सुरक्षा टूल्स और पॉलिसी
सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है और इसकी ज़िम्मेदारी हम सभी पर है. जानें कि सुरक्षा के लिए Meta क्या कदम उठाता है. साथ ही, आपके लिए उपलब्ध टूल्स और रिसोर्स के बारे में जानें.
बच्चे की ऑनलाइन सुरक्षा
हमारे सभी ऐप्स और प्रोडक्ट्स पर बच्चे की सुरक्षा के प्रति Meta के व्यापक नज़रिए के बारे में जानें. इसमें बच्चों के ऑनलाइन शोषण को रोकने की हमारी कोशिशें भी शामिल हैं.
मानसिक स्वास्थ्य और अच्छी सेहत
ऑनलाइन वेल-बीइंग, किसी व्यक्ति की सेहत का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है. आपके परिवार, आपकी कम्युनिटी और अपनी डिजिटल वेल-बीइंग को सपोर्ट करने के लिए बनाए गए टूल और रिसोर्स के बारे में जानें.
धमकाने से जुड़ी घटना और उत्पीड़न
Meta धमकी और उत्पीड़न से जुड़ी रिपोर्ट को बहुत गंभीरता से लेता है. धमकाने की घटना और निजी पलों की फ़ोटो के दुरुपयोग को रोकने से जुड़े टूल और एक्सपर्ट की सलाह लेकर तैयार किए गए रिसोर्स के बारे में जानें.
डिजिटल साक्षरता
Meta में डिजिटल साक्षरता से संबंधित ऐसे रिसोर्स हैं जिनसे लोगों को डिजिटल दुनिया में आगे बढ़ने के लिए ज़रूरी हुनर और जानकारी मिलती है. युवाओं, माता-पीता और एजुकेटर्स के लिए क्षेत्र की ज़रूरतों के हिसाब से उपलब्ध रिसोर्स के बारे में जानें.
निजी पलों की फ़ोटो का दुरुपयोग और ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन)
Meta पर बिना-सहमति के ली गई निजी पलों की फ़ोटो (NCII) शेयर करने पर सख्त पाबंदी है. अगर किसी व्यक्ति ने आपकी निजी फ़ोटो शेयर करके आपको परेशान किया है—या कोई व्यक्ति ऐसा करने की धमकी दे रहा है—तो यह पेज इस पर तुरंत एक्शन लेने का तरीका बताता है.
दवाओं का गलत उपयोग और दुरुपयोग
ये रिसोर्स उन लोगों के लिए हैं जो नशीले पदार्थ के सेवन की रोकथाम और उनसे छुटकारा पाना चाहते हैं. साथ ही, इन रिसोर्स को पार्टनरशिप टू ऐंड एडिक्शन और सॉन्ग फ़ॉर चार्ली के साथ कोलेबरेट करके बनाया गया है.
महिलाएँ
हमारे प्लेटफ़ॉर्म को महिलाओं के लिए एक सुरक्षित जगह बनाने हेतु Meta के व्यापक नज़रिए के बारे में जानें.
LGBTQ+
LGBTQ+ कम्युनिटी हमेशा से ही Meta कम्युनिटी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रही है. LGBTQ+ कम्युनिटी की ऑनलाइन सुरक्षा से संबंधित सपोर्ट और रिसोर्सेज़ के बारे में जानें.
माता-पिता
Meta में, हम युवाओं को ऑनलाइन सुरक्षित रखने और उनकी अच्छी सेहत के लिए पॉलिसीज़, रिसोर्सेज़ और टूल्स के ज़रिए माता-पिता और देखभाल करने वालों की मदद करते हैं.
युवाओं की सुरक्षा
युवाओं को सुरक्षित रहने की जानकारी देने और सशक्त बनाने, उनकी अच्छी सेहत को प्राथमिकता देने, उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने, और धमकाए जा रहे या आत्महत्या से जुड़े विचारों से जूझ रहे लोगों को रोकने या उनकी मदद करने के लिए Meta के टूल और रिसोर्स के बारे में जानें.
एजुकेटर्स
डिजिटल दुनिया में सफलता हासिल करने के लिए ज़रूरी स्किल्स और जानकारी पाने में स्टूडेंट की मदद करने का तरीका जानें.
कानून लागू करने वाली संस्था
Meta ऑनलाइन और असल ज़िंदगी, दोनों में सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है. हमारी प्राइवेसी सुरक्षा, कानून लागू करने वाली संस्था से जुड़ी गाइडलाइन और अन्य सपोर्ट संबंधी रिसोर्स के बारे में पढ़ें.
पत्रकार, समाजसेवी और सार्वजनिक हस्तियाँ
इस बारे में जानें कि Meta पत्रकारों, मानवाधिकारों के लिए आवाज़ उठाने वाले लोगों और सार्वजनिक हस्तियों के लिए सुरक्षित अनुभव देने में किस तरह अपना योगदान देता है.

आत्महत्या की रोकथाम — दोस्तों के लिए मदद

हम अपने प्लेटफ़ॉर्म पर अपकी सुरक्षा और अच्छी सेहत का बहुत ध्यान रखते हैं. हम आपको अपने दोस्तों की सेहत के लिए एक्टिव भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं. हमने Meta कम्युनिटी को सपोर्ट करने के लिए आत्महत्या की रोकथाम के विशेषज्ञों के साथ मिलकर काम किया है.

जानें कि आपको क्या कहना चाहिए

अगर आप इस बात को लेकर चिंतित हैं कि आपका दोस्त आत्महत्या कर सकता है, तो स्थानीय आपातकालीन सेवाओं को कॉल करें. इंतज़ार न करें. जब आप इस बात को लेकर चिंतित हों कि आपका दोस्त आत्महत्या कर सकता है या उन्होंने आपको बताया है कि उन्हें आत्महत्या करने के विचार आ रहे हैं, तो यह समझना मुश्किल हो सकता है कि आप उनसे क्या कहें. अपने दोस्त की पूरी बात अच्छी तरह सुनें, बातचीत जारी रखें और अपने दोस्त को एक भरोसेमंद हेल्थकेयर प्रोफ़ेशनल से बात करने के लिए प्रोत्साहित करें. अपने दोस्त से जुड़े रहें और नियमित रूप से अपने दोस्त से मिलते रहें.

लक्षणों कों पहचानें

आत्महत्या एक जटिल विषय है और इस पर कई चीज़ों का असर होता है. Meta में हमने आत्महत्या की रोकथाम करने वाले विशेषज्ञों के साथ काम किया है, ताकि आत्महत्या के बारे में विचार कर रहे किसी व्यक्ति की मदद करने के कुछ अच्छे तरीके समझे जा सकें. ये सुझाव Forefront: Innovations in Suicide Prevention से लिए गए हैं.

  • परेशानी की चेतावनी देने वाले संकेतों या वाक्यों जैसे कि "मैं गायब होना चाहता हूँ", "मैं गायब होना चाहती हूँ" या "मुझसे अब और नहीं सहा जाता" को ढूँढें. ये निराशा की भावनाओं का संकेत दे सकते हैं.
  • उनके साथ सहानुभूति रखें और अपना पूरा ध्यान लगाकर उनकी बातें सुनें. कोई भी समाधान न दें, बल्कि उन्हें महसूस कराएँ की उनकी बात सुनी जा रही है और उनसे बातचीत आगे बढ़ाने वाले ऐसे सवाल पूछें जिनसे वे अपनी भावनाओं के बारे में बता सकें.
  • आत्महत्या के बारे में पूछें, ताकि आप उन्हें महसूस करवा सकें कि आपको उनकी फ़िक्र है और आप उनकी परेशानी का स्तर समझते हैं. अगर वे कहते हैं कि वे आत्महत्या के बारे में सोच रहे हैं, तो उनके साथ बातचीत जारी रखें और उन्हें उनकी परेशानी के बारे में बात करने के लिए प्रोत्साहित करें, ताकि उनके अकेलेपन का अहसास कम हो सके.
  • खतरे को कम करें और ड्रग्स, हथियार या रस्सी जैसे आत्महत्या वाले साधनों को उनकी पहुँच से दूर रखें. वे प्रोफ़ेशनल केयर के अगले लेवल तक पहुँचें, यह पक्का करने के लिए जब तक मदद नहीं आती, तब तक उनके साथ बातचीत करते रहें.

सुरक्षित तरीके से बातचीत करना

Orygen #chatsafe की गाइड उन दोस्तों से सुरक्षित तरीके से बातचीत करने के लिए फ़ायदेमंद टूल और रीसोर्स उपलब्ध कराती है जो परेशानी में हो सकते हैं. एजुकेटर के लिए बनाई गई गाइड में बताया गया है कि आत्महत्या के बारे में बात करते समय किस तरह की भाषा का उपयोग किया जाना चाहिए. यह गाइड युवाओं को आत्महत्या से संबंधित कंटेंट से सुरक्षित रूप से एंगेज करने के लिए सशक्त बना सकती है.

पोस्ट की रिपोर्ट करना

Meta यूज़र उन पोस्ट की रिपोर्ट कर सकते हैं जिनसे उन्हें लगता है कि कोई व्यक्ति आत्महत्या करने के बारे में सोच रहा है. हमारी कम्युनिटी ऑपरेशन टीम के प्रशिक्षित मेंबर इन रिपोर्ट को रिव्यू करेंगे और ज़रूरत पड़ने पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को सपोर्ट रिसोर्स से कनेक्ट करेंगे. अगर कोई ऐसा खतरा है जिसमें तुरंत नुकसान होने की संभावना है, तो हम आपातकालीन स्थिति में काम करने वाले लोगों के साथ मिलकर काम करते हैं.

किसी को खोने के शोक के बारे में बात करना

किसी को खोने के शोक, दुख और नुकसान से निपटने का लोगों का अलग-अलग तरीका होता है. अलग-अलग तरह के लक्षण, पहले से ही अपने किसी करीबी के खोने के दुख से जूझ रहे आप या आपके दोस्त के लिए अतिरिक्त परेशानी ला सकते हैं. किसी को खोने के शोक के लक्षणों की पहचान करना हमेशा आसान नहीं होता है और मन में अचानक नई भावनाएँ आ सकती हैं.

वायरल चैलेंज के खतरों के बारे में जागरूक रहें

आत्महत्या से जुड़े ऑनलाइन चैलेंज खतरनाक होते हैं और ये Meta की पॉलिसी का उल्लंघन करते हैं. खुद को नुकसान पहुँचाने वाले इन जानलेवा "गेम" को पहचानने, रोकने और इनसे निपटने का तरीका जानें.

Meta का लोगो, होमपेज का लिंक

हमें फ़ॉलो करें

facebook का आइकन
Instagram का आइकन
YouTube का आइकन
Twitter का आइकन
LinkedIn का आइकन