सुरक्षा टूल्स और पॉलिसी
सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है और इसकी ज़िम्मेदारी हम सभी पर है. जानें कि सुरक्षा के लिए Meta क्या कदम उठाता है. साथ ही, आपके लिए उपलब्ध टूल्स और रिसोर्स के बारे में जानें.
बच्चे की ऑनलाइन सुरक्षा
हमारे सभी ऐप्स और प्रोडक्ट्स पर बच्चे की सुरक्षा के प्रति Meta के व्यापक नज़रिए के बारे में जानें. इसमें बच्चों के ऑनलाइन शोषण को रोकने की हमारी कोशिशें भी शामिल हैं.
मानसिक स्वास्थ्य और अच्छी सेहत
ऑनलाइन वेल-बीइंग, किसी व्यक्ति की सेहत का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है. आपके परिवार, आपकी कम्युनिटी और अपनी डिजिटल वेल-बीइंग को सपोर्ट करने के लिए बनाए गए टूल और रिसोर्स के बारे में जानें.
धमकाने से जुड़ी घटना और उत्पीड़न
Meta धमकी और उत्पीड़न से जुड़ी रिपोर्ट को बहुत गंभीरता से लेता है. धमकाने की घटना और निजी पलों की फ़ोटो के दुरुपयोग को रोकने से जुड़े टूल और एक्सपर्ट की सलाह लेकर तैयार किए गए रिसोर्स के बारे में जानें.
डिजिटल साक्षरता
Meta में डिजिटल साक्षरता से संबंधित ऐसे रिसोर्स हैं जिनसे लोगों को डिजिटल दुनिया में आगे बढ़ने के लिए ज़रूरी हुनर और जानकारी मिलती है. युवाओं, माता-पीता और एजुकेटर्स के लिए क्षेत्र की ज़रूरतों के हिसाब से उपलब्ध रिसोर्स के बारे में जानें.
निजी पलों की फ़ोटो का दुरुपयोग और ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन)
Meta पर बिना-सहमति के ली गई निजी पलों की फ़ोटो (NCII) शेयर करने पर सख्त पाबंदी है. अगर किसी व्यक्ति ने आपकी निजी फ़ोटो शेयर करके आपको परेशान किया है—या कोई व्यक्ति ऐसा करने की धमकी दे रहा है—तो यह पेज इस पर तुरंत एक्शन लेने का तरीका बताता है.
दवाओं का गलत उपयोग और दुरुपयोग
ये रिसोर्स उन लोगों के लिए हैं जो नशीले पदार्थ के सेवन की रोकथाम और उनसे छुटकारा पाना चाहते हैं. साथ ही, इन रिसोर्स को पार्टनरशिप टू ऐंड एडिक्शन और सॉन्ग फ़ॉर चार्ली के साथ कोलेबरेट करके बनाया गया है.
महिलाएँ
हमारे प्लेटफ़ॉर्म को महिलाओं के लिए एक सुरक्षित जगह बनाने हेतु Meta के व्यापक नज़रिए के बारे में जानें.
LGBTQ+
LGBTQ+ कम्युनिटी हमेशा से ही Meta कम्युनिटी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रही है. LGBTQ+ कम्युनिटी की ऑनलाइन सुरक्षा से संबंधित सपोर्ट और रिसोर्सेज़ के बारे में जानें.
माता-पिता
Meta में, हम युवाओं को ऑनलाइन सुरक्षित रखने और उनकी अच्छी सेहत के लिए पॉलिसीज़, रिसोर्सेज़ और टूल्स के ज़रिए माता-पिता और देखभाल करने वालों की मदद करते हैं.
युवाओं की सुरक्षा
युवाओं को सुरक्षित रहने की जानकारी देने और सशक्त बनाने, उनकी अच्छी सेहत को प्राथमिकता देने, उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने, और धमकाए जा रहे या आत्महत्या से जुड़े विचारों से जूझ रहे लोगों को रोकने या उनकी मदद करने के लिए Meta के टूल और रिसोर्स के बारे में जानें.
एजुकेटर्स
डिजिटल दुनिया में सफलता हासिल करने के लिए ज़रूरी स्किल्स और जानकारी पाने में स्टूडेंट की मदद करने का तरीका जानें.
कानून लागू करने वाली संस्था
Meta ऑनलाइन और असल ज़िंदगी, दोनों में सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है. हमारी प्राइवेसी सुरक्षा, कानून लागू करने वाली संस्था से जुड़ी गाइडलाइन और अन्य सपोर्ट संबंधी रिसोर्स के बारे में पढ़ें.
पत्रकार, समाजसेवी और सार्वजनिक हस्तियाँ
इस बारे में जानें कि Meta पत्रकारों, मानवाधिकारों के लिए आवाज़ उठाने वाले लोगों और सार्वजनिक हस्तियों के लिए सुरक्षित अनुभव देने में किस तरह अपना योगदान देता है.

बच्चों को सुरक्षित रखने वाला ईकोसिस्टम बनाना

Meta में, हम युवाओं को ऑनलाइन सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम बच्चों की सुरक्षा से जुड़ा ईकोसिस्टम बनाने व उसे सपोर्ट करने के लिए कई इंडस्ट्री के एक्सपर्ट के साथ मिलकर काम करते हैं.

पार्टनरशिप

बच्चों की सुरक्षा के मामले में ग्लोबल और व्यापक एक्शन की ज़रूरत होती है. इसके लिए इंडस्ट्री, कानून लागू करने वाली संस्था, सरकार, सिविल सोसाइटी और परिवारों द्वारा लगातार एक्शन लिए जाने की ज़रूरत है. हम Technology Coalition - बच्चों के साथ होने वाले यौन दुर्व्यवहार के खिलाफ़ लड़ने वाला अलायंस जैसी कोशिशों के लिए मिलकर काम करते हैं. Technology Coalition बच्चों के ऑनलाइन यौन शोषण को खत्म करने के लिए पूरी तरह समर्पित है.

हम दुनिया भर के मुख्य इंटरनेट सुरक्षा संगठनों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. हमारी कोशिशों में इंडस्ट्री के जाने-माने तरीके विकसित करना, बच्चों के ऑनलाइन शोषण को रोकने के लिए टेक्नोलॉजी बनाना और उसे शेयर करना, पीड़ितों को दी जाने वाली सर्विस को सपोर्ट करना आदि शामिल हैं.

सुरक्षा संबंधी कोशिशें

हमारी अब तक की कुछ कोलेबरेशन:

  • फ़ोटो व वीडियो मैच करने की ओपन-सोर्सिंग टेक्नोलॉजी

2019 में, हमने फ़ोटो व वीडियो मैच करने वाली दो ओपन-सोर्स टेक्नोलॉजी डेवलप कीं. PDQ और TMK+PDQF नाम की ये टेक्नोलॉजी, बिल्कुल एक जैसी और थोड़ी मिलती-जुलती फ़ोटो और वीडियो की पहचान करती हैं. ये टेक्नोलॉजी टूल्स के उस सेट का हिस्सा हैं, जिसका उपयोग हम नुकसानदेह कंटेंट की पहचान करने के लिए करते हैं.

इन ओपन-सोर्स टूल्स के ज़रिए इंडस्ट्री पार्टनर, डेवलपर और गैर-लाभकारी संगठन आसानी से दुर्व्यवहार से संबंधित कंटेंट का पता लगाते हैं. वे अलग-अलग तरह के नुकसानदेह कंटेंट के "हैश" (या डिजिटल फ़िंगरप्रिंट) को भी शेयर कर सकते हैं. इन टूल की मदद से हैश शेयर करने वाले सिस्टम एक-दूसरे से कम्युनिकेट करते हैं, इसलिए वे ज़्यादा कारगर तरीके से काम कर पाते हैं.

  • Aselo: नई टेक्नोलॉजी को बच्चों की हेल्पलाइन से जोड़ना

2020 से, हम Tech Matters के प्रोजेक्ट, Aselo को सपोर्ट कर रहे हैं. Aselo दुनिया भर में बच्चों की हेल्पलाइन को सपोर्ट करने के लिए टेक्नोलॉजी डेवलप करता है और मुसीबत में फँसे बच्चों के लिए उन्हें एक्सेस करने योग्य बनाता है. Tech Matters ने एक ओपन-सोर्स कॉन्टैक्ट सेंटर प्लेटफ़ॉर्म बनाया है, जो संकट प्रबंधन हेल्पलाइन के कम्युनिकेशन से जुड़ी सभी चीज़ों को एक जगह पर उपलब्ध कराता है. इस टूल के ज़रिए लोग, खास तौर पर बच्चे, ज़रूरत के समय किसी भी तरह की मदद के लिए कॉल, SMS, वेब चैट, WhatsApp और Messenger के ज़रिए हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं.

  • बच्चों की सुरक्षा से जुड़े हैकथॉन होस्ट करना

2016 से, हमने गैर-लाभकारी पार्टनर संगठनों के साथ नियमित रूप से बच्चों की सुरक्षा से जुड़े हैकथॉन होस्ट किए हैं. हम कई इंडस्ट्री से इंजीनियर, डेटा साइंटिस्ट और डिज़ाइनर को एक साथ लाते हैं. इसमें शामिल होने वाले लोग इंटरनेट को बच्चों के लिए सुरक्षित जगह बनाने पर फ़ोकस करने वाले कोडिंग और प्रोटोटाइप प्रोजेक्ट पर ध्यान देते हैं.

  • 'रिपोर्ट करें', 'हटाएँ' फ़ीचर लॉन्च करना

2020 में, हमने National Society for the Prevention of Cruelty to Children (NSPCC) और यूनाइटेड किंगडम की सरकार के साथ कोलेबरेट करके इंटरनेट वॉच फाउंडेशन (IWF) लॉन्च किया. इस टूल की मदद से नाबालिग, अश्लील और अपने आप बनी फ़ोटो की रिपोर्ट कर सकते हैं.

  • AMBER अलर्ट ज़्यादा लोगों तक पहुँचाना

हमने Facebook पर 2015 में और Instagram पर 2022 में AMBER अलर्ट की सुविधा लॉन्च की थी. इन अलर्ट से परिवारों और संगठनों को गुमशुदा बच्चों को ढूँढने में आसानी होती है. यह फ़ीचर 20 से भी ज़्यादा देशों में एक्टिव है. उस सर्च एरिया के लोगों को अलर्ट नज़र आएगा, जहाँ की कानून लागू करने वाली स्थानीय संस्था ने AMBER अलर्ट एक्टिव किया होता है. इस अलर्ट में गुमशुदा बच्चे की फ़ोटो, विवरण, अपहरण की लोकेशन और अन्य ज़रूरी जानकारी शामिल होगी.

लोग मदद करने के इरादे से इस अलर्ट को जागरूकता बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं. किसी गुमशुदा बच्चे के मिलने की उम्मीद तब ज़्यादा बढ़ जाती है जब ज़्यादा से ज़्यादा लोग उसे ढूँढने में लगे हों, खास तौर से उसके गुम होने के शुरुआती घंटों में यह उम्मीद ज़्यादा होती है. हमारा लक्ष्य इन अलर्ट को उन लोगों तक पहुँचाने का है, जो मदद करने में सबसे ज़्यादा काम आ सकते हैं.

The Technology Coalition

15 साल पहले, जब बच्चों के ऑनलाइन यौन शोषण और दुर्व्यवहार का सामना करने के लिए इंडस्ट्री के कई प्रमुख लीडर ने मिलकर काम करने का फ़ैसला किया, तब Technology Coalition को बनाया गया.

2020 में, Facebook ने प्रोजेक्ट प्रोटेक्ट: ए प्लान टू कॉम्बैट ऑनलाइन चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज (बच्चों के साथ ऑनलाइन होने वाले यौन दुर्व्यवहार का मुकाबला करने की योजना) को लॉन्च करने के लिए Google, Microsoft और 15 अन्य मेंबर कंपनियों के साथ हाथ मिलाया. इस प्रोजेक्ट में Technology Coalition की ओर से निवेश और एक नई प्रतिबद्धता शामिल है ताकि बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षित रखने के लिए इसके कार्यक्षेत्र और प्रभाव को बढ़ाया जा सके और आने वाले सालों में इसके काम को सही दिशा दी जा सके. 'प्रोजेक्ट प्रोटेक्ट' के तहत पाँच अहम क्षेत्रों पर ध्यान दिया जाता है: टेक्नोलॉजी इनोवेशन, मिलकर लिया जाने वाला एक्शन, स्वतंत्र रिसर्च, जानकारी और ज्ञान शेयर करना व पारदर्शिता तथा ज़िम्मेदारी.

Thorn

Thorn एक ऐसा गैर-लाभकारी संगठन है, जो यौन दुर्व्यवहार से बच्चों की सुरक्षा करने के लिए टेक्नोलॉजी डेवलप करता है.

Meta ने Thorn के साथ कोलेबरेट करके stopsextortion.com वेबसाइट बनाई, जिसे हमारे सेफ़्टी सेंटर में जोड़ा गया है, ताकि इसकी पहुँच बढ़ सके और पूरी दुनिया के लोग इससे मदद ले सकें. इसके अलावा, हमने Thorn और युवाओं के लिए बने इसके प्रोग्राम, NoFiltr के साथ शिक्षा संबंधी सामग्री बनाने के लिए काम किया. इससे निजी पलों की फ़ोटो शेयर हो जाने की वजह से महसूस होने वाली शर्म और झिझक को कम करने में मदद मिलती है. हमारा साथ मिलकर काम करने का मकसद यह है कि जब टीनएजर्स को नुकसान पहुँचाने वाले ऑनलाइन इंटरैक्शन का सामना करना पड़े, तो वे मदद ले सकें और चीज़ों का कंट्रोल वापस अपने हाथों में ले सकें.

National Center for Missing & Exploited Children (NCMEC)

बच्चों के लिए इंटरनेट को एक सुरक्षित जगह बनाने के हमारे मिशन में National Center for Missing & Exploited Children (NCMEC) हमारा मुख्य पार्टनर रहा है. 2019 से हम National Center for Missing and Exploited Children (NCMEC) के साथ उनके केस मैनेजमेंट टूल को अपडेट करने पर काम कर रहे हैं. हम मिलकर काम कर रहे हैं, ताकि कानून लागू करने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था को रिपोर्ट मिलने, उन्हें प्राथमिकता से क्रम में लगाने, उन्हें मैनेज और व्यवस्थित करने में मदद मिल सके.

यहाँ बताया गया है कि हमारे साथ सालों-साल काम करने का उनका अनुभव कैसा रहा:

"National Center for Missing & Exploited Children, 2006 से Facebook के साथ काम कर रहा है, ताकि बच्चों के साथ ऑनलाइन होने वाले यौन दुर्व्यवहार से जुड़े कंटेंट को कम किया जा सके और यह पक्का किया जा सके कि ऐसे किसी भी मामले की रिपोर्ट हमारे CyberTipline को की जा रही है. इस दौरान, Facebook ने इंटरनेट को सभी लोगों के लिए सुरक्षित बनाए रखने की इस कोशिश में अपनी लीडरशिप और एक सजग लीडर बनने की अपनी इच्छा को हर बार अच्छी तरह से दर्शाया है. हो सकता है कि जिस संख्या में दुर्व्यवहार से जुड़े कंटेंट को हटाया जा रहा है वह चौकाने वाला हो, लेकिन हमारे लिए चिंता का विषय यह है कि बच्चों का यौन शोषण एक वैश्विक समस्या है, जिसके लिए बहुआयामी वैश्विक समाधान की ज़रूरत है.”


मिशेल सी. डीलॉन, NCMEC मुख्य कार्यकारी अधिकारी

Meta का लोगो, होमपेज का लिंक

हमें फ़ॉलो करें

facebook का आइकन
Instagram का आइकन
YouTube का आइकन
Twitter का आइकन
LinkedIn का आइकन