सुरक्षा टूल्स और पॉलिसी
सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है और इसकी ज़िम्मेदारी हम सभी पर है. जानें कि सुरक्षा के लिए Meta क्या कदम उठाता है. साथ ही, आपके लिए उपलब्ध टूल्स और रिसोर्स के बारे में जानें.
बच्चे की ऑनलाइन सुरक्षा
हमारे सभी ऐप्स और प्रोडक्ट्स पर बच्चे की सुरक्षा के प्रति Meta के व्यापक नज़रिए के बारे में जानें. इसमें बच्चों के ऑनलाइन शोषण को रोकने की हमारी कोशिशें भी शामिल हैं.
मानसिक स्वास्थ्य और अच्छी सेहत
ऑनलाइन वेल-बीइंग, किसी व्यक्ति की सेहत का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है. आपके परिवार, आपकी कम्युनिटी और अपनी डिजिटल वेल-बीइंग को सपोर्ट करने के लिए बनाए गए टूल और रिसोर्स के बारे में जानें.
धमकाने से जुड़ी घटना और उत्पीड़न
Meta धमकी और उत्पीड़न से जुड़ी रिपोर्ट को बहुत गंभीरता से लेता है. धमकाने की घटना और निजी पलों की फ़ोटो के दुरुपयोग को रोकने से जुड़े टूल और एक्सपर्ट की सलाह लेकर तैयार किए गए रिसोर्स के बारे में जानें.
डिजिटल साक्षरता
Meta में डिजिटल साक्षरता से संबंधित ऐसे रिसोर्स हैं जिनसे लोगों को डिजिटल दुनिया में आगे बढ़ने के लिए ज़रूरी हुनर और जानकारी मिलती है. युवाओं, माता-पीता और एजुकेटर्स के लिए क्षेत्र की ज़रूरतों के हिसाब से उपलब्ध रिसोर्स के बारे में जानें.
निजी पलों की फ़ोटो का दुरुपयोग और ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन)
Meta पर बिना-सहमति के ली गई निजी पलों की फ़ोटो (NCII) शेयर करने पर सख्त पाबंदी है. अगर किसी व्यक्ति ने आपकी निजी फ़ोटो शेयर करके आपको परेशान किया है—या कोई व्यक्ति ऐसा करने की धमकी दे रहा है—तो यह पेज इस पर तुरंत एक्शन लेने का तरीका बताता है.
दवाओं का गलत उपयोग और दुरुपयोग
ये रिसोर्स उन लोगों के लिए हैं जो नशीले पदार्थ के सेवन की रोकथाम और उनसे छुटकारा पाना चाहते हैं. साथ ही, इन रिसोर्स को पार्टनरशिप टू ऐंड एडिक्शन और सॉन्ग फ़ॉर चार्ली के साथ कोलेबरेट करके बनाया गया है.
महिलाएँ
हमारे प्लेटफ़ॉर्म को महिलाओं के लिए एक सुरक्षित जगह बनाने हेतु Meta के व्यापक नज़रिए के बारे में जानें.
LGBTQ+
LGBTQ+ कम्युनिटी हमेशा से ही Meta कम्युनिटी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रही है. LGBTQ+ कम्युनिटी की ऑनलाइन सुरक्षा से संबंधित सपोर्ट और रिसोर्सेज़ के बारे में जानें.
माता-पिता
Meta में, हम युवाओं को ऑनलाइन सुरक्षित रखने और उनकी अच्छी सेहत के लिए पॉलिसीज़, रिसोर्सेज़ और टूल्स के ज़रिए माता-पिता और देखभाल करने वालों की मदद करते हैं.
युवाओं की सुरक्षा
युवाओं को सुरक्षित रहने की जानकारी देने और सशक्त बनाने, उनकी अच्छी सेहत को प्राथमिकता देने, उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने, और धमकाए जा रहे या आत्महत्या से जुड़े विचारों से जूझ रहे लोगों को रोकने या उनकी मदद करने के लिए Meta के टूल और रिसोर्स के बारे में जानें.
एजुकेटर्स
डिजिटल दुनिया में सफलता हासिल करने के लिए ज़रूरी स्किल्स और जानकारी पाने में स्टूडेंट की मदद करने का तरीका जानें.
कानून लागू करने वाली संस्था
Meta ऑनलाइन और असल ज़िंदगी, दोनों में सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है. हमारी प्राइवेसी सुरक्षा, कानून लागू करने वाली संस्था से जुड़ी गाइडलाइन और अन्य सपोर्ट संबंधी रिसोर्स के बारे में पढ़ें.
पत्रकार, समाजसेवी और सार्वजनिक हस्तियाँ
इस बारे में जानें कि Meta पत्रकारों, मानवाधिकारों के लिए आवाज़ उठाने वाले लोगों और सार्वजनिक हस्तियों के लिए सुरक्षित अनुभव देने में किस तरह अपना योगदान देता है.

मानवाधिकारों के लिए आवाज़ उठाने वाले लोगों की सुरक्षा

जब बात दुनिया भर में मानवाधिकारों के लिए आवाज़ उठाने वाले लोगों की निजी सुरक्षा की आती है, तो उन्हें विशेष चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. यहाँ उन तरीकों के बारे में बताया गया है जिनकी मदद से Meta मानवाधिकारों को सुरक्षित रख रहा है और सुरक्षा से जुड़े ऑनलाइन खतरों का सामना कर रहा है.

मानवाधिकार के लिए हमारी ज़िम्मेदारी

Meta में, हमारा लक्ष्य यूज़र्स को कम्युनिटी बनाने की ताकत देना और दुनिया भर के लोगों को एक-दूसरे के करीब लाना है. हर यूज़र के सम्मान, सुरक्षा, गरिमा, प्राइवेसी और अभिव्यक्ति के अधिकार को सुनिश्चित करना इस लक्ष्य के अंतर्गत निहित है. दुनिया भर में हो रहे अन्याय की प्रतिक्रिया में मानवाधिकारों के लिए हमारी प्रतिबद्धता लगातार बढ़ रही है. 2021 में हमने मानवाधिकारों से जुड़ी अपनी कॉर्पोरेट पॉलिसी अनाउंस की.

यह पॉलिसी संयुक्त राष्ट्र के बिज़नेस और मानवाधिकारों के लिए मार्गदर्शक सिद्धांतों (UNGP) के लिए हमारी प्रतिबद्धता को ध्यान में रखकर बनाई गई है और इसमें इन चीज़ों के बारे में जानकारी दी गई है: मानवाधिकार से जुड़ी पॉलिसीज़ लागू करना; मानवाधिकार के पालन की जाँच-पड़ताल करना और उनके बारे में जानकारी देना; समाधान उपलब्ध करवाना; मानवाधिकारों के लिए आवाज़ उठाने वाले लोगों की सुरक्षा करना; साथ ही, गवर्नेंस और जवाबदेही सुनिश्चित करना व निगरानी करना. मानवाधिकार से जुड़ी हमारी पालिसी का चौथा स्तंभ मानवाधिकारों के लिए आवाज़ उठाने वाले लोगों को सुरक्षित रखने और उन्हें प्राथमिकता वाले ग्रुप के रूप में मान्यता देने के लिए बनाया गया है.

मानवाधिकारों के लिए आवाज़ उठाने वाले लोगों को सुरक्षित रखना

जैसा कि हमारी पॉलिसी में बताया गया है, हम मानवाधिकारों के लिए आवाज़ उठाने वाले लोगों को मिलने वाली सभी धमकियों, उन्हें परेशान करने या उनसे बदला लेने से जुड़े कृत्यों, उत्पीड़न और शारीरिक व कानूनी हमलों की निंदा करते हैं. हम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्य मानवाधिकार स्टैंडर्ड के अनुसार मानवाधिकारों के लिए आवाज़ उठाने वाले लोगों को उनके ज़रूरी कामों और ख़ास तौर से अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, विधानसभा में भागीदारी और राजनीतिक भागीदारी के मूलभूत अधिकारों को सपोर्ट करने की कोशिश करते हैं.

हमारी वार्षिक मानवाधिकार रिपोर्ट में हमारे लक्ष्यों को पूरा करने की दिशा में की जा रही हमारी कोशिशों की जानकारी होती है. सेक्शन IV में, हमने मानवाधिकारों के लिए आवाज़ उठाने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए हमारे द्वारा लिए गए एक्शन की विस्तार से जानकारी दी है.

मानवाधिकारों के लिए आवाज़ उठाने वाले लोगों के लिए डिजिटल सुरक्षा

मानवाधिकारों के लिए आवाज़ उठाने वाले लोगों के लिए फ़ंड और पत्रकारों की सुरक्षा संबंधी इनिशिएटिव के लिए अपनी ज़िम्मेदारियों को ध्यान में रखते हुए, हमने पत्रकारों और मानवाधिकारों के लिए आवाज़ उठाने वाले लोगों के लिए एक ऑनलाइन डिजिटल सुरक्षा और सुरक्षा संबंधी ट्रेनिंग कोर्स को अनाउंस किया. यह फ़्री प्रोग्राम बॉर्डर सेंटर फ़ॉर जर्नलिस्ट्स एंड ब्लॉगर्स (Border Center for Journalists and Bloggers) (BCJB) के साथ पार्टनरशिप करके इंटरनेशनल सेंटर फ़ॉर जर्नलिस्ट्स (International Center for Journalists) (ICFJ) द्वारा बनाया और मैनेज किया गया है.

Meta टेक्नोलॉजी पर उपलब्ध सुरक्षा टूल्स का फ़ायदा उठाएँ.

हम जानते हैं कि मानवाधिकारों के लिए आवाज़ उठाने वाले लोगों को अपने संपर्कों और चैट को अनधिकृत एक्सेस से बचाना चाहिए. हमारे प्लेटफ़ॉर्म पर डिजिटल सुरक्षा की चुनौतियों का सामना करने के लिए यहाँ कुछ अतिरिक्त रिसोर्स दिए गए हैं.

एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन: WhatsApp पर सभी मैसेज अपने आप एन्क्रिप्टेड होते हैं. आप Messenger पर भी चैट को एन्क्रिप्ट कर सकते हैं. Messenger की एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड चैट के मैसेज को गायब होने के लिए सेट करें.

लॉक की गई प्रोफ़ाइल: अगर आप चाहते हैं कि आपकी प्रोफ़ाइल सिर्फ़ आपके दोस्तों को दिखाई दे, तो आप उसे लॉक कर सकते हैं. इस फ़ीचर का उपयोग करने पर सिर्फ़ आपके दोस्त आपकी फ़ोटो, पोस्ट और स्टोरीज़ देख पाएँगे. फ़िलहाल यह फ़ीचर कुछ ही देशों में उपलब्ध है.

प्राइवेसी कंट्रोल: हमारे पहले से मौजूद प्राइवेसी और सुरक्षा चेक का उपयोग करके यह कंट्रोल करें कि आपका कंटेंट कौन देख सकता है और उस पर कमेंट कर सकता है. साथ ही, नियमित रूप से अपनी डिजिटल सुरक्षा बेहतर बनाएँ और उसका आकलन करें. प्राइवेसी सेंटर में अन्य कंट्रोल फ़ीचर ढूँढें.

प्रोफ़ाइल मैनेजमेंट: आप टैग और कमेंट मैनेज करके यह कंट्रोल कर सकते हैं कि आपकी प्रोफ़ाइल आम लोगों को कैसी दिखाई देगी.

Facebook Protect: Facebook Protect ज़्यादा मज़बूत सुरक्षा तरीके अपनाने में टार्गेट किए जाने वाले अकाउंट की मदद करता है. यह टूल सुरक्षा से जुड़े फ़ीचर्स, जैसे कि टू-स्टेप वेरिफ़िकेशन को आसान बनाता है. साथ ही, यह लोगों के अकाउंट और पेज को भी अतिरिक्त सुरक्षा देता है.

सुरक्षा से जुड़े और सुझावों के लिए, पत्रकार सुरक्षा पेज और हमारे सुरक्षा व सुरक्षा टूल्स सेक्शन पर जाएँ.

उल्लंघन करने वाले कंटेंट की रिपोर्ट करें.

हम धमकाने और परेशान करने, नफ़रत फैलाने वाली भाषाहिंसा और उकसावा या अन्य आपत्तिजनक माना जाने वाला कंटेंट दिखाने की परमिशन नहीं देते हैं. हमारे कम्युनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन करने वाले किसी भी कमेंट, पोस्ट या ऑनलाइन एक्टिविटी की रिपोर्ट करें. आपकी प्राइवेसी में दखल देने वाले यूज़र्स को आप ब्लॉक या प्रतिबंधित भी कर सकते हैं.

बाहरी सुरक्षा संबंधी रिसोर्स देखें.

डिजिटल सुरक्षा पर नीचे दिए गए उन रिसोर्स को देखें, जिनका उपयोग मानवाधिकारों के लिए आवाज़ उठाने वाले लोग अपने पसंदीदा टूल्स और डिवाइस के साथ-साथ अपने क्षेत्र के हिसाब से पर्सनलाइज़ की हुई टूलकिट बनाने के लिए कर सकते हैं.

Meta का लोगो, होमपेज का लिंक

हमें फ़ॉलो करें

facebook का आइकन
Instagram का आइकन
YouTube का आइकन
Twitter का आइकन
LinkedIn का आइकन