
मेरा स्टूडेंट दूसरों को धमका रहा है
एक शिक्षक के तौर पर, धमकाने की घटना से निपटने का मतलब, इसमें शामिल सभी स्टूडेंट की मदद करना है. जानें कि अगर आपके किसी स्टूडेंट पर धमकाने का आरोप लगा है, तो आप अपनी ओर से क्या कदम उठा सकते हैं और इस स्थिति को कैसे हल कर सकते हैं.
स्टूडेंट्स के साथ खुलकर बात करें और उनके बारे में राय न बनाएँ.
बच्चे कई वजहों से दूसरों को धमका सकते हैं. धमकाने के पीछे की वजह और तर्क को बेहतर तरीके से समझने के लिए, उनके साथ समय बिताएँ और उसके प्रति सहानुभूति रखते हुए उनकी बात सुनें. अपने स्टूडेंट को उसकी बात कहने दें. खुद सीधे किसी नतीजे पर न पहुँचें.
शांत और सहज वातावरण आपके स्टूडेंट को खुलकर बातचीत करने में मदद कर सकता है. इस तरह बातचीत करें कि जिससे स्टूडेंट यह न समझें कि उन्हें गलत ठहराया जा रहा है. कठोर या इल्ज़ाम लगाने वाली भाषा का उपयोग न करें. अपने स्टूडेंट को बताएँ कि आप उनके साथ हैं और आप समस्या का समाधान ढूँढने में मदद करना चाहते हैं.
घटना की जाँच पड़ताल करें.
घटना के बारे में पूरी जानकारी लें, ताकि आप सबसे सही एक्शन ले सकें. सही से पता करें कि क्या हुआ है, कितने समय से धमकाया जा रहा है और उसकी रिपोर्ट करने के बाद कुछ हुआ या नहीं.
घटना में शामिल लोगों से व्यक्तिगत रूप से बात करें. पहले उस व्यक्ति से बात करें जिसे धमकाया गया है, उसके बाद किसी भी गवाह और फिर आखिर में जिस व्यक्ति (या लोगों) पर धमकाने का आरोप लगाया गया था, उससे बात करें. अगर स्टूडेंट का कोई ग्रुप धमकी देने में शामिल है, तो पक्का करें कि जाँच-पड़ताल के दौरान वे एक-दूसरे से बात न कर सकें.
आपातकालीन परिस्थितियों पर ध्यान दें.
अगर किसी भी वजह से ऐसा लगता है कि कोई स्टूडेंट ख़तरे में है, तो तुरंत अपने स्कूल के अधिकारियों को घटना की रिपोर्ट करें. जब तक अधिकारी परिस्थिति से नहीं निपटते हैं, तब तक पक्का करें कि जिस स्टूडेंट को धमकाया गया है वह, धमकाने वाला व्यक्ति और सभी गवाह सुरक्षित हैं. अगर आपका स्टूडेंट बहुत परेशान है या ऐसा लगता है कि वह खुद को चोट पहुँचा सकता है, तो उसे अकेला न छोड़ें. तुरंत मदद पाएँ.
प्लान बनाएँ.
आपको जो जानकारी मिली है, उसके आधार पर अगला कदम लेने के बारे में सोचें. अगर आप यह तय करते हैं कि घटना की रिपोर्ट नहीं की जानी चाहिए, तो माफ़ी माँगने के बेहतर तरीके पर अपने स्टूडेंट के साथ काम करें. अगर घटना की रिपोर्ट करने की ज़रूरत है, तो सभी पक्षों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी ज़रूरी एक्शन लें. जहाँ संभव हो, आपको और आपके स्टूडेंट के लिए स्टाफ़ के मेंबर जैसे कि सामाजिक कार्यकर्ताओं, मनोवैज्ञानिकों या प्रिंसिपल से सपोर्ट माँगें.
अपने स्कूल की पॉलिसी के बारे में बताएँ और अपने स्टूडेंट को याद दिलाए कि किसी भी तरह की धमकी देना स्वीकार नहीं किया जाएगा और इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं. अपने स्कूल की पॉलिसी के हिसाब से माता-पिता को इस मामले में शामिल करें.
फ़ॉलो अप करें.
लगातार सपोर्ट देते रहें, लेकिन सभी चीज़ें अपने ऊपर न लें. घटना से निपटने में आपकी मदद करने के लिए, अन्य स्टाफ़ मेंबर या विशेषज्ञों को अपने साथ जोड़ें.
घटना की रिपोर्ट किए जाने के कुछ दिनों बाद, हफ़्ते भर बाद या महीने भर बाद अपने स्टूडेंट से मिलें और उनका हाल जानने के लिए उनसे ये सवाल पूछें:
पक्का करें कि आपके स्टूडेंट को सपोर्ट करने के लिए कोई न कोई उपलब्ध हो. स्कूल के काउंसलर से मिलकर उन्हें फ़ायदा हो सकता है. स्टूडेंट के माता-पिता के साथ फ़ॉलो अप करने से भी मदद मिल सकती है.
पता करें कि क्या ऐसे कुछ और तरीके हैं, जिनसे आप स्टूडेंट की मदद कर सकते हैं, जैसे कि कम्युनिटी में मौजूद अवसर ढूँढना, स्कूल के बाद के प्रोग्राम या युवाओं पर केंद्रित व्यवहार से जुड़े हेल्थ ईवेंट वगैरह.
धमकाने की घटना रोकने से जुड़े पाठ (लेसन) या रिसोर्स शेयर करें और अच्छे संबंध बनाने का महत्व समझाएँ. आत्म-जागरूकता, खुद का मैनेजमेंट, सामाजिक जागरूकता, रिश्ते बनाने से जुड़े स्किल्स और ज़िम्मेदारी से फ़ैसले लेने के स्किल्स जैसे सॉफ़्ट स्किल्स सिखाने के बारे में विचार करें.