सुरक्षा टूल्स और पॉलिसी
सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है और इसकी ज़िम्मेदारी हम सभी पर है. जानें कि सुरक्षा के लिए Meta क्या कदम उठाता है. साथ ही, आपके लिए उपलब्ध टूल्स और रिसोर्स के बारे में जानें.
बच्चे की ऑनलाइन सुरक्षा
हमारे सभी ऐप्स और प्रोडक्ट्स पर बच्चे की सुरक्षा के प्रति Meta के व्यापक नज़रिए के बारे में जानें. इसमें बच्चों के ऑनलाइन शोषण को रोकने की हमारी कोशिशें भी शामिल हैं.
मानसिक स्वास्थ्य और अच्छी सेहत
ऑनलाइन वेल-बीइंग, किसी व्यक्ति की सेहत का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है. आपके परिवार, आपकी कम्युनिटी और अपनी डिजिटल वेल-बीइंग को सपोर्ट करने के लिए बनाए गए टूल और रिसोर्स के बारे में जानें.
धमकाने से जुड़ी घटना और उत्पीड़न
Meta धमकी और उत्पीड़न से जुड़ी रिपोर्ट को बहुत गंभीरता से लेता है. धमकाने की घटना और निजी पलों की फ़ोटो के दुरुपयोग को रोकने से जुड़े टूल और एक्सपर्ट की सलाह लेकर तैयार किए गए रिसोर्स के बारे में जानें.
डिजिटल साक्षरता
Meta में डिजिटल साक्षरता से संबंधित ऐसे रिसोर्स हैं जिनसे लोगों को डिजिटल दुनिया में आगे बढ़ने के लिए ज़रूरी हुनर और जानकारी मिलती है. युवाओं, माता-पीता और एजुकेटर्स के लिए क्षेत्र की ज़रूरतों के हिसाब से उपलब्ध रिसोर्स के बारे में जानें.
निजी पलों की फ़ोटो का दुरुपयोग और ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन)
Meta पर बिना-सहमति के ली गई निजी पलों की फ़ोटो (NCII) शेयर करने पर सख्त पाबंदी है. अगर किसी व्यक्ति ने आपकी निजी फ़ोटो शेयर करके आपको परेशान किया है—या कोई व्यक्ति ऐसा करने की धमकी दे रहा है—तो यह पेज इस पर तुरंत एक्शन लेने का तरीका बताता है.
दवाओं का गलत उपयोग और दुरुपयोग
ये रिसोर्स उन लोगों के लिए हैं जो नशीले पदार्थ के सेवन की रोकथाम और उनसे छुटकारा पाना चाहते हैं. साथ ही, इन रिसोर्स को पार्टनरशिप टू ऐंड एडिक्शन और सॉन्ग फ़ॉर चार्ली के साथ कोलेबरेट करके बनाया गया है.
महिलाएँ
हमारे प्लेटफ़ॉर्म को महिलाओं के लिए एक सुरक्षित जगह बनाने हेतु Meta के व्यापक नज़रिए के बारे में जानें.
LGBTQ+
LGBTQ+ कम्युनिटी हमेशा से ही Meta कम्युनिटी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रही है. LGBTQ+ कम्युनिटी की ऑनलाइन सुरक्षा से संबंधित सपोर्ट और रिसोर्सेज़ के बारे में जानें.
माता-पिता
Meta में, हम युवाओं को ऑनलाइन सुरक्षित रखने और उनकी अच्छी सेहत के लिए पॉलिसीज़, रिसोर्सेज़ और टूल्स के ज़रिए माता-पिता और देखभाल करने वालों की मदद करते हैं.
युवाओं की सुरक्षा
युवाओं को सुरक्षित रहने की जानकारी देने और सशक्त बनाने, उनकी अच्छी सेहत को प्राथमिकता देने, उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने, और धमकाए जा रहे या आत्महत्या से जुड़े विचारों से जूझ रहे लोगों को रोकने या उनकी मदद करने के लिए Meta के टूल और रिसोर्स के बारे में जानें.
एजुकेटर्स
डिजिटल दुनिया में सफलता हासिल करने के लिए ज़रूरी स्किल्स और जानकारी पाने में स्टूडेंट की मदद करने का तरीका जानें.
कानून लागू करने वाली संस्था
Meta ऑनलाइन और असल ज़िंदगी, दोनों में सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है. हमारी प्राइवेसी सुरक्षा, कानून लागू करने वाली संस्था से जुड़ी गाइडलाइन और अन्य सपोर्ट संबंधी रिसोर्स के बारे में पढ़ें.
पत्रकार, समाजसेवी और सार्वजनिक हस्तियाँ
इस बारे में जानें कि Meta पत्रकारों, मानवाधिकारों के लिए आवाज़ उठाने वाले लोगों और सार्वजनिक हस्तियों के लिए सुरक्षित अनुभव देने में किस तरह अपना योगदान देता है.

सुरक्षा टूल्स और पॉलिसी

इसकी ज़िम्मेदारी आपकी ही है. Meta में, हम लोगों को कंट्रोल देते हैं कि वे किस तरह का कंटेंट शेयर करते हैं, वे इसे किसके साथ शेयर करते हैं, वे कौन-सा कंटेंट देखते हैं और किस तरह का अनुभव देते हैं और उनसे कौन संपर्क कर सकता है.

ओवरव्यू

बेहतर ऑनलाइन सुरक्षा के लिए टूल और रिसोर्स की हमारी लाइब्रेरी हमारे कम्युनिटी स्टैंडर्ड को सपोर्ट करती है और उनके बारे में बताती है. जानें कि हमारे सुरक्षा टूल्स किस तरह Meta ऐप पर आपके अनुभव को कंट्रोल करते हैं.

सुरक्षा टूल डेवलप करने में हमारे लक्ष्य सरल हैं. हम चाहते हैं कि आप:

  • हमारे प्लेटफ़ॉर्म पर सुरक्षित रहें.
  • अपने अकाउंट सुरक्षित रखें.
  • अपनी जानकारी सुरक्षित रखने का तरीका जानें.

Meta के ऐप्स और प्रोडक्ट पर, पूरा कंट्रोल आपका ही है. साथ ही, आप यह भी कंट्रोल कर सकते हैं कि आप किस तरह का कंटेंट शेयर करना चाहते हैं, कौन-सा कंटेंट अन्य लोगों को दिखाना चाहते हैं और उन्हें कैसा अनुभव देना चाहते हैं व आपसे कौन संपर्क कर सकता है. हमारे सुरक्षा टूल का पूरा फ़ायदा उठाने से आपको बेहतर अनुभव मिलता है.

सुरक्षित रहें: दूसरों को दोस्त बनाने पर कंट्रोल, आपकी निजी जानकारी शेयर करने और हमारी पॉलिसी का उल्लंघन करने वाले कंटेंट की रिपोर्ट करने सहित प्लेटफ़ॉर्म पर सुरक्षित अनुभव बनाने का तरीका जानें.

अपना अकाउंट सुरक्षित रखें: मज़बूत पासवर्ड सेट करने और टू-स्टेप वेरिफ़िकेशन जैसे लॉग इन टूल्स का उपयोग करने का तरीका जानें. समझें कि अगर आपको लगता है कि आपका अकाउंट हैक किया गया है या सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं की रिपोर्ट करना है, तो क्या करें.

निजी जानकारी को सुरक्षित रखें: जानें कि आपकी पोस्ट कौन देख सकता है और कौन-सी जानकारी सार्वजनिक रूप से देखने के लिए उपलब्ध है. जानें कि जब कोई व्यक्ति आपके अकाउंट को टैग करता है या आपकी टाइमलाइन पर पोस्ट करना चाहता है, तो जानकारी को कैसे रिव्यू किया जाता है.

संबंधित पेज

सुरक्षा से जुड़े टूल्स

सुरक्षा से जुड़े टूल्स

प्राइवेसी से जुड़े टूल्स

अच्छी सेहत से जुड़े टूल्स

स्कैम की रोकथाम

स्कैम से बचने के सुझाव

सुरक्षा से जुड़े टूल्स

हम अपनी ग्लोबल कम्युनिटी की सुरक्षा का ध्यान रखते हैं. हमारे टूल्स आपके अकाउंट को सुरक्षित रख सकते हैं और आपकी प्राइवेसी की सुरक्षा कर सकते हैं.

सुरक्षित रहें

सुरक्षा से जुड़े टूल्स

Meta के ऐप्स और प्रोडक्ट पर सुरक्षा पहले से मौजूद होती है. आपके अकाउंट को अतिरिक्त सुरक्षा देने के लिए हम कई अतिरिक्त सुरक्षा फ़ीचर मुहैया कराते हैं.

अपना अकाउंट सुरक्षित करें

प्राइवेसी से जुड़े टूल्स

जब आप Meta के ऐप्स और प्रोडक्ट पर कंटेंट शेयर करते हैं, तो आप यह कंट्रोल कर सकते हैं कि आपके दोस्तों और लोगों को कौन-सी जानकारी दिखाई दे. यह आपको तय करना है कि आपका कंटेंट कौन देख सकता है.

निजी जानकारी की सुरक्षा करना

अच्छी सेहत से जुड़े टूल्स

हम जानते हैं कि लोग सोशल मीडिया पर अपने अनुभव को कंट्रोल करना चाहते हैं, जो उनके लिए कारगर साबित हो और उनकी अच्छी सेहत को सपोर्ट करे. इसलिए, हमने ऐसे फ़ीचर पेश किए हैं जिनकी मदद से लोग अपना समय मैनेज कर सकते हैं और अनचाहे इंटरैक्शन से बच सकते हैं. साथ ही, यह कंट्रोल कर सकते हैं कि वे किस तरह का कंटेंट और अकाउंट देखते हैं. यहाँ आपको इन टूल्स को एक्टिवेट करने और इनका उपयोग करने के बारे में ज़्यादा जानकारी मिलेगी.

अपनी अच्छी सेहत को सपोर्ट करना

स्कैम की रोकथाम

हम जानते हैं कि स्कैम का दुनिया भर के लोगों पर क्या असर पड़ सकता है, क्योंकि स्कैमर्स उन्हें इंटरनेट पर निशाना बनाते हैं. अपने यूज़र की सुरक्षा के लिए, हम स्कैमर्स को बाहर रखने के लिए अपने प्रोडक्ट और सपोर्ट सिस्टम में निवेश करते हैं.

ऑनलाइन स्कैम से सुरक्षित रहने का तरीका जानें

स्कैम से बचने के सुझाव

Meta के ऐप्स और प्रोडक्ट पर आपके अनुभव सुरक्षित होने चाहिए. ये सुझाव और टूल्स आपको स्कैम से बचने और आपके अकाउंट को सुरक्षित रखने में आपकी मदद कर सकते हैं.

ज़्यादा जानें

Meta की सुरक्षा पॉलिसी

हम Meta के ऐप्स और प्रोडक्ट को सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम ऐसा कंटेंट हटा देते हैं जो हमारी पॉलिसी का उल्लंघन करता है. लोगों को धमकाने वाले कंटेंट से लोगों में डर, अलगाव या चुप रहने की भावना आ सकती है. इसलिए, हमारे ऐप्स और प्रोडक्ट पर ऐसा कंटेंट पोस्ट करने की परमिशन नहीं है.

हमारी पॉलिसी के बारे में ज़्यादा जानें

संबंधित रिसोर्स

Meta का लोगो, होमपेज का लिंक

हमें फ़ॉलो करें

facebook का आइकन
Instagram का आइकन
YouTube का आइकन
Twitter का आइकन
LinkedIn का आइकन