सुरक्षा टूल्स और पॉलिसी
सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है और इसकी ज़िम्मेदारी हम सभी पर है. जानें कि सुरक्षा के लिए Meta क्या कदम उठाता है. साथ ही, आपके लिए उपलब्ध टूल्स और रिसोर्स के बारे में जानें.
बच्चे की ऑनलाइन सुरक्षा
हमारे सभी ऐप्स और प्रोडक्ट्स पर बच्चे की सुरक्षा के प्रति Meta के व्यापक नज़रिए के बारे में जानें. इसमें बच्चों के ऑनलाइन शोषण को रोकने की हमारी कोशिशें भी शामिल हैं.
मानसिक स्वास्थ्य और अच्छी सेहत
ऑनलाइन वेल-बीइंग, किसी व्यक्ति की सेहत का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है. आपके परिवार, आपकी कम्युनिटी और अपनी डिजिटल वेल-बीइंग को सपोर्ट करने के लिए बनाए गए टूल और रिसोर्स के बारे में जानें.
धमकाने से जुड़ी घटना और उत्पीड़न
Meta धमकी और उत्पीड़न से जुड़ी रिपोर्ट को बहुत गंभीरता से लेता है. धमकाने की घटना और निजी पलों की फ़ोटो के दुरुपयोग को रोकने से जुड़े टूल और एक्सपर्ट की सलाह लेकर तैयार किए गए रिसोर्स के बारे में जानें.
डिजिटल साक्षरता
Meta में डिजिटल साक्षरता से संबंधित ऐसे रिसोर्स हैं जिनसे लोगों को डिजिटल दुनिया में आगे बढ़ने के लिए ज़रूरी हुनर और जानकारी मिलती है. युवाओं, माता-पीता और एजुकेटर्स के लिए क्षेत्र की ज़रूरतों के हिसाब से उपलब्ध रिसोर्स के बारे में जानें.
निजी पलों की फ़ोटो का दुरुपयोग और ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन)
Meta पर बिना-सहमति के ली गई निजी पलों की फ़ोटो (NCII) शेयर करने पर सख्त पाबंदी है. अगर किसी व्यक्ति ने आपकी निजी फ़ोटो शेयर करके आपको परेशान किया है—या कोई व्यक्ति ऐसा करने की धमकी दे रहा है—तो यह पेज इस पर तुरंत एक्शन लेने का तरीका बताता है.
दवाओं का गलत उपयोग और दुरुपयोग
ये रिसोर्स उन लोगों के लिए हैं जो नशीले पदार्थ के सेवन की रोकथाम और उनसे छुटकारा पाना चाहते हैं. साथ ही, इन रिसोर्स को पार्टनरशिप टू ऐंड एडिक्शन और सॉन्ग फ़ॉर चार्ली के साथ कोलेबरेट करके बनाया गया है.
महिलाएँ
हमारे प्लेटफ़ॉर्म को महिलाओं के लिए एक सुरक्षित जगह बनाने हेतु Meta के व्यापक नज़रिए के बारे में जानें.
LGBTQ+
LGBTQ+ कम्युनिटी हमेशा से ही Meta कम्युनिटी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रही है. LGBTQ+ कम्युनिटी की ऑनलाइन सुरक्षा से संबंधित सपोर्ट और रिसोर्सेज़ के बारे में जानें.
माता-पिता
Meta में, हम युवाओं को ऑनलाइन सुरक्षित रखने और उनकी अच्छी सेहत के लिए पॉलिसीज़, रिसोर्सेज़ और टूल्स के ज़रिए माता-पिता और देखभाल करने वालों की मदद करते हैं.
युवाओं की सुरक्षा
युवाओं को सुरक्षित रहने की जानकारी देने और सशक्त बनाने, उनकी अच्छी सेहत को प्राथमिकता देने, उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने, और धमकाए जा रहे या आत्महत्या से जुड़े विचारों से जूझ रहे लोगों को रोकने या उनकी मदद करने के लिए Meta के टूल और रिसोर्स के बारे में जानें.
एजुकेटर्स
डिजिटल दुनिया में सफलता हासिल करने के लिए ज़रूरी स्किल्स और जानकारी पाने में स्टूडेंट की मदद करने का तरीका जानें.
कानून लागू करने वाली संस्था
Meta ऑनलाइन और असल ज़िंदगी, दोनों में सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है. हमारी प्राइवेसी सुरक्षा, कानून लागू करने वाली संस्था से जुड़ी गाइडलाइन और अन्य सपोर्ट संबंधी रिसोर्स के बारे में पढ़ें.
पत्रकार, समाजसेवी और सार्वजनिक हस्तियाँ
इस बारे में जानें कि Meta पत्रकारों, मानवाधिकारों के लिए आवाज़ उठाने वाले लोगों और सार्वजनिक हस्तियों के लिए सुरक्षित अनुभव देने में किस तरह अपना योगदान देता है.

मेरे बच्चे को धमकाया जा रहा है

अगर आपके बच्चे को धमकाया जा रहा है, तो ज़रूरी है कि आप उसे सपोर्ट करें और उसकी बातें ध्यान से सुनें. यहाँ असरदार तरीके से बातचीत करने के सुझाव दिए गए हैं. साथ ही, कुछ रिसोर्स दिए गए हैं जिनके ज़रिए आपको व आपके बच्चे को धमकाने की घटना से निपटने में मदद मिलेगी.

बातचीत के लिए तैयार रहें.

चाहे आपका बच्चा धमकी की घटना के बारे में बात करने के लिए आपके पास आए या आप अपने शक के बिनाह पर बच्चे से इस बारे में बात कर रहे हों, इस मामले में चर्चा सम्मानजनक तरीके से ही की जानी चाहिए. बातचीत करने के लिए सही समय और जगह चुनें.

अपने बच्चे की बात को गंभीरता से लें और उसकी बातों को ध्यान से सुनें. आपकी भावनाएँ बच्चे को प्रभावित कर सकती हैं, इसलिए शांत रहने की पूरी कोशिश करें, भले ही आपको जवाब देने से पहले थोड़ी देर रुकना पड़े.

आपका काम हालातों को संभालना है और अगर हो सके, तो अच्छे संबंध बनाए रखने में मदद करना है.


समस्या के बारे में बात करें.

जब आपका बच्चा आपसे बात कर रहा हो, तो धैर्य से उसकी बात सुनें और उसके बारे में कोई राय न बनाएँ. सीधे किसी नतीजे पर न पहुँचें या उससे अपनी बात मनवाने की कोशिश न करें. अपनी आवाज़ को धीमा और शांत रखें. अपने बच्चे पर इल्ज़ाम लगाने या कड़वी बातें कहने से बचें.

अगर आप यह राय बना लेंगें कि बच्चे की किसी हरकत की वजह से उसे धमकी दी गई या आप उसकी हरकत की आलोचना करेंगे, तो हो सकता है कि बच्चा आपसे इस बारे में आगे बात न करे. ऐसे वायदे न करें, जिन्हें आप पूरे न कर सकें. हालाँकि, अपने बच्चे को यकीन दिलाएँ कि आप इस परेशानी से बाहर निकलने में उसकी मदद करना चाहते हैं.

अगर आपके साथ भी कभी धमकाने की घटना हुई है, तो अपने बच्चे के साथ वह अनुभव शेयर करने से भी मदद मिल सकती है. अगर आपके बच्चे को लगेगा कि आपके साथ भी वैसी घटना हो चुकी है, जैसी उसकी साथ हुई है, तो उसे घटना के बारे में बात करने की हिम्मत मिलेगी और वह बता पाएगा कि उसे कैसा महसूस हो रहा है.

अगर आपका बच्चा वाकई मायूस है या ऐसा लगता है कि वह खुद को नुकसान पहुँचा सकता है या आत्महत्या कर सकता है या किसी और को नुकसान पहुँचाने की धमकी दे सकता है, तो तुरंत मदद पाएँ. अगर आपको लगता है कि आपका बच्चा आत्महत्या कर सकता है, तो उसे अकेला न छोड़ें. अपने बच्चे के स्कूल काउंसलर या डॉक्टर जैसे किसी प्रोफ़ेशनल या किसी हेल्पलाइन से संपर्क करें.

साथ मिलकर समस्या का हल ढूँढें.

जब आपको बच्चे की परेशानी पूरी तरह समझ में आ जाए, तो अपने बच्चे से पूछें कि वह क्या करना चाहता है और आप किस तरह उसकी मदद कर सकते हैं. उसे यह न बताएँ कि उसे क्या करना चाहिए. इसके बजाय उसे समाधानों के सुझाव दें और प्रोत्साहित करें कि वह इस हालात से निकलने के तरीके खुद खोजने की कोशिश करे. यह बहुत ज़रूरी है कि इस घटना से निपटने का आप जो प्लान बना रहे हैं, बच्चे को उस पर भरोसा हो और उसे लगे कि वह उस प्लान का हिस्सा है.

अगर आपके बच्चे को धमकी देने वाला व्यक्ति स्कूल का है, तो स्कूल के काउंसलर या प्रिंसिपल से बात करके उन्हें इस बारे में बता सकते हैं. अगर आपके बच्चे को किसी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म पर धमकाया जा रहा है, तो प्लेटफ़ॉर्म के प्रोवाइडर को आपत्तिजनक कंटेंट की रिपोर्ट करें.

अगर स्थिति गंभीर है या आपके बच्चे को नुकसान पहुँचाने की धमकी दी गई है, तो तुरंत एक्शन लें. आपके बच्चे की सुरक्षा प्राथमिकता है.

अगर सोशल मीडिया पर धमकाया जा रहा है, तो अनचाहे इंटरैक्शन को सीमित करने के लिए हमारे सुरक्षा टूल्स का उपयोग करें. हमारी टेक्नोलॉजी पर उपलब्ध अलग-अलग तरह के टूल के बारे में ज़्यादा जानें और इनका उपयोग करने का तरीका भी जानें.

Meta में, हम धमकाने वाले व्यवहार को सहन नहीं करते हैं. आप किसी भी समय नुकसानदेह कंटेंट की रिपोर्ट कर सकते हैं. हमारी टीमें धमकाने और उत्पीड़न की रिपोर्ट को रिव्यू करने के लिए हर समय काम करती हैं.


Meta का लोगो, होमपेज का लिंक

हमें फ़ॉलो करें

facebook का आइकन
Instagram का आइकन
YouTube का आइकन
Twitter का आइकन
LinkedIn का आइकन