
स्कैम से बचने के सुझाव
हम जानते हैं कि स्कैम का लोगों पर क्या असर पड़ सकता है और हम अपने यूज़र्स की सुरक्षा के लिए लगातार निवेश कर रहे हैं. इस निवेश में हम अपने सपोर्ट सिस्टम को अपडेट करते हैं और स्कैमर्स को बाहर रखते हैं.
स्कैम से सुरक्षित रहना
यहाँ बताया गया है कि क्या सावधानी बरतनी है और स्कैमर्स से कैसे सुरक्षित रहना है:
फ़्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने या मैसेज का जवाब देने से पहले किसी भी संदिग्ध व्यवहार की जाँच करें. अगर कोई किसी आपात स्थिति में दोस्त या रिश्तेदार होने का क्लेम करता है या आपसे लोन, पुरस्कार या अन्य रिवाॅर्ड पाने के लिए एडवांस शुल्क माँगता है, तो सोच-विचार करें, एंगेज न हों और याद रखें कि आपके पास हमेशा Facebook और Instagram को उनकी रिपोर्ट करने का विकल्प होता है.
स्कैमर अक्सर लोगों के बीच तुरंत एक्शन लेने वाला माहौल बनाते हैं. अगर आपको Meta या अन्य कानूनी कंपनी और संस्था का क्लेम करने वाला कोई ईमेल या मैसेज मिलता है, तो ईमेल या मैसेज भेजने वाले को वेरिफ़ाई करें और किसी भी लिंक या अटैचमेंट पर क्लिक न करें. अगर ईमेल Meta से मिला है, तो आप उसे Facebook और Instagram की सेटिंग पर वेरिफ़ाई कर सकते हैं.
जब कोई आपसे लाॅग इन करने के लिए कहे, तो अपना सोशल मीडिया या अन्य ऑनलाइन लॉग इन और पासवर्ड डालने से पहले सचेत रहें. जब आपके द्वारा अभी-अभी डाउनलोड किए गए किसी नए थर्ड पार्टी ऐप में आपको इसकी सुविधा का उपयोग करने से पहले अपने Facebook अकाउंट से लॉग इन करने की ज़रूरत हो, तो सावधानी बरतें. अनजान अकाउंट से आपके पासवर्ड, सोशल सिक्योरिटी नंबर, क्रेडिट कार्ड या अन्य वित्तीय जानकारी माँगने वाली रिक्वेस्ट को शेयर न करें. Facebook और Instagram पर इनकी रिपोर्ट करें.
सुरक्षा से जुड़े सुझाव
हमेशा, हम पुरज़ोर सुझाव देते हैं कि आप अनजान लाॅग इन के बारे में अलर्ट की सुविधा चालू करें और अपने अकाउंट को और सुरक्षित रखने के लिएटू-स्टेप वेरिफ़िकेशन की सुविधा चालू करें.
स्कैम की रिपोर्ट करने का तरीका
अगर आपको लगता है कि हमारे प्लेटफ़ॉर्म पर आपके साथ स्कैम हुआ है, तो ‘पोस्ट की रिपोर्ट करें’ या ‘फ़ोटो की रिपोर्ट करें’ बटन पर क्लिक करके इसकी रिपोर्ट कर सकते हैं.
रिसोर्स
अपने Facebook अकाउंट को स्कैम से सुरक्षित रखने के लिए, हमारे ऑनलाइन रिसोर्स देखें.
कंटेंट की रिपोर्ट करने और खुद को सुरक्षित रखने के अन्य तरीके जानने के लिए Instagram की सुरक्षा साइट पर जाएँ.
WhatsApp पर सुरक्षित रहने के अन्य तरीके जानने के लिए, हमारे ऑनलाइन रिसोर्स देखें.