सुरक्षा टूल्स और पॉलिसी
सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है और इसकी ज़िम्मेदारी हम सभी पर है. जानें कि सुरक्षा के लिए Meta क्या कदम उठाता है. साथ ही, आपके लिए उपलब्ध टूल्स और रिसोर्स के बारे में जानें.
बच्चे की ऑनलाइन सुरक्षा
हमारे सभी ऐप्स और प्रोडक्ट्स पर बच्चे की सुरक्षा के प्रति Meta के व्यापक नज़रिए के बारे में जानें. इसमें बच्चों के ऑनलाइन शोषण को रोकने की हमारी कोशिशें भी शामिल हैं.
मानसिक स्वास्थ्य और अच्छी सेहत
ऑनलाइन वेल-बीइंग, किसी व्यक्ति की सेहत का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है. आपके परिवार, आपकी कम्युनिटी और अपनी डिजिटल वेल-बीइंग को सपोर्ट करने के लिए बनाए गए टूल और रिसोर्स के बारे में जानें.
धमकाने से जुड़ी घटना और उत्पीड़न
Meta धमकी और उत्पीड़न से जुड़ी रिपोर्ट को बहुत गंभीरता से लेता है. धमकाने की घटना और निजी पलों की फ़ोटो के दुरुपयोग को रोकने से जुड़े टूल और एक्सपर्ट की सलाह लेकर तैयार किए गए रिसोर्स के बारे में जानें.
डिजिटल साक्षरता
Meta में डिजिटल साक्षरता से संबंधित ऐसे रिसोर्स हैं जिनसे लोगों को डिजिटल दुनिया में आगे बढ़ने के लिए ज़रूरी हुनर और जानकारी मिलती है. युवाओं, माता-पीता और एजुकेटर्स के लिए क्षेत्र की ज़रूरतों के हिसाब से उपलब्ध रिसोर्स के बारे में जानें.
निजी पलों की फ़ोटो का दुरुपयोग और ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन)
Meta पर बिना-सहमति के ली गई निजी पलों की फ़ोटो (NCII) शेयर करने पर सख्त पाबंदी है. अगर किसी व्यक्ति ने आपकी निजी फ़ोटो शेयर करके आपको परेशान किया है—या कोई व्यक्ति ऐसा करने की धमकी दे रहा है—तो यह पेज इस पर तुरंत एक्शन लेने का तरीका बताता है.
दवाओं का गलत उपयोग और दुरुपयोग
ये रिसोर्स उन लोगों के लिए हैं जो नशीले पदार्थ के सेवन की रोकथाम और उनसे छुटकारा पाना चाहते हैं. साथ ही, इन रिसोर्स को पार्टनरशिप टू ऐंड एडिक्शन और सॉन्ग फ़ॉर चार्ली के साथ कोलेबरेट करके बनाया गया है.
महिलाएँ
हमारे प्लेटफ़ॉर्म को महिलाओं के लिए एक सुरक्षित जगह बनाने हेतु Meta के व्यापक नज़रिए के बारे में जानें.
LGBTQ+
LGBTQ+ कम्युनिटी हमेशा से ही Meta कम्युनिटी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रही है. LGBTQ+ कम्युनिटी की ऑनलाइन सुरक्षा से संबंधित सपोर्ट और रिसोर्सेज़ के बारे में जानें.
माता-पिता
Meta में, हम युवाओं को ऑनलाइन सुरक्षित रखने और उनकी अच्छी सेहत के लिए पॉलिसीज़, रिसोर्सेज़ और टूल्स के ज़रिए माता-पिता और देखभाल करने वालों की मदद करते हैं.
युवाओं की सुरक्षा
युवाओं को सुरक्षित रहने की जानकारी देने और सशक्त बनाने, उनकी अच्छी सेहत को प्राथमिकता देने, उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने, और धमकाए जा रहे या आत्महत्या से जुड़े विचारों से जूझ रहे लोगों को रोकने या उनकी मदद करने के लिए Meta के टूल और रिसोर्स के बारे में जानें.
एजुकेटर्स
डिजिटल दुनिया में सफलता हासिल करने के लिए ज़रूरी स्किल्स और जानकारी पाने में स्टूडेंट की मदद करने का तरीका जानें.
कानून लागू करने वाली संस्था
Meta ऑनलाइन और असल ज़िंदगी, दोनों में सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है. हमारी प्राइवेसी सुरक्षा, कानून लागू करने वाली संस्था से जुड़ी गाइडलाइन और अन्य सपोर्ट संबंधी रिसोर्स के बारे में पढ़ें.
पत्रकार, समाजसेवी और सार्वजनिक हस्तियाँ
इस बारे में जानें कि Meta पत्रकारों, मानवाधिकारों के लिए आवाज़ उठाने वाले लोगों और सार्वजनिक हस्तियों के लिए सुरक्षित अनुभव देने में किस तरह अपना योगदान देता है.

सुरक्षा पॉलिसी

हम Meta के ऐप्स और प्रोडक्ट्स को सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम ऐसे कंटेंट को हटा देते हैं, जो लोगों की शारीरिक सुरक्षा को नुकसान पहुँचाने का जोखिम बढ़ा सकता है. लोगों को धमकाने वाले कंटेंट से लोगों में डर, अलगाव या चुप रहने की भावना आ सकती है. इसलिए, हमारे ऐप्स और प्रोडक्ट्स पर ऐसा कंटेंट पोस्ट करने की परमिशन नहीं है.

कम्युनिटी स्टैंडर्ड

हम सहानुभूति और एक दूसरे के सम्मान वाले परिवेश को बढ़ावा देने के साथ-साथ अक्सर हाशिए पर रहने वाले लोगों या बातचीत से बाहर रखे गए ग्रुप को उनकी बात रखने का प्लेटफ़ॉर्म देते हैं. हम चाहते हैं कि सभी लोग खुलकर चर्चा में हिस्सा लें. साथ ही, हम उन सभी लोगों के लिए सुरक्षित परिवेश तैयार करना चाहते हैं, जो अपने विचार रखना चाहते हैं. इसके लिए, हमने कई पॉलिसी बनाई हैं, ताकि दुनिया भर के Meta यूज़र को ऐसा माहौल मिले जहाँ वे सुरक्षित और सहज महसूस करें.

कम्युनिटी स्टैंडर्ड

कम्युनिटी स्टैंडर्ड, हर दिन Facebook, Instagram, Threads और Messenger का उपयोग करके अपनी बात कहने वाले लोगों के लिए एक नींव की तरह काम करते हैं. इनसे यह तय होता है कि प्लेटफ़ॉर्म पर क्या शेयर करना सही है और क्या शेयर करना सही नहीं है. इनका मकसद पाबंदी लगाना और लोगों को चुप कराना नहीं है, बल्कि अपनी बात कहने के लिए एक सुरक्षित परिवेश उपलब्ध कराना है.

पारदर्शिता लाना और जवाबदेही तय करना.

ऑनलाइन और ऑफ़लाइन दुनिया में होने वाले बदलावों के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए, हम फ़ीडबैक लेने और हमारी पॉलिसी, टूल और रिसोर्स को बेहतर बनाने हेतु बाहरी विशेषज्ञों के साथ काम करते हैं. हम ऑनलाइन सुरक्षा में माहिर दुनिया भर के सुरक्षा विशेषज्ञों के साथ बातचीत करते हैं और अपने ऐप्स व प्रोडक्ट्स, पॉलिसी और रिसोर्स को बेहतर बनाने के लिए उनसे सलाह लेते हैं. इनमें सुरक्षा सलाहकार, ग्लोबल वुमेन्स सेफ़्टी एक्सपर्ट एडवाइज़र्स, यूथ एडवाइज़र्स, आत्महत्या की रोकथाम से जुड़े विशेषज्ञ व अन्य लोग शामिल हैं.

हमारे ऐप्स और प्रोडक्ट्स के सभी यूज़र को अपनी बात कहने का प्लेटफ़ॉर्म देने की हमारी सोच को कायम रखने के लिए, Meta हर तीन महीने में कम्युनिटी स्टैंडर्ड एन्फ़ोर्समेंट रिपोर्ट प्रकाशित करता है. इसमें हमारी पॉलिसी का उल्लंघन करने वाले कंटेंट के खिलाफ़ लिए गए एक्शन के बारे में नई जानकारी दी जाती है.

वे पॉलिसी जो सुरक्षा के लिए हमारी प्रतिबद्धता की बुनियाद रखती हैं.

नीचे दी गई पॉलिसी हमारे कम्युनिटी स्टैंडर्ड का हिस्सा हैं.


बच्चों के यौन शोषण, दुर्व्यवहार और नग्नता से जुड़ी पॉलिसी

Facebook किसी भी ऐसे कंटेंट या एक्टिविटी की परमिशन नहीं देता है जो बच्चों का शोषण करे या उन्हें खतरे में डाले. बच्चों के यौन शोषण, दुर्व्यवहार और नग्नता से जुड़ी पॉलिसी में साफ़ तौर पर ऐसे कंटेंट और फ़ोटो के बारे में बताया गया है जिन्हें हम इस पॉलिसी और कम्युनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन करने वाला मानते हैं. साथ ही, इसमें उन एक्शन के बारे में बताया गया है जो हम इन पॉलिसी का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ़ लेते हैं

वयस्कों के यौन शोषण से जुड़ी पॉलिसी

हम यौन-हिंसा और शोषण पर बातचीत करने और इस पर ध्यान खींचने की जगह के तौर पर Facebook के महत्व को समझते हैं. इस बातचीत के लिए जगह बनाने और सुरक्षित माहौल बनाने की कोशिश में, हम पीड़ितों को उनके अनुभव शेयर करने वाला प्लेटफ़ॉर्म भी देते हैं, लेकिन हम यौन हिंसा, यौन हमले या यौन शोषण दिखाने वाले और उसकी धमकी देने वाले या उसे बढ़ावा देने वाले कंटेंट को हटा देते हैं. हम ऐसा कंटेंट भी हटा देते हैं, जो सहमति न देने वाले पक्षों के साथ यौन एक्टिविटी दिखाता है, उसकी वकालत करता है या उसे कोऑर्डिनेट करता है, ताकि बिना सहमति वाली यौन एक्टिविटी को बढ़ावा न मिले.

आत्महत्या और खुद को चोट पहुँचाने से जुड़ी पॉलिसी

हम आत्महत्या और खुद को चोट पहुँचाने के मामलों के विशेषज्ञों के साथ बातचीत करते हैं, ताकि हमारी पॉलिसी और उनके एन्फ़ोर्समेंट को बेहतर बनाया जा सके. साथ ही, हम परेशानी में फँसे लोगों की मदद के लिए दुनिया भर के संगठनों के साथ काम करते हैं. हम लोगों को जानबूझकर या अनजाने में खुद को चोट पहुँचाने या आत्महत्या को अच्छा मनाने या बढ़ावा देने की परमिशन नहीं देते. हालाँकि, हम लोगों को इन विषयों के बारे में बात करने की परमिशन देते हैं, क्योंकि हम चाहते हैं कि Facebook ऐसी जगह बने जहाँ लोग अपने अनुभव शेयर कर सकें, इन समस्याओं के बारे में जागरूकता बढ़ा सकें और एक-दूसरे से मदद माँग सकें. हम संदर्भ की परवाह किए बिना, ऐसे किसी भी कंटेंट को हटा देते हैं जो आत्महत्या या खुद को चोट पहुँचाने को प्रोत्साहित करता है. इसमें काल्पनिक कंटेंट जैसे कि मीम या फ़ोटो और खुद को चोट पहुँचाने वाला कोई भी आपत्तिजनक कंटेंट शामिल है.

मानव शोषण से जुड़ी पॉलिसी

हम ऐसे कंटेंट को हटा देते हैं और उन एक्टिविटी को रोक देते हैं जो लोगों के शोषण को बढ़ावा देती हैं या उसमें मदद करती हैं. इसमें मानव तस्करी और स्मगलिंग से जुड़ा कंटेंट भी शामिल है. हम मानव तस्करी को अपने फ़ायदे के लिए किसी की आज़ादी का हनन करने वाले बिज़नेस के रूप में परिभाषित करते हैं. यह ऐसा मानव शोषण है जिसमें उनसे उनकी इच्छा के खिलाफ़ ज़बरदस्ती पैसे के लिए सेक्स, मज़दूरी या अन्य एक्टिविटी करने के लिए मजबूर किया जाता है. यह झूठ, बल और ज़बरदस्ती पर निर्भर होता है और यह पीड़ित की आज़ादी छीनकर उन्हें अपमानित करता है और दूसरों को आर्थिक या भौतिक फ़ायदे पहुँचाता है.

संयुक्त राष्ट्र मानव तस्करी को अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के पार किसी राज्य में अवैध प्रवेश का प्रबंध करने या उसमें मदद के रूप में परिभाषित करता है. इसमें ज़बरदस्ती या बल का उपयोग किए बिना भी उन कमज़ोर व्यक्तियों का शोषण किया जा सकता है जो अक्सर बेहतर जीवन की तलाश में अपने मूल देश को छोड़ने की कोशिश कर रहे होते हैं.

हमें मानव तस्करी और मानव स्मगलिंग को एक समझने से बचना चाहिए. हालाँकि, ये दोनों संबंधित हो सकती हैं और उनमें कई बातें एक जैसी होती हैं.

धमकाने और उत्पीड़न से जुड़ी पॉलिसी

ऐसी कोई भी एक्टिविटी जिसमें कोई व्यक्ति ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म पर किसी को धमकी देता है या प्लेटफ़ॉर्म पर किसी के खिलाफ़ दुर्भावनापूर्ण व्यवहार होता है, तो इसे धमकाना माना जाता है. इस पॉलिसी में लोगों को टार्गेट करने वाले सामूहिक उत्पीड़न के खिलाफ़ सुरक्षा शामिल है. धमकी और परेशान करने की घटनाएँ कई जगहों और कई रूप में देखने को मिलती हैं. कोई व्यक्ति इस व्यवहार से असुरक्षित महसूस करता है, इसे समझने के लिए संदर्भ को समझना महत्वपूर्ण है. हम बताते हैं कि Facebook पर ज़्यादा सुरक्षा देने के लिए हम कैसे इन व्यवहारों को दूसरे व्यवहारों से अलग करते हैं.

हमारी पॉलिसी गाइडलाइन के अलावा, हमारे धमकाने की घटनाओं को रोकने से जुड़े सेक्शन में टीनएजर्स, माता-पिता और एजुकेटर्स के लिए टूल और रिसोर्स दिए गए हैं.

नफ़रत फैलाने वाली भाषा से जुड़ी पॉलिसी

हमारे लिए नफ़रत फैलाने वाली भाषा का मतलब सुरक्षित विशिष्टताओं के आधार पर लोगों (न कि सिद्धांतों या संस्थाओं) के खिलाफ़ होने वाले सीधे हमले से है. इन विशिष्टताओं में प्रजाति, नस्ल, राष्ट्रीयता, दिव्यांगता, धार्मिक मान्यता, जाति, सेक्शुअल ओरिएंटेशन, लिंग, लैंगिक पहचान और गंभीर बीमारी शामिल हैं. नफ़रत फैलाने वाली भाषा से जुड़ी पॉलिसी तय करती है कि हम किस तरह के कंटेंट को नफ़रत फैलाने वाली भाषा के दायरे में रखते हैं और इसे हमारे प्लेटफ़ॉर्म से हटा दिया जाएगा.

LGBTQ+ कम्युनिटी के खिलाफ़ नफ़रत फैलाने वाली भाषा का उपयोग करना प्रतिबंधित है. LGBTQ+ कम्युनिटी के लिए हमारे सुरक्षा स्टैंडर्ड बनाए रखने के लिए, हमने ऐसी पॉलिसी बनाई हैं जिसके तहत किसी व्यक्ति को उसकी सेक्शुअल ओरिएंटेशन या लैंगिक पहचान के आधार पर नीचा दिखाने या शर्मिंदा करने के मकसद से बनाए गए कंटेंट को हटाना शामिल है. कंटेंट हटाने के अलावा हम और कदम भी उठा सकते हैं.

प्राइवेसी के उल्लंघन और फ़ोटो की प्राइवेसी से जुड़ी पॉलिसी

ये पॉलिसी तय करती हैं कि हम आपकी पहचान और एक्टिविटी से संबंधित निजी जानकारी को कैसे सुरक्षित रखते हैं. यह पॉलिसी, आपकी निजी जानकारी को आपकी परमिशन के बिना किसी और के साथ शेयर नहीं करने और हमारे ऐप्स और प्रोडक्ट्स पर शेयर की गई निजी जानकारी की वजह से होने वाले शारीरिक या वित्तीय नुकसान से आपकी सुरक्षा की हमारी प्रतिबद्धता को बरकरार रखती है.

हिंसक और आपत्तिजनक कंटेंट से जुड़ी पॉलिसी

हम ऐसे कंटेंट को हटा देते हैं जो खास तौर पर हिंसक या आपत्तिजनक हो, जैसे कि वे वीडियो जिनमें शरीर के कटे-फटे हिस्से, शरीर के अंदर के हिस्से या झुलसे हुए शरीर दिखाए जाते हैं. हम ऐसे कंटेंट को भी हटा देते हैं जिसमें इंसानों और पशुओं का दर्द दिखाने वाली फ़ोटो के बारे में खुश होने वाली बातें कही जाती हैं.

हम यह जानते हैं कि आपत्तिजनक और हिंसक फ़ोटो को लेकर लोगों की अलग-अलग संवेदनाएँ होती हैं. इस वजह से, हम कुछ आपत्तिजनक या हिंसक फ़ोटो पर चेतावनी लेबल लगा देते हैं, ताकि क्लिक करने से पहले लोगों को यह पता हो कि कंटेंट संवेदनशील हो सकता है. हम 18 वर्ष से कम उम्र के यूज़र्स को ऐसा कंटेंट देखने से रोकते भी हैं.

Meta सुरक्षा पॉलिसी के उल्लंघन की रिपोर्ट कैसे करें.

उल्लंघनों की रिपोर्ट करने से हमें गलत उपयोग के बारे में आसानी से अलर्ट मिल जाता है. बताई गई इन सभी पॉलिसी और अन्य खास परिस्थितियों के उल्लंघन की रिपोर्ट करने से जुड़े सवालों के जवाब पाएँ.
.

WhatsApp पर सुरक्षा

WhatsApp अपने यूज़र की सुरक्षा को गंभीरता से लेता है. इसलिए, हम अपने सभी यूज़र के कॉल और मैसेज को एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन की मदद से सुरक्षित करते हैं. हमने WhatsApp को मज़बूत सुरक्षा, प्राइवेसी और सुरक्षा के सिद्धांतों को ध्यान में रखकर बनाया है. WhatsApp, पब्लिक सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म के मुकाबले अलग तरह से काम करता है. इसलिए, हम अपने प्लेटफ़ॉर्म पर दुर्व्यवहार से एक प्राइवेट मैसेजिंग सर्विस प्रोवाइडर के तौर पर निपटते हैं. WhatsApp को ऑडियंस बढ़ाने के मकसद से नहीं बनाया गया है. हमने लोगों को मिलने वाले मैसेज को प्राथमिकता के हिसाब से दिखाने वाला एल्गोरिदम उपयोग नहीं किया है और न ही हमारे ऐप में ऐसा कोई सर्च फ़ीचर है जिसकी मदद से उन लोगों या ग्रुप से कनेक्ट किया जा सके जिन्हें आप नहीं जानते. जब हमें हमारे प्लेटफ़ॉर्म के दुरुपयोग के बारे में बताया जाता है, तब हम उन अकाउंट के खिलाफ़ एक्शन लेते हैं. इसमें उन अकाउंट को बैन करना और कानून लागू करने वाली संस्था से इसके बारे में संपर्क करना शामिल है.


Meta का लोगो, होमपेज का लिंक

हमें फ़ॉलो करें

facebook का आइकन
Instagram का आइकन
YouTube का आइकन
Twitter का आइकन
LinkedIn का आइकन