सुरक्षा टूल्स और पॉलिसी
सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है और इसकी ज़िम्मेदारी हम सभी पर है. जानें कि सुरक्षा के लिए Meta क्या कदम उठाता है. साथ ही, आपके लिए उपलब्ध टूल्स और रिसोर्स के बारे में जानें.
बच्चे की ऑनलाइन सुरक्षा
हमारे सभी ऐप्स और प्रोडक्ट्स पर बच्चे की सुरक्षा के प्रति Meta के व्यापक नज़रिए के बारे में जानें. इसमें बच्चों के ऑनलाइन शोषण को रोकने की हमारी कोशिशें भी शामिल हैं.
मानसिक स्वास्थ्य और अच्छी सेहत
ऑनलाइन वेल-बीइंग, किसी व्यक्ति की सेहत का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है. आपके परिवार, आपकी कम्युनिटी और अपनी डिजिटल वेल-बीइंग को सपोर्ट करने के लिए बनाए गए टूल और रिसोर्स के बारे में जानें.
धमकाने से जुड़ी घटना और उत्पीड़न
Meta धमकी और उत्पीड़न से जुड़ी रिपोर्ट को बहुत गंभीरता से लेता है. धमकाने की घटना और निजी पलों की फ़ोटो के दुरुपयोग को रोकने से जुड़े टूल और एक्सपर्ट की सलाह लेकर तैयार किए गए रिसोर्स के बारे में जानें.
डिजिटल साक्षरता
Meta में डिजिटल साक्षरता से संबंधित ऐसे रिसोर्स हैं जिनसे लोगों को डिजिटल दुनिया में आगे बढ़ने के लिए ज़रूरी हुनर और जानकारी मिलती है. युवाओं, माता-पीता और एजुकेटर्स के लिए क्षेत्र की ज़रूरतों के हिसाब से उपलब्ध रिसोर्स के बारे में जानें.
निजी पलों की फ़ोटो का दुरुपयोग और ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन)
Meta पर बिना-सहमति के ली गई निजी पलों की फ़ोटो (NCII) शेयर करने पर सख्त पाबंदी है. अगर किसी व्यक्ति ने आपकी निजी फ़ोटो शेयर करके आपको परेशान किया है—या कोई व्यक्ति ऐसा करने की धमकी दे रहा है—तो यह पेज इस पर तुरंत एक्शन लेने का तरीका बताता है.
दवाओं का गलत उपयोग और दुरुपयोग
ये रिसोर्स उन लोगों के लिए हैं जो नशीले पदार्थ के सेवन की रोकथाम और उनसे छुटकारा पाना चाहते हैं. साथ ही, इन रिसोर्स को पार्टनरशिप टू ऐंड एडिक्शन और सॉन्ग फ़ॉर चार्ली के साथ कोलेबरेट करके बनाया गया है.
महिलाएँ
हमारे प्लेटफ़ॉर्म को महिलाओं के लिए एक सुरक्षित जगह बनाने हेतु Meta के व्यापक नज़रिए के बारे में जानें.
LGBTQ+
LGBTQ+ कम्युनिटी हमेशा से ही Meta कम्युनिटी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रही है. LGBTQ+ कम्युनिटी की ऑनलाइन सुरक्षा से संबंधित सपोर्ट और रिसोर्सेज़ के बारे में जानें.
माता-पिता
Meta में, हम युवाओं को ऑनलाइन सुरक्षित रखने और उनकी अच्छी सेहत के लिए पॉलिसीज़, रिसोर्सेज़ और टूल्स के ज़रिए माता-पिता और देखभाल करने वालों की मदद करते हैं.
युवाओं की सुरक्षा
युवाओं को सुरक्षित रहने की जानकारी देने और सशक्त बनाने, उनकी अच्छी सेहत को प्राथमिकता देने, उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने, और धमकाए जा रहे या आत्महत्या से जुड़े विचारों से जूझ रहे लोगों को रोकने या उनकी मदद करने के लिए Meta के टूल और रिसोर्स के बारे में जानें.
एजुकेटर्स
डिजिटल दुनिया में सफलता हासिल करने के लिए ज़रूरी स्किल्स और जानकारी पाने में स्टूडेंट की मदद करने का तरीका जानें.
कानून लागू करने वाली संस्था
Meta ऑनलाइन और असल ज़िंदगी, दोनों में सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है. हमारी प्राइवेसी सुरक्षा, कानून लागू करने वाली संस्था से जुड़ी गाइडलाइन और अन्य सपोर्ट संबंधी रिसोर्स के बारे में पढ़ें.
पत्रकार, समाजसेवी और सार्वजनिक हस्तियाँ
इस बारे में जानें कि Meta पत्रकारों, मानवाधिकारों के लिए आवाज़ उठाने वाले लोगों और सार्वजनिक हस्तियों के लिए सुरक्षित अनुभव देने में किस तरह अपना योगदान देता है.

महिलाओं के सेफ़्टी पार्टनर

महिलाओं की सुरक्षा के लिए हमारी प्रतिबद्धता लंबे समय से चली आ रही है. पिछले कुछ सालों में हमने अपने प्लेटफ़ॉर्म को महिलाओं के लिए सुरक्षित करने के उद्देश्य से इस क्षेत्र के विशेषज्ञों से मदद ली है और ये उपलब्धियाँ हासिल की हैं:

  • महिलाओं को ऑनलाइन दुर्व्यवहार से बचाने के लिए मज़बूत पॉलिसी बनाई हैं
  • यूज़र के लिए ऐसे टूल्स बनाए हैं, जिनसे वे अपने ऑनलाइन अनुभव को कंट्रोल कर सकते हैं
  • अंतरंग फ़ोटो को बिना रज़ामंदी के शेयर किए जाने से रोकने के लिए टेक्नोलॉजी लॉन्च की
  • हमारे ऑनलाइन सुरक्षा रिसोर्स को एक ही जगह एक्सेस करने के लिए हमने महिलाओं के लिए सुरक्षा हब बनाया है

दुनिया भर के 400 से ज़्यादा सुरक्षा संगठनों और विशेषज्ञों के साथ काम करने के बाद हमने सलाहकारों का एक खास ग्रुप बनाया है. इन विशेषज्ञों ने महिलाओं की सुरक्षा को ऑनलाइन और ऑफ़लाइन, दोनों तरीकों से बेहतर करने में योगदान दिया है और वे इस क्षेत्र में माहिर हैं. यह ग्रुप महिलाओं की ऑनलाइन सुरक्षा को बेहतर करने के लिए हमारी हर तिमाही मीटिंग में शामिल होता है.

महिलाओं की सेफ़्टी एक्सपर्ट एडवाइज़र


ग्लोबल एडवाइज़र के हमारे मौजूदा ग्रुप में ये शामिल हैं:


  • बिशाखा दत्ता, Point of View (भारत)
  • एनरिका डंकन, NOSSAS / Mapa do Acolhimento (ब्राज़ील)
  • आशेर फ़्लिन, Monash University (ऑस्ट्रेलिया)
  • कैट्रियोना ग्लीसन, Women for Election (आयरलैंड)
  • मार्गरीटा गुइले तामायो, Interamerican Network of Women Shelters (मेक्सिको)
  • नीमा अय्यर, Pollicy (युगांडा)
  • डॉ. जी-योन ली, Hankuk University of Foreign Studies (कोरिया)
  • Kalliopi Mingeirou, UN Women (वैश्विक)
  • लिसा मूर, The Women's Foundation (हांग-कांग)
  • एरिका ऑलसेन, National Network to End Domestic Violence (अमेरिका)
  • तुंगगल पावेस्त्री, Yayasan Hivos (इंडोनेशिया)
  • मैरिएन डोरोथी रोसारियो, Youth Activist (फ़िलीपींस)
  • ज्योति वढेरा, Centre for Social Research (भारत)
  • स्टेफ़नी विलमैन बोर्डेट, MRA Mobilising for Rights Associates (मोरक्को)
Meta का लोगो, होमपेज का लिंक

हमें फ़ॉलो करें

facebook का आइकन
Instagram का आइकन
YouTube का आइकन
Twitter का आइकन
LinkedIn का आइकन