हम ऑनलाइन अपना समय कैसे बिताते हैं, इसका असर इस बात पर पड़ सकता है कि हम ऑफ़लाइन कैसा महसूस करते हैं. यहाँ कुछ तरीके दिए गए हैं जिनके ज़रिए आप अपनी डिजिटल वेलनेस को प्राथमिकता दे सकते हैं.
डिजिटल वेलनेस अपने ऑनलाइन अनुभवों के प्रति सुरक्षित और सचेत रहने के बारे में है. इसमें इंटरनेट पर लोगों के साथ पॉज़िटिव तरीकों से कनेक्ट करके अपनी पहचान के कुछ हिस्सों को एक्सप्लोर करना शामिल हो सकता है. या अपने प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग करके अपनी कम्युनिटी में बदलाव लाना भी इसका हिस्सा है. डिजिटल वेलनेस की नींव है कि आप जब भी पोस्ट करें या ऑनलाइन एंगेज करें, तब आप क्लीन डिजिटल फ़ुटप्रिंट छोड़ें.
Meta में, हम हमारे सभी ऐप्स का उपयोग करने वाले हर व्यक्ति के लिए डिजिटल वेलनेस को प्राथमिकता देते हैं. हम डिजिटल हेल्थ क्षेत्र से जुड़े बाहरी विशेषज्ञों की सलाह लेते हैं, ताकि हम ज़िम्मेदारी और पक्के इरादे के साथ नई चीज़ें आज़मा सकें. इसलिए हम ग्लोबल सेफ़्टी समिट आयोजित करते हैं और ऐसे रिसोर्स बनाते हैं हैं जो युवाओं को ज़्यादा से ज़्यादा भलाई के काम करने के लिए टेक्नोलॉजी प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं.
अच्छी डिजिटल आदतें, डिजिटल वेलनेस स्थापित करने और उसे बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण हैं. उदाहरण के लिए:
डिजिटल उपयोग का एक अच्छा तरीका संतुलन बनाए रखना है. नीचे कुछ उपाय दिए गए हैं जिनका उपयोग आप यह कंट्रोल करने के लिए कर सकते हैं कि आप या आपके टीनएजर बच्चे ऑनलाइन कितना समय बिताएँ.
डिजिटल वेलनेस टूल की मदद से आप अपनी अच्छी सेहत के लिए पहले से कदम उठा सकते हैं. यहाँ दिए गए रिसोर्स की मदद से शुरुआत करें:

Facebook पर प्राइवेसी सेटिंग्स मैनेज करें

Messenger पर प्राइवेसी सेटिंग्स मैनेज करें

Instagram पर प्राइवेसी सेटिंग्स मैनेज करें

WhatsApp पर प्राइवेसी सेटिंग्स मैनेज करें
डिजिटल वेलनेस, आपके परिवार के ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म के साथ रिश्ते का अहम हिस्सा है. बच्चों की उम्र वाले ग्रुप के लिए मीडिया के उपयोग पर विशेषज्ञों से मिली सलाह पाने के लिए, बोस्टन चिल्ड्रन हॉस्पिटल में डिजिटल वेलनेस लैब की मदद से बनाई गई हमारी गाइड देखें. इसमें मीडिया से संबंधित अलग-अलग तरह की स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के बारे में बताया गया है. हर सेक्शन में सामान्य परिस्थितियों के लिए कारगर सुझाव दिए गए हैं. साथ ही, विज्ञान पर आधारित संदर्भ भी दिए गए हैं.