
व्यक्तिगत जानकारी को सुरक्षित रखना
जब आप Meta टेक्नोलॉजी पर कंटेंट शेयर करते हैं, तो आप यह कंट्रोल कर सकते हैं कि आपके दोस्तों और लोगों को कौन-सी जानकारी दिखाई दे. यह आपको तय करना है कि आपका कंटेंट कौन देख सकता है.
प्राइवेसी चेक
आपकी जानकारी की सुरक्षा की शुरुआत यह समझने से होती है कि आप अपने कंटेंट को शेयर करने की प्रोसेस को कस्टमाइज़ करने के लिए प्राइवेसी और सुरक्षा सेटिंग का उपयोग कैसे कर सकते हैं. शुरू करने के लिए सही जगह Facebook प्राइवेसी चेक है, जो आपको प्राइवेसी और सुरक्षा सेटिंग से जुड़ी सलाह देती है, ताकि यह पक्का हो सके कि आप उन लोगों के साथ अपना कंटेंट शेयर कर रहे हैं जिन्हें आप दिखाना चाहते हैं.
Meta टेक्नोलॉजी पर आपको अपनी प्राइवेसी सेटिंग मैनेज करने के लिए यहाँ कुछ अतिरिक्त रिसोर्स दिए गए हैं.
पोस्ट और स्टेटस से जुड़े अपडेट
जब भी आप Facebook पर अपना स्टेटस अपडेट करते हैं, फ़ोटो शेयर करते हैं या कोई कंटेंट पोस्ट करते हैं, तो आप "ऑडियंस सेलेक्टर" टूल का उपयोग करके तय कर सकते हैं कि आपके द्वारा शेयर किए जाने वाले कंटेंट को कौन देखे. आप सभी के साथ, सिर्फ़ अपने दोस्तों के साथ या फिर एक कस्टम ऑडियंस के साथ अपना कंटेंट शेयर कर सकते हैं. जब आप किसी अन्य व्यक्ति की प्रोफ़ाइल पर कुछ पोस्ट करते हैं, तो वह व्यक्ति कंट्रोल करता है कि पोस्ट को कौन देख सकता है. इसके अलावा, आपकी पोस्ट में टैग किए जाने वाले सभी लोग और उनके दोस्त पोस्ट देख सकते हैं.
Instagram पर, आप किसी को भी आपको फ़ॉलो करने की परमिशन दे सकते हैं या नए फ़ॉलोअर्स के लिए आपकी मंज़ूरी की आवश्यकता हो सकती है. एक-दूसरे को फ़ॉलो करने वाले लोग एक-दूसरे को टैग कर सकते हैं और एक-दूसरे की पोस्ट देख सकते हैं.

टैग करना
टैग और टाइमलाइन रिव्यू ऐसे विकल्प हैं, जिनसे आपको यह कंट्रोल करने में मदद मिलती है कि आपके द्वारा पोस्ट की जाने वाली चीज़ों को कौन देखता है और आपकी प्रोफ़ाइल में कौन-सी पोस्ट दिखाई देती हैं.
टैग रिव्यू की मदद से आप उन टैग को मंज़ूरी दे सकते हैं या ख़ारिज कर सकते हैं, जिन्हें लोगों ने आपकी पोस्ट में जोड़ा है. अगर आपने टैग रिव्यू चालू किया हुआ है और आपकी किसी पोस्ट पर कोई व्यक्ति टैग करता है, तो वह टैग आपकी मंज़ूरी मिलने तक दिखाई नहीं देगा.
टाइमलाइन रिव्यू से आप चुन सकते हैं कि जिन पोस्ट में आपको टैग किया गया है, वे आपकी प्रोफ़ाइल में दिखाई दें या नहीं. अगर आप अपनी प्रोफ़ाइल पर दिखाई देने से पहले सभी पोस्ट (दोस्त की पोस्ट सहित) को रिव्यू करना चाहते हैं, तो आपको टाइमलाइन रिव्यू की सुविधा चालू करनी होगी. अगर आपके दोस्तों के अलावा कोई और आपको अपनी पोस्ट में टैग करता है, तो इसे आपकी प्रोफ़ाइल पर दिखाने से पहले आपको इसे रिव्यू करने का संकेत दिया जाएगा, भले ही आपने टाइमलाइन रिव्यू की सुविधा चालू न की हो.
प्रोफ़ाइल की जानकारी
इस बात की जानकारी रखें कि आपकी प्रोफ़ाइल आपके पेज पर आने वाले लोगों को कैसी दिखाई देती है. जानें कि आपकी प्रोफ़ाइल सार्वजनिक रूप से या किसी ख़ास व्यक्ति को कैसी दिखाई देती है.