सुरक्षा टूल्स और पॉलिसी
सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है और इसकी ज़िम्मेदारी हम सभी पर है. जानें कि सुरक्षा के लिए Meta क्या कदम उठाता है. साथ ही, आपके लिए उपलब्ध टूल्स और रिसोर्स के बारे में जानें.
बच्चे की ऑनलाइन सुरक्षा
हमारे सभी ऐप्स और प्रोडक्ट्स पर बच्चे की सुरक्षा के प्रति Meta के व्यापक नज़रिए के बारे में जानें. इसमें बच्चों के ऑनलाइन शोषण को रोकने की हमारी कोशिशें भी शामिल हैं.
मानसिक स्वास्थ्य और अच्छी सेहत
ऑनलाइन वेल-बीइंग, किसी व्यक्ति की सेहत का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है. आपके परिवार, आपकी कम्युनिटी और अपनी डिजिटल वेल-बीइंग को सपोर्ट करने के लिए बनाए गए टूल और रिसोर्स के बारे में जानें.
धमकाने से जुड़ी घटना और उत्पीड़न
Meta धमकी और उत्पीड़न से जुड़ी रिपोर्ट को बहुत गंभीरता से लेता है. धमकाने की घटना और निजी पलों की फ़ोटो के दुरुपयोग को रोकने से जुड़े टूल और एक्सपर्ट की सलाह लेकर तैयार किए गए रिसोर्स के बारे में जानें.
डिजिटल साक्षरता
Meta में डिजिटल साक्षरता से संबंधित ऐसे रिसोर्स हैं जिनसे लोगों को डिजिटल दुनिया में आगे बढ़ने के लिए ज़रूरी हुनर और जानकारी मिलती है. युवाओं, माता-पीता और एजुकेटर्स के लिए क्षेत्र की ज़रूरतों के हिसाब से उपलब्ध रिसोर्स के बारे में जानें.
निजी पलों की फ़ोटो का दुरुपयोग और ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन)
Meta पर बिना-सहमति के ली गई निजी पलों की फ़ोटो (NCII) शेयर करने पर सख्त पाबंदी है. अगर किसी व्यक्ति ने आपकी निजी फ़ोटो शेयर करके आपको परेशान किया है—या कोई व्यक्ति ऐसा करने की धमकी दे रहा है—तो यह पेज इस पर तुरंत एक्शन लेने का तरीका बताता है.
दवाओं का गलत उपयोग और दुरुपयोग
ये रिसोर्स उन लोगों के लिए हैं जो नशीले पदार्थ के सेवन की रोकथाम और उनसे छुटकारा पाना चाहते हैं. साथ ही, इन रिसोर्स को पार्टनरशिप टू ऐंड एडिक्शन और सॉन्ग फ़ॉर चार्ली के साथ कोलेबरेट करके बनाया गया है.
महिलाएँ
हमारे प्लेटफ़ॉर्म को महिलाओं के लिए एक सुरक्षित जगह बनाने हेतु Meta के व्यापक नज़रिए के बारे में जानें.
LGBTQ+
LGBTQ+ कम्युनिटी हमेशा से ही Meta कम्युनिटी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रही है. LGBTQ+ कम्युनिटी की ऑनलाइन सुरक्षा से संबंधित सपोर्ट और रिसोर्सेज़ के बारे में जानें.
माता-पिता
Meta में, हम युवाओं को ऑनलाइन सुरक्षित रखने और उनकी अच्छी सेहत के लिए पॉलिसीज़, रिसोर्सेज़ और टूल्स के ज़रिए माता-पिता और देखभाल करने वालों की मदद करते हैं.
युवाओं की सुरक्षा
युवाओं को सुरक्षित रहने की जानकारी देने और सशक्त बनाने, उनकी अच्छी सेहत को प्राथमिकता देने, उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने, और धमकाए जा रहे या आत्महत्या से जुड़े विचारों से जूझ रहे लोगों को रोकने या उनकी मदद करने के लिए Meta के टूल और रिसोर्स के बारे में जानें.
एजुकेटर्स
डिजिटल दुनिया में सफलता हासिल करने के लिए ज़रूरी स्किल्स और जानकारी पाने में स्टूडेंट की मदद करने का तरीका जानें.
कानून लागू करने वाली संस्था
Meta ऑनलाइन और असल ज़िंदगी, दोनों में सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है. हमारी प्राइवेसी सुरक्षा, कानून लागू करने वाली संस्था से जुड़ी गाइडलाइन और अन्य सपोर्ट संबंधी रिसोर्स के बारे में पढ़ें.
पत्रकार, समाजसेवी और सार्वजनिक हस्तियाँ
इस बारे में जानें कि Meta पत्रकारों, मानवाधिकारों के लिए आवाज़ उठाने वाले लोगों और सार्वजनिक हस्तियों के लिए सुरक्षित अनुभव देने में किस तरह अपना योगदान देता है.

सुरक्षित रहना

हम अपनी ग्लोबल कम्युनिटी की सुरक्षा का ध्यान रखते हैं. हमारे टूल्स आपके अकाउंट को सुरक्षित रख सकते हैं और आपकी प्राइवेसी की सुरक्षा कर सकते हैं.

ओवरव्यू

Meta के ऐप्स और प्रोडक्ट पर आपके अनुभव सुरक्षित होने चाहिए. अगर आप कोई ऐसी एक्टिविटी देखते हैं, जो हमारे कम्युनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन करती है, तो कृपया हमें इस बारे में बताएँ. सावधानी बरतें कि आप किसके साथ अपनी जानकारी शेयर करते हैं और याद रखें कि अगर कोई व्यक्ति आपको परेशान कर रहा है, तो आप उससे दोस्ती खत्म कर सकते हैं या उसे ब्लॉक कर सकते हैं.

शेयर करना

हर दिन, दुनिया भर के लोग Meta के ऐप्स और प्रोडक्ट पर कंटेंट शेयर करते हैं, जिससे नए और असाधारण विचार, अवसर मिलते हैं, दोस्ती होती हैं और कोलेबरेशन किए जाते हैं.

आप कैसे और क्या शेयर करते हैं, इस पर विचार करना ज़रूरी होता है. अपनी ऑडियंस को ध्यान में रखकर यह बात याद रखें कि आप अपने दोस्तों और फ़ॉलोअर्स के साथ जो चीज़ें शेयर करते हैं, उन्हें अन्य लोगों के साथ शेयर किया जा सकता है. हम आपके लिए यह आसान बनाते हैं कि आपके द्वारा शेयर किया जाने वाला कंटेंट कौन देख सकता है और हमने ऐसी सुरक्षा पॉलिसी बनाई हैं, जो नफ़रत फैलाने वाले, हिंसक या स्पष्ट रूप से अश्लील कंटेंट पर प्रतिबंध लगाती हैं.

शेयर करने से पहले, खुद से पूछें:

  • क्या कोई व्यक्ति मुझे नुकसान पहुँचाने के लिए इसका उपयोग कर सकता है?
  • अगर कोई व्यक्ति इसे दूसरों के साथ शेयर करेगा, तो क्या मुझे परेशानी होगी?
  • अगर मैं कोई चीज़ शेयर करूँ, तो सबसे बुरी चीज़ क्या हो सकती है?

दोस्त बनाना और फ़ॉलो करना

Meta के ऐप्स और प्रोडक्ट आपके लिए उन लोगों और मुद्दों से जुड़ने की जगह हैं, जिनकी आप परवाह करते हैं. किसी व्यक्ति को दोस्त के रूप में फ़ॉलो करने या स्वीकार करने से पहले, उस व्यक्ति की प्रोफ़ाइल देखें. क्या आप कभी उनसे मिले हैं? क्या आपका कोई कॉमन दोस्त है? क्या वह ऐसा व्यक्ति है, जिसे आप अपनी कम्युनिटी में चाहते हैं?

अनफ़ॉलो करना और दोस्ती खत्म करना

जब आप किसी व्यक्ति को अनफ़ॉलो करते हैं, तो आपको अपनी फ़ीड में उसकी पोस्ट दिखाई नहीं देंगी. Facebook पर, अनफ़ॉलो करने के बाद भी आप उनके दोस्त बने रहेंगे.

अगर आप किसी व्यक्ति से दोस्ती खत्म करते हैं, तो Facebook उस व्यक्ति को इसकी जानकारी नहीं देगा, लेकिन आपको उसकी फ़्रेंड लिस्ट से निकाल दिया जाएगा.

ब्लॉक करना

आप किसी व्यक्ति से दोस्ती खत्म करने के लिए उसे ब्लॉक भी कर सकते हैं. इससे वे Messenger या Facebook चैट पर आपके साथ बातचीत शुरू नहीं कर पाएँगे या आपके द्वारा अपनी प्रोफ़ाइल पर पोस्ट की जाने वाली चीज़ों को नहीं देख पाएँगे. इसके अलावा, आप जिन लोगों को ब्लॉक करते हैं, वे अब आपको टैग नहीं कर सकते या आपको ईवेंट या ग्रुप में आमंत्रित नहीं कर सकते.

ब्लॉक, दोनों तरफ से होता है, इसलिए आप भी उनके द्वारा पोस्ट की जाने वाली चीज़ों को नहीं देख पाएँगे या उनसे चैट शुरू नहीं कर पाएँगे. जब आप किसी व्यक्ति को ब्लॉक करते हैं, तो हम उन्हें इस बारे में नहीं बताते हैं.

अगर आप किसी संपर्क से WhatsApp मैसेज, कॉल्स और स्टेटस अपडेट नहीं पाना चाहते, तो आप उन्हें ब्लॉक कर सकते हैं.

अकाउंट प्रतिबंधित करना

आपकी प्रतिबंधित सूची में ऐसे लोग शामिल होते हैं, जिन्हें आपने Facebook पर अपने दोस्त के रूप में जोड़ा है, लेकिन आप उनके साथ कुछ शेयर नहीं करना चाहते. जब आप किसी व्यक्ति को अपनी प्रतिबंधित सूची में जोड़ते हैं, तो आप अब भी उनके दोस्त रहते हैं, लेकिन वे सिर्फ़ आपकी पब्लिक जानकारी (जैसे कि आपकी वे पोस्ट और प्रोफ़ाइल जानकारी जिन्हें आप पब्लिक बनाते हैं) और वे पोस्ट देख पाएँगे जिनमें आप उन्हें टैग करते हैं.

Instagram पर, अगर आप किसी व्यक्ति को प्रतिबंधित करते हैं, तो वे यह नहीं देख पाएँगे कि आप कब ऑनलाइन हैं या आपने उनके मैसेज पढ़े हैं या नहीं. आपकी पोस्ट पर उनके नए कमेंट सिर्फ़ उन्हें दिखाई देंगे. आप कमेंट देख सकते हैं और फिर उसे स्वीकार, डिलीट या इग्नोर कर सकते हैं. भविष्य में उस व्यक्ति द्वारा किए जाने वाले कमेंट के लिए आपको कोई नोटिफ़िकेशन नहीं मिलेगा.

कमेंट मैनेज करना

अपनी पोस्ट पर कमेंट कंट्रोल करने के लिए प्राइवेसी और सुरक्षा संबंधी टूल्स का उपयोग करें. आप यह एडजस्ट कर सकते हैं कि आपकी पोस्ट पर कौन कमेंट कर सकता है: लोग, सिर्फ़ आपके दोस्त या सिर्फ़ कुछ प्रोफ़ाइल और पेज. अपनी कम्युनिटी के साथ सुरक्षित रहने, सार्थक बातचीत को बढ़ावा देने और उत्पीड़न को रोकने के लिए, आप कुछ खास शब्दों वाले कमेंट छिपा सकते हैं. अपने पेज पर अभद्रता संबंधी फ़िल्टर का उपयोग करने से आपको कम्युनिटी द्वारा आपत्तिजनक मार्क किए गए सबसे सामान्य रूप से रिपोर्ट किए गए शब्दों और वाक्यांशों को छिपाने में मदद मिलेगी.

दुर्व्यवहार की रिपोर्ट करना

दुर्व्यवहार, धमकाने, उत्पीड़न और अन्य मुद्दों की रिपोर्ट करने के लिए हम लगभग हर कंटेंट पर एक लिंक शामिल करते हैं. हमारी ग्लोबल टीम आपके द्वारा रिपोर्ट किए जाने वाले कंटेंट को रिव्यू करने के लिए दिन में 24 घंटे, हफ़्ते में 7 दिन काम करती हैं. हम अपनी पॉलिसी का उल्लंघन करने वाली किसी भी चीज़ को हटा देते हैं.

Facebook पर, अगर आपने किसी चीज़ की रिपोर्ट की है, तो आपके पास अपने सपोर्ट इनबॉक्स से अपनी रिपोर्ट का स्टेटस देखने का विकल्प होता है. आप ही अपना सपोर्ट इनबॉक्स देख सकते हैं. हम अकाउंट के लिए ज़िम्मेदार व्यक्ति से संपर्क करते समय उन्हें रिपोर्ट करने वाले व्यक्ति से संबंधित कोई भी जानकारी नहीं देते हैं.

Meta का लोगो, होमपेज का लिंक

हमें फ़ॉलो करें

facebook का आइकन
Instagram का आइकन
YouTube का आइकन
Twitter का आइकन
LinkedIn का आइकन