
टीनएजर्स और धमकाना
धमकी का शिकार होना अक्सर डरावना होता है और लोगों को भावुक कर देता है. यह जानना मददगार होता है कि धमकी को रोकने और उससे निपटने के लिए कौन-से रिसोर्स उपलब्ध हैं.
धमकाना क्या है?
धमकाने की घटनाएँ कई तरीकों से हो सकती हैं. इसमें आक्रामक एक्शन–जैसे कि अफ़वाह फैलाना, किसी को नुकसान पहुँचाने की धमकी देना या उनकी अनुचित फ़ोटो पोस्ट करना–जिससे टार्गेट किया जा रहा व्यक्ति चिंतित हो सकता है या उसे कोई नुकसान पहुँच सकता है.
अगर आप एक टीन हैं और आपको धमकाया जा रहा है, आपके किसी दोस्त को धमकाया जा रहा है या आप पर धमकाने का आरोप लगा है, तो आपके लिए मदद उपलब्ध है.
अगर आपको धमकाया जा रहा है, तो आपको क्या करना चाहिए.
शांत रहने की कोशिश करें और पलटकर जवाब न दें. आपको अपने किसी भरोसेमंद व्यक्ति से मदद लेनी चाहिए और उनके साथ मिलकर परिस्थिति को बेहतर बनाने के लिए काम करना चाहिए.
अगर आपके दोस्त को धमकाया जा रहा है, तो आपको क्या करना चाहिए.
आप अपने दोस्त या साथी की मदद करके धमकाने के खिलाफ़ आवाज़ उठा सकते हैं. उनके प्रति सम्मान दिखाकर और भावनात्मक सपोर्ट देकर शुरुआत करें. इसके अलावा, अगर ज़रूरत पड़े, तो और एक्शन लें.
अगर आप पर धमकाने का आरोप लगा है, तो क्या आपको करना चाहिए.
किसी दूसरे को ठेस पहुँचाने का आरोप लगना काफ़ी परेशन करने वाला हो सकता है. इसलिए, पूरी बात सुनने और समझने की कोशिश करना भी ज़रूरी है. अगर आपका कोई दोस्त, साथी या भरोसेमंद वयस्क आपको बताता है कि आपका व्यवहार सही नहीं है, तो उनकी बात सुनें, हालातों को सही करने के लिए उनके साथ काम करें और बेहतर करके दिखाएँ.