सुरक्षा टूल्स और पॉलिसी
सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है और इसकी ज़िम्मेदारी हम सभी पर है. जानें कि सुरक्षा के लिए Meta क्या कदम उठाता है. साथ ही, आपके लिए उपलब्ध टूल्स और रिसोर्स के बारे में जानें.
बच्चे की ऑनलाइन सुरक्षा
हमारे सभी ऐप्स और प्रोडक्ट्स पर बच्चे की सुरक्षा के प्रति Meta के व्यापक नज़रिए के बारे में जानें. इसमें बच्चों के ऑनलाइन शोषण को रोकने की हमारी कोशिशें भी शामिल हैं.
मानसिक स्वास्थ्य और अच्छी सेहत
ऑनलाइन वेल-बीइंग, किसी व्यक्ति की सेहत का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है. आपके परिवार, आपकी कम्युनिटी और अपनी डिजिटल वेल-बीइंग को सपोर्ट करने के लिए बनाए गए टूल और रिसोर्स के बारे में जानें.
धमकाने से जुड़ी घटना और उत्पीड़न
Meta धमकी और उत्पीड़न से जुड़ी रिपोर्ट को बहुत गंभीरता से लेता है. धमकाने की घटना और निजी पलों की फ़ोटो के दुरुपयोग को रोकने से जुड़े टूल और एक्सपर्ट की सलाह लेकर तैयार किए गए रिसोर्स के बारे में जानें.
डिजिटल साक्षरता
Meta में डिजिटल साक्षरता से संबंधित ऐसे रिसोर्स हैं जिनसे लोगों को डिजिटल दुनिया में आगे बढ़ने के लिए ज़रूरी हुनर और जानकारी मिलती है. युवाओं, माता-पीता और एजुकेटर्स के लिए क्षेत्र की ज़रूरतों के हिसाब से उपलब्ध रिसोर्स के बारे में जानें.
निजी पलों की फ़ोटो का दुरुपयोग और ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन)
Meta पर बिना-सहमति के ली गई निजी पलों की फ़ोटो (NCII) शेयर करने पर सख्त पाबंदी है. अगर किसी व्यक्ति ने आपकी निजी फ़ोटो शेयर करके आपको परेशान किया है—या कोई व्यक्ति ऐसा करने की धमकी दे रहा है—तो यह पेज इस पर तुरंत एक्शन लेने का तरीका बताता है.
दवाओं का गलत उपयोग और दुरुपयोग
ये रिसोर्स उन लोगों के लिए हैं जो नशीले पदार्थ के सेवन की रोकथाम और उनसे छुटकारा पाना चाहते हैं. साथ ही, इन रिसोर्स को पार्टनरशिप टू ऐंड एडिक्शन और सॉन्ग फ़ॉर चार्ली के साथ कोलेबरेट करके बनाया गया है.
महिलाएँ
हमारे प्लेटफ़ॉर्म को महिलाओं के लिए एक सुरक्षित जगह बनाने हेतु Meta के व्यापक नज़रिए के बारे में जानें.
LGBTQ+
LGBTQ+ कम्युनिटी हमेशा से ही Meta कम्युनिटी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रही है. LGBTQ+ कम्युनिटी की ऑनलाइन सुरक्षा से संबंधित सपोर्ट और रिसोर्सेज़ के बारे में जानें.
माता-पिता
Meta में, हम युवाओं को ऑनलाइन सुरक्षित रखने और उनकी अच्छी सेहत के लिए पॉलिसीज़, रिसोर्सेज़ और टूल्स के ज़रिए माता-पिता और देखभाल करने वालों की मदद करते हैं.
युवाओं की सुरक्षा
युवाओं को सुरक्षित रहने की जानकारी देने और सशक्त बनाने, उनकी अच्छी सेहत को प्राथमिकता देने, उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने, और धमकाए जा रहे या आत्महत्या से जुड़े विचारों से जूझ रहे लोगों को रोकने या उनकी मदद करने के लिए Meta के टूल और रिसोर्स के बारे में जानें.
एजुकेटर्स
डिजिटल दुनिया में सफलता हासिल करने के लिए ज़रूरी स्किल्स और जानकारी पाने में स्टूडेंट की मदद करने का तरीका जानें.
कानून लागू करने वाली संस्था
Meta ऑनलाइन और असल ज़िंदगी, दोनों में सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है. हमारी प्राइवेसी सुरक्षा, कानून लागू करने वाली संस्था से जुड़ी गाइडलाइन और अन्य सपोर्ट संबंधी रिसोर्स के बारे में पढ़ें.
पत्रकार, समाजसेवी और सार्वजनिक हस्तियाँ
इस बारे में जानें कि Meta पत्रकारों, मानवाधिकारों के लिए आवाज़ उठाने वाले लोगों और सार्वजनिक हस्तियों के लिए सुरक्षित अनुभव देने में किस तरह अपना योगदान देता है.

पत्रकार की सुरक्षा

हमें मालूम है कि पत्रकारों पर, उनके पेशे की वजह से खतरा ज़्यादा होता है. हम यह पक्का करना चाहते हैं कि पत्रकारों के पास अपनी ऑनलाइन सुरक्षा को मैनेज करने के लिए टूल और रिसोर्स हों, ताकि वे अपने सोर्स, कॉन्टैक्ट, लॉग इन और निजी जानकारी को सुरक्षित रख पाएँ.

पत्रकारों के लिए सुरक्षा टूल और रिसोर्स

पत्रकारों को अक्सर ऑनलाइन यूनिक जोखिमों का सामना करना पड़ता है, खासकर न्यूज़ शेयर करते समय या लोगों के साथ एंगेज होते समय. Meta आपके अकाउंट की सुरक्षा करने, आपकी प्राइवेसी को मैनेज करने और रिपोर्टिंग व अपनी ऑडियंस से कनेक्ट करते समय सुरक्षित रहने में आपकी मदद के लिए टूल और रिसोर्स देता है.

अपनी ऑनलाइन सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए ये रिसोर्स देखें:

  • पत्रकारों की सुरक्षा से जुड़ी गाइड (PDF) – आपके अकाउंट को सुरक्षित करने, आपकी जानकारी की सुरक्षा करने और अनचाहे इंटरैक्शन को मैनेज करने के सुझावों के साथ एक प्रैक्टिकल गाइड.
  • प्रकाशक और क्रिएटर के लिए गाइडलाइन – Meta प्लेटफ़ॉर्म पर एक पत्रकार या क्रिएटर के रूप में सुरक्षित रूप से प्रकाशित करने और एंगेज होने का तरीका जानें.
  • पत्रकार से जुड़ी सुरक्षा – देखें कि Meta कोई और होने का दिखावा करने, हैकिंग और उत्पीड़न के खिलाफ़ पत्रकारों की सुरक्षा करने में किस तरह मदद करता है.
  • एडवांस प्रोटेक्शन – ऑनलाइन अटैक का ज़्यादा खतरा झेलने वाले लोगों के लिए डिज़ाइन किए गए सुरक्षा उपायों की मदद से अकाउंट की सुरक्षा को और ज़्यादा मज़बूत करें.

Meta के सभी ऐप्स में उपलब्ध सुरक्षा टूल का फ़ायदा उठाएँ.

हम पत्रकारों की डिजिटल सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हमारी योजना में धमकी और खतरों से सुरक्षा के लिए अपने टूल में सुधार करना भी शामिल है. Meta के सुरक्षा टूल का ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा उठाने का तरीका जानें.

नीचे कुछ टूल दिए गए हैं, जिनकी मदद से आप अपने यूज़र अनुभव को कंट्रोल कर सकते हैं:

सुरक्षा संबंधी अन्य सुझावों के लिए हमारे सुरक्षा टूल सेक्शन पर जाएँ.

Meta पर एक पत्रकार या न्यूज़ पेज के रूप में रजिस्टर करें.

हम ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाले पेजों को न्यूज़ एंटिटी के रूप में रजिस्टर करने का विकल्प देते हैं. यह न सिर्फ़ आपके पेज को सही न्यूज़ सोर्स के रूप में अलग दिखाता है, बल्कि यह Meta के सभी ऐप्स के ज़रिए आपकी पहुँच का विस्तार करने में भी मदद करता है.

फ़्रीलांसर और किसी संगठन द्वारा नियुक्त पत्रकारों, दोनों के लिए उपलब्ध बेहतर अकाउंट की सुरक्षा की एक्सेस पाएँ. Facebook और Instagram पर सुरक्षा के लिए रजिस्टर करें. साथ ही, ब्लू बैज वेरिफ़िकेशन के लिए अप्लाई करने का विकल्प पाएँ.

उल्लंघन करने वाले कंटेंट की रिपोर्ट करें.

सार्वजनिक हस्तियों के बारे में किसी भी प्रकार की चर्चा करने के लिए हमारे कम्युनिटी स्टैंडर्ड का पालन करना ज़रूरी है. हम धमकाने और परेशान करने, नफ़रत फैलाने वाली भाषा या अन्य आपत्तिजनक माना जाने वाला कंटेंट दिखाने की परमिशन नहीं देते हैं. आप इन पॉलिसी का उल्लंघन करने वाले कंटेंट की रिपोर्ट कर सकते हैं. साथ ही, आप उन यूज़र्स को ब्लॉक या प्रतिबंधित कर सकते हैं, जो आपकी प्राइवेसी में दखल देते हैं.

Meta जर्नलिज़्म प्रोजेक्ट के ज़रिए उपलब्ध अवसरों पर नज़र रखें.

हमने Meta जर्नलिज़्म प्रोजेक्ट लॉन्च किया, ताकि हम अपने सभी ऐप्स पर पत्रकारिता की सुरक्षा और क्वालिटी को सपोर्ट कर सकें. हम नियमित रूप से दुनिया भर में जारी हमारी कोशिशों से जुड़ी जानकारी शेयर करते हैं और अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाले पत्रकारों को सपोर्ट करने के लिए उनके क्षेत्र के हिसाब से अवसर उपलब्ध कराते हैं.

बाहरी सुरक्षा रिसोर्स को बुकमार्क करें.

डिजिटल सुरक्षा में सबके लिए एक ही फ़ॉर्मूला अपनाने वाली सोच काम नहीं करती है. हमारा सुझाव है कि आप अपने पसंदीदा टूल और आम तौर पर उपयोग किए जाने वाले डिवाइस का उपयोग करके अपने क्षेत्र के हिसाब से पर्सनलाइज़ की हुई टूलकिट बनाने के लिए इन रिसोर्स का उपयोग करें.

Meta का लोगो, होमपेज का लिंक

हमें फ़ॉलो करें

facebook का आइकन
Instagram का आइकन
YouTube का आइकन
Twitter का आइकन
LinkedIn का आइकन