सुरक्षा टूल्स और पॉलिसी
सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है और इसकी ज़िम्मेदारी हम सभी पर है. जानें कि सुरक्षा के लिए Meta क्या कदम उठाता है. साथ ही, आपके लिए उपलब्ध टूल्स और रिसोर्स के बारे में जानें.
बच्चे की ऑनलाइन सुरक्षा
हमारे सभी ऐप्स और प्रोडक्ट्स पर बच्चे की सुरक्षा के प्रति Meta के व्यापक नज़रिए के बारे में जानें. इसमें बच्चों के ऑनलाइन शोषण को रोकने की हमारी कोशिशें भी शामिल हैं.
मानसिक स्वास्थ्य और अच्छी सेहत
ऑनलाइन वेल-बीइंग, किसी व्यक्ति की सेहत का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है. आपके परिवार, आपकी कम्युनिटी और अपनी डिजिटल वेल-बीइंग को सपोर्ट करने के लिए बनाए गए टूल और रिसोर्स के बारे में जानें.
धमकाने से जुड़ी घटना और उत्पीड़न
Meta धमकी और उत्पीड़न से जुड़ी रिपोर्ट को बहुत गंभीरता से लेता है. धमकाने की घटना और निजी पलों की फ़ोटो के दुरुपयोग को रोकने से जुड़े टूल और एक्सपर्ट की सलाह लेकर तैयार किए गए रिसोर्स के बारे में जानें.
डिजिटल साक्षरता
Meta में डिजिटल साक्षरता से संबंधित ऐसे रिसोर्स हैं जिनसे लोगों को डिजिटल दुनिया में आगे बढ़ने के लिए ज़रूरी हुनर और जानकारी मिलती है. युवाओं, माता-पीता और एजुकेटर्स के लिए क्षेत्र की ज़रूरतों के हिसाब से उपलब्ध रिसोर्स के बारे में जानें.
निजी पलों की फ़ोटो का दुरुपयोग और ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन)
Meta पर बिना-सहमति के ली गई निजी पलों की फ़ोटो (NCII) शेयर करने पर सख्त पाबंदी है. अगर किसी व्यक्ति ने आपकी निजी फ़ोटो शेयर करके आपको परेशान किया है—या कोई व्यक्ति ऐसा करने की धमकी दे रहा है—तो यह पेज इस पर तुरंत एक्शन लेने का तरीका बताता है.
दवाओं का गलत उपयोग और दुरुपयोग
ये रिसोर्स उन लोगों के लिए हैं जो नशीले पदार्थ के सेवन की रोकथाम और उनसे छुटकारा पाना चाहते हैं. साथ ही, इन रिसोर्स को पार्टनरशिप टू ऐंड एडिक्शन और सॉन्ग फ़ॉर चार्ली के साथ कोलेबरेट करके बनाया गया है.
महिलाएँ
हमारे प्लेटफ़ॉर्म को महिलाओं के लिए एक सुरक्षित जगह बनाने हेतु Meta के व्यापक नज़रिए के बारे में जानें.
LGBTQ+
LGBTQ+ कम्युनिटी हमेशा से ही Meta कम्युनिटी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रही है. LGBTQ+ कम्युनिटी की ऑनलाइन सुरक्षा से संबंधित सपोर्ट और रिसोर्सेज़ के बारे में जानें.
माता-पिता
Meta में, हम युवाओं को ऑनलाइन सुरक्षित रखने और उनकी अच्छी सेहत के लिए पॉलिसीज़, रिसोर्सेज़ और टूल्स के ज़रिए माता-पिता और देखभाल करने वालों की मदद करते हैं.
युवाओं की सुरक्षा
युवाओं को सुरक्षित रहने की जानकारी देने और सशक्त बनाने, उनकी अच्छी सेहत को प्राथमिकता देने, उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने, और धमकाए जा रहे या आत्महत्या से जुड़े विचारों से जूझ रहे लोगों को रोकने या उनकी मदद करने के लिए Meta के टूल और रिसोर्स के बारे में जानें.
एजुकेटर्स
डिजिटल दुनिया में सफलता हासिल करने के लिए ज़रूरी स्किल्स और जानकारी पाने में स्टूडेंट की मदद करने का तरीका जानें.
कानून लागू करने वाली संस्था
Meta ऑनलाइन और असल ज़िंदगी, दोनों में सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है. हमारी प्राइवेसी सुरक्षा, कानून लागू करने वाली संस्था से जुड़ी गाइडलाइन और अन्य सपोर्ट संबंधी रिसोर्स के बारे में पढ़ें.
पत्रकार, समाजसेवी और सार्वजनिक हस्तियाँ
इस बारे में जानें कि Meta पत्रकारों, मानवाधिकारों के लिए आवाज़ उठाने वाले लोगों और सार्वजनिक हस्तियों के लिए सुरक्षित अनुभव देने में किस तरह अपना योगदान देता है.

धमकी और उत्पीड़न पर रोक लगाना

Meta में, हम धमकाने और उत्पीड़न से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हैं. धमकी और उत्पीड़न अपने आप में एक अलग चुनौती है. इसका समाधान करना भी बहुत मुश्किल होता है, क्योंकि इन मामलों में संदर्भ बहुत महत्वपूर्ण होता है. हम इस तरह के कंटेंट पर एक्शन लेने के लिए काफ़ी मेहनत करते हैं. साथ ही, अपनी कम्युनिटी को उनकी सुरक्षा करने के लिए ऐसे टूल मुहैया कराते हैं, जो उनके लिए सबसे सही तरीके से काम करें. हम लगातार नए रिसोर्स और टूल बनाने के लिए काम करते रहते हैं. साथ ही, एक्सपर्ट की मदद से पॉलिसी को समय-समय पर बेहतर बनाने के लिए भी काम करते हैं, ताकि समस्या को हल किया जा सके.

निजी पलों की फ़ोटो का दुरुपयोग और ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन)

सहमति के बिना निजी पलों की फ़ोटो शेयर करना या शेयर करने की धमकी देना Meta की पॉलिसी के खिलाफ़ है. इस बारे में जानें कि फ़ोटो को हटाने के लिए आप कौन-से कदम उठा सकते हैं, उन्हें शेयर या फिर से शेयर किए जाने से कैसे रोक सकते हैं और कैसे मदद पा सकते हैं.

ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन) में निजी पलों की फ़ोटो दिखाकर आपसे कुछ ऐसा काम करवाने के लिए धमकाया जाता है, जिसे आप नहीं करना चाहते हैं. Thorn के साथ पार्टनरशिप करके डेवलप किया गया 'ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन) रोकें' हब, उन लोगों को रिसोर्स मुहैया कराता है, जो ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन) का शिकार हो रहे हैं.

धमकाने से जुड़ी घटनाओं के लिए रोकथाम

'धमकी की रोकथाम के लिए रिसोर्स' धमकी से संबंधित समस्याओं में टीनएजर्स, माता-पिता और एजुकेटर्स की मदद करते हैं. हम धमकी की रोकथाम करने वाले विशेषज्ञों के साथ काम करते हैं, ताकि धमकी का शिकार हुए लोगों को मदद मिल सके और उन माता-पिता, देखभाल करने वाले लोग और एजुकेटर्स को सलाह दी जा सके, जिनके परिचय वाला कोई टीनएजर धमकी का शिकार हुआ है.

अगर आपको धमकाया जा रहा है, आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिसे धमकाया जा रहा है या जिस पर धमकाने का आरोप लगाया गया है, तो ये रिसोर्स आपकी मदद कर सकते हैं.

धमकाने से जुड़ी घटनाओं के रोकथाम के लिए रिसोर्स

टीनएजर्स के लिए

माता-पिता के लिए

एजुकेटर्स के लिए

टीनएजर्स के लिए

धमकी का शिकार होना डरावना होता है और लोगों को मुश्किल में डाल देता है. यह जानना ज़रूरी है कि धमकी को रोकने और उससे निपटने के लिए कौन-से रिसोर्स उपलब्ध हैं.

माता-पिता के लिए

अगर आपको पता चलता है कि आपके बच्चे को धमकाया गया था या उसने किसी को धमकाया था, तो इस पर अपनी प्रतिक्रिया देना या इस परिस्थिति को सँभालना, आपके लिए थोड़ा मुश्किल और परेशानी भरा हो सकता है. धमकी संबंधी इन रिसोर्स को माता-पिता को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है.

एजुकेटर्स के लिए

एक एजुकेटर के रूप में, आप ऐसी जगहों पर एक सुरक्षित माहौल बनाए रखने के महत्व को समझते हैं, जहाँ आपके स्टूडेंट सफलता हासिल कर सकते हैं. यहाँ बताया गया है कि आप धमकी से कैसे निपट सकते हैं और उसकी रोकथाम से जुड़ी स्ट्रेटेजी को लागू करने के लिए कौन-से तरीके अपना सकते हैं.

धमकी की रिपोर्ट करने का तरीका

हम यूज़र रिपोर्ट और टेक्नोलॉजी का साथ में उपयोग करके आपत्तिजनक कंटेट की पहचान करते हैं और उसे हटाते हैं. हमारे पास धमकाने और उत्पीड़न की रिपोर्ट को 50 से ज़्यादा भाषाओं में रिव्यू करने के लिए हर समय काम करने वाली टीमें हैं. 2022 की पहली तिमाही में Facebook पर, हमारी आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी की मदद से 9 मिलियन से ज़्यादा कंटेंट पर एक्शन लिया गया और खुद से 67% से ज़्यादा धमकाने वाले कंटेंट को हटाया. इसी दौरान Instagram पर, हमने लोगों के रिपोर्ट करने से पहले 7 मिलियन से ज़्यादा कंटेंट पर एक्शन लिया, जो धमकी और उत्पीड़न वाले कंटेंट का 83% है.

धमकी को रोकने वाले एक्सपर्ट

'धमकी की रोकथाम के लिए हमारे रिसोर्स' को मेंटेन करने के लिए Meta ग्लोबल लीडर्स के साथ काम करता है. ऐसे हर संगठन के बारे में ज़्यादा जानें.

काम करने वाले पार्टनर

हम अपने प्लेटफ़ॉर्म पर धमकी से निपटने और अच्छी सेहत बनाए रखने की हमारी लगातार जारी कोशिशों के हिस्से के रूप में धमकी विरोधी संगठनों और युवाओं के सपोर्ट के लिए बने फ़ाउंडेशन के साथ काम करते हैं. हमारे पार्टनर्स पूरी दुनिया में हैं, इसलिए वे किसी ख़ास क्षेत्र के लिए उपलब्ध रिसोर्स और स्ट्रेटेजी का लाभ उठाने में हमारी मदद कर सकते हैं. नीचे हमारे मुख्य पार्टनर्स में से कुछ के नाम दिए गए हैं.


संबंधित रिसोर्स

Meta का लोगो, होमपेज का लिंक

हमें फ़ॉलो करें

facebook का आइकन
Instagram का आइकन
YouTube का आइकन
Twitter का आइकन
LinkedIn का आइकन