सुरक्षा टूल्स और पॉलिसी
सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है और इसकी ज़िम्मेदारी हम सभी पर है. जानें कि सुरक्षा के लिए Meta क्या कदम उठाता है. साथ ही, आपके लिए उपलब्ध टूल्स और रिसोर्स के बारे में जानें.
बच्चे की ऑनलाइन सुरक्षा
हमारे सभी ऐप्स और प्रोडक्ट्स पर बच्चे की सुरक्षा के प्रति Meta के व्यापक नज़रिए के बारे में जानें. इसमें बच्चों के ऑनलाइन शोषण को रोकने की हमारी कोशिशें भी शामिल हैं.
मानसिक स्वास्थ्य और अच्छी सेहत
ऑनलाइन वेल-बीइंग, किसी व्यक्ति की सेहत का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है. आपके परिवार, आपकी कम्युनिटी और अपनी डिजिटल वेल-बीइंग को सपोर्ट करने के लिए बनाए गए टूल और रिसोर्स के बारे में जानें.
धमकाने से जुड़ी घटना और उत्पीड़न
Meta धमकी और उत्पीड़न से जुड़ी रिपोर्ट को बहुत गंभीरता से लेता है. धमकाने की घटना और निजी पलों की फ़ोटो के दुरुपयोग को रोकने से जुड़े टूल और एक्सपर्ट की सलाह लेकर तैयार किए गए रिसोर्स के बारे में जानें.
डिजिटल साक्षरता
Meta में डिजिटल साक्षरता से संबंधित ऐसे रिसोर्स हैं जिनसे लोगों को डिजिटल दुनिया में आगे बढ़ने के लिए ज़रूरी हुनर और जानकारी मिलती है. युवाओं, माता-पीता और एजुकेटर्स के लिए क्षेत्र की ज़रूरतों के हिसाब से उपलब्ध रिसोर्स के बारे में जानें.
निजी पलों की फ़ोटो का दुरुपयोग और ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन)
Meta पर बिना-सहमति के ली गई निजी पलों की फ़ोटो (NCII) शेयर करने पर सख्त पाबंदी है. अगर किसी व्यक्ति ने आपकी निजी फ़ोटो शेयर करके आपको परेशान किया है—या कोई व्यक्ति ऐसा करने की धमकी दे रहा है—तो यह पेज इस पर तुरंत एक्शन लेने का तरीका बताता है.
दवाओं का गलत उपयोग और दुरुपयोग
ये रिसोर्स उन लोगों के लिए हैं जो नशीले पदार्थ के सेवन की रोकथाम और उनसे छुटकारा पाना चाहते हैं. साथ ही, इन रिसोर्स को पार्टनरशिप टू ऐंड एडिक्शन और सॉन्ग फ़ॉर चार्ली के साथ कोलेबरेट करके बनाया गया है.
महिलाएँ
हमारे प्लेटफ़ॉर्म को महिलाओं के लिए एक सुरक्षित जगह बनाने हेतु Meta के व्यापक नज़रिए के बारे में जानें.
LGBTQ+
LGBTQ+ कम्युनिटी हमेशा से ही Meta कम्युनिटी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रही है. LGBTQ+ कम्युनिटी की ऑनलाइन सुरक्षा से संबंधित सपोर्ट और रिसोर्सेज़ के बारे में जानें.
माता-पिता
Meta में, हम युवाओं को ऑनलाइन सुरक्षित रखने और उनकी अच्छी सेहत के लिए पॉलिसीज़, रिसोर्सेज़ और टूल्स के ज़रिए माता-पिता और देखभाल करने वालों की मदद करते हैं.
युवाओं की सुरक्षा
युवाओं को सुरक्षित रहने की जानकारी देने और सशक्त बनाने, उनकी अच्छी सेहत को प्राथमिकता देने, उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने, और धमकाए जा रहे या आत्महत्या से जुड़े विचारों से जूझ रहे लोगों को रोकने या उनकी मदद करने के लिए Meta के टूल और रिसोर्स के बारे में जानें.
एजुकेटर्स
डिजिटल दुनिया में सफलता हासिल करने के लिए ज़रूरी स्किल्स और जानकारी पाने में स्टूडेंट की मदद करने का तरीका जानें.
कानून लागू करने वाली संस्था
Meta ऑनलाइन और असल ज़िंदगी, दोनों में सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है. हमारी प्राइवेसी सुरक्षा, कानून लागू करने वाली संस्था से जुड़ी गाइडलाइन और अन्य सपोर्ट संबंधी रिसोर्स के बारे में पढ़ें.
पत्रकार, समाजसेवी और सार्वजनिक हस्तियाँ
इस बारे में जानें कि Meta पत्रकारों, मानवाधिकारों के लिए आवाज़ उठाने वाले लोगों और सार्वजनिक हस्तियों के लिए सुरक्षित अनुभव देने में किस तरह अपना योगदान देता है.

दवाओं के गलत उपयोग और दुरुपयोग से निपटने के लिए कम्युनिटी को सपोर्ट करना

ये रिसोर्स उन लोगों के लिए हैं, जो नशीले पदार्थ के सेवन की रोकथाम और उनसे छुटकारा पाना चाहते हैं. साथ ही, इन रिसोर्स को पार्टनरशिप टू ऐंड एडिक्शन और सॉन्ग फ़ॉर चार्ली के साथ कोलेबरेट करके बनाया गया है.

ओवरव्यू

Meta, अवैध दवाओं से होने वाले नुकसान से निपटने के लिए काम कर रहा है. इसके लिए, यह नशीले पदार्शों के संबंध में जागरूकता फैलाने और जानकारी बढ़ाने के लिए संगठनों के साथ पार्टनरशिप करने पर ध्यान दे रहा है, ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म पर नशीली दवाओं की तस्करी से निपट रहा है और कानून लागू करने वाली संस्था में मौजूद हमारे पार्टनर्स की सहायता कर रहा है.

हमने ऐसे कंटेंट के लिए नियम बनाए हैं, जिसमें ज़्यादा जोखिम वाली दवाओं और चिकित्सा के काम में न आने वाली दवाओं का प्रमोशन किया जाता है या उन्हें मुहैया कराया जाता है.. अगर किसी भी व्यक्ति को कोई ऐसा कंटेंट दिखाई देता है, जिससे उन्हें लगे कि इस कंटेंट में हमारे नियमों का उल्लंघन किया गया है, तो हम उन्हें प्रोत्साहित करते हैं कि वे हमें इसकी रिपोर्ट करें. जब हमें इस कंटेंट के बारे में पता चलता है, तो हम उस पर एक्शन लेते हैं.

नीचे उन लोगों के लिए रिसोर्स दिए गए हैं जो नशीले पदार्थ के सेवन की रोकथाम और उनसे छुटकारा पाना चाहते हैं. इन रिसोर्स को पार्टनरशिप टू ऐंड एडिक्शन और सॉन्ग फ़ॉर चार्ली के साथ कोलेबरेट करके बनाया गया है. महामारी की तरह बढ़ते ओपिओइड के दुरुपयोग से जुड़े हमारे नज़रिए के बारे में यहाँ ज़्यादा जानें.

मदद पाना

पार्टनरशिप टू ऐंड एडिक्शन द्वारा डेवलप किए गए और Meta द्वारा अपनाए गए, मदद से जुड़े ये रिसोर्स उन सभी लोगों के लिए हैं, जो नशीले पदार्थों के गतल उपयोग के संबंध में सपोर्ट पाना चाहते हैं.


आपको मदद कब माँगनी चाहिए?

हो सकता है कि परिवारों को यह समझ न आता हो कि उन्हें कब मदद माँगनी चाहिए. आप अपने प्रियजन को बेहतर तरीके से समझते हैं, इसलिए आपका मन जो कहता है उस पर भरोसा करें और उन बातों पर भी ध्यान दें कि लोग आपके प्रियजन के बारे में आपसे क्या कहते हैं. इसे समझने के लिए आप 'अमेरिकन साइकियाट्रिक एसोसिएशन का मानसिक विकारों का निदान ​​और सांख्यिकीय मैन्युअल' (DSM-5) के उन मानदंडों की मदद ले सकते हैं, जिसका उपयोग करके मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े प्रोफ़ेशनल नशीले पदार्थों की समस्या का पता लगाते हैं.

  • ज़रूरत से ज़्यादा उपयोग करना
  • कम उपयोग करने या छुटकारा पाने का इच्छुक होना, लेकिन ऐसा करने में असमर्थ होना
  • नशीले पदार्थों को पाने, उनका उपयोग करने और उनसे छुटकारा पाने में समय बिताना
  • नशीले पदार्थों का उपयोग करने की ज़्यादा तलब या इच्छा होना
  • स्कूल, ऑफ़िस या घर की ज़िम्मेदारियों से दूर भागना
  • दिलचस्पी वाली चीज़ों, शौक और मज़ेदार एक्टिविटी के लिए रुचि खत्म हो जाना
  • संबंधों में समस्याएँ आना
  • जोखिम भरी स्थिति में उपयोग करना, जैसे ड्राइव करने के दौरान
  • शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएँ बढ़ना
  • पहले जैसा नशा महसूस करने के लिए ज़्यादा डोज़ लेना (नशा सहने की क्षमता)
  • नशे का सेवन न करने पर बीमार महसूस करना (उल्टी, दस्त चिंता और अनिद्रा जैसे लक्षण)

अगर इनमें से 2 या उससे ज़्यादा का जवाब हाँ है, तो आपको मदद पाने के लिए संपर्क करना चाहिए.

मैं बेहतर इलाज कैसे ढूँढूँ?


  • बातचीत करें: क्या आपने अपने प्रियजन से उनके नशीले पदार्थों के उपयोग के बारे में बात की है और उनसे मदद के लिए पूछा है? बातचीत करने के लिए इन उपयोगी सुझावों को याद रखें:
    • बातचीत करने से पहले विचार कर लें कि आपको किन चीज़ों पर बात करनी है और अगर हो सके, तो इलाज के विकल्प उपलब्ध रखें.
    • भले ही आपके प्रियजन इलाज कराने से साफ़ इनकार कर दें, फिर भी आप उन्हें स्वस्थ्य रखने के लिए कुछ सेहतमंद विकल्पों (जैसे कि रॉक क्लाइम्बिंग, संगीत सीखना, योग करना, मेडिटेशन करना वगैरह) पर विचार करें. आप ऐसे उपायों पर भी विचार कर सकते हैं, जिनसे नशे से होने वाला नुकसान कम हो.
    • किसी भी आपातकाल की स्थिति (जैसे कि ओवरडोज़ या आक्रामकता बढ़ना) में हमेशा स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों को कॉल करें और मदद पाने के लिए अपनी कम्युनिटी के रिसोर्स की जानकारी रखें, जैसे कि मोबाइल क्राइसिस यूनिट.
  • एक्सप्लोर करें: अपने क्षेत्र में इलाज से जुड़े विकल्पों की जानकारी हासिल करें, इन विकल्पों में आम तौर पर काउंसलिंग, अस्पताल/रीहैब में रहकर या कहीं भी रहकर इलाज की सुविधा देने वाले प्रोग्राम, सपोर्ट ग्रुप, पीयर रिकवरी स्पेशलिस्ट (PRS), नशे की तलब को रोकने के लिए दवाएँ वगैरह शामिल होते हैं. सभी उपचार अच्छी क्वालिटी के या जाने-माने नहीं होते, इसलिए ज़रूरी है कि आप उपचार केंद्र के बारे में अच्छे से जानकारी जुटा लें.
  • मूल्यांकन करें: अगर आपके क्षेत्र में नशीले पदार्थों से छुटकारा दिलाने वाली नर्स और डॉक्टर जैसे स्वास्थ्यकर्मी मौजूद हैं जिन्होंने इसकी ट्रेनिंग ली है, तो उनसे मूल्यांकन करवाएँ. वे समस्या की गंभीरता को समझने में आपकी मदद कर सकते हैं और देखभाल से संबंधित सही सलाह दे सकते हैं. ज़्यादातर लोगों को पुनर्वास की ज़रूरत नहीं पड़ती है.
  • प्रोग्राम: ट्रीटमेंट लोकेटर सर्विस या सरकारी वेबसाइटों का उपयोग करके ऐसे प्रोग्राम ढूँढें, जो आपके प्रियजन की खास ज़रूरतों के मुताबिक हों. प्रोग्राम में कॉल करके वेरिफ़ाई करें कि वे फ़िलहाल इलाज की सुविधा दे रहे हैं या नहीं, उनसे सवाल पूछें और यह पक्का करें कि वे ऐसा इलाज उपलब्ध करवा सकते हैं, जो आपके प्रियजन को चाहिए.
  • इलाज: अगर फ़ैमिली काउंसिलिंग और जानकारी देने वाले प्रोग्राम उपलब्ध हों, तो उनमें शामिल हों. आपके प्रोत्साहन और सपोर्ट से वाकई फ़र्क पड़ सकता है.

इलाज का सुझाव कैसे दिया जाए


जब परिवारों में इलाज का सुझाव देने की बात आती है, तो वहाँ चिंता का माहौल हो सकता है, खासकर तब, जब प्रियजन इलाज करवाने के लिए तैयार न हों. आप यहाँ बताए गए कुछ एक्शन ले सकते हैं, जिससे आप आसानी से बातचीत कर पाएँ.

  • प्लान बनाएँ और तैयारी करें:
    • अपने प्रियजन का नज़रिया समझें. वे इलाज के फ़ायदे और नुकसान के बारे में क्या सोचते हैं?
    • इलाज के विकल्पों पर रिसर्च करें और उन्हें चुनने के लिए विकल्प दें.
  • बातचीत करने की स्ट्रेटेजी:
    • ऐसे विषयों पर बातचीत करें, जिनमें उनकी दिलचस्पी हो. इस बारे में बात करें कि उन्हें इलाज से कौन-से फ़ायदे मिल सकते हैं (जैसे कि उदासी या घबराहट कम होना, ठीक से नींद पूरी कर पाना वगैरह).
    • आपने पहले जो कोशिशें की हैं उन पर विचार करके देखें कि कौन-सी चीज़ें काम आईं और कौन-सी नहीं. साथ ही, इसके आधार पर अपने तरीकों में बदलाव करें. उन्हें पिछले इलाज की कौन-सी चीज़ें पसंद आईं और कौन-सी नहीं आईं?
    • बातचीत करें.
  • बदलाव की बात और रिवॉर्ड:
    • उनकी बातों को ध्यान से सुनकर देखें कि क्या वे खुद में बदलाव लाने के इच्छुक हैं (जैसे मुझे अच्छी नौकरी चाहिए, मुझे इस तरह रहना नहीं पसंद है, काश मेरे पास ज़्यादा पैसे होते वगैरह).
    • उन्हें इलाज करवाने के लिए ले जाने हेतु किसी रिवॉर्ड का उपयोग करें या फिर प्यार-दुलार से मनाने की कोशिश करें.

अगर मेरे प्रियजन इलाज करवाने से मना कर दें, तो क्या होगा?

हो सकता है कि कई लोग अलग-अलग वजहों से मदद न लेना चाहें या उन्हें मदद नहीं मिल पा रही हो. अगर ऐसी बात है, तो उन्हें ऐसे तरीके बताएँ जिनसे उनके नशीले पदार्थों के जोखिम कम हो सकें.

हम शराब पीने वाले लोगों से रिक्वेस्ट करते हैं कि वे सड़क पर सभी लोगों को सुरक्षित रखने के लिए, खुद गाड़ी चलाने के बजाय किसी ड्राइवर को चलाने दें. इसी तरह, अन्य नशीले पदार्थों से होने वाले जोखिम को भी कम किया जा सकता है. जोखिम कम करने के कई तरीके हैं, जैसे कि ओवरडोज़ को कम करने के लिए नेलोक्सोन का उपयोग करना, नशीले पदार्थों को मिक्स न करना, साफ़ सुइयों व सुई लगाने में इस्तेमाल होने वाली अन्य चीज़ों का सफ़ाई से उपयोग करना और कभी भी अकेले में नशीले पदार्थों का सेवन न करना.

फ़ायदों में ये चीज़ें शामिल हैं:

  • कम ओवरडोज़ और कम मौतें
  • बीमारियों और संक्रमणों का प्रसार कम होना
  • जानकारी, काउंसलिंग और इलाज तक बेहतर पहुँच
  • स्वास्थ्य संबंधी देखभाल में खर्च होने वाली लागत कम होना
  • लांछन हटना

फ़ैंटानील और नशीली दवाओं से जुड़ी सुरक्षा के लिए जागरूकता

सॉन्ग फ़ॉर चार्ली द्वारा डेवलप किए गए और Meta द्वारा अपनाए गए, फ़ैंटानील से संबंधित ये सुरक्षा रिसोर्स उन सभी लोगों के लिए हैं, जिन्हें फ़ैंटानील से जुड़ा सपोर्ट और जानकारी चाहिए.

आपको यह जानकारी होनी चाहिए

सुरक्षित कैसे रहें

जानें कि ओवरडोज़ कब होता है और इस पर एक्शन लें

जोखिम को समझना: सुरक्षित विकल्पों को अपनाने के निर्देश

आपको यह जानकारी होनी चाहिए

फ़ैंटानील बहुत असरदार सिंथेटिक ओपिओइड है, जिसे अवैध प्रयोगशालाओं में तेज़ी से बनाया जा रहा है. साथ ही, इसे ऑक्सीकोडोन, पर्कोसेट और ज़ैनैक्स जैसी आम दवाओं जैसी दिखने वाली नकली गोलियों में मिलाया जा रहा है. ये नकली गोलियाँ जानलेवा हो सकती हैं, भले ही इनका उपयोग कम मात्रा में किया जाए. ड्रग एंड एन्फ़ोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (DEA) के अनुसार, अमेरिका में ज़ब्त की जाने वाली 10 में से 7 नकली गोलियों में 2 मिलीग्राम या उससे ज़्यादा अवैध फ़ैटानील पाया जाता है - यह मात्रा जानलेवा हो सकती है. खुद को, अपने दोस्तों और अपनी कम्युनिटी को सुरक्षित रखने के लिए जोखिम को समझना महत्वपूर्ण है.

सुरक्षित कैसे रहें

किसी भी नशीले पदार्थ से सचेत रहें
नकली दवाओं के अलावा, हेरोइन, कोकेन और एक्स्टसी जैसी आम नशीली दवाओं में भी अवैध फ़ैटानील पाया गया है. चाहे कोई गोली हो, पाउडर हो या कोई अन्य नशीला पदार्थ, यह समझना ज़रूरी है कि कोई भी ऐसी चीज़ जिसका परामर्श डॉक्टर ने नहीं दिया है या जिसे किसी वैध फ़ार्मेसी में नहीं बनाया गया है, वह बहुत ज़्यादा खतरनाक हो सकती है. याद रखें कि ये जोखिम असल में जानलेवा हो सकते हैं, लेकिन आप इनके बारे में जानकारी रखकर खुद को सुरक्षित रख सकते हैं.

शेयर करें और चर्चा करें
अपने दोस्तों और परिवार के साथ फ़ैंटानील से बनाई गई गोलियों और अन्य आम दवाओं के खतरों के बारे में बातचीत करना शुरू करें. कई लोगों को यह पता नहीं चलता है कि वे किसी नुकसानदायक चीज़ का सेवन कर रहे हैं, वहीं आपकी बातचीत से बड़ी संख्या में लोग के बीच जागरूक फैल सकती है.

माता-पिता के लिए सुझाव
अपने बच्चों से फ़ैटानील के खतरों के बारे में बात करना, आपके लिए मुश्किल हो सकता है, लेकिन इस पर बात करना बेहद ज़रूरी है. यहाँ कुछ महत्वपूर्ण बिंदु दिए गए हैं, जिनका उपयोग करके आप बातचीत शुरू कर सकते हैं:

  • बताएँ कि फ़ैटानील कितना असरदार है: अपने बच्चों से यह बताना न भूलें कि फ़ैंटानील की ज़रा-सी मात्रा भी—मिट्टी के कणों के बराबर—जानलेवा हो सकती है.
  • नकली गोलियों से सावधान रहने के लिए कहें: उन्हें बताएँ कि नकली गोलियों में अक्सर फ़ैटानील मिलाया जाता है, जो पर्कोसेट या ज़ैनैक्स जैसी आम दवाओं की तरह दिखाई देती हैं. इनमें से एक भी गोली का सेवन करने से जान जाने का खतरा हो सकता है.
  • खुलकर बातचीत करने का तरीका अपनाएँ: अपने बच्चों को बताएँ कि वे जो कुछ भी ऑनलाइन देखते हैं या जो भी अपने दोस्तों से सुनते हैं, उस बारे में वे आपसे हमेशा बात कर सकते हैं. उन्हें सुरक्षित रखने के लिए यह ज़रूरी है कि उनके साथ बातचीत का सिलसिला जारी रखा जाए.

हो सकता है ये बातें करने में आप असहज महसूस करें, लेकिन इन चीज़ों पर बात करने से अपने प्रियजनों को सुरक्षित रखने में ज़्यादा मदद मिल सकती है.

जानें कि ओवरडोज़ कब होता है और इस पर एक्शन लें

अगर आप ओपिओइड ओवरडोज़ के लक्षणों को पहचानते हैं और इस पर एक्शन लेने का तरीका जानते हैं, तो आप किसी की जान बचा सकते हैं. इसमें धीरे-धीरे साँस लेना या साँस न लेना, होंठ या नाखून नीले पड़ जाना और बेहोश हो जाना जैसे लक्षण शामिल हैं. अगर आपको ओवरडोज़ होने का अंदेशा होता है, तो आपातकालीन सेवाओं को तुरंत कॉल करें या नेलोक्सोन उपलब्ध हो, तो उसका सेवन करवाएँ.

जोखिम को समझना: सुरक्षित विकल्पों को अपनाने के निर्देश

भले ही किसी व्यक्ति को यह लगता हो कि वे ऑनलाइन या दुकानों के डीलर के परामर्श पर वैध दवा ले रहे हैं या फिर कोकेन या एक्स्टसी जैसा कोई आम नशीला पदार्थ ले रहे हैं, तो उनमें भी फ़ैंटानील मौजूद हो सकता है, जो उन्हें उनकी जानकारी के बिना जोखिम में डाल सकता है.

टीनएजर बच्चों के लिए:

  • सेहतमंद आदतें अपनाकर तनाव से निपटें: नशीले पदार्थों का सेवन किए बिना तनाव और घबराहट जैसी स्थिति से निपटने के लिए स्ट्रेटेजी में ये चीज़ें शामिल हैं:
    • व्यायाम करें
    • पर्याप्त नींद लें
    • प्रणायाम और मेडिटेशन करें
    • शेड्यूल तैयार करें, लिस्ट बनाएँ और दिनचर्या का पालन करें
    • अपने आस-पास की चीज़ों का ध्यान रखें, धीरज से काम लें और अच्छा सोचें
  • ऐसी दवाओं से बचें, जिनकी सलाह डॉक्टर ने नहीं दी है: किसी भी ऐसी दवा के सेवन से बचें, जिनकी सलाह डॉक्टर ने नहीं दी है. जब मार्केट में फ़ैंटानील मिलाई गई नकली गोलियाँ मौजूद हों, तो एक गोली भी खतरनाक हो सकती है.
  • आपने जो सीखा, उसे दूसरे लोगों के साथ शेयर करें: अपने दोस्तों को जागरूक करें. फ़ैंटानील और नकली गोलियों के खतरों के बारे में आप जो भी जानते हैं, उन्हें उस बारे में बताएँ और उन्हें भी सुरक्षित विकल्प अपनाने के लिए प्रोत्साहित करें.

रिपोर्टिंग और रिसोर्स

नीचे दिए गए लिंक का उपयोग करके ऐसे कंटेंट या व्यवहार की रिपोर्ट करने का तरीका जानें, जिनसे आपके मुताबिक हमारी पॉलिसी का उल्लंघन होता है:

आखिर में, सपोर्ट और रिसोर्स उपलब्ध कराने वाले संगठनों को देखें.

अमेरिका:

यूनाइटेड किंगडम:

अपने क्षेत्र में आम तौर पर मिलने वाले ज़्यादा सपोर्ट रिसोर्स के लिए, हमारे क्राइसिस सपोर्ट पेज पर जाएँ.

Meta का लोगो, होमपेज का लिंक

हमें फ़ॉलो करें

facebook का आइकन
Instagram का आइकन
YouTube का आइकन
Twitter का आइकन
LinkedIn का आइकन