सुरक्षा टूल्स और पॉलिसी
सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है और इसकी ज़िम्मेदारी हम सभी पर है. जानें कि सुरक्षा के लिए Meta क्या कदम उठाता है. साथ ही, आपके लिए उपलब्ध टूल्स और रिसोर्स के बारे में जानें.
बच्चे की ऑनलाइन सुरक्षा
हमारे सभी ऐप्स और प्रोडक्ट्स पर बच्चे की सुरक्षा के प्रति Meta के व्यापक नज़रिए के बारे में जानें. इसमें बच्चों के ऑनलाइन शोषण को रोकने की हमारी कोशिशें भी शामिल हैं.
मानसिक स्वास्थ्य और अच्छी सेहत
ऑनलाइन वेल-बीइंग, किसी व्यक्ति की सेहत का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है. आपके परिवार, आपकी कम्युनिटी और अपनी डिजिटल वेल-बीइंग को सपोर्ट करने के लिए बनाए गए टूल और रिसोर्स के बारे में जानें.
धमकाने से जुड़ी घटना और उत्पीड़न
Meta धमकी और उत्पीड़न से जुड़ी रिपोर्ट को बहुत गंभीरता से लेता है. धमकाने की घटना और निजी पलों की फ़ोटो के दुरुपयोग को रोकने से जुड़े टूल और एक्सपर्ट की सलाह लेकर तैयार किए गए रिसोर्स के बारे में जानें.
डिजिटल साक्षरता
Meta में डिजिटल साक्षरता से संबंधित ऐसे रिसोर्स हैं जिनसे लोगों को डिजिटल दुनिया में आगे बढ़ने के लिए ज़रूरी हुनर और जानकारी मिलती है. युवाओं, माता-पीता और एजुकेटर्स के लिए क्षेत्र की ज़रूरतों के हिसाब से उपलब्ध रिसोर्स के बारे में जानें.
निजी पलों की फ़ोटो का दुरुपयोग और ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन)
Meta पर बिना-सहमति के ली गई निजी पलों की फ़ोटो (NCII) शेयर करने पर सख्त पाबंदी है. अगर किसी व्यक्ति ने आपकी निजी फ़ोटो शेयर करके आपको परेशान किया है—या कोई व्यक्ति ऐसा करने की धमकी दे रहा है—तो यह पेज इस पर तुरंत एक्शन लेने का तरीका बताता है.
दवाओं का गलत उपयोग और दुरुपयोग
ये रिसोर्स उन लोगों के लिए हैं जो नशीले पदार्थ के सेवन की रोकथाम और उनसे छुटकारा पाना चाहते हैं. साथ ही, इन रिसोर्स को पार्टनरशिप टू ऐंड एडिक्शन और सॉन्ग फ़ॉर चार्ली के साथ कोलेबरेट करके बनाया गया है.
महिलाएँ
हमारे प्लेटफ़ॉर्म को महिलाओं के लिए एक सुरक्षित जगह बनाने हेतु Meta के व्यापक नज़रिए के बारे में जानें.
LGBTQ+
LGBTQ+ कम्युनिटी हमेशा से ही Meta कम्युनिटी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रही है. LGBTQ+ कम्युनिटी की ऑनलाइन सुरक्षा से संबंधित सपोर्ट और रिसोर्सेज़ के बारे में जानें.
माता-पिता
Meta में, हम युवाओं को ऑनलाइन सुरक्षित रखने और उनकी अच्छी सेहत के लिए पॉलिसीज़, रिसोर्सेज़ और टूल्स के ज़रिए माता-पिता और देखभाल करने वालों की मदद करते हैं.
युवाओं की सुरक्षा
युवाओं को सुरक्षित रहने की जानकारी देने और सशक्त बनाने, उनकी अच्छी सेहत को प्राथमिकता देने, उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने, और धमकाए जा रहे या आत्महत्या से जुड़े विचारों से जूझ रहे लोगों को रोकने या उनकी मदद करने के लिए Meta के टूल और रिसोर्स के बारे में जानें.
एजुकेटर्स
डिजिटल दुनिया में सफलता हासिल करने के लिए ज़रूरी स्किल्स और जानकारी पाने में स्टूडेंट की मदद करने का तरीका जानें.
कानून लागू करने वाली संस्था
Meta ऑनलाइन और असल ज़िंदगी, दोनों में सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है. हमारी प्राइवेसी सुरक्षा, कानून लागू करने वाली संस्था से जुड़ी गाइडलाइन और अन्य सपोर्ट संबंधी रिसोर्स के बारे में पढ़ें.
पत्रकार, समाजसेवी और सार्वजनिक हस्तियाँ
इस बारे में जानें कि Meta पत्रकारों, मानवाधिकारों के लिए आवाज़ उठाने वाले लोगों और सार्वजनिक हस्तियों के लिए सुरक्षित अनुभव देने में किस तरह अपना योगदान देता है.

माता-पिता

Meta में, हम युवाओं को ऑनलाइन सुरक्षित रखने और उनकी अच्छी सेहत के लिए पॉलिसीज़, रिसोर्सेज़ और टूल्स के ज़रिए माता-पिता, देखभाल करने वालों और एजुकेटर्स की मदद करते हैं.

बच्चों की सुरक्षा के लिए हमारी प्रतिबद्धता

कम्युनिटी स्टैंडर्ड के व्यापक सेट के आधार पर, Meta में दुर्व्यवहार को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाता है. साथ ही, Meta में ऐसी पॉलिसीज़ हैं, जो आपके बच्चे की सुरक्षा को महत्व देती हैं. हमारी बेहतरीन और एडवांस तकनीकें उल्लंघन की रोकथाम करती हैं, उनका पता लगाती हैं और उन्हें हटाती हैं. साथ ही, आप किसी भी समय नुकसानदेह कंटेंट की रिपोर्ट कर सकते हैं. ऑनलाइन टेक्नोलॉजी का सुरक्षित तरीके से उपयोग करने के लिए हम परिवारों को रिसोर्सेज़ और सपोर्ट भी मुहैया कराते हैं.

फ़ैमिली सेंटर के रिसोर्सेज़

माता-पिता और देखभाल करने वाले लोग अपने टीनएजर बच्चों के ऑनलाइन अनुभवों को सही दिशा देते हैं, इसलिए हम उन्हें सपोर्ट करना चाहते हैं. देखभाल करने वाले लोग, टीनएजर्स की ऑनलाइन सुरक्षित रहने से संबंधित आदतों के बारे में जानने और उन्हें विकसित करने में मदद करते हैं, इसलिए हमने एक्सपर्ट्स के साथ मिलकर उन रिसोर्स का एक ऐसा कलेक्शन बनाया है जो देखभाल करने वालों और टीनएजर बच्चों के बीच बातचीत को बढ़ावा देगा.

सुरक्षा से जुड़े टूल

युवाओं को ऑनलाइन सुरक्षित रहने में मदद करने के लिए पॉलिसी और रिसोर्स के अलावा, हम टूल्स भी उपलब्ध करवाते हैं. जानें कि हमारे सुरक्षा और प्राइवेसी टूल्स कैसे ऑनलाइन सुरक्षा को बेहतर बना सकते हैं.

निगरानी वाले टूल्स और रिसोर्सेज़

हम VR में और Instagram पर माता-पिता, देखभाल करने वालों और टीनएजर बच्चों को सपोर्ट करने के लिए बनाए गए टूल्स और रिसोर्स में निवेश कर रहे हैं. हम सभी Meta Quest हेडसेट हेतु माता-पिता के लिए निगरानी वाले टूल्स उपलब्ध करवा रहे हैं. Instagram पर, माता-पिता और देखभाल करने वाले लोग अब ये काम कर सकेंगे:

  • अपने टीनएजर बच्चों को निगरानी वाले टूल्स का उपयोग करने के लिए आमंत्रण भेज सकते हैं.
  • अपने टीनएजर बच्चे के Instagram उपयोग को सीमित करने के लिए अपने मनमुताबिक दिन में या हफ़्ते के दौरान उपयोग की समय-सीमा निश्चित कर सकते हैं.
  • अपने टीन द्वारा किसी अकाउंट या पोस्ट की रिपोर्ट करने के बारे में ज़्यादा जानकारी पाना, जिसमें रिपोर्ट किए गए व्यक्ति और रिपोर्ट के प्रकार के बारे में जानकारी भी शामिल है.

हम कुछ समय के लिए ब्रेक लें फ़ीचर का उपयोग करने के लिए नए नज और रिमाइंडर्स के ज़रिए टीनएजर बच्चों की मदद करने के लिए फ़ीचर्स भी जोड़ रहे हैं, ताकि वे Instagram पर अपने समय को बेहतर ढंग से मैनेज कर सकें.

Meta टेक्नोलॉजी में माता-पिता के लिए उपलब्ध रिसोर्स और टूल्स के बारे में जानें:

देखभाल करने वाले लोगों के लिए 'ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन) रोकें'

ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन) में निजी पलों की फ़ोटो दिखाकर आपसे कुछ ऐसा काम करवाने के लिए धमकी दी जाती है, जिसे आप नहीं करना चाहते. 'ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन) रोकें' से जुड़े रिसोर्स उन देखभाल करने वाले लोगों के लिए हैं, जो मदद और जानकारी पाना चाहते हैं.

कोई गड़बड़ी हुई
हमें यह वीडियो प्ले करते समय समस्या हो रही है.

डिजिटल साक्षरता

Meta डिजिटल साक्षरता को आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है. हम टीचर्स, स्टूडेंट्स, देखभाल करने वालों और माता-पिता के लिए बनाया गया डिजिटल नागरिकता और अच्छी सेहत प्रोग्राम मुफ़्त में ऑफ़र करते हैं, ताकि डिजिटल दुनिया के बारे में जानने और आगे बढ़ने के लिए ज़रूरी स्किल डेवलप करने में युवाओं को मदद मिले.

धमकाने की घटनाओं की रोकथाम

Meta टेक्नोलॉजी पर धमकाने और परेशान करने की परमिशन नहीं है. हम दुर्व्यवहार को रोकने और उसका समाधान करने के लिए काम करते हैं और आपको ऐसे टूल्स की सुविधा देते हैं, जिनसे आप अपने अनुभव को कंट्रोल कर सकते हैं.

डिजिटल वेलनेस

डिजिटल वेलनेस आपके परिवार के स्वास्थ्य का हिस्सा है. बच्चों के उम्र के हिसाब से उनके मीडिया उपयोग पर एक्सपर्ट्स की सलाह के लिए, बॉस्टन चिल्ड्रन हॉस्पिटल में डिजिटल वेलनेस लैब की मदद से बनाई गई हमारी गाइड देखें. हर सेक्शन में सामान्य मीडिया-संबंधी स्वास्थ्य से जुड़ी चिंताओं के लिए कारगर सुझाव दिए गए हैं. इनके साथ विज्ञान-आधारित संदर्भ भी दिए गए हैं.

एक्सपर्ट एडवाइज़र्स

हम परिवारों को सकारात्मक ऑनलाइन अनुभव देने के अपने साझा मिशन को पूरा करने के लिए जाने-माने विशेषज्ञों, भरोसेमंद संगठनों, माता-पिता और युवाओं के साथ काम करते हैं. युवाओं को सुरक्षित रखने के लिए हम उम्र के हिसाब से सुरक्षा उपाय उपलब्ध करवाते हैं और लगातार नई टेक्नोलॉजी का पता लगाते हैं.

Meta के 'युवा सलाहकार', ऑनलाइन सुरक्षा, बच्चों के विकास और बच्चों से संबंधित मीडिया के क्षेत्र में विशेषज्ञों का एक ग्रुप है, जो अपनी विशेषज्ञता, रिसर्च और सलाह देता है. युवा लोगों के लिए नए प्रोडक्ट्स और पॉलिसीज़ के विकास पर 'युवा सलाहकार' अपना फ़ीडबैक देकर हमारी कोशिशों को सही दिशा देने में मदद करते हैं. हम फ़ीडबैक और सलाह पाने के लिए माता-पिता व टीनएजर बच्चों के साथ वर्कशॉप करते हैं, जिससे हमें बेहतर प्रोडक्ट्स बनाने में मदद मिलती है.

संबंधित रिसोर्स

Meta का लोगो, होमपेज का लिंक

हमें फ़ॉलो करें

facebook का आइकन
Instagram का आइकन
YouTube का आइकन
Twitter का आइकन
LinkedIn का आइकन