
महिला पत्रकार और समाजसेवी
लोगों से कनेक्ट करने और कहानियाँ शेयर करने के लिए पत्रकार और समाजसेवी Meta टेक्नोलॉजी और प्रोग्राम का उपयोग करती हैं. चूँकि महिलाओं को लिंग आधारित ऑनलाइन हिंसा का ज़्यादा सामना करना पड़ सकता है, इसलिए हमने Meta टेक्नोलॉजी पर सुरक्षित इंटरैक्शन को प्रोत्साहित करने के लिए कदम उठाए हैं, ताकि महिला पत्रकार और समाजसेवी अपना ज़रूरी काम बिना किसी रोक-टोक के कर सकें.
महिला पत्रकार
हमारी टेक्नोलॉजी पर आपकी जानकारी, अकाउंट और संपर्कों को सुरक्षित रखने के कई सुरक्षा उपाय बताए गए हैं. हमारे कई सुरक्षा उपाय प्लेटफ़ॉर्म-आधारित हैं, इसलिए हमारा सुझाव है कि आप जिस प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग कर रहे हैं, उसके ही फ़ीचर्स उपयोग करें.
Facebook और Instagram पर टू-स्टेप वेरिफ़िकेशन से बेहद मज़बूत सुरक्षा. ऐसा करने पर, हर बार किसी अनजान डिवाइस से एक्सेस का प्रयास करने पर कन्फ़र्म करने की ज़रूरत होगी.
सोर्स के साथ प्राइवेट चैट करने के लिए WhatsApp, डिफ़ॉल्ट रूप से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन सुविधा देता है. आप चैट सेटिंग को टॉगल करके Messenger में चैट को भी एन्क्रिप्ट कर सकते हैं.
गलत भाषा का उपयोग करने वाले कंटेंट की रिपोर्ट करने, कमेंट को मॉडरेट करने और बिल्ट-इन सुरक्षा जाँच का उपयोग करने के बारे में ज़्यादा जानें. इन टूल की जानकारी आपको Facebook और अन्य Meta टेक्नोलॉजी पर अपनी सुरक्षा पर ज़्यादा कंट्रोल रखने में मदद करती है.
महिला सामाजसेवी
डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म सामाजिक आंदोलनों को बढ़ावा देते हैं और राजनीतिक परिवर्तन लाते हैं. Meta, जानकारी देने के लिए आसान तरीका मुहैया कराता है और आपके लिए मायने रखने वाले मुद्दों के लिए लोगों को एकजुट करने में मदद करता है. जैसे-जैसे डिजिटल एक्टिविज़्म आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे ही हमारे सुरक्षा टूल्स भी.
महिला समाजसेवी के रूप में, आप एक संभावित टार्गेट हो सकती हैं. हमारा सुझाव है कि आप खुद को और अपने अकाउंट को Facebook और Instagram पर सुरक्षित रखने के लिए सुरक्षित फ़ीचर्स का फ़ायदा उठाएँ. अगर आप किसी संवेदनशील क्षेत्र से पोस्ट कर रही हैं, तो आप यह कंट्रोल कर सकती हैं कि आपकी लोकेशन कैसी दिखाई दे.
सुरक्षित मैसेजिंग फ़ीचर के ज़रिए अपने ग्रुप या संगठन के अन्य लोगों के साथ बातचीत करने हेतु, WhatsApp के डिफ़ॉल्ट एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन फ़ीचर का उपयोग करें. एक्टिविज़्म अक्सर ग्रुप-आधारित होता है, इसलिए आप Facebook पर अपने पेजों और ग्रुप्स के मैनेजमेंट को बाँट सकती हैं.