सुरक्षा टूल्स और पॉलिसी
सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है और इसकी ज़िम्मेदारी हम सभी पर है. जानें कि सुरक्षा के लिए Meta क्या कदम उठाता है. साथ ही, आपके लिए उपलब्ध टूल्स और रिसोर्स के बारे में जानें.
बच्चे की ऑनलाइन सुरक्षा
हमारे सभी ऐप्स और प्रोडक्ट्स पर बच्चे की सुरक्षा के प्रति Meta के व्यापक नज़रिए के बारे में जानें. इसमें बच्चों के ऑनलाइन शोषण को रोकने की हमारी कोशिशें भी शामिल हैं.
मानसिक स्वास्थ्य और अच्छी सेहत
ऑनलाइन वेल-बीइंग, किसी व्यक्ति की सेहत का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है. आपके परिवार, आपकी कम्युनिटी और अपनी डिजिटल वेल-बीइंग को सपोर्ट करने के लिए बनाए गए टूल और रिसोर्स के बारे में जानें.
धमकाने से जुड़ी घटना और उत्पीड़न
Meta धमकी और उत्पीड़न से जुड़ी रिपोर्ट को बहुत गंभीरता से लेता है. धमकाने की घटना और निजी पलों की फ़ोटो के दुरुपयोग को रोकने से जुड़े टूल और एक्सपर्ट की सलाह लेकर तैयार किए गए रिसोर्स के बारे में जानें.
डिजिटल साक्षरता
Meta में डिजिटल साक्षरता से संबंधित ऐसे रिसोर्स हैं जिनसे लोगों को डिजिटल दुनिया में आगे बढ़ने के लिए ज़रूरी हुनर और जानकारी मिलती है. युवाओं, माता-पीता और एजुकेटर्स के लिए क्षेत्र की ज़रूरतों के हिसाब से उपलब्ध रिसोर्स के बारे में जानें.
निजी पलों की फ़ोटो का दुरुपयोग और ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन)
Meta पर बिना-सहमति के ली गई निजी पलों की फ़ोटो (NCII) शेयर करने पर सख्त पाबंदी है. अगर किसी व्यक्ति ने आपकी निजी फ़ोटो शेयर करके आपको परेशान किया है—या कोई व्यक्ति ऐसा करने की धमकी दे रहा है—तो यह पेज इस पर तुरंत एक्शन लेने का तरीका बताता है.
दवाओं का गलत उपयोग और दुरुपयोग
ये रिसोर्स उन लोगों के लिए हैं जो नशीले पदार्थ के सेवन की रोकथाम और उनसे छुटकारा पाना चाहते हैं. साथ ही, इन रिसोर्स को पार्टनरशिप टू ऐंड एडिक्शन और सॉन्ग फ़ॉर चार्ली के साथ कोलेबरेट करके बनाया गया है.
महिलाएँ
हमारे प्लेटफ़ॉर्म को महिलाओं के लिए एक सुरक्षित जगह बनाने हेतु Meta के व्यापक नज़रिए के बारे में जानें.
LGBTQ+
LGBTQ+ कम्युनिटी हमेशा से ही Meta कम्युनिटी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रही है. LGBTQ+ कम्युनिटी की ऑनलाइन सुरक्षा से संबंधित सपोर्ट और रिसोर्सेज़ के बारे में जानें.
माता-पिता
Meta में, हम युवाओं को ऑनलाइन सुरक्षित रखने और उनकी अच्छी सेहत के लिए पॉलिसीज़, रिसोर्सेज़ और टूल्स के ज़रिए माता-पिता और देखभाल करने वालों की मदद करते हैं.
युवाओं की सुरक्षा
युवाओं को सुरक्षित रहने की जानकारी देने और सशक्त बनाने, उनकी अच्छी सेहत को प्राथमिकता देने, उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने, और धमकाए जा रहे या आत्महत्या से जुड़े विचारों से जूझ रहे लोगों को रोकने या उनकी मदद करने के लिए Meta के टूल और रिसोर्स के बारे में जानें.
एजुकेटर्स
डिजिटल दुनिया में सफलता हासिल करने के लिए ज़रूरी स्किल्स और जानकारी पाने में स्टूडेंट की मदद करने का तरीका जानें.
कानून लागू करने वाली संस्था
Meta ऑनलाइन और असल ज़िंदगी, दोनों में सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है. हमारी प्राइवेसी सुरक्षा, कानून लागू करने वाली संस्था से जुड़ी गाइडलाइन और अन्य सपोर्ट संबंधी रिसोर्स के बारे में पढ़ें.
पत्रकार, समाजसेवी और सार्वजनिक हस्तियाँ
इस बारे में जानें कि Meta पत्रकारों, मानवाधिकारों के लिए आवाज़ उठाने वाले लोगों और सार्वजनिक हस्तियों के लिए सुरक्षित अनुभव देने में किस तरह अपना योगदान देता है.

LGBTQ+ की सुरक्षा से संबंधित टूल्स

कम्युनिटी स्टैंडर्ड के अलावा, Meta अपने ऐप्स और प्रोडक्ट्स पर दुर्व्यवहार से बचने और उसे रोकने के लिए कई सुरक्षा टूल्स मुहैया कराता है और आपको अपने अनुभव को कंट्रोल करने में मदद करता है. LGBTQ+ कम्युनिटी की ऑनलाइन सुरक्षा को बढ़ाने वाले इन टूल्स और रिसोर्सेज़ के बारे में जानें.

अतिरिक्त अकाउंट के नाम

Facebook आपके लिए उन लोगों और मुद्दों से जुड़ने की जगह है, जिनकी आप परवाह करते हैं. हम अपनी ग्लोबल कम्युनिटी में पहचान व्यक्त करने के अलग-अलग तरीकों की परमिशन देना चाहते हैं. साथ ही, हम कोई और होने का दिखावा करने और गलत पहचान के उपयोग को रोकना भी चाहते हैं. इस वजह से हमारे लिए ज़रूरी है कि लोग Facebook पर एक-दूसरे के साथ उस नाम से कनेक्ट हों, जिससे उन्हें उनकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में जाना जाता है. हालाँकि, Facebook आपको अपने अकाउंट पर अन्य नाम भी जोड़ने की परमिशन देता है, जैसे कि शादी से पहले का नाम, निकनेम या प्रोफ़ेशनल नाम.

नफ़रत फैलाने वाली भाषा या धमकाने और उत्पीड़न की परमिशन नहीं है.

Meta में LGBTQ+ कम्युनिटी को नफ़रत फैलाने वाली भाषा, धमकाने और उत्पीड़न के खिलाफ़ ऑनलाइन सुरक्षा देने से जुड़ी पॉलिसीज़ हैं. इन पॉलिसीज़ के बारे में जानकर आप दुर्व्यवहार की रिपोर्ट कर सकते हैं.

अगर आपको कुछ ऐसा दिखाई देता है जिससे आप असहज महसूस करते हैं या जो हमारे कम्युनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन करता है, तो आप उस कंटेंट की रिपोर्ट कर सकते हैं या पूरे पेज, प्रोफ़ाइल या ग्रुप की रिपोर्ट कर सकते हैं. रिपोर्टिंग पूरी तरह से अनाम रखी जाती है. आप अपनी रिपोर्ट का स्टेटस देख सकते हैं, रिपोर्ट कैंसल कर सकते हैं या हमारे फ़ैसले को रिव्यू करने के लिए रिक्वेस्ट भेज सकते हैं.

बिना पूछे निजी पलों की फ़ोटो लेना

आपकी सहमति के बिना निजी पलों की फ़ोटो शेयर करना या ऐसा करने की धमकी देना, हमारी पॉलिसीज़ के खिलाफ़ है. हमारे सभी ऐप से ऐसी फ़ोटो हटाने और उन्हें शेयर या फिर से शेयर किए जाने से रोकने के लिए, आप हमारे द्वारा उपलब्ध कराए गए रिसोर्स का उपयोग कर सकते हैं और ये तरीके अपना सकते हैं.

अपनी जानकारी को सुरक्षित रखना.

उन टूल्स का फ़ायदा उठाएँ, जो आपको अतिरिक्त सुरक्षा देते हैं. अपना पासवर्ड सुरक्षित रखें और किसी अपरिचित कंप्यूटर या मोबाइल डिवाइस से किसी व्यक्ति द्वारा आपके अकाउंट में लॉग इन करने की कोशिश करने पर अलर्ट पाएँ.

आप प्राइवेसी चेक का उपयोग करके अपनी प्राइवेसी सेटिंग को रिव्यू और एडजस्ट कर सकते हैं और पक्का कर सकते हैं कि आप उन लोगों के साथ अपना कंटेंट शेयर कर रहे हैं, जिन्हें आप दिखाना चाहते हैं. आप यह तय कर सकते हैं कि आपको फ़्रेंड रिक्वेस्ट कौन भेज सकता है या आपके मोबाइल नंबर या ईमेल एड्रेस को एक्सेस कौन कर सकता है. आप उन ऐप की सेटिंग की जानकारी भी देख सकते हैं, जिनमें आपने Facebook का उपयोग करके लॉग इन किया है.

उन टूल्स के बारे में जानें जिनकी मदद से आप अपने अनुभव को कंट्रोल कर सकते हैं.

अगर आपका अकाउंट हैक किया गया है.

अगर आपको लगता है कि आपका अकाउंट हैक कर लिया गया है, तो देखें कि आप अपने अकाउंट में लॉग इन कर पा रहे हैं या नहीं. अगर आप लॉग इन कर पा रहे हैं, तो पक्का करें कि आपके अकाउंट पर सेव की गई संपर्क जानकारी सही है. अपना पासवर्ड बदलें और टू-स्टेप वेरिफ़िकेशन चालू करें, ताकि आने वाले समय में आपका अकाउंट हैक होने से बचाने में मदद मिले. अगर आप अपने अकाउंट में लॉग इन नहीं कर पा रहे हैं, तो अपने अकाउंट की एक्सेस फिर से पाने का तरीका जानें.

अतिरिक्त सुरक्षा और अच्छी सेहत से संबंधित टूल्स

सभी प्लेटफ़ॉर्म पर लोगों की सुरक्षा करने के लिए उपलब्ध Meta के कई सुरक्षा टूल्स के बारे में ज़्यादा जानें.

Meta का लोगो, होमपेज का लिंक

हमें फ़ॉलो करें

facebook का आइकन
Instagram का आइकन
YouTube का आइकन
Twitter का आइकन
LinkedIn का आइकन