सुरक्षा टूल्स और पॉलिसी
सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है और इसकी ज़िम्मेदारी हम सभी पर है. जानें कि सुरक्षा के लिए Meta क्या कदम उठाता है. साथ ही, आपके लिए उपलब्ध टूल्स और रिसोर्स के बारे में जानें.
बच्चे की ऑनलाइन सुरक्षा
हमारे सभी ऐप्स और प्रोडक्ट्स पर बच्चे की सुरक्षा के प्रति Meta के व्यापक नज़रिए के बारे में जानें. इसमें बच्चों के ऑनलाइन शोषण को रोकने की हमारी कोशिशें भी शामिल हैं.
मानसिक स्वास्थ्य और अच्छी सेहत
ऑनलाइन वेल-बीइंग, किसी व्यक्ति की सेहत का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है. आपके परिवार, आपकी कम्युनिटी और अपनी डिजिटल वेल-बीइंग को सपोर्ट करने के लिए बनाए गए टूल और रिसोर्स के बारे में जानें.
धमकाने से जुड़ी घटना और उत्पीड़न
Meta धमकी और उत्पीड़न से जुड़ी रिपोर्ट को बहुत गंभीरता से लेता है. धमकाने की घटना और निजी पलों की फ़ोटो के दुरुपयोग को रोकने से जुड़े टूल और एक्सपर्ट की सलाह लेकर तैयार किए गए रिसोर्स के बारे में जानें.
डिजिटल साक्षरता
Meta में डिजिटल साक्षरता से संबंधित ऐसे रिसोर्स हैं जिनसे लोगों को डिजिटल दुनिया में आगे बढ़ने के लिए ज़रूरी हुनर और जानकारी मिलती है. युवाओं, माता-पीता और एजुकेटर्स के लिए क्षेत्र की ज़रूरतों के हिसाब से उपलब्ध रिसोर्स के बारे में जानें.
निजी पलों की फ़ोटो का दुरुपयोग और ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन)
Meta पर बिना-सहमति के ली गई निजी पलों की फ़ोटो (NCII) शेयर करने पर सख्त पाबंदी है. अगर किसी व्यक्ति ने आपकी निजी फ़ोटो शेयर करके आपको परेशान किया है—या कोई व्यक्ति ऐसा करने की धमकी दे रहा है—तो यह पेज इस पर तुरंत एक्शन लेने का तरीका बताता है.
दवाओं का गलत उपयोग और दुरुपयोग
ये रिसोर्स उन लोगों के लिए हैं जो नशीले पदार्थ के सेवन की रोकथाम और उनसे छुटकारा पाना चाहते हैं. साथ ही, इन रिसोर्स को पार्टनरशिप टू ऐंड एडिक्शन और सॉन्ग फ़ॉर चार्ली के साथ कोलेबरेट करके बनाया गया है.
महिलाएँ
हमारे प्लेटफ़ॉर्म को महिलाओं के लिए एक सुरक्षित जगह बनाने हेतु Meta के व्यापक नज़रिए के बारे में जानें.
LGBTQ+
LGBTQ+ कम्युनिटी हमेशा से ही Meta कम्युनिटी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रही है. LGBTQ+ कम्युनिटी की ऑनलाइन सुरक्षा से संबंधित सपोर्ट और रिसोर्सेज़ के बारे में जानें.
माता-पिता
Meta में, हम युवाओं को ऑनलाइन सुरक्षित रखने और उनकी अच्छी सेहत के लिए पॉलिसीज़, रिसोर्सेज़ और टूल्स के ज़रिए माता-पिता और देखभाल करने वालों की मदद करते हैं.
युवाओं की सुरक्षा
युवाओं को सुरक्षित रहने की जानकारी देने और सशक्त बनाने, उनकी अच्छी सेहत को प्राथमिकता देने, उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने, और धमकाए जा रहे या आत्महत्या से जुड़े विचारों से जूझ रहे लोगों को रोकने या उनकी मदद करने के लिए Meta के टूल और रिसोर्स के बारे में जानें.
एजुकेटर्स
डिजिटल दुनिया में सफलता हासिल करने के लिए ज़रूरी स्किल्स और जानकारी पाने में स्टूडेंट की मदद करने का तरीका जानें.
कानून लागू करने वाली संस्था
Meta ऑनलाइन और असल ज़िंदगी, दोनों में सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है. हमारी प्राइवेसी सुरक्षा, कानून लागू करने वाली संस्था से जुड़ी गाइडलाइन और अन्य सपोर्ट संबंधी रिसोर्स के बारे में पढ़ें.
पत्रकार, समाजसेवी और सार्वजनिक हस्तियाँ
इस बारे में जानें कि Meta पत्रकारों, मानवाधिकारों के लिए आवाज़ उठाने वाले लोगों और सार्वजनिक हस्तियों के लिए सुरक्षित अनुभव देने में किस तरह अपना योगदान देता है.

कानून लागू करने वाली संस्था

ऑनलाइन और असल ज़िंदगी, दोनों में सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए Meta Platforms, Inc. और Meta Platforms Ireland Limited (दोनों मिलकर, “Meta") कानून लागू करने वाली संस्थाओं के साथ मिलकर काम करते हैं.

कानून लागू करने वाली संस्था के अधिकारियों के लिए जानकारी

अगर आप कानून लागू करने वाली संस्था के अधिकारी हैं, तो कृपया कानून लागू करने वाली संस्था से जुड़ी हमारी गाइडलाइन देखें.

आपकी प्राइवेसी की सुरक्षा करना

हम आपकी जानकारी की प्राइवेसी को बहुत गंभीरता से लेते हैं. अगर Meta को अकाउंट रिकॉर्ड के लिए आधिकारिक रिक्वेस्ट मिलती है, तो हम पहले रिक्वेस्ट की सच्चाई की प्रमाणिकता देखते हैं. जवाब देते समय, हम कड़ी कानूनी और प्राइवेसी शर्तों को लागू करते हैं. ज़्यादा जानकारी के लिए हमारी कानून लागू करने वाली संस्था से जुड़ी गाइडलाइन देखें और अक्सर पूछे जाने वाले सवाल के जवाब देखें. अगर आपकी दिलचस्पी इस बात में है कि अमेरिका में डेटा कैसे ट्रांसफ़र किया जाता है और इस प्रोसेस के लिए हम सुरक्षा के क्या उपाय और तरीके अपनाते हैं, तो आप डेटा ट्रांसफ़र जानकारी पेज पर दी गई जानकारी देख सकते हैं.

सुरक्षा को बढ़ावा देना

हमारे प्लेटफ़ॉर्म पर सुरक्षित रहने में लोगों की मदद करने के लिए हम कानून लागू करने वाली संस्था के साथ काम करते हैं. कभी-कभी इसका मतलब कानून लागू करने वाली संस्था के अधिकारियों को ऐसी जानकारी देना होता है, जिससे उन्हें ऐसी आपातकालीन स्थितियों में जवाब देने में मदद मिलेगी, जिनमें तुरंत नुकसान का खतरा, आत्महत्या की रोकथाम और गुमशुदा बच्चों का पता लगाना शामिल है. हम कानून लागू करने वाली संस्था को ऐसी जानकारी भी दे सकते हैं, जिससे Facebook और Instagram की शर्तों के उल्लंघनों सहित धोखाधड़ी और अन्य गैर-कानूनी गतिविधि को रोकने या उनका जवाब देने में मदद मिलती है.

मदद पाना

अगर आपको लगता है कि आप या आपका कोई परिचित व्यक्ति किसी आपातकालीन स्थिति में है, तो कृपया अपनी स्थानीय पुलिस को कॉल करें. अगर आपको हमारे ऐप्स और प्रोडक्ट्स पर कुछ ऐसा दिखता है, जिससे Meta की सेवा की शर्तों का उल्लंघन हो सकता है, तो कृपया हमें उसकी रिपोर्ट करें.

संबंधित रीसोर्स

Meta का लोगो, होमपेज का लिंक

हमें फ़ॉलो करें

facebook का आइकन
Instagram का आइकन
YouTube का आइकन
Twitter का आइकन
LinkedIn का आइकन