अगर आपका Meta AI या Vibes कंटेंट हमारे नियमों का उल्लंघन करता है, तो क्या करें

Updated:4 सप्ताह पहले

Meta AI और Vibes ऐप और वेबसाइटों का अपना एन्फ़ोर्समेंट प्रोसेस होता है. Meta के अन्य ऐप्स से जुड़ी मदद पाने के लिए, उनके संबंधित हेल्प सेंटर पर जाएँ.

अगर आप Meta AI या Vibes का उपयोग करते हैं, तो जानें कि आपके Meta AI या Vibes कंटेंट से हमारे कम्युनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन होने पर क्या होता है, जिसमें प्रतिबंध और अपील करने का तरीका भी शामिल है.

Meta AI और Vibes के ऐप और इनकी वेबसाइट फ़िलहाल हर जगह उपलब्ध नहीं हैं. अगर ये आपके लिए उपलब्ध हैं, तो हो सकता है कि आपके क्षेत्र में कुछ फ़ीचर अभी तक उपलब्ध न हों.

अगर आपके कंटेंट से हमारे कम्युनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन होता है, तो हम इसे अन्य लोगों से छिपा सकते हैं या इसे हटा सकते हैं. अगर हम आपका कंटेंट छिपाते या हटाते हैं, तो हम आपको भी इस बारे में बताएँगे, ताकि आप इसका कारण सही से समझ पाएँ. कंटेंट में किस पॉलिसी का उल्लंघन हुआ है और कम्युनिटी स्टैंडर्ड के ख़िलाफ़ कंटेंट पोस्ट करने की पहले से कोई हिस्ट्री है या नहीं, इसके आधार पर आपका अकाउंट प्रतिबंधित या बंद भी किया जा सकता है.

जब आपका कंटेंट Meta AI या Vibes से हटा दिया जाता है

जब आपके द्वारा पोस्ट की गई कोई चीज़ हमारे कम्युनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन करती है, तो हम आपको इस बारे में बताएँगे. आपको Meta AI ऐप, Meta.ai वेबसाइट या Vibes ऐप पर नोटिफ़िकेशन मिलेगा.

जब भी हो सकेगा, हम आपको बताएँगे कि आपने कम्युनिटी स्टैंडर्ड के किस हिस्से का पालन नहीं किया है. साथ ही, इससे जुड़ा एक छोटा सा विवरण भी होगा कि कंटेंट को परमिशन क्यों नहीं दी गई है, ताकि आप आने वाले समय में कंटेंट हटाए जाने से बच सकें.

अगर आपको लगता है कि आपके कंटेंट को हटाने में हमसे कोई गलती हुई है, तो आप नोटिफ़िकेशन चुनकर और फिर 'रिव्यू की रिक्वेस्ट भेजें' चुनकर रिव्यू की रिक्वेस्ट कर सकते हैं. स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें.

जब आपकी प्रोफ़ाइल को Meta AI या Vibes पर प्रतिबंधित किया जाता है

आम तौर पर जब आप हमारे कम्युनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन करते हैं, तो आपको सबसे पहले चेतावनी दी जाती है. अगर आप फिर से हमारे कम्युनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन करते हैं, तो आप Meta AI या Vibes पर कुछ फ़ीचर्स की एक्सेस खो सकते हैं. अगर हम कम समय में आपकी प्रोफ़ाइल से बहुत सारा कंटेंट हटाते हैं, तो हम आपकी प्रोफ़ाइल पर कुछ समय के लिए प्रतिबंध लगा देंगे. अगर हम कम्युनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन करने वाला और कंटेंट हटाते हैं, तो आपकी प्रोफ़ाइल पर और प्रतिबंध लगाए जाते रहेंगे.

Meta AI या Vibes पर आपका अकाउंट कब बंद किया जाता है

आम तौर पर जब आप कई बार हमारे कम्युनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन करते हैं, तो हम आपका Meta अकाउंट बंद कर देंगे. उदाहरण के लिए, हम उन अकाउंट को बंद कर देते हैं जो हमारी पाबंदियों से बचने के लिए बनाए जाते हैं या जिनसे गंभीर सुरक्षा जोखिमों से जुड़ा कंटेंट पोस्ट किया जाता है. कुछ मामलों में, हम ज़्यादा गंभीरता वाली समस्या के बाद आपका अकाउंट बंद कर देंगे, जैसे कि अगर आप बच्चे के यौन शोषण से संबंधित कंटेंट पोस्ट करते हैं. हम कुछ अकाउंट को जानकारी मिलते ही बंद कर देते हैं, जैसे खतरनाक लोगों के अकाउंट, दोषी ठहराए गए यौन अपराधियों के अकाउंट और ऐसे मामलों से जुड़े अकाउंट जिनमें लोग गलत ढंग से अपनी पहचान पेश करते हैं.

अगर हम आपका Meta अकाउंट बंद करते हैं, तो हम आपको इस बारे में बताएँगे कि हमारे कम्युनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन करने की वजह से Meta AI या Vibes से आपका अकाउंट बंद कर दिया गया है. अगर आपको लगता है कि हमसे कोई गलती हुई है, तो हम आपको यह भी बताएँगे कि आप रिव्यू की रिक्वेस्ट भेज सकते हैं या नहीं.

Share

क्या इस लेख से मदद मिली?

हाँ
नहीं