सुरक्षा टूल्स और पॉलिसी
सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है और इसकी ज़िम्मेदारी हम सभी पर है. जानें कि सुरक्षा के लिए Meta क्या कदम उठाता है. साथ ही, आपके लिए उपलब्ध टूल्स और रिसोर्स के बारे में जानें.
बच्चे की ऑनलाइन सुरक्षा
हमारे सभी ऐप्स और प्रोडक्ट्स पर बच्चे की सुरक्षा के प्रति Meta के व्यापक नज़रिए के बारे में जानें. इसमें बच्चों के ऑनलाइन शोषण को रोकने की हमारी कोशिशें भी शामिल हैं.
मानसिक स्वास्थ्य और अच्छी सेहत
ऑनलाइन वेल-बीइंग, किसी व्यक्ति की सेहत का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है. आपके परिवार, आपकी कम्युनिटी और अपनी डिजिटल वेल-बीइंग को सपोर्ट करने के लिए बनाए गए टूल और रिसोर्स के बारे में जानें.
धमकाने से जुड़ी घटना और उत्पीड़न
Meta धमकी और उत्पीड़न से जुड़ी रिपोर्ट को बहुत गंभीरता से लेता है. धमकाने की घटना और निजी पलों की फ़ोटो के दुरुपयोग को रोकने से जुड़े टूल और एक्सपर्ट की सलाह लेकर तैयार किए गए रिसोर्स के बारे में जानें.
डिजिटल साक्षरता
Meta में डिजिटल साक्षरता से संबंधित ऐसे रिसोर्स हैं जिनसे लोगों को डिजिटल दुनिया में आगे बढ़ने के लिए ज़रूरी हुनर और जानकारी मिलती है. युवाओं, माता-पीता और एजुकेटर्स के लिए क्षेत्र की ज़रूरतों के हिसाब से उपलब्ध रिसोर्स के बारे में जानें.
निजी पलों की फ़ोटो का दुरुपयोग और ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन)
Meta पर बिना-सहमति के ली गई निजी पलों की फ़ोटो (NCII) शेयर करने पर सख्त पाबंदी है. अगर किसी व्यक्ति ने आपकी निजी फ़ोटो शेयर करके आपको परेशान किया है—या कोई व्यक्ति ऐसा करने की धमकी दे रहा है—तो यह पेज इस पर तुरंत एक्शन लेने का तरीका बताता है.
दवाओं का गलत उपयोग और दुरुपयोग
ये रिसोर्स उन लोगों के लिए हैं जो नशीले पदार्थ के सेवन की रोकथाम और उनसे छुटकारा पाना चाहते हैं. साथ ही, इन रिसोर्स को पार्टनरशिप टू ऐंड एडिक्शन और सॉन्ग फ़ॉर चार्ली के साथ कोलेबरेट करके बनाया गया है.
महिलाएँ
हमारे प्लेटफ़ॉर्म को महिलाओं के लिए एक सुरक्षित जगह बनाने हेतु Meta के व्यापक नज़रिए के बारे में जानें.
LGBTQ+
LGBTQ+ कम्युनिटी हमेशा से ही Meta कम्युनिटी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रही है. LGBTQ+ कम्युनिटी की ऑनलाइन सुरक्षा से संबंधित सपोर्ट और रिसोर्सेज़ के बारे में जानें.
माता-पिता
Meta में, हम युवाओं को ऑनलाइन सुरक्षित रखने और उनकी अच्छी सेहत के लिए पॉलिसीज़, रिसोर्सेज़ और टूल्स के ज़रिए माता-पिता और देखभाल करने वालों की मदद करते हैं.
युवाओं की सुरक्षा
युवाओं को सुरक्षित रहने की जानकारी देने और सशक्त बनाने, उनकी अच्छी सेहत को प्राथमिकता देने, उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने, और धमकाए जा रहे या आत्महत्या से जुड़े विचारों से जूझ रहे लोगों को रोकने या उनकी मदद करने के लिए Meta के टूल और रिसोर्स के बारे में जानें.
एजुकेटर्स
डिजिटल दुनिया में सफलता हासिल करने के लिए ज़रूरी स्किल्स और जानकारी पाने में स्टूडेंट की मदद करने का तरीका जानें.
कानून लागू करने वाली संस्था
Meta ऑनलाइन और असल ज़िंदगी, दोनों में सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है. हमारी प्राइवेसी सुरक्षा, कानून लागू करने वाली संस्था से जुड़ी गाइडलाइन और अन्य सपोर्ट संबंधी रिसोर्स के बारे में पढ़ें.
पत्रकार, समाजसेवी और सार्वजनिक हस्तियाँ
इस बारे में जानें कि Meta पत्रकारों, मानवाधिकारों के लिए आवाज़ उठाने वाले लोगों और सार्वजनिक हस्तियों के लिए सुरक्षित अनुभव देने में किस तरह अपना योगदान देता है.

महिला लीडर्स

महिलाएँ हर कामयाब कम्युनिटी का एक अहम हिस्सा हैं. चाहे आप किसी पद के लिए चुनाव लड़ रही हों, कोई सेलिब्रिटी होंं या किसी प्रमुख नेतृत्व वाले पद पर हों, हम महिलाओं को उनकी ऑनलाइन मौजूदगी को सुरक्षित रूप से आगे बढ़ाने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Facebook और Instagram धमकाने और उत्पीड़न की घटनाओं से कैसे निपटते हैं.

दूसरों के साथ सुरक्षित रूप से कनेक्ट करने और एंगेज करने में महिलाओं की मदद करना हमारे काम के केंद्र में है. लेकिन लोगों के इंटरैक्शन में जो दुर्व्यवहार लगातार मौजूद है, उसमें धमकी और उत्पीड़न की झलक दिखाई देती है. Meta में, हम अपने ऐप्स पर इसे कम करने के लिए नई टेक्नोलॉजी का उपयोग करते हैं, टूल्स उपलब्ध कराते हैं, ताकि लोग खुद को सुरक्षित रख सकें और मूल्यांकन कर सकें कि हम उनकी सुरक्षा के लिए कैसा काम कर रहे हैं.

अपने ऐप्स पर समस्या से तेज़ी से निपटने के लिए हम प्रोएक्टिव डिटेक्शन टेक्नोलॉजी में निवेश कर रहे हैं. लोगों को परेशान करने वाली भाषा का उपयोग करने से रोकने के लिए हमने Facebook और Instagram पर चेतावनी वाली स्क्रीन जोड़ी हैं. इन तीन अलग-अलग तरह के लेकिन संबंधित उल्लंघनों के बारे में प्रशिक्षित करने के लिए हमने अपनी AI टेक्नोलॉजी को अपडेट किया है: धमकाना और उत्पीड़न, नफ़रत फैलाने वाली भाषा व हिंसा और उकसाना.

उल्लंघन करने वाले कंटेंट की व्यापकता को कम करने के लिए हम कई तरीकों का उपयोग करते हैं, जैसे: कम्युनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन करने वाले अकाउंट, पेज, ग्रुप और ईवेंट को हटाना; हमारी सर्विस में सुझावों के रूप में समस्या पैदा करने वाले ग्रुप्स, पेजों और कंटेंट को फ़िल्टर करना; या उल्लंघन करने वाले संभावित कंटेंट के डिस्ट्रीब्यूशन को कम करना.

हमने सार्वजनिक हस्तियों के लिए नुकसानदेह कंटेंट और व्यवहार के खिलाफ़ एन्फ़ोर्समेंट बढ़ाने के लिए अपनी पॉलिसी को भी अपडेट किया है. ये अपडेट स्वतंत्र अभिव्यक्ति के समर्थकों, मानवाधिकार विशेषज्ञों, महिला सुरक्षा से संबंधित ग्रुप्स, कार्टूनिस्ट्स और व्यंग्यकारों, महिला राजनेताओं और पत्रकारों, LGBTQ+ कम्युनिटी के प्रतिनिधियों, कंटेंट क्रिएटर्स और अन्य सार्वजनिक हस्तियों के परामर्श के बाद किए गए हैं.

अपने अकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए सक्रिय रहें.

ऑनलाइन धमकी का पता लगाने के लिए टेक्नोलॉजी के उपयोग पर अभी भी काम चल रहा है, क्योंकि ऐसे हमले अक्सर बहुत निजी होते हैं. हम महिला लीडर्स को रोकथाम के उपाय करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं, ताकि वे आपको और आपकी कम्युनिटी को सुरक्षित रख सकें.

Meta का लोगो, होमपेज का लिंक

हमें फ़ॉलो करें

facebook का आइकन
Instagram का आइकन
YouTube का आइकन
Twitter का आइकन
LinkedIn का आइकन