEC) शामिल हैं. हम NCMEC और इंटरनेशनल जस्टिस मिशन (International Justice Mission) जैसे पार्टनर्स के साथ काम करते हैं, ताकि इस तरह के मामलों की पहचान करने, उनकी जाँच-पड़ताल करने और उन पर एक्शन लेने के लिए दुनिया भर में कानून लागू करने वाली संस्था को प्रशिक्षित किया जा सके.


हम अनचाहे संपर्क को कैसे रोकते हैं

हम खास तौर पर वयस्क और टीनएजर बच्चों के बीच अनचाहे संपर्क को रोककर लोगों को ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन) से बचाते हैं. हमारे पास ऐसा करने के अलग-अलग तरीके हैं:

  • जब 16 साल से कम उम्र (और कुछ देशों में 18 साल से कम उम्र) के टीनएजर बच्चे Instagram से जुड़ते हैं, तो हम अपने आप उनके अकाउंट को प्राइवेट पर सेट कर देते हैं. हम उन लोगों को यह परमिशन भी नहीं देते हैं कि वे टीनएजर बच्चों को टैग या मेंशन करें या फिर रील रीमिक्स या गाइड में अपना कंटेंट शामिल करें, जिन्हें ये बच्चे फ़ॉलो नहीं करते हैं. यह सेटिंग डिफ़ॉल्ट रूप से चालू रहती है. युवाओं को उन वयस्क लोगों से चैट करने से रोकने के लिए ये कुछ बेहतरीन तरीके हैं, जिन्हें वे नहीं जानते हैं या जिनसे वे चैट नहीं करना चाहते हैं. प्राइवेट अकाउंट, टीनएजर बच्चों और वयस्क, दोनों के लिए उपलब्ध हैं. साथ ही, अन्य लोगों को फ़्रेंड लिस्ट/फ़ॉलो करने वालों की लिस्ट देखने से भी रोकते हैं, जिसका उपयोग दूसरों का यौन उत्पीड़न करने की कोशिश करने वाले लोग फ़ायदा उठाने में कर सकते हैं.
  • हमने Instagram और Messenger पर 18 साल से ज़्यादा उम्र के वयस्क लोगों को उन टीनएजर बच्चों के साथ प्राइवेट चैट शुरू करने से प्रतिबंधित किया, जिनके साथ वे कनेक्ट नहीं हैं.
  • हम ऐसे लोगों के लिए मैसेज भेजने की रिक्वेस्ट को सीमित कर देते हैं जो टीनएजर बच्चों को फ़ॉलो नहीं करते या उनसे सिर्फ़ टेक्स्ट मैसेज के ज़रिए पहले से कनेक्ट नहीं हैं. मैसेज पाने वाले व्यक्ति की परमिशन के बिना लोग उन्हें मैसेज रिक्वेस्ट में फ़ोटो, वीडियो या वॉइस नोट नहीं भेज सकते. (हमारी लेटेस्ट पॉलिसी के बारे में जानकारी देने के लिए 25 नवंबर को दोपहर 2.30 बजे PT पर अपडेट किया गया.)
  • हमने 16 साल से कम उम्र (और कुछ देशों में 18 साल से कम उम्र) के टीनएजर बच्चों के लिए सख्त डिफ़ॉल्ट मैसेज सेटिंग भी शुरू की हैं. इसका मतलब है कि टीनएजर बच्चों को कोई भी ऐसा व्यक्ति मैसेज नहीं भेज सकता या ग्रुप चैट में नहीं जोड़ सकता, जिसे वे Instagram और Messenger पर फ़ॉलो नहीं करते हैं या जिनसे जुड़े नहीं हैं. इसे टीनएजर बच्चों को और भी ज़्यादा आत्मविश्वास महसूस करने में मदद करने के लिए डिज़ाइन किया गया है कि वे अपने प्राइवेट मैसेज में उन लोगों से चैट नहीं करेंगे, जिन्हें वे नहीं जानते हैं.
  • हम संभावित रूप से संदिग्ध वयस्कों की पहचान करने और उन्हें टीनएजर बच्चे के अकाउंट को खोजने, उन्हें फ़ॉलो करने और उनके साथ इंटरैक्ट करने से रोकने के लिए टेक्नोलॉजी का उपयोग करते हैं व हम इन वयस्क लोगों को टीनएजर बच्चे के अकाउंट का सुझाव नहीं देते हैं.

हम लोगों को इस बारे में जानकारी कैसे देते हैं

कुछ खास वयस्क लोगों के साथ इंटरैक्ट करने पर, हम टीनएजर बच्चों को शिक्षित करते हैं.

  • जब कोई संभावित संदिग्ध अकाउंट टीनएजर बच्चों को फ़ॉलो करने की कोशिश करता है, तो हम टीनएजर बच्चों को बताते हैं और युवा यूज़र को ज़्यादा सतर्क रहने के लिए प्रोत्साहित करते हैं.
  • हमारे पास ऐसे एक्टिव प्रॉम्प्ट या सुरक्षा नोटिस हैं, जिनसे युवाओं को तब जानकारी मिलती है, जब कोई वयस्क मैसेज में उनके साथ इंटरैक्ट करते समय संभावित रूप से संदिग्ध व्यवहार करते हैं. उदाहरण के लिए, अगर कोई वयस्क 18 साल से कम उम्र के लोगों को बड़ी संख्या में फ़्रेंड रिक्वेस्ट भेज रहा है, तो हम रिक्वेस्ट पाने वाले को उनके मैसेज के ज़रिए अलर्ट करेंगे और उन्हें वयस्क को ब्लॉक करने, रिपोर्ट करने या प्रतिबंधित करने का विकल्प देंगे.


एक्सपर्ट पार्टनरशिप

हम दुनिया भर में ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन) से निपटने के लिए एक्सपर्ट पार्टनर के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और कई सालों से इस काम के लिए समर्पित हैं.

  • हमने 2017 में ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन) रोकें लॉन्च करने के लिए Thorn के साथ काम किया और इन रिसोर्स को हमारे सुरक्षा केंद्र पर अपनाने, उनका 60 से ज़्यादा अतिरिक्त भाषाओं में अनुवाद करने के लिए उनके साथ पार्टनरशिप की. हमने एजुकेशन मैटेरियल बनाने के लिए उनके NoFiltr ब्रांड के साथ फिर से पार्टनरशिप की. इन रिसोर्स को निजी पलों की फ़ोटो से जुड़ी झिझक और शर्म को कम करने के लिए डिज़ाइन किया गया था. साथ ही, अगर टीनएजर बच्चों ने ऐसी फ़ोटो शेयर की है या वे ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन) का शिकार हो रहे हैं, तो ये रिसोर्स उन्हें मदद लेने व एक्शन लेने में सक्षम बनाते हैं.
  • Meta, Tech Coalition द्वारा मैनेज किए गए Lantern प्रोग्राम का संस्थापक सदस्य भी है, जिनकी मदद से टेक्नोलॉजी कंपनियाँ उन अकाउंट और व्यवहारों के बारे में सिग्नल शेयर कर सकती है, जो उनकी बच्चों के लिए सुरक्षा पॉलिसी का उल्लंघन करते हैं. हमने Tech Coalition को तकनीकी सुविधा दी, जो प्रोग्राम के पीछे होती है और इसकी लगातार देखभाल करती है. शामिल होने वाली कंपनियाँ इस जानकारी का उपयोग अपने प्लेटफ़ॉर्म पर जाँच-पड़ताल करने और एक्शन लेने के लिए कर सकती हैं. यह बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि हम जानते हैं कि शिकारी खुद को किसी एक प्लेटफ़ॉर्म तक सीमित नहीं रखते हैं—इसलिए हमें इससे निपटने के लिए मिलकर काम करना होगा.
  • Meta अपने ग्लोबल नेटवर्क ऑफ़ पार्टनर्स (Global Network of Partners) के विस्तार में StopNCII.org को सपोर्ट करना जारी रखता है, दुनिया भर में 90 से ज़्यादा पीड़ित समर्थकों और गैर-लाभकारी संगठन रोकथाम कैंपेन चलाते हैं और ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन) व निजी पलों की फ़ोटो के दुरुपयोग से बचे लोगों को मदद मुहैया कराते हैं.


टूल और रिसोर्स

Instagram और Facebook टेक इट डाउन के संस्थापक सदस्य हैं. यह NCMEC का एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म है, जो AI-जेनरेटेड कंटेंट सहित युवाओं की निजी पलों की फ़ोटो को ऑनलाइन फैलने से एक्टिव रूप से रोकता है. हमने StopNCII.org की सफलता के आधार पर टेक इट डाउन विकसित करने के लिए NCMEC को वित्तीय सहायता मुहैया कराई. StopNCII.org एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म है, जिसे हमने विकसित किया है. इसकी मदद से वयस्क अपनी निजी पलों की फ़ोटो ऑनलाइन फैलने से रोक सकते हैं. जब लोग संभावित रूप से उल्लंघन करने वाले कंटेंट की रिपोर्ट करते हैं, तो हमने टेक इट डाउन और StopNCII, दोनों को अपने ऐप्स पर आसानी से उपलब्ध करा दिया है.

हमने लोगों को अपने अनुभव को कंट्रोल करने के तरीके भी विकसित किए हैं. उदाहरण के लिए, लोग चुन सकते हैं कि उन्हें कौन मैसेज भेज सकता है और जिस किसी व्यक्ति से चैट नहीं करना चाहते, उसे ब्लॉक कर सकते हैं. हम लोगों को उस कंटेंट की रिपोर्ट करने के लिए भी प्रोत्साहित करते हैं, जो उन्हें लगता है कि हमारे नियमों का उल्लंघन करता है और हम टीनएजर बच्चों को प्रासंगिक पलों पर रिपोर्ट करने के लिए प्रेरित करते हैं, जैसे कि जब वे किसी व्यक्ति को ब्लॉक करते हैं.

कोई गड़बड़ी हुई
हमें यह वीडियो प्ले करते समय समस्या हो रही है.

हमने अपने ऐप्स पर टीनएजर बच्चों और परिवारों की सुरक्षा को सपोर्ट करने के लिए 30 से ज़्यादा टूल्स व फ़ीचर्स विकसित किए हैं. इनमें माता-पिता और गार्जियन के लिए निगरानी टूल व ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन) के बारे में खास शिक्षा और रिसोर्स शामिल हैं. ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन) से संबंधित सपोर्ट और जानकारी पाने वाला कोई भी व्यक्ति Thorn की मदद से विकसित किया गया ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन) रोकें सहित हमारे शिक्षा और जागरूकता रिसोर्स पर जा सकता है.

ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन) रोकें

कोई गड़बड़ी हुई
हमें यह वीडियो प्ले करते समय समस्या हो रही है.

'ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन) रोकें' रिसोर्स ऐसे लोगों के लिए एक रिसोर्स है, जो सपोर्ट और जानकारी पाना चाहते हैं. अगर आप या आपका कोई दोस्त इस समस्या का अनुभव कर रहा है, तो वे आपको तुरंत एक्शन लेने के साथ-साथ टीनएजर बच्चों, माता-पिता और गार्जियन के लिए विशेषज्ञ सलाह भी देते हैं.

Meta पर बिना परमिशन के शेयर की गई निजी पलों की फ़ोटो और धमकी की रिपोर्ट करने का तरीका

आप हमारे ऐप्स या टेक्नोलॉजी पर अपनी नग्न या यौन फ़ोटो या वीडियो या इन फ़ोटो या वीडियो को शेयर करने की धमकियों की रिपोर्ट कर सकते हैं, ताकि उन्हें फिर से शेयर होने से रोका जा सके. हमारी टीमें 70 से ज़्यादा भाषाओं में 24/7 ऐसी रिपोर्ट को रिव्यू करती हैं और कंटेंट व व्यवहार का उल्लंघन करने पर एक्शन लेती हैं. नीचे दिए गए लिंक से रिपोर्ट करने का तरीका जानें:

अपनी नग्न या यौन फ़ोटो या वीडियो को ऑनलाइन शेयर होने से रोकने का तरीका

अगर आपके पास अपनी कोई नग्न या यौन फ़ोटो या वीडियो है, तो उसे ऑनलाइन शेयर करने या फिर से शेयर करने से रोकने में आपकी मदद करने के लिए यहाँ टूल मौजूद हैं:

  • अगर आपकी फ़ोटो या वीडियो में आपकी उम्र 18 साल से ज़्यादा है, तो StopNCII.org का उपयोग करें
  • अगर आपकी फ़ोटो या वीडियो में आपकी उम्र 18 साल से कम है, तो TakeItDown.NCMEC.org का उपयोग करें



यह कैसे काम करता है


StopNCII.org - 18 साल से ज़्यादा उम्र

अगर आपकी कोई ऐसी निजी पलों की फ़ोटो या वीडियो है, जो 18 साल से ज़्यादा उम्र में ली गई थी और जिसे ऑनलाइन शेयर या फिर से शेयर किए जाने को लेकर आप परेशान हैं, तो आप आगे इसकी शेयरिंग रोकने के लिए StopNCII.org के ज़रिए कुछ कदम उठा सकते हैं.

कोई गड़बड़ी हुई
हमें यह वीडियो प्ले करते समय समस्या हो रही है.

टूल में ऐसी हैश-जेनरेटिंग टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जाता है, जो फ़ोटो में सुरक्षित डिजिटल फ़िंगरप्रिंट बनाते हुए उसे एक यूनीक हैश वैल्यू (संख्यात्मक कोड) असाइन करती है. StopNCII.org में शामिल होने वाली टेक्नोलॉजी कंपनियों को हैश मिलते हैं और वे उस हैश का उपयोग करके यह पता लगा सकती हैं कि किसी व्यक्ति ने वे फ़ोटो शेयर की हैं या नहीं या कोई व्यक्ति अपने प्लेटफ़ॉर्म पर उन्हें शेयर करने की कोशिश कर रहा है या नहीं.


फ़ोटो को ऑनलाइन फैलने से रोकने में मदद करना

यूज़र्स को सुरक्षित रखने के लिए इंडस्ट्री में सिग्नल शेयर करने के लिए हमारे किए जाने वाले काम के आधार पर, हम इंटरनेट पर बिना सहमति के ली गई निजी पलों की फ़ोटो को हटाने के लिए अतिरिक्त कदम उठा रहे हैं. वयस्क पहले से ही अपनी निजी पलों की फ़ोटो के हैश StopNCII.org के साथ शेयर कर सकते हैं, ताकि उनकी सहमति के बिना उन्हें ऑनलाइन शेयर किए जाने से रोका जा सके. साथ ही, हम जल्द ही StopNCII.org के ज़रिए उन निजी पलों की फ़ोटो के हैश को सुरक्षित रूप से अन्य कंपनियों के साथ शेयर करना शुरू करेंगे, जिन्हें हमने Meta ऐप से हटा दिया है. इस फ़ीचर की मदद से हम इन फ़ोटो को अलग-अलग ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म पर फिर से शेयर किए जाने से रोक सकेंगे, भले ही किसी व्यक्ति ने हैश की गई फ़ोटो को खुद StopNCII.org पर अपलोड न किया हो.

नोट: वयस्कों के लिए StopNCII.org पर केस बनाना जारी रखना महत्वपूर्ण है, क्योंकि हम इस नई क्रॉस-इंडस्ट्री कोशिश को चरणों में लागू करेंगे.


Take It Down - 18 साल से कम उम्र

हम चाहते हैं कि युवाओं को ऑनलाइन सुरक्षित और सकारात्मक अनुभव मिलें और हमने उन्हें सुरक्षित रखने के लिए डिज़ाइन किए गए टूल और पॉलिसी बनाने में एक दशक बिताया है. हम Lantern के फ़ाउंडिंग मेंबर हैं. यह Tech Coalition का एक प्रोग्राम है जो टेक्नोलॉजी कंपनियों को शोषण करने वाले अकाउंट और व्यवहारों के बारे में सिग्नल शेयर करने की सुविधा देता है. इनमें ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन) भी शामिल है.

अगर आपकी कोई ऐसी नग्न या यौन फ़ोटो या वीडियो है, जो 18 साल से कम उम्र में ली गई थी और जिसे ऑनलाइन शेयर या फिर से शेयर किए जाने को लेकर आप परेशान हैं, तो आप आगे इसकी शेयरिंग रोकने के लिए TakeItDown.NCMEC.org के ज़रिए कुछ कदम उठा सकते हैं.

StopNCII.org की तरह ही, टेक इट डाउन आपकी फ़ोटो या वीडियो को निजी तौर पर एक यूनीक हैश वैल्यू असाइन करता है और फ़ोटो या वीडियो कभी भी आपके डिवाइस या इसे देखने वाले किसी भी व्यक्ति को छोड़े बिना असाइन करता है. NCMEC को हैश वैल्यू सबमिट करने के बाद, हमारी जैसी कंपनियाँ भविष्य में कंटेंट को हमारे ऐप्स पर पोस्ट होने से रोकने के लिए उन हैश का उपयोग कर सकती हैं.

यह विकल्प इनके लिए है:

  • 18 साल से कम उम्र के टीनएजर बच्चे, जो चिंतित हैं कि उनकी नग्न फ़ोटो या वीडियो को ऑनलाइन पोस्ट किया गया है या किया जाएगा
  • किसी टीनएजर बच्चे की ओर से माता-पिता या भरोसेमंद वयस्क
  • ऐसे वयस्क, जो 18 साल से कम उम्र में ली गई अपनी नग्न फ़ोटो को लेकर चिंतित हैं
Meta का लोगो, होमपेज का लिंक

हमें फ़ॉलो करें

facebook का आइकन
Instagram का आइकन
YouTube का आइकन
Twitter का आइकन
LinkedIn का आइकन