
आत्महत्या के चैलेंज पर प्रतिक्रिया देना
आत्महत्या से जुड़े ऑनलाइन चैलेंज खतरनाक होते हैं और ये Meta की पॉलिसी का उल्लंघन करते हैं. खुद को नुकसान पहुँचाने वाले इन जानलेवा "गेम" को पहचानने, रोकने और इनसे निपटने का तरीका जानें.
आत्महत्या के चैलेंज क्या होते हैं?
आत्महत्या से जुड़े ऑनलाइन चैलेंज या “गेम” में नुकसान पहुँचाने वाले टास्क की सीरीज़ शामिल होती है जो लोगों को तय की गई अवधि में दिए जाते हैं. आम तौर पर, ये टास्क समय के साथ खतरनाक होते जाते हैं और आत्महत्या करने के साथ खत्म होते हैं. हमारा लक्ष्य अपने प्लेटफ़ॉर्म पर इन चैलेंज को रोकना है.
आत्महत्या के चैलेंज हमारे कम्युनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन करते हैं और ऐसे कंटेंट का पता चलते ही हम इसे हटा देते हैं. परिस्थितियों के आधार पर, हम उस कंटेंट को शेयर करने वाले अकाउंट (अकाउंट्स) को भी हटा देंगे.
अगर आप टीनएजर हैं, तो आत्महत्या के चैलेंज से कैसे निपटें.
अगर आपको आत्महत्या के चैलेंज से संबंधित कंटेंट दिखता है–या आत्महत्या से संबंधित कुछ भी दिखता है–तो आपको इससे अकेले निपटने की ज़रूरत नहीं है. अगर आप किसी पोस्ट को लेकर चिंतित हैं, तो अपने माता-पिता, गार्जियन, शिक्षक या किसी भी भरोसेमंद वयस्क से बात करें. आप किसी भी समय उस कंटेंट की रिपोर्ट कर सकते हैं.
अगर आपको सोशल मीडिया पर कोई आत्महत्या का चैलेंज दिखे, तो इससे एंगेज करने या फिर से शेयर करने से पहले सोचे लें. ऐसा करने से वह कंटेंट ज़्यादा लोगों को दिखता है– संभव है कि जिन लोगों से आपकी सीधी जान-पहचान नहीं है उन लोगों को दिखे–और यह दूसरों को खतरे में डाल सकता है.
अगर आपको दिखे कि आपका कोई दोस्त खुद को नुकसान पहुँचाने वाला या आत्महत्या के चैलेंज से संबंधित कंटेंट पोस्ट कर रहा है, तो उनसे पूछें कि क्या वे ठीक हैं या नहीं. उन्हें सपोर्ट माँगने के लिए प्रोत्साहित करें और उन्हें बताएँ कि ऐसा कंटेंट शेयर करना हानिकारक हो सकता है.

एजुकेटर्स को आत्महत्या के चैलेंज का जवाब कैसे देना चाहिए.
एक एजुकेटर के तौर पर, आप आत्महत्या की निगरानी में महत्वपूर्ण भूमिका वाले भरोसेमंद वयस्क हैं. इसमें आत्महत्या के चैलेंज पर नज़र रखना भी शामिल है. नीचे दिए गए रोकथाम के उपायों और जवाबों पर विचार करें:
आत्महत्या के चैलेंज को मीडिया में किस तरह दिखाना चाहिए.
मीडिया वालों की यह ख़ास ज़िम्मेदारी होती है कि इन खतरनाक चैलेंज के बारे में वे देखभाल करने वाले लोगों को जानकारी दें. साथ ही, उनकी यह पक्का करने की ज़िम्मेदारी भी है कि उनकी कवरेज से इन चैलेंज में लोगों कि दिलचस्पी न बढ़े या इन्हें बढ़ावा न मिले. अगर आप किसी स्टोरी के लिए आत्महत्या के चैलेंज को कवर कर रहे हैं, तो इन चीज़ों से बचें:
इसके बजाय, मदद माँगने को बढ़ावा दें जैसे कि: