
LGBTQ+ की सुरक्षा
LGBTQ+ कम्युनिटी की ऑनलाइन सुरक्षा से संबंधित विषयों के बारे में जानकारी या सपोर्ट चाहने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए रिसोर्सेज़, टूल्स, पार्टनरशिप और पॉलिसी के बारे में जानकारी पाएँ.
हमारा नज़रिया
हम जानते हैं कि कम्युनिटी के लिए प्रतिनिधित्व करना और जगह बनाना बहुत मायने रखता है — चाहे फिर वह LGBTQ+ लोगों द्वारा खुद को क्रिएटिव तरीके से अभिव्यक्त करना हो, सपोर्ट करने वाला नेटवर्क खोजना हो या महत्वपूर्ण मुद्दों के लिए पैसे जुटाना हो. हम चाहते हैं कि LGBTQ+ कम्युनिटी अपनी बात रखने के लिए Meta के ऐप्स और प्रोडक्ट का उपयोग करे.
Meta में, हम ऑनलाइन कनेक्ट करने के लिए एक सुरक्षित जगह होने की अहमियत जानते हैं. हम सुरक्षित ऑनलाइन परिवेश बनाने के उद्देश्य से पॉलिसी बनाने और टूल्स डेवलप करने के लिए दुनिया भर के ऐसे मुख्य संगठनों के साथ पार्टनरशिप करते हैं, जो LGBTQ+ कम्युनिटी की सुरक्षा और सपोर्ट के लिए काम करते हैं. इस पर लगातार काम किया जा रहा है और Meta टेक्नोलॉजी और प्लेटफ़ॉर्म के लिए जानकारी इकट्ठा करने और लगातार सुधार करने के लिए LGBTQ+ कम्युनिटी से ऑनलाइन इनपुट मिलना ज़रूरी है.
चाहे आपको अपने लिए या फिर किसी दोस्त या परिवार के सदस्य के लिए ज़रूरत हो, आपको अपने ऑनलाइन अनुभव की सुरक्षा के लिए Facebook, Instagram और अन्य सभी प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध LGBTQ+ कम्युनिटी के लिए सपोर्ट के बारे में जानकारी मिलेगी.

सपोर्ट से जुड़े रिसोर्स
अगर आपको किसी मदद या सपोर्ट की ज़रूरत है, तो किसी दोस्त, फ़ैमिली मेंबर, गार्जियन या टीचर्स जैसे किसी भरोसेमंद व्यक्ति से संपर्क करें. अगर आपको समझ में नहीं आ रहा है कि क्या करें, तो आप दुनिया भर में मौजूद उन हेल्पलाइन या संगठनों से संपर्क कर सकते हैं, जो मुश्किल समय में आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं.
LGBTQ+ के लिए टूल्स
LGBTQ+ से जुड़ी पॉलिसी

LGBTQ+ के लिए टूल्स
हमारी पॉलिसी के अलावा, Meta हमारे प्लेटफ़ॉर्म पर दुर्व्यवहार से बचने और उसे रोकने के लिए कई सुरक्षा टूल्स मुहैया कराता है और आपको अपने अनुभव को कंट्रोल करने में मदद करता है. LGBTQ+ कम्युनिटी की ऑनलाइन सुरक्षा को बढ़ाने वाले इन टूल्स और रिसोर्सेज़ के बारे में जानें.
LGBTQ+ के लिए टूल्स
LGBTQ+ से जुड़ी पॉलिसी
कम्युनिटी स्टैंडर्ड में शेयर करने योग्य कंटेंट के बारे में और नुकसानदेह कंटेंट को प्रतिबंधित करने के बारे में बताया गया है. साथ ही, इनमें नफ़रत फैलाने वाली भाषा, धमकाने और उत्पीड़न के साथ-साथ बिना पूछे शेयर की गई निजी पलों की फ़ोटो से संबंधित कंटेंट को भी प्रतिबंधित करने के बारे में बताया गया है.
LGBTQ+ से जुड़ी पॉलिसी