सुरक्षा टूल्स और पॉलिसी
सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है और इसकी ज़िम्मेदारी हम सभी पर है. जानें कि सुरक्षा के लिए Meta क्या कदम उठाता है. साथ ही, आपके लिए उपलब्ध टूल्स और रिसोर्स के बारे में जानें.
बच्चे की ऑनलाइन सुरक्षा
हमारे सभी ऐप्स और प्रोडक्ट्स पर बच्चे की सुरक्षा के प्रति Meta के व्यापक नज़रिए के बारे में जानें. इसमें बच्चों के ऑनलाइन शोषण को रोकने की हमारी कोशिशें भी शामिल हैं.
मानसिक स्वास्थ्य और अच्छी सेहत
ऑनलाइन वेल-बीइंग, किसी व्यक्ति की सेहत का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है. आपके परिवार, आपकी कम्युनिटी और अपनी डिजिटल वेल-बीइंग को सपोर्ट करने के लिए बनाए गए टूल और रिसोर्स के बारे में जानें.
धमकाने से जुड़ी घटना और उत्पीड़न
Meta धमकी और उत्पीड़न से जुड़ी रिपोर्ट को बहुत गंभीरता से लेता है. धमकाने की घटना और निजी पलों की फ़ोटो के दुरुपयोग को रोकने से जुड़े टूल और एक्सपर्ट की सलाह लेकर तैयार किए गए रिसोर्स के बारे में जानें.
डिजिटल साक्षरता
Meta में डिजिटल साक्षरता से संबंधित ऐसे रिसोर्स हैं जिनसे लोगों को डिजिटल दुनिया में आगे बढ़ने के लिए ज़रूरी हुनर और जानकारी मिलती है. युवाओं, माता-पीता और एजुकेटर्स के लिए क्षेत्र की ज़रूरतों के हिसाब से उपलब्ध रिसोर्स के बारे में जानें.
निजी पलों की फ़ोटो का दुरुपयोग और ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन)
Meta पर बिना-सहमति के ली गई निजी पलों की फ़ोटो (NCII) शेयर करने पर सख्त पाबंदी है. अगर किसी व्यक्ति ने आपकी निजी फ़ोटो शेयर करके आपको परेशान किया है—या कोई व्यक्ति ऐसा करने की धमकी दे रहा है—तो यह पेज इस पर तुरंत एक्शन लेने का तरीका बताता है.
दवाओं का गलत उपयोग और दुरुपयोग
ये रिसोर्स उन लोगों के लिए हैं जो नशीले पदार्थ के सेवन की रोकथाम और उनसे छुटकारा पाना चाहते हैं. साथ ही, इन रिसोर्स को पार्टनरशिप टू ऐंड एडिक्शन और सॉन्ग फ़ॉर चार्ली के साथ कोलेबरेट करके बनाया गया है.
महिलाएँ
हमारे प्लेटफ़ॉर्म को महिलाओं के लिए एक सुरक्षित जगह बनाने हेतु Meta के व्यापक नज़रिए के बारे में जानें.
LGBTQ+
LGBTQ+ कम्युनिटी हमेशा से ही Meta कम्युनिटी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रही है. LGBTQ+ कम्युनिटी की ऑनलाइन सुरक्षा से संबंधित सपोर्ट और रिसोर्सेज़ के बारे में जानें.
माता-पिता
Meta में, हम युवाओं को ऑनलाइन सुरक्षित रखने और उनकी अच्छी सेहत के लिए पॉलिसीज़, रिसोर्सेज़ और टूल्स के ज़रिए माता-पिता और देखभाल करने वालों की मदद करते हैं.
युवाओं की सुरक्षा
युवाओं को सुरक्षित रहने की जानकारी देने और सशक्त बनाने, उनकी अच्छी सेहत को प्राथमिकता देने, उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने, और धमकाए जा रहे या आत्महत्या से जुड़े विचारों से जूझ रहे लोगों को रोकने या उनकी मदद करने के लिए Meta के टूल और रिसोर्स के बारे में जानें.
एजुकेटर्स
डिजिटल दुनिया में सफलता हासिल करने के लिए ज़रूरी स्किल्स और जानकारी पाने में स्टूडेंट की मदद करने का तरीका जानें.
कानून लागू करने वाली संस्था
Meta ऑनलाइन और असल ज़िंदगी, दोनों में सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है. हमारी प्राइवेसी सुरक्षा, कानून लागू करने वाली संस्था से जुड़ी गाइडलाइन और अन्य सपोर्ट संबंधी रिसोर्स के बारे में पढ़ें.
पत्रकार, समाजसेवी और सार्वजनिक हस्तियाँ
इस बारे में जानें कि Meta पत्रकारों, मानवाधिकारों के लिए आवाज़ उठाने वाले लोगों और सार्वजनिक हस्तियों के लिए सुरक्षित अनुभव देने में किस तरह अपना योगदान देता है.

ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन) रोकें – एजुकेटर्स

स्टूडेंट्स की ज़िंदगी में आपकी अहम भूमिका होती है. जैसे-जैसे नए खतरे सामने आ रहे हैं, उनसे निपटने के लिए एक कदम आगे रहना बहुत ज़रूरी हो जाता है. अपने स्टूडेंट्स को ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन) जैसी स्थितियों से बचाने के लिए, आप यहाँ बताए गए कुछ तरीके अपना सकते हैं.


आपके लिए आगे के स्टेप: ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन) के बारे में ज़्यादा जानें और उसके बारे में बात करें.

समस्या को समझें.

अगर कोई व्यक्ति ऑनलाइन आपत्तिजनक (नग्न या यौन) फ़ोटो या वीडियो शेयर करने की धमकी देता है, तो उसे ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन) कहते हैं. इन माँगों में अक्सर ऐप में पैसे भेजना, नग्न या यौन फ़ोटो अथवा वीडियो लेना या अन्य गैर-कानूनी एक्टिविटी शामिल होती हैं. ये धमकियाँ अलग-अलग प्रकार के लोगों से मिलती हैं, जैसे ऑनलाइन मिलने वाले अजनबी, ऑनलाइन किसी और के होने का दिखावा करने वाला व्यक्ति और पहले के रोमांटिक या सेक्शुअल पार्टनर्स.

कुछ खतरे के संकेत जो बताते हैं कि कोई मैसेज ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन) हो सकता है: अगर व्यक्ति कहे कि, "मैं तुम्हें अपना दिखाऊँगा, अगर तुम मुझे अपना दिखाओ", व्यक्ति किसी मॉडलिंग एजेंसी से होने का दिखावा करता हो और फ़ोटो की रिक्वेस्ट करता हो, व्यक्ति उन फ़ोटो का उपयोग करता हो जो वास्तविक दिखने के लिए फ़ोटोशॉप की गई हैं, व्यक्ति जल्दी से एक रोमांटिक रिलेशनशिप बनाना चाहता हो या आपसे संपर्क करने के लिए कई (नकली) पहचान का उपयोग करता हो. अगर कोई व्यक्ति आपसे बहुत अच्छे तरीके से बातचीत कर रहा है, तो हो सकता है कि वह आपके साथ धोखाधड़ी करे.

तय करें कि आप उस स्थिति को कैसे संभालेंगे, जहाँ निजी जानकारी शेयर की गई है.

चूँकि कई स्टूडेंट के लिए आप भरोसेमंद व्यक्ति हैं, इसलिए ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन) से संबंधित समस्या होने पर वे आपके पास आ सकते हैं. ऐसी किसी भी स्थिति में पक्का करें कि आप इसकी रिपोर्टिंग से संबंधित कानूनों और अपने स्कूल की पॉलिसी को समझते हैं. पहली प्राथमिकता हमेशा स्टूडेंट्स को सुरक्षित रखना है और इसमें परिस्थिति के अनुसार अलग-अलग तरह से कार्रवाई करनी पड़ सकती है.

बातचीत करने के लिए प्लान बनाएँ.

कुछ एजुकेटर्स बातचीत करने के लिए प्लान बनाते हैं और स्टूडेंट को उन प्रभावों के बारे में बताते हैं, जो उनकी बातचीत और उनके द्वारा लिए जाने वाले एक्शन से निकलकर आते हैं.

आप इन बातों के साथ शुरुआत कर सकते हैं : “मुझ पर भरोसा करने के लिए धन्यवाद. मुझे लग रहा है कि आप मुझे कोई बड़ी बात बताने वाले हैं - मैं उन बातों को सुनने और आपकी मदद करने के लिए ही यहाँ हूँ, आपको गलत ठहराने के लिए नहीं. मुझे यह सुनिश्चित करना है कि आप सुरक्षित हैं, लेकिन आपके लिए यह जानना ज़रूरी है कि अगर आप मुझे [रिपोर्ट की जाने वाली ज़रूरी समस्याओं के बारे में] कुछ भी बताते हैं, तो मुझे इसकी [किसी ख़ास व्यक्ति या इकाई को] रिपोर्ट करनी होगी. बस इतनी सी बात है, मुझे सिर्फ़ उन्हीं लोगों से बात करनी है जिनसे मुझे बात करनी चाहिए और हम इस बारे में बात कर सकते हैं कि वे लोग कौन हैं. अगर आप ऐसा नहीं चाहते हैं, तो आइए इस बारे में बात करें कि आप इस समय मदद के लिए अपने किस करीबी से संपर्क कर सकते हैं.''

प्रोफ़ेशनल सलाह: ऑनलाइन सुरक्षा के बारे में अन्य एजुकेटर्स से बात करें. आपने अभी-अभी बहुत सी ऐसी जानकारी हासिल की है, जिसे समझना दूसरे एजुकेटर्स के लिए भी महत्वपूर्ण होगा. साथ ही, एजुकेटर्स इन मामलों पर जितने नियमित रूप से जवाब देंगे, स्टूडेंट्स के लिए भी उतनी ही कम उलझनें होगी.

स्टूडेंट के साथ ऑनलाइन सुरक्षा और रिपोर्टिंग टूल के बारे में बात करें.

इन विषयों और चर्चाओं को क्लासरूम में बात करने से युवाओं को ऑनलाइन सुरक्षित रहने का तरीका सीखने में मदद मिल सकती है. आप थॉर्न (Thorn) का 'ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन) रोकें' वीडियो शेयर कर सकते हैं. सुनिश्चित करें कि आप अपने राज्य में अनिवार्य रिपोर्टिंग कानूनों के बारे में बताएँ, ताकि जब कोई स्टूडेंट अपने अनुभव शेयर करे, तो उन्हें उसके परिणाम पता हों.

स्टूडेंट को बताएँ कि ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन) का शिकार होने पर रिपोर्ट कैसे करें. कंटेंट की रिपोर्ट करने का तरीका जानने के लिए Facebook और Instagram के हमारे हेल्प सेंटर पर जाएँ. उन्हें Take It Down के बारे में बताएँ, यह एक फ़्री सर्विस है जिसकी मदद से वे अपनी निजी पलों की फ़ोटो और वीडियो को फैलने से रोक सकते हैं. रिपोर्ट्स गोपनीय होती हैं और रिपोर्ट करने वाले व्यक्ति की जानकारी शेयर नहीं की जाती.

कंटेंट की रिपोर्ट करने या मदद पाने के लिए, आप या स्टूडेंट InHope नेटवर्क के ज़रिए लोकल हॉटलाइन से भी संपर्क कर सकते हैं.

बिना कोई शर्त रखे साथ दें.

ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन) झेल रहे युवा मुसीबत में फँसने की बात सोचकर डरते हैं. उन्हें इस बात को लेकर चिंता होती है कि इससे उनके माता-पिता को शर्मिंदगी झेलनी पड़ेगी या उन्हें स्कूल से निकाल दिया जाएगा, उनके दोस्त उन्हें गलत समझेंगे या फिर उन्हें पुलिस का सामना करना पड़ेगा. हो सकता है कि ब्लैकमेल करने वाला व्यक्ति ही उन पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए उन्हें इस तरह से डराए और अफ़सोस की बात है कि ऐसा होता भी है. ये डर युवाओं को शांत रहने पर मजबूर करता है. भले ही आपको लगता हो कि वे जानते हैं कि आप उनका साथ देंगे, फिर भी उन्हें यह बताना कि आप हमेशा उनके साथ रहेंगे, इससे बहुत फ़र्क पड़ सकता है. इससे वे गलत लगने वाले या उनके साथ होने वाले गलत अनुभव को आपके साथ शेयर कर पाएँगे.

स्टूडेंट को यह बताएँ: फ़ोटो फ़ॉरवर्ड न करें.

नग्न फ़ोटो और वीडियो स्कूल में शेयर किए जा रहे हैं. अपने स्टूडेंट और अन्य लोगों को सुरक्षित रखने के लिए एक ज़रूरी चीज़ यह है कि यह समझने में उनकी मदद करें कि भले ही ऐसा हो रहा है, यह ठीक नहीं है. बिना पूछे शेयर की गई निजी पलों की फ़ोटो शेयर करना सोशल मीडिया कंपनियों के नियमों के खिलाफ़ है और हो सकता है कि यह स्थानीय कानून का भी उल्लंघन करता हो. उन्हें यह बताना ज़रूरी है कि ऐसी चीज़ें नहीं करनी चाहिए और अगर उन्हें ऐसा कुछ दिखता है, तो वे इसकी रिपोर्ट करें.

Meta का लोगो, होमपेज का लिंक

हमें फ़ॉलो करें

facebook का आइकन
Instagram का आइकन
YouTube का आइकन
Twitter का आइकन
LinkedIn का आइकन