हमारी ग्लोबल कम्युनिटी को सपोर्ट करने के लिए दुनिया भर के एक्सपर्ट के साथ काम करना
Meta नियमित रूप से ग्लोबल एक्सपर्ट से मिलता है, जो हमारी कम्युनिटी को सपोर्ट करने के लिए हमारी कोशिशों और टूल को गाइड करते हैं.
एक्सपर्ट एंगेजमेंट
Meta में, आत्महत्या और खुद को चोट पहुँचाने से संबंधित हमारी कोशिशों को इस क्षेत्र के ग्लोबल मेंटल हेल्थ लीडर आगे बढ़ाते हैं. हम आत्महत्या और खुद को चोट पहुँचाने वाले कंटेंट से जुड़ी जटिल समस्याओं को समझने और उनसे निपटने के सबसे बेहतरीन तरीके जानने के लिए आत्महत्या की रोकथाम के एक्सपर्ट पर निरंतर भरोसा करते हैं और उनसे गाइडेंस लेते हैं. 20 से ज़्यादा देशों के ये एक्सपर्ट हमारी पॉलिसी बनाने और विकसित करने में हमारी मदद करते हैं, ताकि यह पक्का हो सके कि वे आत्महत्या पर मौजूदा रिसर्स के अनुरूप हों और हम अपनी कम्युनिटी को सपोर्ट करने के लिए अपनी ओर से पूरी कोशिश करते हैं.
इन नियमित विचार-विमर्श से कई बदलाव आए हैं: