सुरक्षा टूल्स और पॉलिसी
सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है और इसकी ज़िम्मेदारी हम सभी पर है. जानें कि सुरक्षा के लिए Meta क्या कदम उठाता है. साथ ही, आपके लिए उपलब्ध टूल्स और रिसोर्स के बारे में जानें.
बच्चे की ऑनलाइन सुरक्षा
हमारे सभी ऐप्स और प्रोडक्ट्स पर बच्चे की सुरक्षा के प्रति Meta के व्यापक नज़रिए के बारे में जानें. इसमें बच्चों के ऑनलाइन शोषण को रोकने की हमारी कोशिशें भी शामिल हैं.
मानसिक स्वास्थ्य और अच्छी सेहत
ऑनलाइन वेल-बीइंग, किसी व्यक्ति की सेहत का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है. आपके परिवार, आपकी कम्युनिटी और अपनी डिजिटल वेल-बीइंग को सपोर्ट करने के लिए बनाए गए टूल और रिसोर्स के बारे में जानें.
धमकाने से जुड़ी घटना और उत्पीड़न
Meta धमकी और उत्पीड़न से जुड़ी रिपोर्ट को बहुत गंभीरता से लेता है. धमकाने की घटना और निजी पलों की फ़ोटो के दुरुपयोग को रोकने से जुड़े टूल और एक्सपर्ट की सलाह लेकर तैयार किए गए रिसोर्स के बारे में जानें.
डिजिटल साक्षरता
Meta में डिजिटल साक्षरता से संबंधित ऐसे रिसोर्स हैं जिनसे लोगों को डिजिटल दुनिया में आगे बढ़ने के लिए ज़रूरी हुनर और जानकारी मिलती है. युवाओं, माता-पीता और एजुकेटर्स के लिए क्षेत्र की ज़रूरतों के हिसाब से उपलब्ध रिसोर्स के बारे में जानें.
निजी पलों की फ़ोटो का दुरुपयोग और ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन)
Meta पर बिना-सहमति के ली गई निजी पलों की फ़ोटो (NCII) शेयर करने पर सख्त पाबंदी है. अगर किसी व्यक्ति ने आपकी निजी फ़ोटो शेयर करके आपको परेशान किया है—या कोई व्यक्ति ऐसा करने की धमकी दे रहा है—तो यह पेज इस पर तुरंत एक्शन लेने का तरीका बताता है.
दवाओं का गलत उपयोग और दुरुपयोग
ये रिसोर्स उन लोगों के लिए हैं जो नशीले पदार्थ के सेवन की रोकथाम और उनसे छुटकारा पाना चाहते हैं. साथ ही, इन रिसोर्स को पार्टनरशिप टू ऐंड एडिक्शन और सॉन्ग फ़ॉर चार्ली के साथ कोलेबरेट करके बनाया गया है.
महिलाएँ
हमारे प्लेटफ़ॉर्म को महिलाओं के लिए एक सुरक्षित जगह बनाने हेतु Meta के व्यापक नज़रिए के बारे में जानें.
LGBTQ+
LGBTQ+ कम्युनिटी हमेशा से ही Meta कम्युनिटी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रही है. LGBTQ+ कम्युनिटी की ऑनलाइन सुरक्षा से संबंधित सपोर्ट और रिसोर्सेज़ के बारे में जानें.
माता-पिता
Meta में, हम युवाओं को ऑनलाइन सुरक्षित रखने और उनकी अच्छी सेहत के लिए पॉलिसीज़, रिसोर्सेज़ और टूल्स के ज़रिए माता-पिता और देखभाल करने वालों की मदद करते हैं.
युवाओं की सुरक्षा
युवाओं को सुरक्षित रहने की जानकारी देने और सशक्त बनाने, उनकी अच्छी सेहत को प्राथमिकता देने, उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने, और धमकाए जा रहे या आत्महत्या से जुड़े विचारों से जूझ रहे लोगों को रोकने या उनकी मदद करने के लिए Meta के टूल और रिसोर्स के बारे में जानें.
एजुकेटर्स
डिजिटल दुनिया में सफलता हासिल करने के लिए ज़रूरी स्किल्स और जानकारी पाने में स्टूडेंट की मदद करने का तरीका जानें.
कानून लागू करने वाली संस्था
Meta ऑनलाइन और असल ज़िंदगी, दोनों में सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है. हमारी प्राइवेसी सुरक्षा, कानून लागू करने वाली संस्था से जुड़ी गाइडलाइन और अन्य सपोर्ट संबंधी रिसोर्स के बारे में पढ़ें.
पत्रकार, समाजसेवी और सार्वजनिक हस्तियाँ
इस बारे में जानें कि Meta पत्रकारों, मानवाधिकारों के लिए आवाज़ उठाने वाले लोगों और सार्वजनिक हस्तियों के लिए सुरक्षित अनुभव देने में किस तरह अपना योगदान देता है.
कोई गड़बड़ी हुई
हमें यह वीडियो प्ले करते समय समस्या हो रही है.

ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन) रोकें

जब कोई आपकी अश्लील या सेक्सुअल फ़ोटो दिखाकर आपको ब्लैकमेल करे या उसे सार्वजनिक करने की धमकी दे और आपसे पैसे, गिफ़्ट कार्ड भेजने या ऐसी और फ़ोटो की माँग करने जैसे काम करवाने की कोशिश करें, तो उसे ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन) कहते हैं.


अगर आप, आपका टीनएजर बच्चा या आपका कोई दोस्त इसका सामना कर रहे हैं, तो इससे बचने का मददगार तरीका यहाँ बताया गया है.

ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन) से निपटने के पाँच तरीके

इन 'ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन) रोकें' रिसोर्स को थॉर्न (Thorn) ने बनाया है और Meta ने अपनाया है. ये 'ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन) रोकें' रिसोर्स ऐसे सभी लोगों के लिए उपलब्ध हैं, जिन्हें ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन) के संबंध में सपोर्ट और जानकारी चाहिए. हमारे क्राइसिस सपोर्ट पेज पर जाएँ और अपने क्षेत्र के संगठनों से सपोर्ट पाएँ. हम साथ मिलकर ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन) को रोक सकते हैं.

सुझाव देखें

Teenagers in a car

टीनएजर बच्चे के लिए

आप अकेले नहीं हैं. आप इससे निपट सकते हैं. अगर आप ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन) से पीड़ित हैं, तो आज ही ये एक्शन लें.

A caregiver and child

देखभाल करने वाले लोगों के लिए

जीवन की सभी चुनौतियों में, जिनमें ऑनलाइन रहना भी शामिल है, आपके बच्चे आपके सपोर्ट और सलाह की वजह से सुरक्षित रहते हैं. अपने बच्चे को मुश्किल (और कभी-कभी खतरनाक भी) स्थितियों, जैसे कि ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन) से बचाने के लिए, आप यहाँ बताए गए कुछ तरीके अपना सकते हैं.

An educator

एजुकेटर्स के लिए

स्टूडेंट्स की ज़िंदगी में आपकी अहम भूमिका होती है. जैसे-जैसे नए खतरे सामने आ रहे हैं, उनसे निपटने के लिए एक कदम आगे रहना बहुत ज़रूरी हो जाता है. अपने स्टूडेंट्स को ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन) जैसी स्थितियों से बचाने के लिए, आप यहाँ बताए गए कुछ तरीके अपना सकते हैं.

स्थिति पर कंट्रोल रखें

जोखिम को समझें.

अगर कोई व्यक्ति अपनी माँगें पूरी करवाने के लिए ऑनलाइन आपत्तिजनक (नग्न या अश्लील) फ़ोटो या वीडियो शेयर करने की धमकी देता है, तो उसे ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन) कहते हैं. इन माँगों में अक्सर पैसे भेजना, ज़्यादा नग्न या अश्लील फ़ोटो अथवा वीडियो लेना या अन्य गैर-कानूनी एक्टिविटी शामिल होती हैं. ये धमकियाँ अलग-अलग प्रकार के लोगों से मिलती हैं, जैसे ऑनलाइन मिलने वाले अजनबी, ऑनलाइन किसी और के होने का दिखावा करने वाला व्यक्ति और पहले के रोमांटिक या सेक्शुअल पार्टनर्स.

कुछ खतरे के संकेत जो बताते हैं कि कोई मैसेज ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन) हो सकता है: अगर व्यक्ति कहे कि, "मैं तुम्हें अपना दिखाऊँ, अगर तुम मुझे अपना दिखाओ", व्यक्ति किसी मॉडलिंग एजेंसी से होने का दिखावा करता हो और फ़ोटो की रिक्वेस्ट करता हो, व्यक्ति उन फ़ोटो का उपयोग करता हो जो वास्तविक दिखने के लिए फ़ोटोशॉप की गई हैं, व्यक्ति जल्दी से एक रोमांटिक रिलेशनशिप बनाना चाहता हो या आपसे संपर्क करने के लिए कई (नकली) पहचान का उपयोग करता हो. अगर कोई व्यक्ति आपसे बहुत अच्छे तरीके से बातचीत कर रहा है, तो हो सकता है कि वह आपके साथ धोखाधड़ी करे.

घबराएँ नहीं.

इसमें आपकी गलती नहीं है. आप अकेले नहीं हैं और आप इससे निपट सकते हैं.

अगर कोई व्यक्ति आपसे कोई ऐसी चीज़ शेयर करने के लिए कहे, जिससे आप असहज हो जाते हैं, तो वैसा करने से इनकार करने में कोई बुराई नहीं है, चाहे आप उसके साथ पहले से ही कुछ शेयर कर चुके हों. अगर वे आपको बुरा महसूस करवाने की कोशिश करें, तो याद रखें: गलत काम वे लोग कर रहे हैं, आप नहीं.

प्रोफ़ेशनल सलाह: अगर किसी व्यक्ति को आपका पासवर्ड पता है, तो अपनी प्राइवेसी बनाए रखने के लिए उसे तुरंत बदलें.

किसी ऐसे व्यक्ति से बात करें, जिस पर आपको भरोसा है.

करीबी दोस्त, शिक्षक, काउंसलर या माता-पिता से संपर्क करें. आप नहीं जानते कि इसे कैसे बताया जाए? आप बातचीत को कुछ इस तरह शुरू कर सकते हैं: "मेरे जीवन में कुछ ऐसा चल रहा है, जिसे लेकर मुझे आपकी मदद की ज़रूरत है. मुझे नहीं पता कि इसके बारे में मैं किससे बात करूँ. अगर मैं आपको बताऊँ, तो क्या आप यह पता लगाने में मेरी मदद कर सकते हैं कि मुझे क्या करना चाहिए?”

“सहायता के लिए संपर्क करना ही सबसे सही विकल्प है. आपके करीबी लोगों को पता है कि आपके लिए सही क्या है. हो सकता है कि वे पहले नाराज़ हों, लेकिन आखिर में उनका प्यार आपके लिए कम नहीं होगा... आपके साहस के लिए उनके मन में आपके लिए और भी सम्मान होगा.” - ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन) का सामना कर चुकी 18 साल की लड़की

इसकी रिपोर्ट करें और हमारे सुरक्षा टूल्स के बारे में जानें.

निजी पलों की फ़ोटो या वीडियो शेयर करना, लोगों को शेयर करने के लिए धमकाना या मजबूर करना पॉलिसी के खिलाफ़ है. जब भी हमें इसकी जानकारी मिलती है, तो हम ऐसा करने वाले लोगों पर एक्शन लेते हैं. कुछ मामलों में, यह कानून के भी खिलाफ़ है. मैसेज के साथ-साथ कंटेंट की रिपोर्ट करने का तरीका जानने के लिए Facebook और Instagram के हमारे हेल्प सेंटर पर जाएँ. अगर आप खतरे में हैं और आपको तुरंत सहायता चाहिए, तो स्थानीय कानून लागू करने वाली संस्था से संपर्क करें. आपको सुरक्षित रखने में मदद करने के लिए Meta के सुरक्षा टूल्स के बारे में ज़्यादा जानें.

फ़ोटो और वीडियो को फैलने से रोकें.

अपनी किसी भी फ़ोटो या वीडियो के साथ सबमिट करने के लिए टेक इट डाउन पर जाएँ. यह एक फ़्री सर्विस है जिससे निजी पलों की फ़ोटो और वीडियो को फैलने से रोका जाता है. आप अनाम रह सकते हैं और आपको अपनी फ़ोटो और वीडियो किसी को नहीं भेजना होगा.

सब कुछ सेव करें.

ब्लैकमेल करने वाले व्यक्ति को ब्लॉक करें, लेकिन अपनी प्रोफ़ाइल या मैसेज डिलीट न करें. यह शायद आपकी सोच से एकदम उलटा लग सकता है, लेकिन जो कुछ भी आपसे कहा जा रहा है और जो कुछ आपने कहा है, उन सभी बातों का रिकॉर्ड रखें. इससे याददाश्त पर निर्भर रहे बिना किसी को यह दिखाने में मदद मिलेगी कि क्या हुआ था. सब कुछ सेव कर लें, जो हो सकता है कि कभी काम आ जाए.

मदद पाएँ.

अपने आस-पास ऐसे संगठन खोजने के लिए क्राइसिस सपोर्ट पेज देखें, जिनसे आपको मदद मिल सकती है. कंटेंट की रिपोर्ट करने या मदद पाने के लिए, आप InHope नेटवर्क के ज़रिए लोकल हॉटलाइन से भी संपर्क कर सकते हैं. अगर फ़ोटो में आपकी उम्र 18 साल से कम है, तो हेल्पलाइन को ज़रूर बताएँ, क्योंकि इससे लोगों को यह जानने में मदद मिलती है कि आप कानूनी तौर पर अब भी नाबालिग हैं और ज़्यादा कठोर एक्शन लिए जा सकें.

ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन) को रोकने और इससे निपटने के लिए Meta द्वारा बनाए गए सुरक्षा उपाय और टेक्नोलॉजी के बारे में ज़्यादा जानें—और इन अपराधियों पर रोक लगाई है, ताकि वे आपको नुकसान न पहुँचा पाएँ.

और पढ़ें
Meta का लोगो, होमपेज का लिंक

हमें फ़ॉलो करें

facebook का आइकन
Instagram का आइकन
YouTube का आइकन
Twitter का आइकन
LinkedIn का आइकन