
इमोशनल हेल्थ
Meta में, हम एक ऐसी सुरक्षित जगह तैयार करना चाहते हैं जहाँ मानसिक स्वास्थ्य सहित इमोशनल हेल्थ पर बातचीत की जा सके. हम आपके मानसिक स्वास्थ्य और इमोशनल हेल्थ को ऑनलाइन सपोर्ट करने के लिए टूल और रिसोर्स बनाने और उन्हें बेहतर करने के लिए बाहरी विशेषज्ञों और संगठनों के साथ मिलकर काम करते हैं.
हमारे इमोशनल हेल्थ हब पर जाएँ.
इमोशनल हेल्थ हब में खास अच्छी सेहत से संबंधित रिसोर्स और सुझाव शामिल हैं. साथ ही, इसमें पूरी दुनिया के यूज़र्स के लिए क्षेत्र-आधारित रिसोर्स भी शामिल हैं. इसमें किसी भरोसेमंद दोस्त से सीधे बात करने या ऑनलाइन इमोशनल सपोर्ट के लिए हेल्पलाइन से संपर्क करने का विकल्प भी है.

Meta के ऐप्स और प्रोडक्ट का उपयोग करके मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं से कनेक्ट करें.
हमने अपने ऐप्स में लोगों को एक्सपर्ट सपोर्ट मुहैया कराने के लिए कई सुविधाएँ उपलब्ध कराई हैं. इनमें ये शामिल हैं:
Instagram पर गाइड की मदद से अच्छी सेहत को सपोर्ट करना.
हमने वेलनेस रिसोर्स तक यूज़र की पहुँच आसान बनाने के लिए Instagram गाइड लॉन्च की है. इस गाइड की मदद से Instagram पर क्रिएटर आसानी से मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह और रिसोर्स खोज सकते हैं.

ईटिंग डिसऑर्डर (खाने-पीने की आदतों से जुड़े विकार) के लिए रिसोर्स और सपोर्ट मुहैया कराना.
अगर आपको अपने किसी करीबी में ईटिंग डिसऑर्डर (खाने-पीने की आदतों से जुड़े विकार) के लक्षण दिख रहे हैं और आप इसे लेकर चिंतित हैं, तो उनसे बात करें. सबसे पहले यह जानें कि आपको किन चीज़ों पर नज़र रखनी है (इसमें सोशल मीडिया भी शामिल है). साथ ही, समझें कि उनकी चिंताओं के बारे में बात करते समय किस तरह की भाषा का उपयोग करना चाहिए.
संभावित तौर पर किसी ईटिंग डिसऑर्डर (खाने-पीने की आदतों से जुड़े विकार) से जूझ रहे लोगों से जुड़ने के लिए, विशेषज्ञों द्वारा बनाई गई हमारी गाइड में ज़्यादा जानें.
खुद को नुकसान पहुँचाने वाले चैलेंज को पहचानने और उन्हें रोकने का तरीका जानना.
आत्महत्या के ऑनलाइन चैलेंज खतरनाक होते हैं और ये खुद को नुकसान पहुँचाने वाले व्यवहार को बढ़ावा दे सकते हैं. वे अक्सर धीरे-धीरे गंभीर होते चले जाते हैं और आखिरी में इनसे जानलेवा चोट लग सकती है. कम्युनिटी स्टैंडर्ड के तहत आत्महत्या के वायरल चैलेंज पर पाबंदी है. खुद को नुकसान पहुँचाने वाले इन जानलेवा ट्रेंड को पहचानने, रोकने और इनसे निपटने का तरीका जानें.