सुरक्षा टूल्स और पॉलिसी
सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है और इसकी ज़िम्मेदारी हम सभी पर है. जानें कि सुरक्षा के लिए Meta क्या कदम उठाता है. साथ ही, आपके लिए उपलब्ध टूल्स और रिसोर्स के बारे में जानें.
बच्चे की ऑनलाइन सुरक्षा
हमारे सभी ऐप्स और प्रोडक्ट्स पर बच्चे की सुरक्षा के प्रति Meta के व्यापक नज़रिए के बारे में जानें. इसमें बच्चों के ऑनलाइन शोषण को रोकने की हमारी कोशिशें भी शामिल हैं.
मानसिक स्वास्थ्य और अच्छी सेहत
ऑनलाइन वेल-बीइंग, किसी व्यक्ति की सेहत का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है. आपके परिवार, आपकी कम्युनिटी और अपनी डिजिटल वेल-बीइंग को सपोर्ट करने के लिए बनाए गए टूल और रिसोर्स के बारे में जानें.
धमकाने से जुड़ी घटना और उत्पीड़न
Meta धमकी और उत्पीड़न से जुड़ी रिपोर्ट को बहुत गंभीरता से लेता है. धमकाने की घटना और निजी पलों की फ़ोटो के दुरुपयोग को रोकने से जुड़े टूल और एक्सपर्ट की सलाह लेकर तैयार किए गए रिसोर्स के बारे में जानें.
डिजिटल साक्षरता
Meta में डिजिटल साक्षरता से संबंधित ऐसे रिसोर्स हैं जिनसे लोगों को डिजिटल दुनिया में आगे बढ़ने के लिए ज़रूरी हुनर और जानकारी मिलती है. युवाओं, माता-पीता और एजुकेटर्स के लिए क्षेत्र की ज़रूरतों के हिसाब से उपलब्ध रिसोर्स के बारे में जानें.
निजी पलों की फ़ोटो का दुरुपयोग और ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन)
Meta पर बिना-सहमति के ली गई निजी पलों की फ़ोटो (NCII) शेयर करने पर सख्त पाबंदी है. अगर किसी व्यक्ति ने आपकी निजी फ़ोटो शेयर करके आपको परेशान किया है—या कोई व्यक्ति ऐसा करने की धमकी दे रहा है—तो यह पेज इस पर तुरंत एक्शन लेने का तरीका बताता है.
दवाओं का गलत उपयोग और दुरुपयोग
ये रिसोर्स उन लोगों के लिए हैं जो नशीले पदार्थ के सेवन की रोकथाम और उनसे छुटकारा पाना चाहते हैं. साथ ही, इन रिसोर्स को पार्टनरशिप टू ऐंड एडिक्शन और सॉन्ग फ़ॉर चार्ली के साथ कोलेबरेट करके बनाया गया है.
महिलाएँ
हमारे प्लेटफ़ॉर्म को महिलाओं के लिए एक सुरक्षित जगह बनाने हेतु Meta के व्यापक नज़रिए के बारे में जानें.
LGBTQ+
LGBTQ+ कम्युनिटी हमेशा से ही Meta कम्युनिटी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रही है. LGBTQ+ कम्युनिटी की ऑनलाइन सुरक्षा से संबंधित सपोर्ट और रिसोर्सेज़ के बारे में जानें.
माता-पिता
Meta में, हम युवाओं को ऑनलाइन सुरक्षित रखने और उनकी अच्छी सेहत के लिए पॉलिसीज़, रिसोर्सेज़ और टूल्स के ज़रिए माता-पिता और देखभाल करने वालों की मदद करते हैं.
युवाओं की सुरक्षा
युवाओं को सुरक्षित रहने की जानकारी देने और सशक्त बनाने, उनकी अच्छी सेहत को प्राथमिकता देने, उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने, और धमकाए जा रहे या आत्महत्या से जुड़े विचारों से जूझ रहे लोगों को रोकने या उनकी मदद करने के लिए Meta के टूल और रिसोर्स के बारे में जानें.
एजुकेटर्स
डिजिटल दुनिया में सफलता हासिल करने के लिए ज़रूरी स्किल्स और जानकारी पाने में स्टूडेंट की मदद करने का तरीका जानें.
कानून लागू करने वाली संस्था
Meta ऑनलाइन और असल ज़िंदगी, दोनों में सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है. हमारी प्राइवेसी सुरक्षा, कानून लागू करने वाली संस्था से जुड़ी गाइडलाइन और अन्य सपोर्ट संबंधी रिसोर्स के बारे में पढ़ें.
पत्रकार, समाजसेवी और सार्वजनिक हस्तियाँ
इस बारे में जानें कि Meta पत्रकारों, मानवाधिकारों के लिए आवाज़ उठाने वाले लोगों और सार्वजनिक हस्तियों के लिए सुरक्षित अनुभव देने में किस तरह अपना योगदान देता है.

युवाओं की अच्छी सेहत

यह ज़रूरी है कि आप जो समय ऑनलाइन बिताएँ, वह सार्थक हो और वैसा हो जैसा आप चाहते हैं. यहाँ कुछ सुझाव दिए गए हैं, जिनकी मदद से टीनएजर्स यह पक्का कर सकते हैं कि सोशल मीडिया कनेक्शन बनाने, कुछ सीखने और प्रेरणा पाने का सोर्स बना रहे.

उन टूल्स के बारे में जानें जिनसे आप अपने अनुभव को कंट्रोल कर सकते हैं.

हम जानते हैं कि आप सोशल मीडिया पर अपने अनुभव को इस तरह से कंट्रोल करना चाहते हैं कि वह आपके लिए कारगर साबित हो और आपकी अच्छी सेहत को सपोर्ट करें. इसलिए, हमने ऐसे फ़ीचर पेश किए हैं जिनकी मदद से आप अपना समय मैनेज कर सकते हैं और अनचाहे इंटरैक्शन से बच सकते हैं. साथ ही, यह कंट्रोल कर सकते हैं कि आप किस तरह का कंटेंट और अकाउंट देखते हैं. यहाँ रिमाइंडर और नज के कुछ उदाहरण दिए गए हैं, जो अब आपके लिए उपलब्ध हैं.

  • कमेंट पर जवाब देने के रिमाइंडर: कमेंट थ्रेड में गरमा-गरमी से बचने के लिए, हम लोगों को नज़ करते हैं कि वह ऐसे कमेंट का जवाब देने से पहले थोड़ा सोच-विचार करें, जो हमारे सिस्टम के हिसाब से संभावित रूप से आपत्तिजनक हो सकते हैं.
  • ‘ब्रेक लें’ वाले रिमाइंडर: हम अब Instagram पर लोगों को ‘ब्रेक लेने के रिमाइंडर’ चालू करने का विकल्प देते हैं, ताकि वे खुद को याद दिला सकें कि उन्हें ऐप का उपयोग करते हुए 10, 20 या 30 मिनट हो गए हैं. जब आपको ‘ब्रेक लेने का रिमाइंडर’ मिलेगा, तो आपसे कुछ समय के लिए ऐप का उपयोग बंद करने के लिए कहा जाएगा.
  • लाइक छिपाना: हम Instagram और Facebook पर सभी लोगों को उनकी फ़ीड में सभी पोस्ट पर और उनकी खुद की पोस्ट पर लाइक की संख्या छिपाने का विकल्प देते हैं, ताकि अन्य लोग यह न देख पाएँ कि आपकी पोस्ट पर कितने लाइक मिले हैं.
  • बिताया गया समय कंट्रोल करना: इसमें ऐसा डैशबोर्ड शामिल है, जो दिखाएगा कि पिछले हफ़्ते आपने Instagram पर कितना समय बिताया है. साथ ही, इसमें रोज़ बिताए जाने वाले समय का अलर्ट है जिसे कस्टमाइज़ किया जा सकता है और नोटिफ़िकेशन को लिमिट करने के लिए पुश नोटिफ़िकेशन म्यूट करने की सुविधा भी शामिल है.
  • डायरेक्ट मैसेज (DM) में सोच समझकर मैसेज भेजने के रिमाइंडर: हमने ऐसे नए रिमाइंडर की सुविधा उपलब्ध कराई है,जो Instagram पर क्रिएटर को पहली बार डायरेक्ट मैसेज भेजने के दौरान आपको याद दिलाते हैं कि आप जो मैसेज भेज रहे हैं, वह सोच समझकर भेजें और वह सम्मानजनक हो.

हमारी टेक्नोलॉजी पर उपलब्ध अलग-अलग तरह के टूल के बारे में ज़्यादा जानें और इन्हें उपयोग करने का तरीका भी जानें.

अगर आपको कोई चीज़ सही नहीं लगती है, तो किसी भरोसेमंद वयस्क से इस बारे में बात करें. आप जिस ऐप का उपयोग कर रहे हैं उसमें सीधे उन चीज़ों की रिपोर्ट भी कर सकते हैं, जो आपको असहज महसूस कराती हैं.

कंटेंट सोच-समझकर ही शेयर करें.

आपके कंटेंट को देखने वाले लोगों के बारे में जितना ज़्यादा आप जानेंगे, उतना ही आप खुद को क्रिएटिव तरीके से व्यक्त करने के लिए अच्छा महसूस कर पाएँगे. आप अपनी प्राइवेसी सेटिंग कस्टमाइज़ कर सकते हैं, ताकि आप विश्वास के साथ अपनी मनचाही चीज़ें उन लोगों के साथ शेयर कर सकें, जिन्हें आप ये चीज़ें दिखाना चाहते हैं.

खुद के लिए थोड़ा समय निकालें.

अगली बार जब आप लंबे समय के लिए ऑनलाइन जाएँ, तो कुछ समय निकालकर यह समझने की कोशिश करें कि आप कैसा महसूस कर रहे हैं. अगर आप उन सभी चीज़ों के बारे में सोच रहे हैं जिन्हें आप बदलना चाहते हैं (जैसे आपके बाल या वार्डरोब), तो इसके बजाय ऑनलाइन इंटरैक्ट करने के तरीके को बदलने के बारे में सोचें. शायद आप ऐसे नए अकाउंट देखना चाहें, जिनमें आपकी दिलचस्पी हो सकती है.

सही संतुलन बनाएँ.

अगर आप स्क्रॉल करने में बहुत ज़्यादा समय बिताते हैं, तो हो सकता है कि आपको अपना ऑनलाइन बिताया गया समय उपयोगी न लगे. लॉग-आउट करने के रिमाइंडर्स और नोटिफ़िकेशन शेड्यूल जैसे ऐप में मौजूद फ़ीचर चालू करके इस बात पर नज़र रखें कि आप अपने पसंदीदा प्लेटफ़ॉर्म पर कितना समय बिता रहे हैं. इसके अलावा, ज़रूरत पड़ने पर अपने पसंदीदा प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग कम करें.

सिर्फ़ फ़ॉलोअर न बनें, दोस्त बनें.

अगर आपका कोई परिचित व्यक्ति परेशान करने वाला कंटेंट ऑनलाइन पोस्ट करता है, तो उनसे संपर्क करें और उन्हें मदद पाने के लिए प्रोत्साहित करें. यह मत सोचिए कि कोई और इसके लिए कदम उठाएगा. जो बात आपको परेशान कर रही है उसे नज़रअंदाज़ करने से अच्छा है कि उसके लिए कोई कदम उठाएँ.

यही फ़ॉर्म्यूला अपने जीवन में भी अपनाएँ. अगर ऑनलाइन देखी गई किसी चीज़ से आप परेशान होते हैं या आपको गुस्सा आता है, तो इससे अकेले न निपटें. किसी भरोसेमंद वयस्क या दोस्त से संपर्क करें या मुफ़्त में सपोर्ट पाने के लिए किसी लोकल हेल्पलाइन से संपर्क करें.

'परफ़ेक्ट बनने का दबाव' टूलकिट देखें.

अगर आप Instagram का उपयोग करने वाले टीन हैं, तो हमारी टूलकिट आपके लिए है. यह आपको न सिर्फ़ Instagram पर दिखने वाली फ़ोटो को समझने में मदद कर सकता है, बल्कि उन्हें पोस्ट करने के पीछे की भावनाओं को समझने में भी मदद कर सकती है. साथ ही, पोस्ट करते समय क्या सही और आरामदायक लगता है, इसका आकलन और इस पर चर्चा करने के लिए आप छोटे-छोटे क्विज़ ले सकते हैं.

माता-पिता के लिए एक मुफ़्त गाइड उपलब्ध है, जिसकी मदद से वे Instagram पर टीन के अनुभवों को समझ सकते हैं. इस गाइड में स्क्रीन पर बिताए जाने वाले समय का संतुलन बनाने के लिए उनकी प्राइवेसी मैनेज करने के लिए सुझाव दिए गए हैं. आपका टीन इमोशनल रूप से कैसा महसूस कर रहा है यह समझने में हम आपकी मदद करना चाहते हैं. साथ ही, प्लेटफ़ॉर्म के उपयोग के बारे में उपयोगी बातचीत के लिए आपको तैयार रखना चाहते हैं.

प्रेरणा पाएँ.

खुद में और अपनी कम्युनिटी में अच्छे बदलाव लाने के लिए टेक्नोलॉजी का उपयोग करें. शुरुआत करने में आपकी मदद के लिए, हमने रिसोर्स इकट्ठा किए हैं जिनकी मदद से आप अपने हिसाब से आदर्श दुनिया की कल्पना कर सकते हैं. इसके अलावा, ऐसी दुनिया बनाने के लिए कदम उठाने के बारे में सोच सकते हैं.

Meta का लोगो, होमपेज का लिंक

हमें फ़ॉलो करें

facebook का आइकन
Instagram का आइकन
YouTube का आइकन
Twitter का आइकन
LinkedIn का आइकन