
ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन) रोकें –
टीनएजर बच्चे
आप अकेले नहीं हैं. आप इससे निपट सकते हैं और ये रिसोर्स आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं. अगर आप ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन) का शिकार हो चुके हैं या आप किसी की मदद करना चाहते हैं, तो अभी ये एक्शन लें.
ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन) से निपटने के छह तरीके

मेरे लिए
अगर कोई व्यक्ति अपनी माँगें पूरी करवाने के लिए ऑनलाइन आपत्तिजनक (नग्न या अश्लील) फ़ोटो या वीडियो शेयर करने की धमकी देता है, तो उसे ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन) कहते हैं. इन माँगों में अक्सर पैसे भेजना, ज़्यादा नग्न या अश्लील फ़ोटो अथवा वीडियो लेना या अन्य गैर-कानूनी एक्टिविटी शामिल होती हैं. ये धमकियाँ अलग-अलग प्रकार के लोगों से मिलती हैं, जैसे ऑनलाइन मिलने वाले अजनबी, ऑनलाइन किसी और के होने का दिखावा करने वाला व्यक्ति और पहले के रोमांटिक या सेक्शुअल पार्टनर्स.
कुछ खतरे के संकेत जो बताते हैं कि कोई मैसेज ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन) हो सकता है: अगर व्यक्ति कहे कि, "मैं तुम्हें अपना दिखाऊँ, अगर तुम मुझे अपना दिखाओ", व्यक्ति किसी मॉडलिंग एजेंसी से होने का दिखावा करता हो और फ़ोटो की रिक्वेस्ट करता हो, व्यक्ति उन फ़ोटो का उपयोग करता हो जो वास्तविक दिखने के लिए फ़ोटोशॉप की गई हैं, व्यक्ति जल्दी से एक रोमांटिक रिलेशनशिप बनाना चाहता हो या आपसे संपर्क करने के लिए कई (नकली) पहचान का उपयोग करता हो. अगर कोई व्यक्ति आपसे बहुत अच्छे तरीके से बातचीत कर रहा है, तो हो सकता है कि वह आपके साथ धोखाधड़ी करे.
इसमें आपकी गलती नहीं है. आप अकेले नहीं हैं और आप इससे निपट सकते हैं.
अगर कोई व्यक्ति आपसे कोई ऐसी चीज़ शेयर करने के लिए कहे, जिससे आप असहज हो जाते हैं, तो वैसा करने से इनकार करने में कोई बुराई नहीं है, चाहे आप उसके साथ पहले से ही कुछ शेयर कर चुके हों. अगर वे आपको बुरा महसूस करवाने की कोशिश करें, तो याद रखें: गलत काम वे लोग कर रहे हैं, आप नहीं.
प्रोफ़ेशनल सलाह: अगर किसी व्यक्ति को आपका पासवर्ड पता है, तो अपनी प्राइवेसी बनाए रखने के लिए उसे तुरंत बदलें.
करीबी दोस्त, शिक्षक, काउंसलर या माता-पिता से संपर्क करें. आप नहीं जानते कि इसे कैसे बताया जाए? आप बातचीत को कुछ इस तरह शुरू कर सकते हैं: "मेरे जीवन में कुछ ऐसा चल रहा है, जिसे लेकर मुझे आपकी मदद की ज़रूरत है. मुझे नहीं पता कि इसके बारे में मैं किससे बात करूँ. अगर मैं आपको बताऊँ, तो क्या आप यह पता लगाने में मेरी मदद कर सकते हैं कि मुझे क्या करना चाहिए?”
“सहायता के लिए संपर्क करना ही सबसे सही विकल्प है. आपके करीबी लोगों को पता है कि आपके लिए सही क्या है. हो सकता है कि वे पहले नाराज़ हों, लेकिन आखिर में उनका प्यार आपके लिए कम नहीं होगा... आपके साहस के लिए उनके मन में आपके लिए और भी सम्मान होगा.” - ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन) का सामना कर चुकी 18 साल की लड़की
निजी पलों की फ़ोटो या वीडियो शेयर करना, लोगों को शेयर करने के लिए धमकाना या मजबूर करना हमारी पॉलिसी के खिलाफ़ है. जब भी हमें इसकी जानकारी मिलती है, तो हम ऐसा करने वाले लोगों पर एक्शन लेते हैं. कुछ मामलों में, यह कानून के भी खिलाफ़ है. मैसेज के साथ-साथ कंटेंट की रिपोर्ट करने का तरीका जानने के लिए Facebook और Instagram के हमारे हेल्प सेंटर पर जाएँ. अगर आप खतरे में हैं और आपको तुरंत सहायता चाहिए, तो अपनी स्थानीय कानून लागू करने वाली संस्था से संपर्क करें. आपको सुरक्षित रखने में मदद करने के लिए Meta के सुरक्षा टूल्स के बारे में ज़्यादा जानें.
टेक इट डाउन पर अपनी किसी भी फ़ोटो या वीडियो के साथ केस सबमिट करें. यह एक फ़्री सर्विस है, जिससे निजी पलों की फ़ोटो और वीडियो को फैलने से रोका जाता है. आप अनाम रह सकते हैं और आपको अपनी फ़ोटो और वीडियो किसी को नहीं भेजना होगा.
ब्लैकमेल करने वाले व्यक्ति को ब्लॉक करें, लेकिन अपनी प्रोफ़ाइल या मैसेज डिलीट न करें. यह शायद आपकी सोच से एकदम उलटा लग सकता है, लेकिन जो कुछ भी आपसे कहा जा रहा है और जो कुछ आपने कहा है, उन सभी बातों का रिकॉर्ड रखें. इससे याददाश्त पर निर्भर रहे बिना किसी को यह दिखाने में मदद मिलेगी कि क्या हुआ था. सब कुछ सेव कर लें, हो सकता है कि वह कभी काम आ जाए.
अपने आस-पास ऐसे संगठन खोजने के लिए क्राइसिस सपोर्ट पेज देखें, जिनसे आपको मदद मिल सकती है. कंटेंट की रिपोर्ट करने या मदद पाने के लिए, आप InHope नेटवर्क के ज़रिए लोकल हॉटलाइन से भी संपर्क कर सकते हैं. अगर फ़ोटो में आपकी उम्र 18 साल से कम है, तो हेल्पलाइन को ज़रूर बताएँ, क्योंकि इससे लोगों को यह जानने में मदद मिलती है कि आप कानूनी तौर पर अभी भी नाबालिग हैं और ज़्यादा कठोर एक्शन लिए जा सकें.

दोस्तों के लिए
आज ही अपने सबसे करीबी दोस्तों को बताएँ कि अगर उनके साथ कभी ऐसा होता है, तो वे आप पर भरोसा कर सकते हैं. हम एक डिजिटल दुनिया में रह रहे हैं और इसे एक्सप्लोर करना रोमांचक अनुभव है, लेकिन कभी-कभी यह बहुत ही कठिन होता है. ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन) की बात करें, तो हमें अपने दोस्तों का ध्यान रखना होगा, अपना ख्याल रखना होगा और ऐसा डिजिटल माहौल बनाने के लिए पूरी कोशिश करनी होगी, जिसमें हम रहना चाहते हैं.
अगर आपका दोस्त ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन) का शिकार हो रहा है, तो उन्हें यह बताएँ: “अगर कभी कोई तुमसे कोई अनचाहा काम करवाने के लिए तुम्हारी फ़ोटो या वीडियो का उपयोग करने की कोशिश करे, तो मैं तुम्हारी मदद के लिए हमेशा मौजूद हूँ. तुम्हारे बारे में कोई राय बनाए बिना, हम दोनों साथ मिलकर इससे निपटने का तरीका खोजेंगे.” अपने दोस्त की मदद करें. अपने दोस्त की ओर से कोई एक्शन न लें. उन्हें यह तय करने दें कि वे क्या एक्शन लेना चाहते हैं. सोचकर देखें कि कैसा लगेगा और उन्हें प्रोत्साहन दें.
आप ज़रूरत पड़ने से पहले ही अपने दोस्तों की मदद कर सकते हैं और यह वही समय है. ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन) को झेलना बहुत खराब होता है और इसका सामना कर रहे लोग आम तौर पर अपने दोस्तों को इसके बारे में बताने से बहुत डरते हैं. आपके दोस्तों को यह पता होना चाहिए कि आप हर परिस्थिति में उनके साथ हैं, चाहे वह ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन) जैसी कोई चीज़ क्यों न हो. उन्हें अभी बताएँ — जब सब कुछ ठीक है — और जितनी बार हो सके, उतनी बार बताएँ.
इसे अपने सभी दोस्तों के साथ शेयर करें ताकि इस बारे में उन्हें भी आपके बराबर जानकारी हो जाए कि ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन) क्या होता है और ये कैसे होता है. इसे शेयर करते समय, अपने दोस्तों को बताएँ कि आप हमेशा उनके साथ हैं, चाहे कुछ भी हो जाए.
यह बहुत ही आसान है: लोगों की निजी पलों की फ़ोटो या वीडियो शेयर न करें. अगर आप इन फ़ोटो को फ़ॉरवर्ड करते हैं, तो आपके देश के कानूनों के मुताबिक आपको कानूनी रूप से ज़िम्मेदार ठहराया जा सकता है.
ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन) से लोग धमकी का शिकार हो सकते हैं और उन्हें वास्तव में अकेलापन महसूस हो सकता है. इसके बजाय, अपने दोस्तों का मनोबल बढ़ाने के लिए उन्हें बताएँ कि आपको उनकी कौन-सी बात सबसे अलग लगती है और वह आपको क्यों पसंद है.