सुरक्षा टूल्स और पॉलिसी
सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है और इसकी ज़िम्मेदारी हम सभी पर है. जानें कि सुरक्षा के लिए Meta क्या कदम उठाता है. साथ ही, आपके लिए उपलब्ध टूल्स और रिसोर्स के बारे में जानें.
बच्चे की ऑनलाइन सुरक्षा
हमारे सभी ऐप्स और प्रोडक्ट्स पर बच्चे की सुरक्षा के प्रति Meta के व्यापक नज़रिए के बारे में जानें. इसमें बच्चों के ऑनलाइन शोषण को रोकने की हमारी कोशिशें भी शामिल हैं.
मानसिक स्वास्थ्य और अच्छी सेहत
ऑनलाइन वेल-बीइंग, किसी व्यक्ति की सेहत का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है. आपके परिवार, आपकी कम्युनिटी और अपनी डिजिटल वेल-बीइंग को सपोर्ट करने के लिए बनाए गए टूल और रिसोर्स के बारे में जानें.
धमकाने से जुड़ी घटना और उत्पीड़न
Meta धमकी और उत्पीड़न से जुड़ी रिपोर्ट को बहुत गंभीरता से लेता है. धमकाने की घटना और निजी पलों की फ़ोटो के दुरुपयोग को रोकने से जुड़े टूल और एक्सपर्ट की सलाह लेकर तैयार किए गए रिसोर्स के बारे में जानें.
डिजिटल साक्षरता
Meta में डिजिटल साक्षरता से संबंधित ऐसे रिसोर्स हैं जिनसे लोगों को डिजिटल दुनिया में आगे बढ़ने के लिए ज़रूरी हुनर और जानकारी मिलती है. युवाओं, माता-पीता और एजुकेटर्स के लिए क्षेत्र की ज़रूरतों के हिसाब से उपलब्ध रिसोर्स के बारे में जानें.
निजी पलों की फ़ोटो का दुरुपयोग और ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन)
Meta पर बिना-सहमति के ली गई निजी पलों की फ़ोटो (NCII) शेयर करने पर सख्त पाबंदी है. अगर किसी व्यक्ति ने आपकी निजी फ़ोटो शेयर करके आपको परेशान किया है—या कोई व्यक्ति ऐसा करने की धमकी दे रहा है—तो यह पेज इस पर तुरंत एक्शन लेने का तरीका बताता है.
दवाओं का गलत उपयोग और दुरुपयोग
ये रिसोर्स उन लोगों के लिए हैं जो नशीले पदार्थ के सेवन की रोकथाम और उनसे छुटकारा पाना चाहते हैं. साथ ही, इन रिसोर्स को पार्टनरशिप टू ऐंड एडिक्शन और सॉन्ग फ़ॉर चार्ली के साथ कोलेबरेट करके बनाया गया है.
महिलाएँ
हमारे प्लेटफ़ॉर्म को महिलाओं के लिए एक सुरक्षित जगह बनाने हेतु Meta के व्यापक नज़रिए के बारे में जानें.
LGBTQ+
LGBTQ+ कम्युनिटी हमेशा से ही Meta कम्युनिटी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रही है. LGBTQ+ कम्युनिटी की ऑनलाइन सुरक्षा से संबंधित सपोर्ट और रिसोर्सेज़ के बारे में जानें.
माता-पिता
Meta में, हम युवाओं को ऑनलाइन सुरक्षित रखने और उनकी अच्छी सेहत के लिए पॉलिसीज़, रिसोर्सेज़ और टूल्स के ज़रिए माता-पिता और देखभाल करने वालों की मदद करते हैं.
युवाओं की सुरक्षा
युवाओं को सुरक्षित रहने की जानकारी देने और सशक्त बनाने, उनकी अच्छी सेहत को प्राथमिकता देने, उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने, और धमकाए जा रहे या आत्महत्या से जुड़े विचारों से जूझ रहे लोगों को रोकने या उनकी मदद करने के लिए Meta के टूल और रिसोर्स के बारे में जानें.
एजुकेटर्स
डिजिटल दुनिया में सफलता हासिल करने के लिए ज़रूरी स्किल्स और जानकारी पाने में स्टूडेंट की मदद करने का तरीका जानें.
कानून लागू करने वाली संस्था
Meta ऑनलाइन और असल ज़िंदगी, दोनों में सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है. हमारी प्राइवेसी सुरक्षा, कानून लागू करने वाली संस्था से जुड़ी गाइडलाइन और अन्य सपोर्ट संबंधी रिसोर्स के बारे में पढ़ें.
पत्रकार, समाजसेवी और सार्वजनिक हस्तियाँ
इस बारे में जानें कि Meta पत्रकारों, मानवाधिकारों के लिए आवाज़ उठाने वाले लोगों और सार्वजनिक हस्तियों के लिए सुरक्षित अनुभव देने में किस तरह अपना योगदान देता है.

दुर्व्यवहार की शिकार

Meta में, हम दुर्व्यवहार का शिकार हो चुकी महिलाओं की मदद करना चाहते हैं, ताकि वे दोस्तों और परिवार के साथ जुड़ी रहें या दुर्व्यवहार करने वाले पार्टनर से अलग होने के बाद प्रियजनों के साथ फिर से जुड़ सकें. हमारे टूल्स की मदद से आप अपने ऑनलाइन अनुभव को कंट्रोल कर सकती हैं.


अगर आप Meta के ऐप्स और प्रोडक्ट्स पर अपनी प्राइवेसी सेटिंग अपडेट करती हैं, तो आपके पहले वाले पार्टनर और कॉमन फ़्रेंड्स को आपके द्वारा शेयर किया गया कंटेंट दिखाई नहीं देगा. आप अपनी या किसी और की प्रोफ़ाइल पर ऑनलाइन अपमानजनक कमेंट्स की रिपोर्ट भी कर सकती हैं. साथ ही, अगर आपको परेशान किया जा रहा है, तो आप एक्शन ले सकती हैं.


यहाँ आपको ऑनलाइन दुर्व्यवहार के अलग-अलग मामलों से निपटने के तरीके के बारे में सुझाव दिखाई देंगे.

अगर आप दुर्व्यवहार का सामना कर रही हैं.

अगर आप दुर्व्यवहार का सामना कर रही हैं, तो आप इन प्रशिक्षित एक्सपर्ट से सपोर्ट और खास सलाह ले सकती हैं. वकील से बात करने के लिए, घरेलू हिंसा के लिए हेल्पलाइन वाली इस लिस्ट का उपयोग करें. यह ग्लोबल डायरेक्टरी यूएन वू (UN Women), नेशनल नेटवर्क टू एंड डोमेस्टिक वॉयलेंस (National Network to End Domestic Violence) और ग्लोबल नेटवर्क ऑफ़ वूमेन शेल्टर्स (Global Network of Women’s Shelters) के साथ मिलकर तैयार की गई थी. इन अनाम हेल्पलाइन के प्रोफ़ेशनल्स सुरक्षा योजना बनाने में आपकी मदद कर सकते हैं.

आप अपनी डिजिटल लाइफ़ को सुरक्षित रखने या वापस पाने के लिए भी कदम उठा सकती हैं. अगर हो सके, तो अपने साथ हुई उत्पीड़न की किसी भी ऑनलाइन घटना का स्क्रीनशॉट लें, ताकि ज़रूरत पड़ने पर आप सबूत दे सकें.

अगर आप अपने किसी दोस्त को लेकर परेशान हैं.

अगर आपके किसी दोस्त या किसी प्रियजन को दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ रहा है, तो उन्हें किसी प्रशिक्षित एक्सपर्ट से सलाह लेने के लिए प्रोत्साहित करें. आप घरेलू हिंसा संबंधी रिसोर्स की लिस्ट शेयर कर सकती हैं या अगर आपको लगता है कि दुर्व्यवहार करने वाला व्यक्ति आपके/आपकी दोस्त की एक्टिविटी पर नज़र रख रहा है, तो आप दोस्त की ओर से कॉल कर सकती हैं.

अगर आपको लगता है कि कोई निजी पलों की फ़ोटो शेयर कर सकता है.

किसी भी बिना सहमति वाली निजी पलों की फ़ोटो (NCII) को शेयर करना ऑनलाइन यौन शोषण माना जाता है और यह हमारी पॉलिसी के खिलाफ़ है. अगर किसी ने आपकी सहमति के बिना निजी पलों की फ़ोटो शेयर की है या शेयर करने की धमकी दी है, तो आप इस घटना की रिपोर्ट कर सकती हैं और आगे होने वाले दुर्व्यवहार को रोक सकती हैं. कम्युनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन करने वाली फ़ोटो की रिपोर्ट करने से जुड़े निर्देश के लिए Facebook हेल्प सेंटर पर जाएँ.

अगर कोई व्यक्ति आपसे कुछ करवाने के लिए निजी पलों की फ़ोटो या वीडियो को शेयर करने की धमकी दे रहा है, तो इसे ऑनलाइन उत्पीड़न का एक रूप, ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन) माना जाएगा. इससे बचने के विकल्प आपके पास उपलब्ध हैं.

Meta का लोगो, होमपेज का लिंक

हमें फ़ॉलो करें

facebook का आइकन
Instagram का आइकन
YouTube का आइकन
Twitter का आइकन
LinkedIn का आइकन