सुरक्षा टूल्स और पॉलिसी
सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है और इसकी ज़िम्मेदारी हम सभी पर है. जानें कि सुरक्षा के लिए Meta क्या कदम उठाता है. साथ ही, आपके लिए उपलब्ध टूल्स और रिसोर्स के बारे में जानें.
बच्चे की ऑनलाइन सुरक्षा
हमारे सभी ऐप्स और प्रोडक्ट्स पर बच्चे की सुरक्षा के प्रति Meta के व्यापक नज़रिए के बारे में जानें. इसमें बच्चों के ऑनलाइन शोषण को रोकने की हमारी कोशिशें भी शामिल हैं.
मानसिक स्वास्थ्य और अच्छी सेहत
ऑनलाइन वेल-बीइंग, किसी व्यक्ति की सेहत का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है. आपके परिवार, आपकी कम्युनिटी और अपनी डिजिटल वेल-बीइंग को सपोर्ट करने के लिए बनाए गए टूल और रिसोर्स के बारे में जानें.
धमकाने से जुड़ी घटना और उत्पीड़न
Meta धमकी और उत्पीड़न से जुड़ी रिपोर्ट को बहुत गंभीरता से लेता है. धमकाने की घटना और निजी पलों की फ़ोटो के दुरुपयोग को रोकने से जुड़े टूल और एक्सपर्ट की सलाह लेकर तैयार किए गए रिसोर्स के बारे में जानें.
डिजिटल साक्षरता
Meta में डिजिटल साक्षरता से संबंधित ऐसे रिसोर्स हैं जिनसे लोगों को डिजिटल दुनिया में आगे बढ़ने के लिए ज़रूरी हुनर और जानकारी मिलती है. युवाओं, माता-पीता और एजुकेटर्स के लिए क्षेत्र की ज़रूरतों के हिसाब से उपलब्ध रिसोर्स के बारे में जानें.
निजी पलों की फ़ोटो का दुरुपयोग और ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन)
Meta पर बिना-सहमति के ली गई निजी पलों की फ़ोटो (NCII) शेयर करने पर सख्त पाबंदी है. अगर किसी व्यक्ति ने आपकी निजी फ़ोटो शेयर करके आपको परेशान किया है—या कोई व्यक्ति ऐसा करने की धमकी दे रहा है—तो यह पेज इस पर तुरंत एक्शन लेने का तरीका बताता है.
दवाओं का गलत उपयोग और दुरुपयोग
ये रिसोर्स उन लोगों के लिए हैं जो नशीले पदार्थ के सेवन की रोकथाम और उनसे छुटकारा पाना चाहते हैं. साथ ही, इन रिसोर्स को पार्टनरशिप टू ऐंड एडिक्शन और सॉन्ग फ़ॉर चार्ली के साथ कोलेबरेट करके बनाया गया है.
महिलाएँ
हमारे प्लेटफ़ॉर्म को महिलाओं के लिए एक सुरक्षित जगह बनाने हेतु Meta के व्यापक नज़रिए के बारे में जानें.
LGBTQ+
LGBTQ+ कम्युनिटी हमेशा से ही Meta कम्युनिटी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रही है. LGBTQ+ कम्युनिटी की ऑनलाइन सुरक्षा से संबंधित सपोर्ट और रिसोर्सेज़ के बारे में जानें.
माता-पिता
Meta में, हम युवाओं को ऑनलाइन सुरक्षित रखने और उनकी अच्छी सेहत के लिए पॉलिसीज़, रिसोर्सेज़ और टूल्स के ज़रिए माता-पिता और देखभाल करने वालों की मदद करते हैं.
युवाओं की सुरक्षा
युवाओं को सुरक्षित रहने की जानकारी देने और सशक्त बनाने, उनकी अच्छी सेहत को प्राथमिकता देने, उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने, और धमकाए जा रहे या आत्महत्या से जुड़े विचारों से जूझ रहे लोगों को रोकने या उनकी मदद करने के लिए Meta के टूल और रिसोर्स के बारे में जानें.
एजुकेटर्स
डिजिटल दुनिया में सफलता हासिल करने के लिए ज़रूरी स्किल्स और जानकारी पाने में स्टूडेंट की मदद करने का तरीका जानें.
कानून लागू करने वाली संस्था
Meta ऑनलाइन और असल ज़िंदगी, दोनों में सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है. हमारी प्राइवेसी सुरक्षा, कानून लागू करने वाली संस्था से जुड़ी गाइडलाइन और अन्य सपोर्ट संबंधी रिसोर्स के बारे में पढ़ें.
पत्रकार, समाजसेवी और सार्वजनिक हस्तियाँ
इस बारे में जानें कि Meta पत्रकारों, मानवाधिकारों के लिए आवाज़ उठाने वाले लोगों और सार्वजनिक हस्तियों के लिए सुरक्षित अनुभव देने में किस तरह अपना योगदान देता है.

अगर आपके दोस्त को धमकाया जा रहा है, तो आपको क्या करना चाहिए

धमकाए जा रहे दोस्त या क्लासमेट की मदद करने के लिए कदम उठाएँ. उनको सपोर्ट करने के लिए मौजूद रहकर आप उनके अकेलेपन को दूर करने में मदद कर सकते हैं. अगर आपको सुविधाजनक लगे, तो आप भी आवाज़ उठा सकते हैं या अपने दोस्त की इस समस्या का सामना करने में मदद कर सकते हैं.

मदद करने के तरीके के बारे में निर्णय लें.

अपने दोस्त से इसके बारे में बात करते समय या उसका बचाव करते समय शांत रहें. परिस्थिति के हिसाब से, आप अपने दोस्त के साथ किसी भरोसेमंद वयस्क के पास इसकी रिपोर्ट करने जा सकते हैं. इसके अलावा, अगर आपको सुरक्षित लगे, तो आप धमकाने की घटना के दौरान इसका विरोध कर सकते हैं. ध्यान रखें कि हर किसी की सुरक्षा ज़रूरी है, इसमें आप भी शामिल हैं.

मिलकर समाधान खोजने के लिए काम करें.

आपके जिस दोस्त को धमकाया जा रहा है उन्हें भरोसा दिलाए कि वे अकेले नहीं हैं और आप उनकी मदद करना चाहते हैं. आप कोई प्लान बना सकते हैं कि उस व्यक्ति से दूरी कैसे बनाई जाए जो उन्हें धमका रहा है. इसके अलावा, आप स्ट्रेटेजी बना सकते हैं कि आप धमकाने की घटना को बीच में कैसे रोक सकते हैं या इससे ध्यान कैसे हटा सकते हैं. समस्या को आगे बढ़ाने या आक्रामक व्यवहार करने से बचने में अपने दोस्त की मदद करें, ताकि बात और न बिगड़े.

अगर सोशल मीडिया पर धमकाया जा रहा है, तो ब्लॉक करने के लिए हमारे सुरक्षा टूल का उपयोग करें, रिपोर्ट करें या लोगों से दोस्ती खत्म करें/उन्हें अनफ़ॉलो करें. हमारी टेक्नोलॉजी पर उपलब्ध अलग-अलग तरह के टूल के बारे में ज़्यादा जानें और इनका उपयोग करने का तरीका भी जानें.

दिखाएँ कि आपको उनकी परवाह है.

अपने दोस्त के साथ समय बिताने की कोशिश करें, ताकि उन्हें लगे कि कोई उनको सपोर्ट कर रहा है और उनकी बात सुन रहा है. उनके सोशल मीडिया पर अच्छे कमेंट पोस्ट करें या उत्साह बढ़ाने वाले शब्दों में सीधे उन्हें मैसेज करें. दूसरे दोस्तों को भी ऐसा करने के लिए कहें.

आपको अब भी उनकी फ़िक्र है यह दिखाने के लिए उनसे दोबारा बात करें. धमकाने की घटना का शिकार होना एक डरावना और अकेला कर देना वाला अनुभव हो सकता है. आपकी दोस्ती और परवाह उन्हें बेहतर महसूस कराने में कारगर साबित हो सकती है.

Meta का लोगो, होमपेज का लिंक

हमें फ़ॉलो करें

facebook का आइकन
Instagram का आइकन
YouTube का आइकन
Twitter का आइकन
LinkedIn का आइकन