सुरक्षा टूल्स और पॉलिसी
सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है और इसकी ज़िम्मेदारी हम सभी पर है. जानें कि सुरक्षा के लिए Meta क्या कदम उठाता है. साथ ही, आपके लिए उपलब्ध टूल्स और रिसोर्स के बारे में जानें.
बच्चे की ऑनलाइन सुरक्षा
हमारे सभी ऐप्स और प्रोडक्ट्स पर बच्चे की सुरक्षा के प्रति Meta के व्यापक नज़रिए के बारे में जानें. इसमें बच्चों के ऑनलाइन शोषण को रोकने की हमारी कोशिशें भी शामिल हैं.
मानसिक स्वास्थ्य और अच्छी सेहत
ऑनलाइन वेल-बीइंग, किसी व्यक्ति की सेहत का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है. आपके परिवार, आपकी कम्युनिटी और अपनी डिजिटल वेल-बीइंग को सपोर्ट करने के लिए बनाए गए टूल और रिसोर्स के बारे में जानें.
धमकाने से जुड़ी घटना और उत्पीड़न
Meta धमकी और उत्पीड़न से जुड़ी रिपोर्ट को बहुत गंभीरता से लेता है. धमकाने की घटना और निजी पलों की फ़ोटो के दुरुपयोग को रोकने से जुड़े टूल और एक्सपर्ट की सलाह लेकर तैयार किए गए रिसोर्स के बारे में जानें.
डिजिटल साक्षरता
Meta में डिजिटल साक्षरता से संबंधित ऐसे रिसोर्स हैं जिनसे लोगों को डिजिटल दुनिया में आगे बढ़ने के लिए ज़रूरी हुनर और जानकारी मिलती है. युवाओं, माता-पीता और एजुकेटर्स के लिए क्षेत्र की ज़रूरतों के हिसाब से उपलब्ध रिसोर्स के बारे में जानें.
निजी पलों की फ़ोटो का दुरुपयोग और ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन)
Meta पर बिना-सहमति के ली गई निजी पलों की फ़ोटो (NCII) शेयर करने पर सख्त पाबंदी है. अगर किसी व्यक्ति ने आपकी निजी फ़ोटो शेयर करके आपको परेशान किया है—या कोई व्यक्ति ऐसा करने की धमकी दे रहा है—तो यह पेज इस पर तुरंत एक्शन लेने का तरीका बताता है.
दवाओं का गलत उपयोग और दुरुपयोग
ये रिसोर्स उन लोगों के लिए हैं जो नशीले पदार्थ के सेवन की रोकथाम और उनसे छुटकारा पाना चाहते हैं. साथ ही, इन रिसोर्स को पार्टनरशिप टू ऐंड एडिक्शन और सॉन्ग फ़ॉर चार्ली के साथ कोलेबरेट करके बनाया गया है.
महिलाएँ
हमारे प्लेटफ़ॉर्म को महिलाओं के लिए एक सुरक्षित जगह बनाने हेतु Meta के व्यापक नज़रिए के बारे में जानें.
LGBTQ+
LGBTQ+ कम्युनिटी हमेशा से ही Meta कम्युनिटी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रही है. LGBTQ+ कम्युनिटी की ऑनलाइन सुरक्षा से संबंधित सपोर्ट और रिसोर्सेज़ के बारे में जानें.
माता-पिता
Meta में, हम युवाओं को ऑनलाइन सुरक्षित रखने और उनकी अच्छी सेहत के लिए पॉलिसीज़, रिसोर्सेज़ और टूल्स के ज़रिए माता-पिता और देखभाल करने वालों की मदद करते हैं.
युवाओं की सुरक्षा
युवाओं को सुरक्षित रहने की जानकारी देने और सशक्त बनाने, उनकी अच्छी सेहत को प्राथमिकता देने, उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने, और धमकाए जा रहे या आत्महत्या से जुड़े विचारों से जूझ रहे लोगों को रोकने या उनकी मदद करने के लिए Meta के टूल और रिसोर्स के बारे में जानें.
एजुकेटर्स
डिजिटल दुनिया में सफलता हासिल करने के लिए ज़रूरी स्किल्स और जानकारी पाने में स्टूडेंट की मदद करने का तरीका जानें.
कानून लागू करने वाली संस्था
Meta ऑनलाइन और असल ज़िंदगी, दोनों में सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है. हमारी प्राइवेसी सुरक्षा, कानून लागू करने वाली संस्था से जुड़ी गाइडलाइन और अन्य सपोर्ट संबंधी रिसोर्स के बारे में पढ़ें.
पत्रकार, समाजसेवी और सार्वजनिक हस्तियाँ
इस बारे में जानें कि Meta पत्रकारों, मानवाधिकारों के लिए आवाज़ उठाने वाले लोगों और सार्वजनिक हस्तियों के लिए सुरक्षित अनुभव देने में किस तरह अपना योगदान देता है.

बच्चे की ऑनलाइन सुरक्षा

Meta में, बच्चों की सुरक्षा हमेशा सबसे अहम प्राथमिकता होती है.

ओवरव्यू

हमने युवाओं की ऑनलाइन सुरक्षा के लिए तीन आयामों वाली रणनीति बनाई है, जो इंडस्ट्री में प्रमुखता से उपयोग होती है. सबसे पहले, हम इस बात पर ध्यान देते हैं कि दुर्व्यवहार को होने से पहले ही उसे रोक दें. दुर्व्यवहार को बिल्कुल भी सहन न करने की पॉलिसी लागू करके और रोकथाम के लिए बेहतरीन व एडवांस टूल बनाकर हम ऐसा करते हैं. इसके बाद, हम संभावित नुकसान की रिपोर्ट करने की प्रोसेस को आसान बनाते हैं और इसके जवाब में हम एक्शन लेते हैं. हम हमेशा दुनिया भर के एक्सपर्ट और इंडस्ट्री पार्टनर के साथ मिलकर काम करते हैं, ताकि अपने टूल को अपडेट करके युवाओं को सुरक्षित कर सकें.

बच्चों की सुरक्षा से जुड़ा इकोसिस्टम बनाना

बच्चों को सुरक्षित रखने का हमारा काम इंटरनेट के व्यापक हिस्से तक जाता है. बच्चों की सुरक्षा से जुड़ा ईकोसिस्टम बनाने के लिए हम क्रॉस-इंडस्ट्री कोलेबरेशन की अहमियत समझते हैं.

2016 से, हमने गैर-लाभकारी संगठनों (NGO) के साथ नियमित रूप से बच्चों की सुरक्षा से जुड़े हैकाथॉन होस्ट किए हैं. ये ईवेंट इंटरनेट को बच्चों के लिए सुरक्षित जगह बनाने पर फ़ोकस करने वाले कोडिंग और प्रोटोटाइप प्रोजेक्ट पर केंद्रित हैं. इसी तरह, फ़ोटो और वीडियो मैच करने वाली हमारी टेक्नोलॉजी 2019 से ओपन सोर्स रही हैं. इस कोड से टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में वापस योगदान देकर, हम उम्मीद करते हैं कि ज़्यादा कंपनियाँ अपनी सेवाओं को सुरक्षित रख पाएँगी. 2020 में, हमने प्रोजेक्ट प्रोटेक्ट चलाने के लिए पूरी इंडस्ट्री में पार्टनर के साथ कोलेबरेट किया. यह कोलेबरेशन अगले 15 सालों के लिए Technology Coalition के काम को दिशा देने और युवाओं की ऑनलाइन सुरक्षा करने के लिए किया गया है.

कंपनी के अंदर, हम अपने सुरक्षा सलाहकारों के साथ मिलकर काम करते हैं, जिसमें दुनिया भर के एक्सपर्ट और NGO शामिल हैं. हमारी कोशिशों में इंडस्ट्री के जाने-माने तरीके विकसित करना, बच्चों के ऑनलाइन शोषण को रोकने के लिए टेक्नोलॉजी बनाना और उसे शेयर करना, और पीड़ितों को दी जाने वाली सेवाओं को सपोर्ट करना शामिल है.

टेक्नोलॉजी के उपयोग को बढ़ाना

इस समस्या से निपटने के लिए यह समझना ज़रूरी है कि लोग कंटेंट का गलत फ़ायदा उठाने के लिए उसे कैसे और क्यों शेयर करते हैं. हम अपनी रिसर्च को बेहतर बनाने के लिए ऐसे कंटेंट की ध्यानपूर्वक गहराई से एनालिसिस करते हैं.

इस डेटा से मिली जानकारी का उपयोग हम नए टूल प्रयोग करने और इस तरह के घृणित कंटेंट की शेयरिंग कम करने के लिए बनाए गए नए प्रोग्राम लाॅन्च करने के लिए करते हैं. उदाहरण के लिए, हमने दुर्भावना से की गई कंटेंट सर्च को कम करने के उद्देश्य से सर्च इंटरवेंशन लागू किया है.

Instagram पर हमने लोगों को उनके क्षेत्र में गुमशुदा बच्चों के बारे में नोटिस देखने और शेयर करने की परमिशन देने के लिए AMBER अलर्ट का उपयोग शुरू किया है. 2015 से Facebook पर AMBER अलर्ट्स, लापता बच्चों को ढूँढने में अधिकारियों की मदद करने में सफल रहे हैं.

जवाबदेही और एन्फ़ोर्समेंट से जुड़ी रिपोर्ट्स

हमारी कोशिश है कि यूज़र की प्राइवेसी, सुरक्षा और ऑनलाइन जानकारी की एक्सेस को सुरक्षित रखने के अपने तरीकों को हम पारदर्शी रखें और इन मामलों में प्रोएक्टिव रहें. हमारी तिमाही कम्युनिटी स्टैंडर्ड एन्फ़ोर्समेंट रिपोर्ट में ये चीज़ें शामिल हैं:

बच्चों के यौन शोषण से संबंधित कंटेंट को रोकना

हम बच्चों के लिए लगातार नए सुरक्षा टूल बना रहे हैं और अपडेट भी कर रहे हैं. हमने अपनी पॉलिसी का उल्लंघन करने वाले नेटवर्क का पता लगाने और उन्हें हटाने के लिए अपने काम का विस्तार किया है और हमने उल्लंघन करने वाले कंटेंट की रिपोर्ट करना भी आसान बना दिया है. यहाँ कुछ प्रोडक्ट फ़ीचर दिए गए हैं (यूज़र को दिखाई नहीं देते):

  • Facebook और Instagram पर संभावित रूप से संदिग्ध वयस्कों की पहचान करने के बाद हम उन्हें टीनएजर अकाउंट का पता लगाने और उनसे कनेक्ट करने से रोकते के लिए काम करते हैं. यह हस्तक्षेप कई अलग-अलग रूप ले सकता है. जैसे:
    • हम युवाओं के अकाउंट को “दोस्त बनाने के सुझाव” से हटाकर ऐसे लोगों को उनके अकाउंट का सुझाव नहीं देंगे.
    • हम उनके लिए युवाओं की पोस्ट पर कमेंट करने की सुविधा भी हटा देते हैं और वे अन्य लोगों की पोस्ट पर युवाओं के कमेंट भी नहीं देख सकते हैं.
    • अगर उन्हें युवा लोगों के यूज़रनेम से सर्च करने पर किसी युवा व्यक्ति का अकाउंट मिल जाता है, तो उनके पास उन्हें दोस्त बनाने या उन्हें फ़ॉलो करने का विकल्प नहीं होगा.

हमारी बच्चों के लिए सुरक्षा पॉलिसी में स्पष्ट तौर पर बताया गया है कि Facebook और Instagram पर किस चीज़ की परमिशन है. अनुचित कैप्शन, हैशटैग या कमेंट के साथ मासूम बच्चों की फ़ोटो शेयर करना उल्लंघन माना जाता है.

बच्चों को सुरक्षित रखने में मदद करना

हम बच्चों का यौन शोषण करने से जुड़े या उन्हें जोखिम में डालने वाले कंटेंट की परमिशन नहीं देते हैं. इसके बावजूद लोग कभी-कभी बच्चों की यौन फ़ोटो और वीडियो पोस्ट करते हैं. हम जानते हैं कि ऐसे कंटेंट को फिर से पोस्ट करने से बच्चा दोबारा यातना का शिकार हो सकता है, भले ही ऐसा दुर्भावना से न किया गया हो. इस कंटेंट को शेयर करना हमारी पॉलिसी का उल्लंघन माना जाता है, भले ही मंशा कुछ भी हो.

हम ऐसा नया PSA कैंपेन लाॅन्च करने के लिए लोगों में जागरूकता फैलाने वाले एक्सपर्ट के साथ काम कर रहे हैं, जो लोगों को ऑनलाइन आपत्तिजनक फ़ोटो फिर से शेयर करने से रोकने और शेयर करने से पहले सोचने के लिए बढ़ावा देता है. साथ ही, शेयर करने के बजाय, हमसे उनकी रिपोर्ट करने पर ज़ोर देता है.

बच्चों के यौन उत्पीड़न से संबंधित कंटेंट की रिपोर्ट करके इसे फैलने से रोका जा सकता है और इससे बच्चों को नुकसान से बचाया जा सकता है.

बच्चों के साथ यौन दुर्व्यवहार से संबंधित कंटेंट को फैलने से रोकने के लिए क्रॉस-इंडस्ट्री पार्टनरशिप

Meta के सपोर्ट से NCMEC द्वारा बनाया गया Take It Down पोर्टल एक ऐसी सुविधा है जिसकी मदद से आप अपनी उन नग्न, कुछ हद तक नग्न या अश्लील फ़ोटो और वीडियो को हटा सकते हैं जो तब ली गई थीं, जब आपकी उम्र 18* साल से कम थी.

Take It Down, 18 साल से कम उम्र के लोगों की नग्न, कुछ हद तक नग्न या अश्लील फ़ोटो या वीडियो के लिए एक यूनिक डिजिटल फ़िंगरप्रिंट (जिसे हैश वैल्यू कहा जाता है) असाइन करता है. इससे जुड़े ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म, हैश वैल्यू का उपयोग करके अपनी सेवाओं पर इन फ़ोटो या वीडियो वाली पोस्ट का पता लगा सकते हैं और इस कंटेंट को हटा सकते हैं. यह सब आपके डिवाइस से फ़ोटो या वीडियो को हटाए बिना होता है; सिर्फ़ हैश वैल्यू को Take It Down में अपलोड किया जाएगा और NCMEC को दिया जाएगा. अगर कोई व्यक्ति, इस प्रोग्राम से जुड़ी किसी कंपनी के प्लेटफ़ॉर्म पर मैच करने वाली फ़ोटो पोस्ट करने की कोशिश करता है, तो कंपनी अपने प्लेटफ़ॉर्म पर कंटेंट को रिव्यू करती है और पता लगती है कि क्या यह उनकी पॉलिसी का उल्लंघन करती है और फिर उसके हिसाब से एक्शन लेती है.

*अगर आपकी उम्र 18 साल से ज़्यादा है और आपकी कोई ऐसी निजी पलों की फ़ोटो या वीडियो है, जिसे शेयर या फिर से शेयर किए जाने को लेकर आप परेशान हैं, तो आप StopNCII.orgके ज़रिए कुछ कदम उठा सकते हैं, ताकि इसे आगे शेयर किए जाने से रोका जा सके.

ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन) रोकें

ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन) में निजी पलों की फ़ोटो दिखाकर आपसे कुछ ऐसा काम करवाने के लिए धमकी दी जाती है, जिसे आप नहीं करना चाहते. 'ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन) रोकें' रिसोर्स ऐसे लोगों के लिए एक रिसोर्स है, जो मदद और जानकारी पाना चाहते हैं.

हमारी पॉलिसी

हम बच्चों का यौन शोषण करने से जुड़े या उन्हें जोखिम में डालने वाले कंटेंट की परमिशन नहीं देते हैं. बच्चों के यौन शोषण का पता चलने पर हम NCMEC (नेशनल सेंटर फ़ॉर मिसिंग एंड एक्सप्लॉइटेड चिल्ड्रन) में इसकी रिपोर्ट करते हैं. NCMEC दुनिया भर में कानून लागू करने वाली संस्थाओं के साथ काम करता है.

ऑनलाइन सुरक्षा समस्याओं से जुड़ी अपनी पॉलिसी के बारे में चर्चा करने व उन्हें बेहतर बनाने और उनके एन्फ़ोर्समेंट के लिए हम बाहरी एक्सपर्ट के साथ भी काम करते हैं.

लोग बच्चों की नग्र फ़ोटो को कई वजह से शेयर करते हैं, जिसमें गुस्सा दिखाना या भद्दा मज़ाक जैसी वजहें भी शामिल हैं. हम जानते हैं कि कभी-कभी लोग अच्छे इरादे से अपने बच्चे की नग्र फ़ोटो शेयर करते हैं. हालाँकि, हम आम तौर पर इन फ़ोटो को हटा देते हैं, क्योंकि अन्य लोग इसका दुरुपयोग कर सकते हैं. इससे अन्य लोगों द्वारा फ़ोटो का फिर से उपयोग करने या गलत तरीके से उपयोग करने की संभावना कम हो जाती है.

कम्युनिटी स्टैंडर्ड में बताया गया है कि ऐप पर किन चीज़ों की परमिशन है और किनकी नहीं. बच्चों के शोषण पर हमारी पॉलिसी इन गाइडलाइन का हिस्सा हैं और इन्हें एक्टिव तरीके से लागू किया जाता है.

संबंधित रीसोर्स

Meta का लोगो, होमपेज का लिंक

हमें फ़ॉलो करें

facebook का आइकन
Instagram का आइकन
YouTube का आइकन
Twitter का आइकन
LinkedIn का आइकन