सुरक्षा टूल्स और पॉलिसी
सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है और इसकी ज़िम्मेदारी हम सभी पर है. जानें कि सुरक्षा के लिए Meta क्या कदम उठाता है. साथ ही, आपके लिए उपलब्ध टूल्स और रिसोर्स के बारे में जानें.
बच्चे की ऑनलाइन सुरक्षा
हमारे सभी ऐप्स और प्रोडक्ट्स पर बच्चे की सुरक्षा के प्रति Meta के व्यापक नज़रिए के बारे में जानें. इसमें बच्चों के ऑनलाइन शोषण को रोकने की हमारी कोशिशें भी शामिल हैं.
मानसिक स्वास्थ्य और अच्छी सेहत
ऑनलाइन वेल-बीइंग, किसी व्यक्ति की सेहत का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है. आपके परिवार, आपकी कम्युनिटी और अपनी डिजिटल वेल-बीइंग को सपोर्ट करने के लिए बनाए गए टूल और रिसोर्स के बारे में जानें.
धमकाने से जुड़ी घटना और उत्पीड़न
Meta धमकी और उत्पीड़न से जुड़ी रिपोर्ट को बहुत गंभीरता से लेता है. धमकाने की घटना और निजी पलों की फ़ोटो के दुरुपयोग को रोकने से जुड़े टूल और एक्सपर्ट की सलाह लेकर तैयार किए गए रिसोर्स के बारे में जानें.
डिजिटल साक्षरता
Meta में डिजिटल साक्षरता से संबंधित ऐसे रिसोर्स हैं जिनसे लोगों को डिजिटल दुनिया में आगे बढ़ने के लिए ज़रूरी हुनर और जानकारी मिलती है. युवाओं, माता-पीता और एजुकेटर्स के लिए क्षेत्र की ज़रूरतों के हिसाब से उपलब्ध रिसोर्स के बारे में जानें.
निजी पलों की फ़ोटो का दुरुपयोग और ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन)
Meta पर बिना-सहमति के ली गई निजी पलों की फ़ोटो (NCII) शेयर करने पर सख्त पाबंदी है. अगर किसी व्यक्ति ने आपकी निजी फ़ोटो शेयर करके आपको परेशान किया है—या कोई व्यक्ति ऐसा करने की धमकी दे रहा है—तो यह पेज इस पर तुरंत एक्शन लेने का तरीका बताता है.
दवाओं का गलत उपयोग और दुरुपयोग
ये रिसोर्स उन लोगों के लिए हैं जो नशीले पदार्थ के सेवन की रोकथाम और उनसे छुटकारा पाना चाहते हैं. साथ ही, इन रिसोर्स को पार्टनरशिप टू ऐंड एडिक्शन और सॉन्ग फ़ॉर चार्ली के साथ कोलेबरेट करके बनाया गया है.
महिलाएँ
हमारे प्लेटफ़ॉर्म को महिलाओं के लिए एक सुरक्षित जगह बनाने हेतु Meta के व्यापक नज़रिए के बारे में जानें.
LGBTQ+
LGBTQ+ कम्युनिटी हमेशा से ही Meta कम्युनिटी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रही है. LGBTQ+ कम्युनिटी की ऑनलाइन सुरक्षा से संबंधित सपोर्ट और रिसोर्सेज़ के बारे में जानें.
माता-पिता
Meta में, हम युवाओं को ऑनलाइन सुरक्षित रखने और उनकी अच्छी सेहत के लिए पॉलिसीज़, रिसोर्सेज़ और टूल्स के ज़रिए माता-पिता और देखभाल करने वालों की मदद करते हैं.
युवाओं की सुरक्षा
युवाओं को सुरक्षित रहने की जानकारी देने और सशक्त बनाने, उनकी अच्छी सेहत को प्राथमिकता देने, उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने, और धमकाए जा रहे या आत्महत्या से जुड़े विचारों से जूझ रहे लोगों को रोकने या उनकी मदद करने के लिए Meta के टूल और रिसोर्स के बारे में जानें.
एजुकेटर्स
डिजिटल दुनिया में सफलता हासिल करने के लिए ज़रूरी स्किल्स और जानकारी पाने में स्टूडेंट की मदद करने का तरीका जानें.
कानून लागू करने वाली संस्था
Meta ऑनलाइन और असल ज़िंदगी, दोनों में सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है. हमारी प्राइवेसी सुरक्षा, कानून लागू करने वाली संस्था से जुड़ी गाइडलाइन और अन्य सपोर्ट संबंधी रिसोर्स के बारे में पढ़ें.
पत्रकार, समाजसेवी और सार्वजनिक हस्तियाँ
इस बारे में जानें कि Meta पत्रकारों, मानवाधिकारों के लिए आवाज़ उठाने वाले लोगों और सार्वजनिक हस्तियों के लिए सुरक्षित अनुभव देने में किस तरह अपना योगदान देता है.

पत्रकार, समाजसेवी और सार्वजनिक हस्तियाँ

हम सपोर्ट देने वाली तकनीकों को बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. इसमें सभी लोग, जिनमें बड़े फ़ॉलोअर बेस वाले लोग भी शामिल हैं, अलग-अलग कम्युनिटी के साथ एंगेज करने और खुले तौर पर कंटेंट शेयर करने के लिए सुरक्षित महसूस कर सकते हैं. हमारे टूल्स और पॉलिसी, सेवा देने, लोगों को शिक्षित करने और उन्हें प्रेरित करने वाली सार्वजनिक हस्तियों को सपोर्ट करने लिए डिजाइन किए गए हैं.

ओवरव्यू

हम यूज़र्स की मदद करना चाहते हैं, ताकि वे हमारी टेक्नोलॉजी का फ़ायदा उठाकर सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ पाएँ. Meta कम्युनिटी में पत्रकारों, समाजसेवियों और सार्वजनिक हस्तियों की मदद के लिए हमारे सुरक्षा से जुड़े प्रयासों के बारे में नीचे बताया गया है.

पत्रकार

पत्रकारों को ऑनलाइन और ऑफ़लाइन, दोनों जगहों पर खतरों का सामना करना पड़ता है. हम सुरक्षा से जुड़ी ऐसी चिंताओं को रोकने और उनका जवाब देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हमने पत्रकारों की सुरक्षा के लिए रिसोर्स तैयार किए हैं और ऑनलाइन हिंसा को निपटने के लिए गाइड बनाई है. हम अपने Meta Journalism Project के ज़रिए अलग-अलग प्रोग्राम को स्पॉन्सर करके अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़ कम्युनिटी को भी सपोर्ट करते हैं.

मानवाधिकारों के लिए आवाज़ उठाने वाले लोग

सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म, किसी चीज़ के लिए या किसी चीज़ के खिलाफ़ आवाज़ उठाने का अहम ज़रिया हैं. सुरक्षित रहने के लिए सुरक्षा के जाने-माने तरीकों को अच्छी तरह समझना और साथ ही, सर्तक रहना बहुत ज़रूरी होता है. हम दुनिया भर में मानवाधिकारों की रक्षा करने वाले लोगों की ऑनलाइन सुरक्षा करने में सहायता करना चाहते हैं, ताकि वे अपने ऑनलाइन एसेट को सुरक्षित रखते हुए अपना काम जारी रख सकें.

लोगों को कम्युनिटी बनाने की ताकत देने और दुनिया भर के लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने के अपने मिशन को ध्यान में रखते हुए, हमने कॉर्पोरेट मानवाधिकार पॉलिसी बनाई है, जो मानवाधिकारों को बढ़ावा देने और उनकी सुरक्षा करने के लिए हमारी प्रतिबद्धता की बुनियाद है.

सार्वजनिक हस्तियाँ

सार्वजनिक रूप से लोकप्रिय लोगों की सुरक्षा ज़रूरी है. यह बात सभी के लिए समान है फिर चाहे वह किसी चुनाव के लिए राजनैतिक उम्मीदवार हो, बढ़ते हुए फ़ैन बेस वाला क्रिएटर हो, ऑनलाइन मुहिम चलाने वाला समाजसेवी हो या संकट के समय रिपोर्टिंग करने वाला पत्रकार हो. हम यूज़र की सुरक्षा से जुड़े खतरों को गंभीरता से लेते हैं और राजनीति व अन्य सार्वजनिक भूमिका वाले लोगों के लिए ख़ास निर्देश मुहैया कराते हैं. हम सार्वजनिक हस्तियों को प्रोत्साहित करते हैं कि वे प्लेटफ़ॉर्म पर मौजूद सुरक्षा के ख़ास टूल्स और फ़ीचर को अच्छी तरह से जानें. ऐसा करने से सार्वजनिक हस्तियों और उनकी कम्युनिटी को सकारात्मक अनुभव देने में मदद मिलती है.

संबंधित रिसोर्स

Meta का लोगो, होमपेज का लिंक

हमें फ़ॉलो करें

facebook का आइकन
Instagram का आइकन
YouTube का आइकन
Twitter का आइकन
LinkedIn का आइकन