सुरक्षा टूल्स और पॉलिसी
सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है और इसकी ज़िम्मेदारी हम सभी पर है. जानें कि सुरक्षा के लिए Meta क्या कदम उठाता है. साथ ही, आपके लिए उपलब्ध टूल्स और रिसोर्स के बारे में जानें.
बच्चे की ऑनलाइन सुरक्षा
हमारे सभी ऐप्स और प्रोडक्ट्स पर बच्चे की सुरक्षा के प्रति Meta के व्यापक नज़रिए के बारे में जानें. इसमें बच्चों के ऑनलाइन शोषण को रोकने की हमारी कोशिशें भी शामिल हैं.
मानसिक स्वास्थ्य और अच्छी सेहत
ऑनलाइन वेल-बीइंग, किसी व्यक्ति की सेहत का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है. आपके परिवार, आपकी कम्युनिटी और अपनी डिजिटल वेल-बीइंग को सपोर्ट करने के लिए बनाए गए टूल और रिसोर्स के बारे में जानें.
धमकाने से जुड़ी घटना और उत्पीड़न
Meta धमकी और उत्पीड़न से जुड़ी रिपोर्ट को बहुत गंभीरता से लेता है. धमकाने की घटना और निजी पलों की फ़ोटो के दुरुपयोग को रोकने से जुड़े टूल और एक्सपर्ट की सलाह लेकर तैयार किए गए रिसोर्स के बारे में जानें.
डिजिटल साक्षरता
Meta में डिजिटल साक्षरता से संबंधित ऐसे रिसोर्स हैं जिनसे लोगों को डिजिटल दुनिया में आगे बढ़ने के लिए ज़रूरी हुनर और जानकारी मिलती है. युवाओं, माता-पीता और एजुकेटर्स के लिए क्षेत्र की ज़रूरतों के हिसाब से उपलब्ध रिसोर्स के बारे में जानें.
निजी पलों की फ़ोटो का दुरुपयोग और ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन)
Meta पर बिना-सहमति के ली गई निजी पलों की फ़ोटो (NCII) शेयर करने पर सख्त पाबंदी है. अगर किसी व्यक्ति ने आपकी निजी फ़ोटो शेयर करके आपको परेशान किया है—या कोई व्यक्ति ऐसा करने की धमकी दे रहा है—तो यह पेज इस पर तुरंत एक्शन लेने का तरीका बताता है.
दवाओं का गलत उपयोग और दुरुपयोग
ये रिसोर्स उन लोगों के लिए हैं जो नशीले पदार्थ के सेवन की रोकथाम और उनसे छुटकारा पाना चाहते हैं. साथ ही, इन रिसोर्स को पार्टनरशिप टू ऐंड एडिक्शन और सॉन्ग फ़ॉर चार्ली के साथ कोलेबरेट करके बनाया गया है.
महिलाएँ
हमारे प्लेटफ़ॉर्म को महिलाओं के लिए एक सुरक्षित जगह बनाने हेतु Meta के व्यापक नज़रिए के बारे में जानें.
LGBTQ+
LGBTQ+ कम्युनिटी हमेशा से ही Meta कम्युनिटी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रही है. LGBTQ+ कम्युनिटी की ऑनलाइन सुरक्षा से संबंधित सपोर्ट और रिसोर्सेज़ के बारे में जानें.
माता-पिता
Meta में, हम युवाओं को ऑनलाइन सुरक्षित रखने और उनकी अच्छी सेहत के लिए पॉलिसीज़, रिसोर्सेज़ और टूल्स के ज़रिए माता-पिता और देखभाल करने वालों की मदद करते हैं.
युवाओं की सुरक्षा
युवाओं को सुरक्षित रहने की जानकारी देने और सशक्त बनाने, उनकी अच्छी सेहत को प्राथमिकता देने, उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने, और धमकाए जा रहे या आत्महत्या से जुड़े विचारों से जूझ रहे लोगों को रोकने या उनकी मदद करने के लिए Meta के टूल और रिसोर्स के बारे में जानें.
एजुकेटर्स
डिजिटल दुनिया में सफलता हासिल करने के लिए ज़रूरी स्किल्स और जानकारी पाने में स्टूडेंट की मदद करने का तरीका जानें.
कानून लागू करने वाली संस्था
Meta ऑनलाइन और असल ज़िंदगी, दोनों में सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है. हमारी प्राइवेसी सुरक्षा, कानून लागू करने वाली संस्था से जुड़ी गाइडलाइन और अन्य सपोर्ट संबंधी रिसोर्स के बारे में पढ़ें.
पत्रकार, समाजसेवी और सार्वजनिक हस्तियाँ
इस बारे में जानें कि Meta पत्रकारों, मानवाधिकारों के लिए आवाज़ उठाने वाले लोगों और सार्वजनिक हस्तियों के लिए सुरक्षित अनुभव देने में किस तरह अपना योगदान देता है.

आत्महत्या की रोकथाम — मेरे लिए मदद

हम अपनी टेक्नोलॉजी पर अपकी सुरक्षा और अच्छी सेहत का बहुत ध्यान रखते हैं. हमने दुनिया भर के विशेषज्ञों के साथ काम किया है, ताकि आपको सीधे ऐसे रिसोर्स मुहैया कराए जा सकें जिनसे आपको मदद मिल सकती है. अगर आप आत्महत्या करने के बारे में सोच रहे हैं या आपको आत्महत्या करने वाले विचार आ रहे हैं और आपको तुरंत सपोर्ट चाहिए, तो अपने देश में हॉटलाइन को कॉल करें.

आत्महत्या के बारे में सुरक्षित रूप से बातचीत करना

आत्महत्या संबंधी विचारों, भावनाओं या व्यवहार के बारे में अपने किसी भरोसेमंद व्यक्ति से बात करने से आपको मदद मिल सकती है. अगर फ़िलहाल आपको आत्महत्या करने के विचार आ रहे हैं, तो इसके बारे में बात करने के लिए किसी भरोसेमंद वयस्क या दोस्त को ढूँढें, किसी पेशेवर मानसिक स्वास्थ्य सेवा से संपर्क करें या अपने देश में मौजूद किसी हॉटलाइन को कॉल करके तुरंत मदद पाएँ या अपने नज़दीकी अस्पताल में जाएँ.

आत्महत्या के बारे में ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म पर जानकारी शेयर करना

Orygen, नेशनल सेंटर ऑफ़ एक्सिलेंस इन यूथ मेंटल हेल्थ आत्महत्या के विचारों से जुड़ी जानकारी को सुरक्षित रूप से ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म पर शेयर करने के बारे में बहुत ही अच्छी सलाह मुहैया कराता है. "A Young Person's Guide for Communicating Safely Online About Suicide" में दी गई जानकारी, महत्वपूर्ण सुझाव और टूल उपलब्ध कराती है. नीचे हम जो जानकारी शेयर कर रहे हैं उसमें से कुछ उस गाइड से ली गई है.

सुरक्षा प्लान बनाना

आत्महत्या से सुरक्षित रखने का प्लान बनाने से आपको सुरक्षा रहने में मदद मिल सकती है. मेंटल हेल्थ प्रोफ़ेशनल के साथ मिलकर बनाए गए इस प्लान में आत्महत्या संबंधी विचारों, भावनाओं या व्यवहारों का अनुभव होने पर, लिए जाने वाले एक्शन, रणनीतियों और इस स्थिति में आपकी मदद करने वाले लोगों की जानकारी होती है. जब आप दुखी या परेशान हों, तो उस समय के लिए एक प्लान बना कर रखें.

पोस्ट करने से पहले इन बातों का ध्यान रखें

आत्महत्या के बारे में पोस्ट करने से पहले, थोड़ा समय निकालें और सोचें कि आप यह पोस्ट क्यों शेयर करना चाहते हैं और आपको बाद में इसके बारे में कैसा महसूस हो सकता है. महसूस करके देखें कि आपकी पोस्ट दूसरों को कैसे प्रभावित कर सकती है और उनका रिएक्शन आपको कैसे प्रभावित कर सकता है. ध्यान रखने लायक कुछ बातें:

  • Meta ऐप्स पर आपत्तिजनक कंटेंट पोस्ट करने की परमिशन नहीं है और संवेदशील मुद्दों के बारे में विस्तार से बात करने वाला कंटेंट दूसरों को परेशान कर सकता है. इसे हटाया जा सकता है या संवेदनशील के तौर पर मार्क किया जा सकता है. आपको अपनी पोस्ट में चेतावनी शामिल करनी चाहिए.
  • उचित सहायता सेवाओं के मोबाइल नंबर या लिंक शामिल करें.
  • मदद माँगने की अहमियत पर ज़ोर डालें.
  • उम्मीद बनाए रखने और इस स्थिति से बाहर निकलने का हौसला दें.
  • अन्य पोस्ट पर कमेंट करने या कमेंट का जवाब देने की परमिशन न देने पर विचार करें.
Meta का लोगो, होमपेज का लिंक

हमें फ़ॉलो करें

facebook का आइकन
Instagram का आइकन
YouTube का आइकन
Twitter का आइकन
LinkedIn का आइकन