टेक्नोलॉजी में सुधार और जवाबदेही
Meta में, हम जानते हैं कि हमारी सबसे महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारियों में से एक युवाओं को ऑनलाइन सुरक्षित रखना है. हम बच्चों के यौन शोषण से लड़ने के लिए इंडस्ट्री के सबसे अच्छे टूल्स का उपयोग करते हैं. साथ ही, हम तुरंत नेशनल सेंटर फ़ॉर मिसिंग एंड एक्सप्लॉइटेड चिल्ड्रन (NCMEC) को उल्लंघन करने वाले कंटेंट की रिपोर्ट करते हैं.
ओवरव्यू
हमारी कोशिश है कि लोगों की प्राइवेसी, सुरक्षा और ऑनलाइन जानकारी की एक्सेस को सुरक्षित रखने के अपने तरीकों को हम पारदर्शी रखें और इन मामलों में प्रोएक्टिव रहें. इसमें बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी हमारी टेक्नोलॉजी में पारदर्शिता रखना भी शामिल है. हमारा मानना है कि पारदर्शिता बढ़ने से जवाबदेही और ज़िम्मेदारी बढ़ती है.
तकनीकी रूप से हस्तक्षेप करना
बच्चों की सुरक्षा के लिए हम तीन आयामों वाली रणनीति अपनाते हैं: रोकथाम करना, कंट्रोल करना और जवाब देना. यह रणनीति हर टेक्नोलॉजी के हिसाब से बनाई गई है, चाहे वह पब्लिक Facebook प्रोफ़ाइल हो या फिर Instagram मैसेज. हमने इस बारे में अपनी जानकारी को बेहतर करने के लिए भी काम किया है कि लोग हमारे प्लेटफ़ॉर्म पर बच्चों के शोषण से जुड़ा कंटेंट क्यों शेयर करते हैं. ऐसा करने से हमें असरदार और टार्गेट के हिसाब से तकनीकी समाधान बनाने में मदद मिलती है.
हमारी प्राइवेट-मैसेजिंग सर्विस में हम नुकसानदेह कंटेंट को रोकने, उसका पता लगाने और उससे निपटने के लिए कई टूल को मिलाकर उपयोग करते हैं. Messenger और Instagram चैट में एक फ़ीचर है, जो टीनएजर बच्चों को अनजान वयस्क व्यक्ति से इंटरैक्ट करने से पहले चेतावनी देता है. इससे उन्हें किसी मैसेज का जवाब देने से पहले एक्शन लेने की सुविधा मिलती है. WhatsApp पर भी हमारे पास कस्टमाइज़ किए गए फ़ीचर और कंट्रोल हैं, जो शोषण और दुर्व्यवहार को रोकने में मदद करते हैं.
हमने माता-पिता और टीनएजर बच्चों की मदद करने के लिए Instagram पर और VR में भी नए टूल और रिसोर्स जोड़े हैं.
साथ ही, हम शोषण से संबंधित कंटेंट का पता लगाने, उसे हटाने और उसकी रिपोर्ट करने के लिए डिटेक्शन टेक्नोलॉजी का उपयोग करते हैं. जैसे कि कंटेंट अपलोड करने पर हम बच्चों का यौन शोषण करने वाले कंटेंट को स्कैन करने के लिए फ़ोटो मैचिंग टूल्स का उपयोग करते हैं.
दूसरा सुधार है, नुकसान पहुँचाने वाले अलग-अलग तरीकों से निपटने के लिए आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग का उपयोग करना. नुकसान पहुँचाने के तरीकों में बाल नग्नता से संबंधित कंटेंट पोस्ट करना, वयस्कों और टीनएजर बच्चों के बीच अनचाहा इंटरैक्शन और संभावित "ग्रूमिंग" शामिल है.
ये और अन्य सभी संबंधित इनिशिएटिव हमेशा चलते रहते हैं. पब्लिक और प्राइवेट ऑनलाइन स्पेस में युवाओं को सुरक्षित रखने की हमारी कोशिशों के बारे में ज़्यादा जानें.
पार्टनरशिप
बच्चों की सुरक्षा के मामले में ग्लोबल एक्शन की ज़रूरत होती है. इसके लिए इंडस्ट्री लीडर, कानून लागू करने वाली संस्था, सरकार, सिविल सोसाइटी और परिवारों द्वारा एक्शन लिए जाने की ज़रूरत है. बच्चों की सुरक्षा का ईकोसिस्टम बनाने और उसे सपोर्ट करने के लिए हम स्टेकहोल्डर के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम Tech Coalition के साथ भी काम करते हैं, जो बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षित रखने के लिए एक साथ काम करने वाली ग्लोबल कंपनियों का अलायंस है.