सुरक्षा टूल्स और पॉलिसी
सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है और इसकी ज़िम्मेदारी हम सभी पर है. जानें कि सुरक्षा के लिए Meta क्या कदम उठाता है. साथ ही, आपके लिए उपलब्ध टूल्स और रिसोर्स के बारे में जानें.
बच्चे की ऑनलाइन सुरक्षा
हमारे सभी ऐप्स और प्रोडक्ट्स पर बच्चे की सुरक्षा के प्रति Meta के व्यापक नज़रिए के बारे में जानें. इसमें बच्चों के ऑनलाइन शोषण को रोकने की हमारी कोशिशें भी शामिल हैं.
मानसिक स्वास्थ्य और अच्छी सेहत
ऑनलाइन वेल-बीइंग, किसी व्यक्ति की सेहत का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है. आपके परिवार, आपकी कम्युनिटी और अपनी डिजिटल वेल-बीइंग को सपोर्ट करने के लिए बनाए गए टूल और रिसोर्स के बारे में जानें.
धमकाने से जुड़ी घटना और उत्पीड़न
Meta धमकी और उत्पीड़न से जुड़ी रिपोर्ट को बहुत गंभीरता से लेता है. धमकाने की घटना और निजी पलों की फ़ोटो के दुरुपयोग को रोकने से जुड़े टूल और एक्सपर्ट की सलाह लेकर तैयार किए गए रिसोर्स के बारे में जानें.
डिजिटल साक्षरता
Meta में डिजिटल साक्षरता से संबंधित ऐसे रिसोर्स हैं जिनसे लोगों को डिजिटल दुनिया में आगे बढ़ने के लिए ज़रूरी हुनर और जानकारी मिलती है. युवाओं, माता-पीता और एजुकेटर्स के लिए क्षेत्र की ज़रूरतों के हिसाब से उपलब्ध रिसोर्स के बारे में जानें.
निजी पलों की फ़ोटो का दुरुपयोग और ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन)
Meta पर बिना-सहमति के ली गई निजी पलों की फ़ोटो (NCII) शेयर करने पर सख्त पाबंदी है. अगर किसी व्यक्ति ने आपकी निजी फ़ोटो शेयर करके आपको परेशान किया है—या कोई व्यक्ति ऐसा करने की धमकी दे रहा है—तो यह पेज इस पर तुरंत एक्शन लेने का तरीका बताता है.
दवाओं का गलत उपयोग और दुरुपयोग
ये रिसोर्स उन लोगों के लिए हैं जो नशीले पदार्थ के सेवन की रोकथाम और उनसे छुटकारा पाना चाहते हैं. साथ ही, इन रिसोर्स को पार्टनरशिप टू ऐंड एडिक्शन और सॉन्ग फ़ॉर चार्ली के साथ कोलेबरेट करके बनाया गया है.
महिलाएँ
हमारे प्लेटफ़ॉर्म को महिलाओं के लिए एक सुरक्षित जगह बनाने हेतु Meta के व्यापक नज़रिए के बारे में जानें.
LGBTQ+
LGBTQ+ कम्युनिटी हमेशा से ही Meta कम्युनिटी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रही है. LGBTQ+ कम्युनिटी की ऑनलाइन सुरक्षा से संबंधित सपोर्ट और रिसोर्सेज़ के बारे में जानें.
माता-पिता
Meta में, हम युवाओं को ऑनलाइन सुरक्षित रखने और उनकी अच्छी सेहत के लिए पॉलिसीज़, रिसोर्सेज़ और टूल्स के ज़रिए माता-पिता और देखभाल करने वालों की मदद करते हैं.
युवाओं की सुरक्षा
युवाओं को सुरक्षित रहने की जानकारी देने और सशक्त बनाने, उनकी अच्छी सेहत को प्राथमिकता देने, उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने, और धमकाए जा रहे या आत्महत्या से जुड़े विचारों से जूझ रहे लोगों को रोकने या उनकी मदद करने के लिए Meta के टूल और रिसोर्स के बारे में जानें.
एजुकेटर्स
डिजिटल दुनिया में सफलता हासिल करने के लिए ज़रूरी स्किल्स और जानकारी पाने में स्टूडेंट की मदद करने का तरीका जानें.
कानून लागू करने वाली संस्था
Meta ऑनलाइन और असल ज़िंदगी, दोनों में सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है. हमारी प्राइवेसी सुरक्षा, कानून लागू करने वाली संस्था से जुड़ी गाइडलाइन और अन्य सपोर्ट संबंधी रिसोर्स के बारे में पढ़ें.
पत्रकार, समाजसेवी और सार्वजनिक हस्तियाँ
इस बारे में जानें कि Meta पत्रकारों, मानवाधिकारों के लिए आवाज़ उठाने वाले लोगों और सार्वजनिक हस्तियों के लिए सुरक्षित अनुभव देने में किस तरह अपना योगदान देता है.

अगर आपको धमकाया जा रहा है, तो आपको क्या करना चाहिए

किसी भी व्यक्ति को कभी भी धमकी को बर्दाश्त नहीं करना चाहिए. टार्गेट किया जाना बेहद ही डरा देने वाला और अकेला महसूस कराने वाला अनुभव होता है. इसलिए, हम आपको बताना चाहते हैं कि आप अकेले नहीं हैं. मदद और रिसोर्स उपलब्ध हैं.

धमकाने की घटना से निपटना

अगर आपको कोई धमकाता है, तो यह आपकी गलती नहीं है. आपको भावनात्मक और शारीरिक रूप से सुरक्षित महसूस करने का अधिकार है. इसके लिए कोई आसान समाधान मौजूद नहीं हैं, लेकिन धमकी का विरोध करने के लिए आप कदम उठा सकते हैं.

शांत रहें.

परेशान करने वाली कोई घटना होने के बाद, अपने दिमाग से सभी विचारों को निकालने के लिए गहरी साँस लें. इससे आपको इस घटना से जुड़ा सही फ़ैसला लेने में मदद मिलेगी कि आपको इसके खिलाफ़ किससे संपर्क करना है और उन्हें आपकी मदद करने के लिए कौन-सी जानकारी देने की ज़रूरत है. निराश होने पर, उस व्यक्ति से संपर्क करने की कोशिश न करें, जिसने आपको धमकाया है.

किसी भरोसेमंद व्यक्ति से इसके बारे में बात करें.

अगर आपको धमकाया जा रहा है या आप अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं, तो तुरंत किसी ऐसे व्यक्ति से बात करें जिस पर आप भरोसा करते हैं. यह परिवार का कोई सदस्य, शिक्षक, करीबी दोस्त या भरोसेमंद वयस्क हो सकता है.

स्थिति के मुताबिक, आप हेल्पलाइन या कानून लागू करने वाली संस्था से संपर्क करने पर विचार कर सकते हैं.

खुद को सुरक्षित रखें.

कभी भी किसी ऐसे व्यक्ति के सामने अकेले जाने का जोखिम न लें, जिससे आप असुरक्षित महसूस करते हों. अगर आपको किसी ऐसे व्यक्ति से बात करनी पड़े जो आपको धमका रहा है, तो आसान और सीधी भाषा का उपयोग करें और शांत रहें.

अगर सोशल मीडिया पर धमकाया जा रहा है, तो ब्लॉक करने के लिए हमारे सुरक्षा टूल का उपयोग करें, रिपोर्ट करें या अपने नेटवर्क में मौजूद लोगों से दोस्ती खत्म करें/उन्हें अनफ़ॉलो करें. हमारे प्लेटफ़ॉर्म पर आपके लिए उपलब्ध टूल और उन्हें उपयोग करने के तरीके के बारे में जानें.

पलटकर जवाब न दें.

हिसाब बराबर करने या आपको धमकाने वाले व्यक्ति को नीचा दिखाने की इच्छा को काबू करें. इससे आपको ऐसा कुछ कहने या करने से खुद को रोकने में मदद मिलेगी, जिसके लिए आपको बाद में पछताना पड़ सकता है. अपने और दूसरों के प्रति सम्मानजनक व्यवहार जारी रखें.

Meta का लोगो, होमपेज का लिंक

हमें फ़ॉलो करें

facebook का आइकन
Instagram का आइकन
YouTube का आइकन
Twitter का आइकन
LinkedIn का आइकन