सुरक्षा टूल्स और पॉलिसी
सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है और इसकी ज़िम्मेदारी हम सभी पर है. जानें कि सुरक्षा के लिए Meta क्या कदम उठाता है. साथ ही, आपके लिए उपलब्ध टूल्स और रिसोर्स के बारे में जानें.
बच्चे की ऑनलाइन सुरक्षा
हमारे सभी ऐप्स और प्रोडक्ट्स पर बच्चे की सुरक्षा के प्रति Meta के व्यापक नज़रिए के बारे में जानें. इसमें बच्चों के ऑनलाइन शोषण को रोकने की हमारी कोशिशें भी शामिल हैं.
मानसिक स्वास्थ्य और अच्छी सेहत
ऑनलाइन वेल-बीइंग, किसी व्यक्ति की सेहत का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है. आपके परिवार, आपकी कम्युनिटी और अपनी डिजिटल वेल-बीइंग को सपोर्ट करने के लिए बनाए गए टूल और रिसोर्स के बारे में जानें.
धमकाने से जुड़ी घटना और उत्पीड़न
Meta धमकी और उत्पीड़न से जुड़ी रिपोर्ट को बहुत गंभीरता से लेता है. धमकाने की घटना और निजी पलों की फ़ोटो के दुरुपयोग को रोकने से जुड़े टूल और एक्सपर्ट की सलाह लेकर तैयार किए गए रिसोर्स के बारे में जानें.
डिजिटल साक्षरता
Meta में डिजिटल साक्षरता से संबंधित ऐसे रिसोर्स हैं जिनसे लोगों को डिजिटल दुनिया में आगे बढ़ने के लिए ज़रूरी हुनर और जानकारी मिलती है. युवाओं, माता-पीता और एजुकेटर्स के लिए क्षेत्र की ज़रूरतों के हिसाब से उपलब्ध रिसोर्स के बारे में जानें.
निजी पलों की फ़ोटो का दुरुपयोग और ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन)
Meta पर बिना-सहमति के ली गई निजी पलों की फ़ोटो (NCII) शेयर करने पर सख्त पाबंदी है. अगर किसी व्यक्ति ने आपकी निजी फ़ोटो शेयर करके आपको परेशान किया है—या कोई व्यक्ति ऐसा करने की धमकी दे रहा है—तो यह पेज इस पर तुरंत एक्शन लेने का तरीका बताता है.
दवाओं का गलत उपयोग और दुरुपयोग
ये रिसोर्स उन लोगों के लिए हैं जो नशीले पदार्थ के सेवन की रोकथाम और उनसे छुटकारा पाना चाहते हैं. साथ ही, इन रिसोर्स को पार्टनरशिप टू ऐंड एडिक्शन और सॉन्ग फ़ॉर चार्ली के साथ कोलेबरेट करके बनाया गया है.
महिलाएँ
हमारे प्लेटफ़ॉर्म को महिलाओं के लिए एक सुरक्षित जगह बनाने हेतु Meta के व्यापक नज़रिए के बारे में जानें.
LGBTQ+
LGBTQ+ कम्युनिटी हमेशा से ही Meta कम्युनिटी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रही है. LGBTQ+ कम्युनिटी की ऑनलाइन सुरक्षा से संबंधित सपोर्ट और रिसोर्सेज़ के बारे में जानें.
माता-पिता
Meta में, हम युवाओं को ऑनलाइन सुरक्षित रखने और उनकी अच्छी सेहत के लिए पॉलिसीज़, रिसोर्सेज़ और टूल्स के ज़रिए माता-पिता और देखभाल करने वालों की मदद करते हैं.
युवाओं की सुरक्षा
युवाओं को सुरक्षित रहने की जानकारी देने और सशक्त बनाने, उनकी अच्छी सेहत को प्राथमिकता देने, उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने, और धमकाए जा रहे या आत्महत्या से जुड़े विचारों से जूझ रहे लोगों को रोकने या उनकी मदद करने के लिए Meta के टूल और रिसोर्स के बारे में जानें.
एजुकेटर्स
डिजिटल दुनिया में सफलता हासिल करने के लिए ज़रूरी स्किल्स और जानकारी पाने में स्टूडेंट की मदद करने का तरीका जानें.
कानून लागू करने वाली संस्था
Meta ऑनलाइन और असल ज़िंदगी, दोनों में सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है. हमारी प्राइवेसी सुरक्षा, कानून लागू करने वाली संस्था से जुड़ी गाइडलाइन और अन्य सपोर्ट संबंधी रिसोर्स के बारे में पढ़ें.
पत्रकार, समाजसेवी और सार्वजनिक हस्तियाँ
इस बारे में जानें कि Meta पत्रकारों, मानवाधिकारों के लिए आवाज़ उठाने वाले लोगों और सार्वजनिक हस्तियों के लिए सुरक्षित अनुभव देने में किस तरह अपना योगदान देता है.

अपना अकाउंट सुरक्षित करना

Meta टेक्नोलॉजी सुरक्षा को केंद्र में रखकर बनाई गई है. आपके अकाउंट को अतिरिक्त सुरक्षा देने के लिए हम कई अतिरिक्त सुरक्षा फ़ीचर भी मुहैया कराते हैं.

ओवरव्यू

सिर्फ़ आप अपने सभी अकाउंट को एक्सेस कर सकते हैं और उन्हें कंट्रोल कर सकते हैं. अपनी लॉग इन जानकारी कभी भी दूसरों के साथ शेयर न करें और किसी भी Meta टेक्नोलॉजी पर हर एक अकाउंट के लिए अलग-अलग पासवर्ड का उपयोग करें.

शुरुआती पॉइंट के रूप में, अपने Facebook अकाउंट की सुरक्षा को रिव्यू करने और उसमें ज़्यादा सुरक्षा जोड़ने के लिए सुरक्षा जाँच का उपयोग करें. सुरक्षा जाँच शुरू करने के लिए, आपको अपने Facebook अकाउंट में लॉग इन करना होगा. यहाँ कुछ अतिरिक्त चीज़ें दी गई हैं, जिन्हें आप Meta टेक्नोलॉजी पर अपने अकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए कर सकते हैं.


पासवर्ड

मज़बूत पासवर्ड आपके अकाउंट को सुरक्षित रखने में मदद करता है. ऐसे पासवर्ड का उपयोग करें, जिसका अनुमान लगाना मुश्किल हो और जिसमें कम से कम आठ कैरेक्टर और नंबरों, अक्षरों और ख़ास कैरेक्टर्स को मिलाकर उपयोग किया गया हो. हर एक अकाउंट के लिए एक अलग पासवर्ड आपकी पासवर्ड सुरक्षा को बेहतर बनाएगा. याद रखें कि अपने पासवर्ड शेयर न करें या उन्हें ऐसी जगह पर सेव न करें जहाँ अन्य लोग उन्हें ढूँढ पाएँ.

लॉग इन अलर्ट

जब कोई व्यक्ति ऐसे डिवाइस से आपके अकाउंट में लॉग इन करने की कोशिश करता है जिसे हम पहचान नहीं पाते हैं, उस स्थिति में आप अलर्ट पाने की सुविधा चुन सकते हैं. ये अलर्ट आपको बताएँगे कि किस डिवाइस और जगह से लॉग इन करने की कोशिश की गई थी.

टू-स्टेप वेरिफ़िकेशन

नए कंप्यूटर, मोबाइल या टैबलेट से अपना अकाउंट एक्सेस करते समय अतिरिक्त सुरक्षा बनाने के लिए टू-स्टेप वेरिफ़िकेशन चालू करें.

लॉग आउट करना

आपकी "सुरक्षा और लॉग इन" सेटिंग का "आपने कहाँ लॉग इन किया है" सेक्शन आपको उन डिवाइस की लिस्ट दिखाता है, जिनका उपयोग आपके अकाउंट में लॉग इन करने के लिए हाल ही में किया गया है. अगर आप अपने अकाउंट से लॉग आउट करना चाहते हैं, तो इन निर्देशों का पालन करें.

आप Messenger पर किसी अकाउंट से लॉग आउट नहीं कर सकते, लेकिन यहाँ ऐसी कुछ चीज़ें हैं, जो आप कर सकते हैं, जैसे कि नोटिफ़िकेशन कम करना, अपने आपको अनुपलब्ध दिखाना या कुछ लोगों से मैसेज पाना बंद करना.

परमिशन स्टेटस

आप यह पक्का करने के लिए अपने अकाउंट की सुरक्षा सेटिंग को रिव्यू कर सकते हैं और अपडेट कर सकते हैं कि आपको इस बात की जानकारी है कि आपके अकाउंट को कौन एक्सेस कर रहा है और किन ऐप को आपने अपनी जानकारी का उपयोग करने की परमिशन दी है.

फ़ेक, नकली या हैक किए गए अकाउंट

अगर आपको लगता है कि किसी व्यक्ति ने आप या आपके जानने वाले का दिखावा करते हुए कोई अकाउंट बनाया है, तो रिपोर्ट करें. अगर आपका अकाउंट हैक किया गया है या उसके साथ छेड़छाड़ हुई है, तो तुरंत उसे सुरक्षित करें.

Meta का लोगो, होमपेज का लिंक

हमें फ़ॉलो करें

facebook का आइकन
Instagram का आइकन
YouTube का आइकन
Twitter का आइकन
LinkedIn का आइकन