सुरक्षा टूल्स और पॉलिसी
सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है और इसकी ज़िम्मेदारी हम सभी पर है. जानें कि सुरक्षा के लिए Meta क्या कदम उठाता है. साथ ही, आपके लिए उपलब्ध टूल्स और रिसोर्स के बारे में जानें.
बच्चे की ऑनलाइन सुरक्षा
हमारे सभी ऐप्स और प्रोडक्ट्स पर बच्चे की सुरक्षा के प्रति Meta के व्यापक नज़रिए के बारे में जानें. इसमें बच्चों के ऑनलाइन शोषण को रोकने की हमारी कोशिशें भी शामिल हैं.
मानसिक स्वास्थ्य और अच्छी सेहत
ऑनलाइन वेल-बीइंग, किसी व्यक्ति की सेहत का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है. आपके परिवार, आपकी कम्युनिटी और अपनी डिजिटल वेल-बीइंग को सपोर्ट करने के लिए बनाए गए टूल और रिसोर्स के बारे में जानें.
धमकाने से जुड़ी घटना और उत्पीड़न
Meta धमकी और उत्पीड़न से जुड़ी रिपोर्ट को बहुत गंभीरता से लेता है. धमकाने की घटना और निजी पलों की फ़ोटो के दुरुपयोग को रोकने से जुड़े टूल और एक्सपर्ट की सलाह लेकर तैयार किए गए रिसोर्स के बारे में जानें.
डिजिटल साक्षरता
Meta में डिजिटल साक्षरता से संबंधित ऐसे रिसोर्स हैं जिनसे लोगों को डिजिटल दुनिया में आगे बढ़ने के लिए ज़रूरी हुनर और जानकारी मिलती है. युवाओं, माता-पीता और एजुकेटर्स के लिए क्षेत्र की ज़रूरतों के हिसाब से उपलब्ध रिसोर्स के बारे में जानें.
निजी पलों की फ़ोटो का दुरुपयोग और ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन)
Meta पर बिना-सहमति के ली गई निजी पलों की फ़ोटो (NCII) शेयर करने पर सख्त पाबंदी है. अगर किसी व्यक्ति ने आपकी निजी फ़ोटो शेयर करके आपको परेशान किया है—या कोई व्यक्ति ऐसा करने की धमकी दे रहा है—तो यह पेज इस पर तुरंत एक्शन लेने का तरीका बताता है.
दवाओं का गलत उपयोग और दुरुपयोग
ये रिसोर्स उन लोगों के लिए हैं जो नशीले पदार्थ के सेवन की रोकथाम और उनसे छुटकारा पाना चाहते हैं. साथ ही, इन रिसोर्स को पार्टनरशिप टू ऐंड एडिक्शन और सॉन्ग फ़ॉर चार्ली के साथ कोलेबरेट करके बनाया गया है.
महिलाएँ
हमारे प्लेटफ़ॉर्म को महिलाओं के लिए एक सुरक्षित जगह बनाने हेतु Meta के व्यापक नज़रिए के बारे में जानें.
LGBTQ+
LGBTQ+ कम्युनिटी हमेशा से ही Meta कम्युनिटी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रही है. LGBTQ+ कम्युनिटी की ऑनलाइन सुरक्षा से संबंधित सपोर्ट और रिसोर्सेज़ के बारे में जानें.
माता-पिता
Meta में, हम युवाओं को ऑनलाइन सुरक्षित रखने और उनकी अच्छी सेहत के लिए पॉलिसीज़, रिसोर्सेज़ और टूल्स के ज़रिए माता-पिता और देखभाल करने वालों की मदद करते हैं.
युवाओं की सुरक्षा
युवाओं को सुरक्षित रहने की जानकारी देने और सशक्त बनाने, उनकी अच्छी सेहत को प्राथमिकता देने, उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने, और धमकाए जा रहे या आत्महत्या से जुड़े विचारों से जूझ रहे लोगों को रोकने या उनकी मदद करने के लिए Meta के टूल और रिसोर्स के बारे में जानें.
एजुकेटर्स
डिजिटल दुनिया में सफलता हासिल करने के लिए ज़रूरी स्किल्स और जानकारी पाने में स्टूडेंट की मदद करने का तरीका जानें.
कानून लागू करने वाली संस्था
Meta ऑनलाइन और असल ज़िंदगी, दोनों में सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है. हमारी प्राइवेसी सुरक्षा, कानून लागू करने वाली संस्था से जुड़ी गाइडलाइन और अन्य सपोर्ट संबंधी रिसोर्स के बारे में पढ़ें.
पत्रकार, समाजसेवी और सार्वजनिक हस्तियाँ
इस बारे में जानें कि Meta पत्रकारों, मानवाधिकारों के लिए आवाज़ उठाने वाले लोगों और सार्वजनिक हस्तियों के लिए सुरक्षित अनुभव देने में किस तरह अपना योगदान देता है.

मानसिक स्वास्थ्य और अच्छी सेहत

जब बात ऑनलाइन वेल-बीइंग की आती है, तो हम सभी की ज़रूरतें अलग-अलग होती हैं. आपके परिवार, आपकी कम्युनिटी और आपकी डिजिटल वेल-बीइंग को सपोर्ट करने के लिए यहाँ कुछ रिसोर्स दिए गए हैं.

ओवरव्यू

एक सुरक्षित और मददगार डिजिटल कम्युनिटी वह होती है, जहाँ सबकी बातें सुनी जाती हैं और उनकी राय को अहमियत दी जाती है. हम पूरी गंभीरता से कोशिश करते हैं कि हमारे प्लेटफ़ॉर्म पर किसी तरह का दुर्व्यवहार न हो. हमने यह पक्का करने के लिए पॉलिसी बनाई हैं कि हमारी टेक्नोलॉजी ऐसी जगहें बनी रहें जहाँ यूज़र शेयर करने और बातचीत करने के लिए सशक्त महसूस करें.

इमोशनल सपोर्ट पाएँ या इमोशनल सपोर्ट दें

Meta में, हम जानते हैं कि कनेक्शन बेहद शक्तिशाली हो सकता है. हम आपके मानसिक स्वास्थ्य और ऑनलाइन वेल-बीइंग को सपोर्ट करने के लिए इसकी क्षमता का उपयोग करना चाहते हैं. बाहरी विशेषज्ञों के साथ मिलकर, हमने अपनी टेक्नोलॉजी पर डिजिटल वेलनेस को सपोर्ट करने के लिए टूल और रिसोर्स बनाए हैं. इनमें मानसिक स्वास्थ्य के बारे में मुश्किल बातचीत करने और विशेषज्ञ से सपोर्ट पाने का तरीका शामिल है.

आत्महत्या की रोकथाम

आत्महत्या से जुड़े व्यवहारों और चेतावनी देने वाले संकेतों को पहचानें

आत्महत्या के चैलेंज पर कैसे प्रतिक्रिया दें

आत्महत्या से जुड़े व्यवहारों और चेतावनी देने वाले संकेतों को पहचानें

यह महत्वपूर्ण है कि हम ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म पर एक-दूसरे के साथ कैसा व्यवहार करते हैं. हम कोशिश करते हैं कि यूज़र ज़रूरत के समय एक- दूसरे को सपोर्ट करें. हम आत्महत्या की रोकथाम करने वाले विशेषज्ञों से इनपुट भी लेते हैं और नई रीसर्च से सीखते हैं, ताकि हम तथ्यों के आधार पर टूल और गाइडेंस बना सकें.

आत्महत्या के चैलेंज पर कैसे प्रतिक्रिया दें

आत्महत्या के ऑनलाइन चैलेंज खतरनाक होते हैं. ये खुद को नुकसान पहुँचाने को बढ़ावा दे सकते हैं और इनसे किसी की मृत्यु भी हो सकती है. इनसे हमारी पॉलिसी का उल्लंघन होता है और हम सभी लोगों से रिक्वेस्ट करते हैं कि ऐसी कोई भी पोस्ट दिखने पर इसके बारे में तुरंत हमें बताएँ.

आत्महत्या के चैलेंज

अपनी डिजिटल वेलनेस को प्राथमिकता दें

डिजिटल वेलनेस का मतलब है अपनी सुरक्षा और अच्छी सेहत को प्राथमिकता देना. इसका मतलब दूसरे ऑनलाइन यूज़र्स के लिए सहानुभूति रखना भी है. अपनी वेलनेस को समझकर और इसे बेहतर बनाने के कदम उठाकर, आप अपनी ज़रूरतों का सही संतुलन बना सकते हैं.

युवाओं की अच्छी सेहत को सपोर्ट करें

स्वस्थ आदतें बनाना युवाओं के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे ऑनलाइन एंगेज करने के नए-नए तरीके अपनाते हैं. हम सुरक्षा से जुड़ी बुनियादी बातों का एनालिसिस करते हैं और युवाओं की मदद करने के लिए रिसोर्स और टूल शेयर करते हैं, ताकि वे ऑनलाइन और ऑफ़लाइन एक्टिविटी के बीच अच्छा संतुलन बना सकें, एक मज़बूत ऑनलाइन पहचान बना सकें और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों व भावनाओं से निपट सकें.

संबंधित रिसोर्स

Meta का लोगो, होमपेज का लिंक

हमें फ़ॉलो करें

facebook का आइकन
Instagram का आइकन
YouTube का आइकन
Twitter का आइकन
LinkedIn का आइकन